icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208001
SSSarvesh SharmaFollow16 Sept 2024, 12:15 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोवर्धन धाम के लिए विशाल पदयात्रा रवाना, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Dholpur, Rajasthan:गोवर्धन धाम के लिए धूमधम से रवाना हुई विशाल पदयात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे से शुक्रवार को श्री गोवर्धन धाम के लिए विशाल पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। श्रीजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा रवाना होने से पूर्व कमेटी सदस्यों द्वारा यात्रा में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं, भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल चन्देलीपुरा वालों ने बताया कि पदयात्रा विभिन्न स्थानों पर पड़ाव लेते हुए श्री गोवर्धन धाम पहुंचेगी। वहां गोवर्धन जी की परिक्रमा के बाद 19 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, नारायण सिंह मीणा, पप्पू मीणा, गोपाली बंसल, टीकम भगत, गौरव बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report

भावनगर कांग्रेस ने खड़गे के विरुद्ध कृत्यों पर भाजपा-RSS पर कड़ा प्रहार, उग्र विरोध की चेतावनी

Bhavnagar, Gujarat:भावनगर. કોંગ્રેસ પ્રમુખ મલ્લિકાર્જુન ખડગે વિરૂદ્ધના કૃત્ય સામે ભાવનગર કોંગ્રેસનો આક્રોશ: ભાજપ અને RSS પર કર્યા આકરા પ્રહારો. ભાવનગર શહેર કોંગ્રેસ પક્ષ દ્વારા ભાજપ અને RSS ની માનસિકતા તથા નીતિઓ સામે તીવ્ર વિરોધ નોંધવામાં આવ્યો હતો. કોંગ્રેસ નેताओंએ આક્ષેપ કર્યો કે રાષ્ટ્રીય પ્રમુખ મલ્લિકાર્જુન ખડગેની હાજરી બાદ યોજાયેલા યજ્ઞ અને શુદ્ધિકરણના કૃત્ય દ્વારા છોત-આછૂતની માનસિકતા છતી થાય છે. જે અત્યંત ખેદજનક છે. કોંગ્રેસે કહ્યું કે ખડગેજી સમગ્ર દેશનું ગૌરવ છે અને તેમના પર કોઈપણ પ્રકારનો લalauંછન સહન કરવામાં આવશે નહીં. દેશમાં સમાનતા, ભાઈચારા અને બંધારણનું રક્ષણ કોંગ્રેસની મુખ્ય વિચારધારા છે. જો એવા કૃત્યો કરનારાઓ સામે કડક કાર્યવાહી કરવામાં નહીં આવે, તો આગામી દિવસોમાં Congresso કાર્યકરો રસ્તા પર ઉતરીને આથી પણ વધુ ઉગ્ર અને મોટું વિરોધ પ્રદર્શં કરશે.
0
0
Report

जामनगर वार्ड-9: राष्ट्रध्वज अपमान मामले में मेयर ने जांच व कार्रवाई की बात कही

Jamnagar, Gujarat:જામનગર શહેરના વોર્ડ નં.9 માં રાષ્ટ્રધ્વજના અપમાનના દ્રશ્યો! ખુદ જામनगर મહાનગરપાલિકાના મેયર અને સ્ટેન્ડિંગ કમિટી ચેરમેનના વોર્ડમાં રાષ્ટ્રધ્વજ મામલે બેદરકારી જોવા મળી 15 ઓગસ્ટના એક દિવસ પહેલાં હજારો તિરંગા કચરાના ઢગલા અને ગટરમાંથી મળ્યા અનેક વખત સવાલોના દqyરામાં આવતો મનપાના મેયર અને ચેરમેનનો વોર્ડ જામનગર મહાનગરપાલિકામાં વોર્ડ નં. 9ની કામગીરી સામે ગંભીર સવાલો વોર્ડ ઓફિસ પાછળ રાષ્ટ્રીય ધ્વજોની આવી હાલતથી ચકચાર એક જાગૃત નાગરિક નિમેષ સીમરિયા દ્વારા સમગ્ર મામલો उजાગર કરવામાં આવ્યો ચેરમેન સહિત કોર્પોરેટરોની દેખરેખ સામે ઉઠ્યા પ્રશ્નો શું તિરંગાનું આ રીતે અપમાન થતું રહેશે? કે દોષિતો સામે કાર્યવાહી પણ થશે ઘਟનાની જાણ થતા મેયર પણ તાત્કાલિક સ્થળ પર દોડી આવ્યા બેદરકાર કર્મચારી-અધિકારીઓ સામે કાર્યવાહીાની ખાતરી આપતા મેયર મોનિકાબેન વ્યાસ બાઈટ : મોનીકાબેન વ્યાસ ( મેયર JMC )
0
0
Report
Advertisement

विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप

Shrvan PanditShrvan PanditFollow2m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में दहेज की मांग पूरी न होने के।मामले में एक विवाहिता को जलाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने ससुराल पक्ष पर चूल्हे में पैर जलाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आप।को बता दे कि मामला जनपद शामली के गाव खन्द्रावली का है जहा की रहने वाली एक विवाहिता की माँ ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि पीड़िता की माँ ने तहरीर में बताया कि उन्होंने पांच साल।पहले अपनी बेटी कोमल की शादी खंद्रावली गांव के एक युवक के साथ कि थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर कोमल को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था।सुशीला देवी के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कोमल का पैर चूल्हे में जला दिया है और दहेज न मिलने पर उसे जिंदा जलाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने कांधला थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने इस संबंध में बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चौगान स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग निर्देश जारी

