Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212214

कौशांबी में जमीन विवाद पर बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी

AMALI MUKTA
Nov 08, 2025 09:07:57
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करारी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने जमीन के बंटवारे को लेकर अपने ही पिता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने गए भाई को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया है। करारी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बेटों जागो और विमलेश ने अपने पिता दुर्गा प्रसाद सरोज़ पर बेरहमी से हमला कर दिया। विवाद की वजह जमीन का बंटवारा बताया जा रहा है। पिता ने कुछ दिन पहले एक बेटे ज्ञान की पत्नी प्रियंका के नाम पूरी संपत्ति कर दी थी। इसी बात से नाराज़ बेटों ने पिता से झगड़ा करने लगा, और गुस्से में आकर लाठी-डंडों और ईट से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए भाई ज्ञान सिह को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जमीन के विवाद में बेटों ने पिता की जान लेकर न सिर्फ कानून तोड़ा, बल्कि रिश्तों की मर्यादा भी कलंकित कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RVRajat Vohra
Nov 08, 2025 10:49:43
Jammu, :श्री माता वैष्णो देवी श्र shrine board के खिलाफ हिन्दू संगठन मूवमेंट कल्कि के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। हिंदुओं का पैसे हिन्दुओं पर खर्च करने की उठाई मांग। बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्र shrine board द्वारा कटरा में हालही में एक मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई है। पिछले कुछ दिनों से यह कॉलेज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मुद्दे पर आज हिंदू संगठन मूवमेंट कल्कि ने श्री माता विष्णु देवी श्र shrine board कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि हिंदुओं के पैसे से चल रहे श्र shrine board द्वारा शुरू किए गए श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में हिंदुओं के लिए सीटों को आरक्षित किया जाना चाहिए। बताएं कि मूवमेंट कल्कि के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान में एमबीबीएस की 50 सीटों में से 42 सीटें कश्मीरी छात्रों को दी गई हैं, जबकि जम्मू के केवल 7 हिंदू और 1 सिख छात्र को ही प्रवेश मिला है。
0
comment0
Report
APAshwini Pandey
Nov 08, 2025 10:48:59
Navi Mumbai, Maharashtra:मुंबई के सांताक्रुज वाकोला पुलिस थाने के अंतर्गत एक मामला सामने आया जिसमें एक धर्मांध युवक ने इंस्टाग्राम पर औरंगजेब के महिमामंडन की पोस्ट की। पोस्ट वायरल होते ही हिन्दू संगठनों ने उसे पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया। एक लड़की की फेक इंस्टाग्राम ID बनाकर उसके जरिए आरोपी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। लड़की की ID देखकर उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया, फिर हिन्दू विंग के कार्यकर्ताओं ने दोस्ती बढ़ाकर मिलने बुलाया। मिलने पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुंबई के सटे वाशी स्थित रहने वाले मोहम्मद सिद्दीक़़ के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच में पाया गया कि सिद्दीक ने बजरंग दल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए औरंगजेब को 'सबका बाप' बताया। यह पोस्ट छत्रपति संभाजी महाराज के संदर्भ में थी, जिस पर औरंगजेब विरोधी नारे लिखे गए थे। टिप्पणी वायरल होते ही हिंदू संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया हुई और मामला सोशल मीडिया से सड़क तक पहुँचा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिद्दीक़ तक पहुंचने के लिए एक फिल्मी रणनीति बनाई: एक fake ID बनाई गई, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, बातचीत बढ़ाई गई, मुलाक़ात तय हुई और सिद्दीक़ वाशी से सांताक्रुज़ मिलने पहुँचा। पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जाँच में सामने आया कि आरोपी के फ़ोन में औरंगज़ेब का महिमामंडन करने वाला वीडियो मिला, मोबाइल के कवर पर टीपू सुल्तान की तस्वीर लगी थी। इससे मामला और संवेदनशील बना और धार्मिक-ऐतिहासिक प्रतीकों पर बहस तेज हो गई। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले औरंगज़ेब का नाम राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सिद्दीक़ ने माफीनामा दिया जिसमें उसने भविष्य में ऐसी टिप्पणी न करने की बात कही। पुलिस ने IT Act और धार्मिक भावनाएँ भड़काने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
0
comment0
Report
MMManoj Mondal
Nov 08, 2025 10:48:26
