212214
कौशाम्बी जिले में पत्नी ने मायके वालों को बुलवाकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Kaushambi, Uttar Pradesh:कौशाम्बी जिले में बच्चे को लेकर पति पत्नी में विवाद इस कदर बढ़ा की पत्नी ने फोन कर मायके वालों को बुला लिया। बेटी के ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घटना करारी थाना के स्थानीय कस्बे की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: EAM S. JAISHANKAR HOLDS DELEGATION LEVEL TALK WITH AUSTRALIAN FOREIGN MINISTER PENNY WONG/ VISUALS/ S. JAISHANKAR (EAM) SPEECH ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ अपनी मुलाक़ात के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "...विदेश मंत्रियों के तौर पर, हमारी यह ज़िम्मेदारी है कि हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के कामकाज पर नज़र रखें... हमारे प्रधानमंत्री नवंबर में मिले थे। हमें जनवरी में आपके स्पीकर की मेज़बानी करने का सौभाग्य मिला... हम आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) से आगे बढ़कर व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते की ओर बढ़ने के लिए बातचीत कर रहे हैं... हम ऊर्जा क्षेत्र में अपने संबंधों का विस्तार यूरेनियम आपूर्ति तक करना चाहते हैं... हमारी टीमें महत्वपूर्ण खनिजों पर भी बातचीत कर रही हैं... हमारे रक्षा आदान-प्रदान और अभ्यास चल रहे हैं... आज सुबह क्वाड बैठक में हमारा समय बहुत अच्छा बीता... एक बार फिर, आपका बहुत-बहुत स्वागत है..."0
0
Report
आसाराम समेत आरोपियों की सजा पर राजस्थान हाईकोर्ट कल बड़ा फैसला सुनाएगा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम सहित सहआरोपियों की अपील पर कल महत्वपूर्ण फैसला सुनाएगा। जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेन्द्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ में आसाराम, शरतचंद और शिल्पी की ओर से सजा के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अपीलकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत, अधिवक्ता दीपक मेनारिया और यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी तथा पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पीसी सोलंकी ने बहस की। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल 2026 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि 25 अप्रैल 2018 को विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम को शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं सहआरोपी शिल्पी और शरतचंद को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई थी। इसी निर्णय को चुनौती देते हुए तीनों ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर कल फैसला सुनाया जाएगा।0
0
Report
मई में 100% सेटलमेंट: आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि से राजस्व बढ़त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर, आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने इस साल शराब दुकानों का बन्दोबस्त लगभग पूरा कर लिया है। अब करीब 20 दुकानों का ही बन्दोबस्त बाकी है। पिछले वित्त वर्ष में शराब दुकानों का बन्दोबस्त जुलाई माह के बाद भी होता रहा था। आबकारी विभाग की ओर से राज्य में कुल 7663 शराब दुकानों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं। नवीनीकरण बेहतर रहने से बन्दोबस्त में सुगमता हुई है। इसके बाद 1 अप्रैल के बाद से ही आबकारी आयुक्त नमित मेहता शराब दुकानों के समूहों की नीलामी पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक जिलेवार और सर्किलवार शराब दुकानों की समीक्षा की है। पिछली नीलामी तक 36 दुकानें नीलाम नहीं हो सकी थी। आज की नीलामी के बाद करीब 20 दुकानें ही बाकी रहेंगी। पिछले कुछ वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मई माह में ही बन्दोबस्त प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जल्दी बन्दोबस्त प्रक्रिया पूरी होने से राज्य सरकार के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
मां बेल्हा देवी धाम में भव्य गंगा दशहरा महोत्सव संपन्न
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ स्थित मां बेल्हा देवी धाम में मंगलवार शाम 7 बजे गंगा दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम 7 बजे 21,000 दीपों से घाटों को रोशन किया गया और काशी के पुरोहितों के सानिध्य में भव्य महाआरती हुई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई और पौधा वितरण व रोपण किया गया। जिला प्रशासन व मंदिर समिति की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।0
0
Report
आंध्र प्रदेश के परवथीपुरम मयम में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित
Noida, Uttar Pradesh:PARVATHIPURAM MANYAM (ANDHRA PRADESH): HEAVY RAIN LASHES PARTS OF CITY / ELECTRICITY POLES UPROOTED & POWER SUPPLY DISRUPTED IN SEVERAL AREAS / VISUALS0
