207242
हादसे से दहला सिकंदराराऊ: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा; मां-बेटे की मौत, पोता जिंदग
Barethi, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस): मंगलवार की शाम एटा-अलीगढ़ हाईवे पर उमरावपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल है। गमी से लौट रहा था परिवार, रास्ते में काल बनकर आई स्कॉर्पियो मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खेड़िया खुर्द निवासी किताब श्री (75 वर्ष) अपने बेटे राज बहादुर (50 वर्ष) और नाती संजय (19 वर्ष) के साथ जलेसर में एक रिश्तेदारी में 'गमी' (शोक सभा) से लौट रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक उमरावपुर गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। अस्पताल में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया।अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने किताब श्री और राज बहादुर को मृत घोषित कर दिया।घायल संजय की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।जैसे ही मौत की खबर खेड़िया खुर्द पहुँची, अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हाथरस भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाईवे पर यातायात को सुचारू कर दिया गया है, लेकिन इलाके में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख है। सावधानी ही बचाव है: हाईवे पर तेज रफ्तार अक्सर जानलेवा साबित होती है। कृपया वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मतगणना 8 बजे शुरू, बांगड़ विधि कॉलेज में तीन चरणों में गिनती, मॉनिटरिंग डॉ गोस्वामी
Pali, Rajasthan:मतगणना 8 बजे शुरू, बांगड़ विधि कॉलेज में तीन चरणों में गिनती, मॉनिटरिंग डॉ गोस्वामी0
0
Report
भदभदा गेट खुलने से कलियासोत में जलस्तर बढ़ा; डैम के 3 गेट खोले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भदभदा का गेट खुलने के बाद कलियासोत का बढ़ा जलस्तर देर रात कलियासोत डैम के 3 गेट खोले गए कलियासोत के गेट नंबर 2, 6 और 7 खोले गए भदभदा से पानी बढ़ने के बाद कलियासोत के गेट खुले तेज बारिश के चलते कलियासोत का बढ़ा जलस्तर0
0
Report
यूपी भाजपा: चार स्तर के सर्वे से टिकट वितरण में उठे संकट
Noida, Uttar Pradesh:चार लेवल पर हुए सर्वे के बाद क्लियर होगा यूपी भाजपा में विधायकी का टिकट इससे वाक थ्रू गया इससे बाईट गयी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए और मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार अब नए सिरे से किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए बीजेपी की ओर से चार लेवल पर सर्वे कराया जाएगा। ये चारों सर्वे समानातंर यानी एक ही साथ कराए जाएंगे. यूपी में इस बार बीजेपी के सामने कई चुनौतियां हैं खास तौर से लगातार दो बार सरकार बनने के बाद जिस तरह से कई मुद्दों को लेकर पार्टी और विधायको के प्रति जो नाराज़गी बढ़ी है उसको देखते हुए अब पार्टी नए सिरे से सर्वे करवाने जा रही है।कई सीट ऐसी है जिनपर कई उम्मीदवार दावा कर रहे है। मतलब ये कि बीजेपी में टिकट बंटवारे में इस बार ज्यादा झंझट देखने को मिल सकता है। चार लेवल के इस सर्वे में बीजेपी ने एक ही मकसद रखा है- जिताऊ उम्मीदवारों की खोज। हालांकि अभी सर्वे पर भाजपा केवल इतना ही कह रही है कि पार्टी चुनावो में पूरी तैयारी के साथ उतर रही है बाइट अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा सार: 1) इसके तहत पहला सर्वे उत्तर प्रदेश बीजेपी की ओर से कराया जाएगा. इसमें विधायकों की 15 पैरामीटर्स पर रेटिंग की जाएगी. विधानसभा में उनकी अटेंडेंस कैसी रही है. उन्होंने कितने और क्या सवाल किए हैं. विधायक निधि के उपयोग का हाल कैसा है. अपने चुनावी क्षेत्र में कितने दिन या घंटे रहते हैं. कार्यकर्ताओं के बीच उनकी छवि कैसी है और पार्टी के कितने कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. इन सारे सवालों के आधार पर यूपी बीजेपी की ओर से सर्वे कराया जाएगा. 2) दूसरा सर्वे विकास की योजनाओं के स्तर पर किया जाएगा। क्या विधायक जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हैं. क्या विकास कामों से लोग संतुष्ट हैं. इस तरह के सवाल इस सर्वे में होंगे. 3) तीसरा सर्वे थोड़ा पुराना है. 