Kolkata, West Bengal:এনুমারেশণ ফর্ম বিলি শুরু হওয়ার পর থেকেই রাজ্যে বিভিন্ন ঘটনা সামনে এসেছে।কমিশনের গাইড লাইন অনুযায়ী পার্ট নম্বর ধরে ধরে ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে এনुमারেশন ফর্ম বিলি করবেন বুথ লেভেল অফিসারেরা।তাঁকে সাহায্য করবেন বুথ লেভেল এজেন্টরা।কিন্তু শুক্রবার উল্টো চিত্র দেখা গেল বারাসত ১ নম্বর ব্লকের দত্তপুকুর এলাকায়।সেখানে একটি অঙ্গনওয়ারি কেন্দ্রে বসে ফর্ম বিলি করার অভিযোগ উঠতেই বি এল ওকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখান স্থানিয় বাসিন্দারা।শেষে স্থানীয়দের বিক্ষোভের মুখে পড়ে বি এল ও মধুসূদন মন্ডল ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে ফর্ম বিলি করতে বাধ্য হন। বারাসত ১ নম্বর ব্লকের দত্তপুকুর ২ পঞ্চায়েতের ২৩৯ নম্বর পার্টের বি এল ওর দায়িত্বে আছেন মধুসূদন মন্ডল।গত দু'দিন ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গেলেও শুক্রবার ওই পঞ্চায়েতের মাইকেলনগর এলাকার একটি অঙ্গনওয়ারি কেন্দ্রে বসেই এনুমারেশন বিলি করার অভিযোগ উঠেছে বি এল ও মধুসূদনের বিরুদ্ধে।কয়েক জন স্থানিয় বাসিন্দাদের ফর্মও দিয়েছেন তিনি।বিষয়টি জানাজানি হতেই নির্বাচন কমিশনের গাইড লাইন অমান্য করার অভিযোগ তুলে বি এল ওকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখান স্থানীয় বাসিন্দারা। তারা কৈফিয়ত চান,কেন তিনি বাড়ি বাড়ি না গিয়ে এদিন আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম বিলি করেছেন? স্থানীয়দের বিক্ষোভের মুখে পড়ে শেষ পর্যন্ত বি এল ও মধুসূদন মন্ডল ভোটারদের বাড়ি বাড়ি গিয়ে এনুমারেশন ফর্ম দিয়েছেন। এই প্রসঙ্গে স্থানিয় বাসিন্দা সঞ্জয় মল্লিক বলেন,২৩৯ নম্বর পার্টের বি এল ও মধুসূদন মন্ডল কমিশনের নির্দেশ তোয়াক্কা না করেই আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম বিলি করেছিলেন।এরফলে গ্রামের মানুষদের হয়রানির মুখে পড়তে হয়েছে।তাই আমরা প্রতিবাদ করেছি。 বি এল ও মধুসূদন মন্ডল বলেন,এদিন আই সি ডি এস সেন্টারে বসে ফর্ম গুলো বাছাইয়ের কাজ করছিলাম।এরমধ্যে কয়েকজন এসে ফর্ম দেওয়ার কথা বলেছেন।তাদের দেওয়া হয়েছে।কমিশনের গাইড লাইন আমি জানি।স্থানীয়দের কথা মেনে বাড়ি বাড়ি গিয়ে ফর্ম দিয়েছি。
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Nov 08, 2025 10:48:11
:पाकिस्तान या पीओके में आतंकी कमांडर बने बैठे कश्मीरियों के परिजनों और जाननेवालों के संपत्तियों पर पुलिस का crackdown। 100 से ज़्यादा संपत्तियों की तलाशी ली गई। जी न्यूज़ पर देखिए लाइव रेड। आज कश्मीर में ताबड़तोड़ आतंक विरोधी अभियान देखने को मिले। कश्मीर में उन लोगों की 100 से ज़्यादा संपत्तियों की तलाशी ली गई जो 90 के दशक में दशकों पहले पाकिस्तान या पीओके में घुसपैठ करके गए थे और अब आतंकी कमांडरों के रूप में काम कर रहे हैं। कश्मीर पुलिस ने कहा कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई को शुरू करते हुए, जम्मू कश्मीर पुलिस ने बहु-एजेंसी की सहायता से कश्मीर में 100 से ज़्यादा जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बसे भगोड़ों से जुड़े लोगों और संपत्तियों को निशाना बनाया गया। यह व्यापक अभियान सीमा पार से चल रही आतंकी साजिश का एक रणनीतिक जवाब हैं, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक, वित्त और संचार माध्यमों सहित पूरे आतंकी तंत्र को ध्वस्त करना है। हाल ही में हुई महत्वपूर्ण सूचनाओं और आतंकी गतिविधियों के बारे में मिले इनपुट के बाद यह तीव्र कार्रवाई की गई है। ये तलाशी गांदरबल, शोपियां, कुलगाम, बारामूला, सोपोर और अनंतनाग सहित क Kashmir घाटी के कई जिलों में की गई। 90 के दशक में दशकों पहले पाकिस्तान या पीओके में घुसपैठ करके गए और अब वहाँ से आतंकी कमांडरों के रूप में काम कर रहे लोगों की संपत्तियों की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, वे स्लीपर्स सेल, भर्ती मॉड्यूल और लॉजिस्टिक समर्थकों का आयोजन करते हैं जो जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों को सहायता प्रदान करते हैं। पुलिस का कहना है कि वे जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के समन्वय, वित्तपोषण और क्रियान्वयन के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करने में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए, ये अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा राज्य जाँच एजेंसी (एसआईए), राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए), और जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) शाखा की सहायता से समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इन अभियानों ने आज अधिकतम प्रभाव डालने और सूचना लीक को रोकने के लिए कई जिलों में समन्वित, औचक तलाशी/छापेमारी की। इन्हीं अभियानों के दौरान फोरेंसिक विश्लेषण के लिए आपत्तिजनक सामग्री, बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा, दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए जाते हैं। बार-बार संकेत मिलते हैं कि आतंकवादी आकाओं ने हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है और संचार व वित्तपोषण के लिए क्रिप्टोकरेंसी एवं विशिष्ट मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करते हैं। इस बड़े पैमाने पर कार्रवाई के अलावा जम्मू-कश्मीर में दो और आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए गए। 