0
Report
पश्चिम बंगाल में Deportation ड्राइव: सीमा पर अवैध प्रवासियों की वापसी तेज
Noida, Uttar Pradesh:HAKIMPUR CHECKPOST, NORTH 24 PARGANAS (WEST BENGAL): ILLEGAL MIGRANTS FLOCK BORDER TO RETURN AS WEST BENGAL STARTS DEPORTATION DRIVE0
0
Report
Advertisement
सीवान के खिलवा गांव में बंद मकान से लाखों रूपए के आभूषण चोरी—हाई प्रोफाइल चोरी की घटना
Siwan, Bihar:सीवान में बंद मकान में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों रूपए की आभूषण सहित कीमती सामान की चोरी कर ली है। महिला अपना मकान बंद कर अपने मायके एक कार्यक्रम में गई हुई थीं। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के खिलवा गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला का पति छोटे तिवारी विदेश रहते हैं और उनकी पत्नी रूबी देवी अपने दो बच्चों संग मायके एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। घटना की जानकारी उस समय हुई जब बगल के मकान में रह रही रिश्तेदार ने मकान का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद पीड़ित परिवार को इसकी सूचना दी गई। चोरों ने मुख्य दरवाजा के अलावा तीन मुख्य कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे अलमीरा, बक्सा व बेड ट्रंक तोड़कर लाखों के ज्वेलरी सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर लिया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मकान से कितनी की चोरी हुई है अभी इसका आकलन नहीं हो सका है।0
0
Report
यूपी समेत कई जिलों में लू, बांदा 47.4°C के साथ सबसे गर्म
Noida, Uttar Pradesh:यूपी के कई जिलों में लगातार जारी है लू का कहर 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा देश में सबसे गर्म जिला आगरा झांसी उरई हमीरपुर और प्रयागराज भी तोड़ा रिकार्ड0
0
Report
पाली जिले में जल संरक्षण शपथ: खर्रा ने जनता से पानी बचाने की अपील
Jaipur, Rajasthan:वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पाली जिले में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आम जनता को जल संरक्षण की शपथ दिलाई. मंत्री खर्रा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पानी बचाने की शपथ ली. इससे पहले खर्रा ने प्राचीन जल स्रोतों की पूजा अर्चना की. पक्षियों के लिए परिंडे बांधे. उन्होंने जनता से पानी की एक एक बूंद बचाने का आह्वान किया.0
0
Report
Advertisement
Saifni Nagar में दिनदहाड़े कैंटीन संचालक की हत्या: पुलिस तीन टीमें गठित
Rampur, Uttar Pradesh:सैफनी में दिनदहाड़े कैंटीन संचालक की गला रेतकर हत्या, प्लाट के कमरे में खून से लथपथ मिला नईम का शव, हाथ से चेन-अंगूठी गायब, लूट या साजिश पर जांच शुरू, एंकर: रामपुर के सैफनी नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े कैंटीन संचालक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई, मृतक का शव उसके प्लाट पर बने कमरे में लहूलुहान हालत में मिला, परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है, वहीं गले से सोने की चेन और उंगली से अंगूठी गायब मिलने पर लूट के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं, V/O: सैफनी नगर के मोहल्ला गुलाबनगर निवासी 24 वर्षीय नईम पुत्र मुरव्वत हुसैन भूड़ा गेट के पास कैंटीन चलाता था, परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नईम किसी काम की बात कहकर घर से निकला था, करीब एक घंटे बाद जब पिता ने उसे फोन किया तो मोबाइल बंद मिला, इससे परिजन परेशान हो गए और नईम के दोस्तों से संपर्क किया, नईम के एक दोस्त ने बताया कि वह अनवर अली खान के भट्टे के पास स्थित अपने प्लाट पर होगा, इसके बाद पिता मुरव्वत हुसैन मौके पर पहुंचे, प्लाट पर बने छोटे कमरे के अंदर जाकर देखा तो नईम का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था, उसके गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, यह नजारा देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई, दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है, मृतक के पिता ने नईम के कुछ दोस्तों पर शक जताया है, वहीं परिजनों का कहना है कि नईम के गले से सोने की चेन और उंगली से अंगूठी गायब थी, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की और फिर हत्या कर दी, हालांकिइस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के बाद मामले को लूट का रूप देने की कोशिश तो नहीं की गई, घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित की गई हैं, पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है, दृश्य:1,2, BYTE:नईम (मृतक के पिता), BYTE:अनुराग सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर)0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने पैदल गश्त और फ्लैग मार्च से सुरक्षा संदेश दिया