2014 से ही ये सर्वे यूपी में होता रहा है जो केंद्रीय नेतृत्व की टीम की तरफ से कराया जाता रहा है . यह आंकड़ों पर आधारित सर्वे होता है, जिसमें पेशेवर लोग शामिल होते हैं. इसमें जीत की संभावना, जातीय समीकरण और हर सीट के लिए दो से तीन वैकल्पिक नामों का आकलन किया जाता है. इस सर्वे के नतीजे अंतिम फैसले में सबसे ज्यादा महत्व रखते हैं. 4) चौथे सर्वे में पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका होगी. इसमें आरएसएस के कार्यकर्ता जमीनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपते हैं. प्रचारक और विस्तारक बूथ लेवल तक लोगों से मिलते हैं. उनकी राय जानते हैं और अंत में रिपोर्ट बनाते हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन चारों सर्वे में से कम से कम दो में खराब रेटिंग पाने वाले मौजूदा विधायकों पर संकट आ सकता है. कहा जा रहा है कि ऐसा होने पर उनका टिकट कटना तय है. वाक थ्रू0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: मड़ियांव में नकली गुटखा मसाला फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Police bust alleged fake pan masala factory in Madiyanv, two arrested / visuals / Naveen Kumar Singh (ADCP, North, Lucknow) s/b लखनऊ बनकली मसाला फैक्ट्री पकड़ी गई. मौके पर जो भी माल बरामद हुआ था करीब चालीस के जी के आसपास था जिसकी मार्केट वैल्यू देखा जाए तो पच्चीस से तीस लाख के आसपास है। जो उत्पाद पकड़े गए थे।मंडियांव के अजीज नगर में पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री . बड़ी मात्रा में नकली गुटखा मसाला बरामद .इसके अलावा तमाम उपकरण और मशीन बरामद .फैक्ट्री से कई लोगों को किया गया गिरफ्तार .मड़ियांव के अजीज नगर में चल रही थी नकली गुटखामसाला फैक्ट्री. लोगो के स्वास्थ्य के साथ हो रहा था खिलवाड़. पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची Naveen Kumar Singh (ADCP, North, Lucknow) s/b हमारे मढ़ियाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी है अजीज नगर। वहां मुखबीर के द्वारा और मैनुअल इंटेलिजेंस के द्वारा यह पता चला कि सीकरवारा चौराहे के पास एक मकान में अवैध गुटका फैक्ट्री चल रही है। पहले तो हमारी पुलिस ने इसकी जांच की और जब पूरा तसदीक हो गया तो कल इस पर दबिश डाला गया। दबिश के दौरान दो अभियुक्त पकड़े गए। एक पिंटू गुप्ता और पवन साहू जो रायबरेली के रहने वाले हैं।मौके पर ही गुटका के विभिन्न उत्पाद और कई ब्रांड के पाउच मिले। मौके पर जो बरामद किया गया था उसमें चूना था, कत्था था, सुपारी थी और केमिकल था और जो रैपर मिले हैं वो उस पर ब्रांड राजश्री का था, विमला विमल मसाला का था, कमला पसंद का था। और डाया मशीन थी। इन सबको बरामद करते हुए फर्द बनाया गया। इनकी गिरफ्तारी की गई और चालान करते हुए माननीय न्यायालय रिमांड के लिए प्रेषित किया गया। मौके पर जो भी माल बरामद हुआ था करीब चालीस के जी के आसपास था जिसकी मार्केट वैल्यू देखा जाए तो पच्चीस से तीस लाख के आसपास है। जो उत्पाद पकड़े गए थे。0
0
Report
बैंगलोर के डोड्डा गणेश मंदिर में गौरी-गणेश उत्सव के लिए भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): THOUSANDS OF DEVOTEES QUEUE UP AT DODDA GANESH TEMPLE FOR GAURI-GANESHA CELEBRATIONS0
0
Report
दिल्ली: जगविंदर सिंह विरक ने IBRICS SWFI पर टिप्पणी दी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : JAGVINDER SINGH VIRK (CHAIRMAN, INDIA AUSTRALIA STRATEGIC ALLIANCE) ON IBRICS SWFI0
0
Report
Advertisement
दमोह जिला अस्पताल में तीन सिस्टर्स की पोषण प्रदर्शनी से महिलाओं में पोषण जागरूकता
Damoh, Madhya Pradesh:भारत सरकार के अभियान से प्रेरित सिस्टर्स ने निजी खर्च पर सजाई प्रदर्शनी, पोषण आहार को लेकर महिलाओं को जागरूक करने की अनूठी पहल.. एंकर/ भारत सरकार द्वारा कुपोषण को जड़.