2 आतंकी मारे गए और 2 जेलों की तलाशी ली गई। एक घुसपैठ-रोधी अभियान 'ऑपरेशन पिंपल' कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के बारे में विशेष सूचना मिलने पर शुरू किया गया था। केरन सेक्टर में रातोंरात शुरू हुए इस अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। CIК इकाई द्वारा जम्मू-कश्मीर घाटी की दो जेलों, सेंट्रल जेल श्रीनगर और जिला जेल कुपवाड़ा में अचानक तलाशी अभियान चलाया गया। जेल तलाशी का मुख्य उद्देश्य अनधिकृत मोबाइल फोन या संचार उपकरण का पता लगाना और ऐसे सामग्री/दस्तावेज उजागर करना था जो जेल के भीतर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में मदद कर सकते थे। आज की तलाशी/छापेमारी जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजंसियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी तंत्र को ध्वस्त करने, आतंकवाद का सफाया करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। खालिद हुसैन
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 08, 2025 10:47:44
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में मतांतरित पांच सौ से ज्यादा हिन्दू परिवार ने आज वैदिक पूजा-पद्धति से घर वापसी की. धर्मगुरु स्वामी नरेन्द्राचार्य और साधु-संतों की मौजूदगी में ये घर वापसी कार्यक्रम गुढ़ियारी स्थित दही-हांडी मैदान में आयोजित हुआ. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-पाठ के बाद पैर पखार कर मतांतरित हिंदुओं का विधिवत घर वापसी कराया. इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने सहित अन्य लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहें. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हिंदुओं के धर्मांतरण को रोकने के लिए इसे जरूरी और राष्ट्रधर्म बताया, वहीं स्वामी नरेंद्राचार्य ने कहा कि प्रलोभन देकर और एजेंट बनाकर धर्मांतरण-मतांतरण कराया जा रहा है, जो गलत है, ऐसे लोगों की घर वापसी कराई गई. सच्चिदानंद उपासने ने सरकार से जल्द धर्मांतरण रोकने कठोर कानून बनाने की मांग की. वहीं घर वापसी किए लोगों का कहना था कि दुख:बीमारी ठीक करने के विस्वास से वो इंसाई धर्म में चले गए थे लेकिन उन्हें लगा कि सनातन हिन्दू धर्म ही अच्छा है.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 08, 2025 10:47:36
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों से ट्यूनीशिया में फंसे 48 झारखंडी कामगारों की सुरक्षित वापसी प्रवासी कामगारों के हितों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का उज्जवल उदाहरण मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक बार फिर प्रवासी कामगारों के मसीहा साबित हुए हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण अफ्रीकी देश ट्यूनीनिशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है। बीते तीन महीनों से वेतन न मिलने और आर्थिक संकट से जूझ रहे इन कामगारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था। जैसे ही मुख्यमंत्री को कामगारों की परेशानी की जानकारी मिली, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। सभी कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के निवासी हैं, जो पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (PCL Prem Power Construction Ltd.) में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों ने कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। अब सरकार इन कामगारों और उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने की दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सदैव यह सिद्ध किया है कि झारखंड का हर श्रमिक, चाहे वह देश में हो या विदेश में, सरकार की जिम्मेदारी है। ट्यूनीशिया में फंसे कर्मगारों की वापसी इसी सोच और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सफलता न केवल झारखंड सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल है, बल्कि प्रवासी कामगारों के प्रति राज्य सरकार की गहरी चिंता और मानवीय दृष्टिकोण को भी उजागर करती है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से एक बार फिर यह संदेश गया है कि झारखंड सरकार अपने नागरिकों के साथ हमेशा खड़ी है — हर परिस्थिति में, हर स्थान पर。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Nov 08, 2025 10:47:23
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर रायपुर भेज दिया है बांग्लादेशी नागरिक का नाम अजमेर शेख है जो कि मुंबई से शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में सवार होकर हावड़ा जा रहा था इसी बीच दुर्ग जीआरपी पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने उसे कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के S1 बोगी से गिरफ्तार कर लिया उसके दस्तावेज जांचे गए तो उसके पास किसी भी तरह के भारतीय नागरिकता के वैध दस्तावेज नहीं थे बताया जा रहा है कि अजमेर शेख के खिलाफ मुंबई में मामले दर्ज है इसके बाद वह वहां से भागकर हावड़ा होते हुए बंग्लादेश जाने की तैयारी में थे लेकिन दुर्ग की जीआरपी पुलिस से उसे गिरफ्तार कर उसे रायपुर ले जाया गया है जहां मुंबई पुलिस अजमेर शेख को अपने साथ मुंबई ले गई.