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग प्रदेश की सड़को पर उतरा पुलिस अमला प्रदेश के तमाम जनपदों मे एक ही समय सड़क पर आयी पुलिस भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ किया गया पैदल गस्त संवेदनशील इलाकों में किया पुलिस ने फ्लैग मार्च एडीजी जोन भानु भास्कर ने कराया पैदल गस्त एसएसपी संजय वर्मा एसपी अमृत जैन व अक्षय संजय रहे मौजूद पुलिस के कदम ताल ने लोगो मे पैदा किया सुरक्षा का भरोसा आगामी tyौहार क़ो लेकर पुलिस ने दिया संदेश ड्रोन कैमरे से लेकर डिजिटल गेजेट्स से की जा रही है निगरानी0
0
Report
हादसे के वक्त पुलिसकर्मी ने पिकअप चालक को वाहन सहित दबोच लिया
Noida, Uttar Pradesh:हादसे के वक्त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप चालक को वाहन सहित दबोच लिया0
0
Report
Advertisement
विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर सर्वदलीय बैठक: विपक्ष के नेता भी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TAPAS ROY (BJP) ON MEETING AT WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY/ DISCUSSION ON ASSEMBLY PROCEEDINGS/ WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI INVITES OPPOSITION LEADERS FOR MEETING कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा विधायक तपस रॉय ने कहा, "हम अध्यक्ष के आवास पर मौजूद थे। अध्यक्ष के आवास पर कोई भी जा सकता है, उनका आवास विधायकों के लिए ही है, वो चाहें पक्ष के विधायक हों या विपक्ष के विधायक हों। वहां सर्वदलीय बैठक होती है, BAC की बैठक होती है जिसमें सभी प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं..."0
0
Report
भारत-Canada संबंध में ventureLAB के अविनाश परसौद का कहना: हार्डवेयर कंपनियाँ मजबूत होंगी
Noida, Uttar Pradesh:TORONTO, कनाडा: ventureLAB में हार्डवेयर कैटालिस्ट इनिशिएटिव और सेमीकंडक्टर इनिशिएटिव्स के वाइस प्रेसिडेंट, अविनाश परसौद कहते हैं, "हम हार्डवेयर टेक्नोलॉजी कंपनियों को सपोर्ट करते हैं। चूंकि वैश्विक अवसरों की तुलना में कनाडाई बाज़ार काफ़ी छोटा है, इसलिए हमारी पहुँच वैश्विक स्तर तक है। हमारे जुड़ावों में विविधता होना बेहद ज़रूरी है, और जिन कंपनियों को हम सपोर्ट करते हैं, उनमें से कई कंपनियों के लिए भारत एक ज़बरदस्त बाज़ार है - चाहे वे कंपनियाँ कनाडा के साथ व्यापार करना चाहती हों या भारत में व्यापार करना चाहती हों। इसलिए, हम और भी मज़बूत रिश्तों की उम्मीद कर रहे हैं, खासकर आज जैसे आयोजनों के ज़रिए।"0
0
Report
जयपुर में हाई कोर्ट का निर्देश: सफाई नियमित, कचरा फेंकने पर जुर्माना
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता विमल चौधरी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम को कहा है कि सफाई करने के लिए नियुक्त सफाई कर्मचारियों से दूसरे काम कराने के बजाय सफाई का काम ही कराए। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि निगम क्षेत्र में नियमित सफाई कराना निगम अधिकारियों का कर्तव्य है। अदालत ने नगर निगम को निर्देश दिए की शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरु की जाए। एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश विमल चौधरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए。 बॉडी- अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सफाई व्यवस्था की प्रक्रिया तय करते हुए सफाई की जाए और आवासीय कॉलोनियों के निकट उचित स्थान पर पर्याप्त डस्टबिन लगाकर उनकी नियमित सफाई की जाए। अदालत ने चेतावनी दी है कि यदि नियमित सफाई नहीं हुई तो संबंधित जमादार और स्वास्थ्य निरीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अदालत ने कहा कि जयपुर शहर, हेरिटेज शहर है और इसे इस तरह साफ रखा जाए की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका उदाहरण पेश किया जा सके। अदालत ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वह अपनी-अपनी कॉलोनियों को साफ रखने का प्रयास करें और इस संबंध में एनजीओ भी नगर निगम की मदद करें। अदालत ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन उद्योग, सबसे बड़ा उद्योग है। ऐसे में इस तरह के प्रयास प्रदेश के अन्य शहरों में भी किया जाए। अदालत ने प्रदेश के नगर निगमों को इस संबंध में निर्देश देने के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल को जिम्मेदारी दी है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता विमल चौधरी ने कहा कि हाईकोर्ट ने सालों पहले नगर निगम को सफाई व्यवस्था को लेकर निगम को 16 बिंदुओं पर निर्देश जारी किए थे, लेकिन आज तक इनकी पालना नहीं हुई। यहां तक की नगर निगम में नियुक्त सफाई कर्मचारियों से सफाई के बजाए कार्यालय के दूसरे काम कराए गए हैं। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने इस संबंध में निगम को दिशा-निर्देश जारी किए हैं。0
0
Report
Advertisement
