Back
मंझनपुर में पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध वसूली, प्रशासन पर उठे सवाल
AMALI MUKTA
Nov 26, 2025 12:04:08
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
कौशांबी के नगर पालिका मंझनपुर में पार्किंग स्टैंड के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली हो रही है। ई-रिक्शा, ऑटो और बस चालकों से 20 से लेकर 100 रुपये तक जबरन पैसा वसूला जा रहा है। ठेका पार्किंग का हुआ है, लेकिन सड़क पर रोककर पैसे वसूले जा रहे है। शिकायतें होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है।
न Bark पालिका मंझनपुर क्षेत्र में अवैध वसूली का खेल बेखौफ जारी है। आरोप है कि भोले राज इंटरप्राइजेज का पार्किंग का ठेका हुआ था। लेकिन इनके लोग सड़क पर चलती गाड़ियों को रोक कर जबरन वसूली कर रहे हैं।
ई-रिक्शा, ऑटो और यहाँ तक कि बस चालकों से भी 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की तथाकथित पार्किंग रसीद काटी जा रही है… जो देखने में बिल्कुल तहबाज़ारी की तरह ही है।
चालकों का कहना है कि यह वसूली पूरी तरह गैरकानूनी है। और जब कोई चालक इसका विरोध करता है… तो ठेकेदार के लोग गाली-गलौज करते हैं और गुंडागर्दी पर उतर आते हैं।
चालकों ने कई बार नगर पालिका और पुलिस से शिकायत भी की… लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि वसूली करने वालों के हौसले कितने बुलंद हैं। यूनियन अध्यक्ष नसीम ने बताया कि वसूली पर स्टे है, फिर भी जबरन वसूली होती है।
फिलहाल, मंझनपुर में सड़क पर हो रही ये अवैध वसूली सवाल खड़े करती है - क्या प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता? कब बंद होगा ये जबरन वसूली का खेल。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowNov 26, 2025 12:08:430
Report
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 26, 2025 12:08:130
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowNov 26, 2025 12:07:130
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowNov 26, 2025 12:06:460
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 26, 2025 12:06:260
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 26, 2025 12:06:090
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 26, 2025 12:05:470
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 26, 2025 12:05:330
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 26, 2025 12:05:200
Report
RSRahul shukla
FollowNov 26, 2025 12:04:540
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 26, 2025 12:04:380
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 26, 2025 12:04:200
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 26, 2025 12:03:490
Report