Back
कासगंज में कार हटाने को लेकर दो समुदायों में हिंसा, कई घायल
GZGAURAV ZEE
Oct 24, 2025 02:49:53
Kasganj, Uttar Pradesh
कासगंज में कार हटाने को लेकर दो समुदायों में बवाल, फायरिंग और पथराव से मचा हड़कंप कई लोग घायल
कासगंज
कासगंज के कस्बा सोरों में गुरुवार देर शाम कार हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बवाल में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनावका माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं, फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सोरों सीएचसी से जिला अस्पताल और बाद में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के युवक रियाज की कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान हिंदू समाज के एक युवक ने कार को रास्ते में बाधा बताते हुए हटाने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।कहासुनी के बाद जमकर मारपीट होने लगी जिससे स्थिति और बिगड़ गई। दोनों समुदायों के लोग मौके पर आमने-सामने आ गए और तनावपूर्ण माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर घायल युवक रियाज अहमद से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात आरोपियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दबिश के दौरान पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी में क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAHUL MISHRA
FollowOct 24, 2025 05:24:09Noida, Uttar Pradesh:मंदिर प्रकोष्ठ की तरफ़ से किए गए ऐलान के बाद छठ मनाने वाले हिंदू में ख़ुशी का माहौल है
लोगो का कहना है की बहुत अच्छी पहल है
थूक जिहाद जैसी घटनाओं को देखते हुए ये पहल बहुत अच्छी है
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 24, 2025 05:23:310
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 24, 2025 05:23:180
Report
DPDharmendra Pathak
FollowOct 24, 2025 05:23:080
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowOct 24, 2025 05:22:520
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 24, 2025 05:22:400
Report
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 24, 2025 05:22:150
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 24, 2025 05:21:520
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 24, 2025 05:20:550
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 24, 2025 05:20:220
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 24, 2025 05:19:551
Report
RMRam Mehta
FollowOct 24, 2025 05:19:421
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 24, 2025 05:19:203
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 24, 2025 05:19:100
Report