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 08, 2025 10:46:02
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 08, 2025 10:45:41
Banka, Bihar:बेलहर विधान सभा क्षेत्र के फूल्लीडूमर प्रखंड स्थित मैदान में चुनावी सभा करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव। हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। जेडीयू प्रत्याशी मनोज यादव के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा बिहार में मुख्यमंत्री नितिश कुमार रहेंगे। सभा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ND A की सरकार फिर बनेगी, जबकि कांग्रेस देश को सिर्फ गुमराह करती रही है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “राहुल पप्पू हैं, बिहार में चुनाव हो रहा है और वह हमारे प्रदेश में घूम रहे हैं।” पाकिस्तान पर चेतावनी देते हुए बोले कि “अगर पाकिस्तान ने फिर हरकत की, तो हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों का कभी सम्मान नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों के विकास के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। और जेडीयू प्रत्याशी मनोज यादव को भारी बहुमत से जीतने की अपील किए।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Nov 08, 2025 10:45:16
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के जाते ही भिंड में शुरू हुआ अवैध खनन का खेल, शासकीय जमीन से जबरदस्ती खनन कर जबरदस्ती किसानो के खेतों में खड़ी फसल के बीच रास्ता बना कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने किया आग के हवाले, जलते ट्रेक्टर का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज। अमायन थाना इलाके की बरेठी रेत खदान से सामने आया है जहां पर, मरघट और सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर रेत माफिया और ग्रामीणों के बीच तनातनी की खबरे सामने आ रही थी, ग्रामीणों के रोके जाने के बाद भी रेत माफिया जबरदस्ती उत्खनन कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरीके से जलकर राख हो गया, अब जलते हुए ट्रैक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से रेत की अवैध खनन को लेकर बरेठी गांव में तनाव चल रहा था, रेत माफिया ग्रामीणों के खेतों में खड़ी फसल को रौंदते हुए रास्ता बना कर ट्रैक्टर निकाल रहे थे जिससे उनकी फसल बर्बाद हो रही थी, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कार्रवाई न होने के चलते बीती रात अवैध खनन कर किसानों की फसल का नुकसान कर रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने रोक लिया और जिसके चलते ट्रैक्टर चालक और ग्रामीणों में झगड़ा हो गया, इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरीके से जलकर राख हो गया, अमायन थाना पुलिस ने भरौली गांव के रहने वाले विवेक राजावत की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आगाजनी और संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, अब जलते हुए ट्रैक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आपको बता दिन बीते दो सालों से भिंड जिले की सिंध नदी पर स्वीकृत 71खदानों में से कोई भी खदान अभी तक खनन के लिए स्वीकृत नहीं हुई है।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 08, 2025 10:44:59
Bhilwara, Rajasthan:माण्डलगढ़ थाना पुलिस ने बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है. बनास नदी से अवैध बजरी भर कर दिन के उजाले में परिवहन करते 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि माण्डलगढ़ के पास होड़ा बाईपास सड़क पर ओवरलोड बजरी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में जाने की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा. अवैध बजरी परिवहन करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है, और खनिज व परिवहन विभाग को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए सचेत किया है. अवैध बजरी भरे ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर नम्बर मिटा रखे हैं, और रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हुए हैं. मंडलगढ़ बाईपास सड़क किनारे रहवासियों ने बताया कि रोजाना सुबह के वक्त अवैध बजरी से भरे सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से निकलते हैं, जिससे गम्भीर हादसा होने का डर बना रहता है. नोट: इस खबर के विजुअल साथ में हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top