से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहां देश भर में पोषण माह मनाया जा रहा है तो महिला बाल विकास विभाग द्वारा कई आयोजन कर लोगों को पोषण आहार के प्रति जागरूक करने की मुहिम चल रही है लेकिन दमोह के जिला अस्पताल में एमसीएच वार्ड में इसे लेकर कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है। इस वार्ड में नर्सिंग स्टाफ के एक ग्रुप ने अपने निजी खर्च से एक पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई है और महिलाओं को आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दरअसल अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में रोजाना सैकड़ों महिलाओं का आना जाना होता है तो बड़ी संख्या में महिलाएं डिलीवरी के बाद एडमिट हैं। इस वार्ड में लंबे समय से लोगों की सेवा करने के साथ अलग से महिलाओं को जागरूक करने वाला थ्री सिस्टर्स ग्रुप फिर अपने कामों से सुर्खियों में हैं। वार्ड में एक बड़ी पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें तमाम तरह का पोषण आहार रखा गया है जिसे लोग देख सकें और दर्शाया गया है कि गर्भवती महिलाओं या जिन महिलाओं की डिलीवरी हो चुकी है उन्हें खानपान में क्या क्या उपयोग करना है इसके बारे के बताया जा रहा है। प्रदर्शनी में वो चीजें भी रखी गई है जिन्हें डिलीवरी से पहले या बाद में खाना पीना नहीं है। इसके कारण नर्सिंग स्टाफ वार्ड के एडमिट महिलाओं को जागरूक करने के साथ जो दूसरी महिलाएं यहां आती हैं उन्हें भी जानकारी दें रही हैं। इस आयोजन को लेकर नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि केंद्र सरकार के संकल्प से उन्हें प्रेरणा मिली कि जब सरकार इस अच्छे काम को कर रही है तो उनका भी फ़र्ज़ बनता है कि वो भी लोगों को जागरूक करें। उनके मुताबिक जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड में अधिकांश ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को डिलीवरी के लिए लाया जाता है और इन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को खान पान का सही तरीका मालूम नहीं होता लिहाजा उन्हें समझाना जरूरी है ताकि वो यहां से जानकारी लेने के बाद पोषक तत्वों से भरपूर अनाज और अन्य चीजों का इस्तेमाल करें।0
0
Report
जिले के 8 निकायों में आज नेताओं के भाग्य का फैसला, मतगणना शुरू
Didwana, Rajasthan:जिले के 8 नगरीय निकायों में आज होगा नेताओं के भाग्य का फैसला, 3 नगरपरिषद और 5नगरपालिकाओं के चुनावों की होगी मतगणना, डीडवाना, कुचामन और मकराना है नगरपरिषद, लाडनूं, खाटू खुर्द, नावां, परबतसर और बोरावड़ है नगरपालिकाएं, कुल 285 वार्डों के 1100 से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, जिले के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर।0
0
Report
गंगानगर के शहरी चुनाव: आज मतगणना शुरू, सुरक्षा के साथ जुलूस पर रोक
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर शहरी निकाय चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज 8 बजे जिले के सभी मतदान केंद्रों पर होगी मतगणना शुरू वही मतदान केदो पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाब्ता भी तैनात जिले में कुल 11 मतगणना कक्ष व 67 मतगणना टेबल व 73 राउंड में होगी मतगणना वहीं जिले में सादुलशहर व पदमपुर में पुलिस ने लगाया अतिरिक्त जाप्ता वहीं मतगणना के बाद विजय जुलूस व रैली पर रहेगा प्रतिबंध0
0
Report
Advertisement
Ganesh Chaturthi से पहले हजारों भक्त कर्पगा विनायक मंदिर में दर्शन के लिए कतार में
Noida, Uttar Pradesh:PILLAYARPATTI (TAMIL NADU): THOUSANDS OF DEVOTEES QUEUE UP AT KARPAGA VINAYAKAR TEMPLE AHEAD OF GANESH CHATURTHI0
0
Report
किसान यूनियन और सभा आज ग्रेटर नोएडा व तीनों प्राधिकरण पर महापंचायत-धरना करेंगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में आज किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहेगा। जहां किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत करेगी तो वहीं भारतीय किसान यूनियन जिले की तीनों प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष अलग-अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभालेंगे।इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया जाएगा। समय के अनुसार राकेश टिकैत भी इन प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ किसान सभा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर आज महापंचायत करेगी।