Back
भूषण राम कृष्ण गवई कौशाम्बी के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे
AMALI MUKTA
Nov 01, 2025 09:35:36
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh
भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण राम कृष्ण गवई कौशाम्बी जिले के दौरे पर पहुँचे। वहाँ उन्होंने एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्य न्यायाधीश के सामने अपने प्रस्तुतिकरण दिए। कार्यक्रम के बाद सीजेआई कॉलेज के संरक्षक और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम नाथ श्रीवास्तव के घर के लिए रवाना हुए। भोजन के पश्चात वह प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
चायल तहसील के आलमचंद्र में माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज स्थित है। इस इंटर कॉलेज में हर वर्ष 1 नवंबर को वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। जहाँ शनिवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण राम कृष्ण गवई बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव के साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश भी मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल सुबह से ही मौके पर तैनात रहे। सीजेआई ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसी दौरान कुछ बच्चों ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में जानकारी दिया। इस दौरान सीजेआई ने सार्वी सक्सेना द्वारा कक्षा पांच तक के लिए रामायण पर आधारित लिखी पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के बाद मुख्य न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 'शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव है। यह आपके भविष्य की कुंजी है।' कार्यक्रम के बाद, माननीय सीजेआई ने कॉलेज के संरक्षक और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विक्रम नाथ श्रीवास्तव के घर भोजन के लिए प्रस्थान किया। जहाँ से वह प्रयागराज जायेंगे और वहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowNov 01, 2025 12:25:130
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 01, 2025 12:25:050
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 01, 2025 12:24:540
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowNov 01, 2025 12:24:300
Report
AMAbhishek Mathur
FollowNov 01, 2025 12:24:010
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 01, 2025 12:23:300
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 01, 2025 12:23:140
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 01, 2025 12:22:500
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 01, 2025 12:22:100
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 01, 2025 12:21:500
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 01, 2025 12:21:450
Report
NSNARENDER SHARMA
FollowNov 01, 2025 12:21:260
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 01, 2025 12:21:140
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 01, 2025 12:20:590
Report