जिसकी अगुवाई रुपेश वर्मा सुखबीर खलीफा और सोरन प्रधान करेंगे। वही भारतीय किसान यूनियन के पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर 14 सितंबर को हम लोग यमुना प्राधिकरण पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। आज होने वाले धरना प्रदर्शनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रणनीति भी तैयार की और उनकी तरफ से कहा गया कि तीनों ही प्राधिकरणों पर भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा और हम अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वही किसान सभा के द्वारा भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर महापंचायत की जाएगी।किसान सभा के लोग 9 सितंबर से प्राधिकरण पर धरना दे रहे हैं और आज उन्होंने महापंचायत करने का ऐलान किया है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रूपेश वर्मा ने कहा कि आज हमारे धरने को 6 दिन हो जाएंगे लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली है।आज हम एक महापंचायत करेंगे,जिसमें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से प्रभावित गांवों के हजारों किसान इसमें शामिल होंगे。0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू, 100 वार्डों के 373 प्रत्याशी निर्णायक फेज़ में
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। 100 वार्डों के 373 प्रत्याशियों का फैसला आज होगा और सुबह 8 बजे जेडीबी कॉलेज में काउंटिंग शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने संभावित बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर प्रत्याशियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। चार हॉल में 56 टेबलों पर मतगणना होगी और पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। कई हॉट वार्डों के नतीजे महापौर पद की आगे की दौड़ को भी प्रभावित कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव 2026: आज मतगणना, बोर्ड किसका होगा?
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगरपालिका चुनाव 2026 के परिणाम का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। नगर की नगरीय सरकार का फैसला आज मतगणना के साथ साफ हो जाएगा। भागचंदका राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।खाटूश्यामजी नगरपालिका के 20 वार्डों में कुल 73 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगा। पांच टेबल पर चार राउंड में मतगणना पूरी कराई जाएगी। इसके बाद किस राजनीतिक दल या समूह का नगरपालिका बोर्ड बनेगा उसकी तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो जाएगी।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय के नेतृत्व में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। डिप्टी राजेश जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा और मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खाटूश्यामजी में इस बार मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा अपना बोर्ड बचाने में सफल होती है या कांग्रेस पहली बार नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने में कामयाब रहती है। मतगणना के प्रत्येक राउंड के साथ चुनावी तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी और नतीजों के बाद खाटूश्यामजी की नगरीय सरकार किसके हाथों में होगी, इसका फैसला हो जाएगा।0
0
Report
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या。 राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक आज। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र कल पहुंचे थे अयोध्या, राम मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, दो दिवसीय बैठक में अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा रहेंगे शामिल, एलएनटी और टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियरों के साथ करेंगे बैठक。0
0
Report
अलीगढ़ में डकैती की योजना बनाते गैंग के 7 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Aligarh, Uttar Pradesh:डकैती की योजना बनाते हुए गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफास, मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान 7 अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ़्तार, पकड़े बदमाशों से अवैध 2 पिस्टल, अवैध 2 तमंचे, 6 जिन्दा कारतूस, 1 चाकू, 1 हथोड़ा, 1 पेचकस व कार हुई बरामद, विभिन्न थानों में सातों अभियुक्तों पर करीब 25 मुकदमे हैं दर्ज, बन्नादेवी थाना पुलिस ने चोरी व लुटेरे गैंग का किया खुलासा.0
0
Report
Advertisement