Jaipur, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस समारोह, सुबह के वक्त सोच समझकर करें चार दीवारी में प्रवेश, ट्रेफिक डायवर्जन का करना पड़ सकता है सामना इस बार चौगान स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान यातायात के सुगम संचालन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। चार दीवारी के कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है。 स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चौगान स्टेडियम की पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार की गई है। 1. VIP वाहनों की पार्किंग - चौगान स्टेडियम VIP गेट के सामने व गेट से आगे की तरफ खाली रोड पर होगी। 2. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुती देने वाले छात्र-छात्राओं की बसों की पार्किंग - चौगान स्टेडियम प्रवेश गेट से आगे ताल कटोरा रोड के दोनों तरफ एक लेन में होगी। 3. स्कूली छात्र-छात्राओं की बसों की पार्किंग - ये बसें गणगौरी गेट से यू टर्न कर पिकअप ड्रॉप पॉइन्ट पर छात्र-छात्राओं को छोडने के बाद वापस रामनिवास बाग के अन्दर पार्क हो सकेंगे। 4. अन्य आगन्तुकों के वाहनों की पार्किंग - चौगान स्टेडियम के अन्दर अण्डर ग्राउन्ड-नगर निगम पार्किंग के अन्दर पार्क हो सकेंगे。 यहां पार्किंग निषेध रहेगी ..... 1. समारोह के दौरान किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, चांदपोल बाजार, चौडा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, चौगान स्टेडियम के चारों तरफ मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी。 इन मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा .... 1. छोटी चौपड से चौगान स्टेडियम की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा। 2. ब्रह्मपुरी बस स्टैण्ड, लंगर के बालाजी से चौगान स्टेडियम की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा। 3. सांगानेरी गेट, रामगंज चौपड, सुभाष चौक, त्रिपोलिया टी. पोईट से बडी चौपड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा。 9. एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहन बिना किसी बाधा या रुकावट के सामान्य रूप से आवागमन कर सकेंगे।
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में अचानक मौसम बदला, झमाझम बारिश से गर्मी की राहत

Dholpur, Rajasthan:इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम सुहावना हो गया।बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।वहीं, बारिश को किसानों के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तेज बारिश के कारण कस्बे के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के बाद पूरे इलाके में मौसम खुशनुमा हो गया और लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए।
0
0
Report

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली, 15 अगस्त से पूर्व

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जामा मस्जिद बड़ी चौपड़ से रामगंज बाजार होते हुए नवाब का चौराहा घाटगेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान-2026’ के तहत यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा- 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर इसका आयोजन किया गया है, जिसमें सभी लोग शामिल हुए हैं। देश आज आजादी के लिए बलिदान देने वाले लोगों को याद कर रहा है।
0
0
Report

जयपुर में तीज के दो दिन यातायात डाइवर्ट, रूट बदले

Jaipur, Rajasthan:शहर में शनिवार और रविवार को तीज की सवारी निकाली जाएगी। तीज की सवारी के दौरान दो दिन चार दीवारी में यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। इस बार 15 अगस्त को शाम छह बजे तीज की सवारी निकलेगी। वहीं 16 अगस्त को बूढी तीज की सवारी निकाली जाएगी। इन दोनों दिन यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी । 1. तीज माता की सवारी के दौरान सामान्य यातायात - पुराना पुलिस मुख्यालय के पीछे व जलेब चौक में से होकर सिटी पैलेस की तरफ नहीं आ सकेगा। 2. तीज माता की सवारी के दौरान सामान्य यातायात - आतिश मार्केट व सार्दुल सिंह की नाल की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन सिटी पैलेस की तरफ नहीं आ जा सकेंगे। 3. तीज माता की सवारी के दौरान सामान्य यातायात - चीनी की बुर्ज की तरफ से किसी भी प्रकार का ट्रैफिक आतिश बाजार तथा सिटी पैलेस की तरफ नहीं आ सकेगा। 4. तीज माता की सवारी के दौरान रामनिवास बाग चौराहा, न्यूगेट चौराहा से चौडा रास्ता में जाने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जाएगा। 5. तीज माता की सवारी के दौरान बडी चौपड से त्रिपोलिया की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को बडी चौपड से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जाएगा। 6. तीज माता की सवारी त्रिपोलिया से निकलने के बाद चौडा रास्ता से आने चाले सामान्य यातायात को त्रिपोलिया से बडी चौपड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 7. तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट से बाहर आने से पूर्व छोटी चौपड से त्रिपोलिया की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को छोटी चौपड से डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जाएगा। 8. तीज माता की सवारी छोटी चौपड पर आने से पूर्व अजमेरी गेट, संजय सर्किल, चौगान चौराहा से छोटी चौपड की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जाएगा। 9. तीज माता की सवारी चौगान चौराहा पर आने से पूर्व बारह भाईयों का चौराहा, लंगर के बालाजी, ब्रह्मपुरी बस स्टैण्ड से चौगान चौराहा की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जाएगा। 10. तीज माता सवारी के दौरान ताल कटोरा रोड पर आने से पूर्व पौन्ड्रिक उद्यान तरफ से आने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जाएगा। 11. तीज माता सवारी के दौरान परकोटा क्षेत्र में सभी प्रकार की बस व मिनी बस एवं बडे वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। 12. त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम, ताल कटोरा रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग दोपहर 3 बजे के बाद निषेध रहेंगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में विभाजन स्मृति दिवस: नेताओं के बयान और नागरिकता कानून पर नई बहस

Jaipur, Rajasthan:विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के मानसरोवर में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, बीजेपी राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सहित बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कल हम 15 अगस्त की खुशी मनाएंगे, लेकिन कल्पना करो कि विभाजन के समय क्या हुआ था। कितना विकराल समय वो रहा होगा। राठौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि मैं देश के टुकड़े नहीं होने दूंगा, लेकिन तुष्टीकरण की वजह से विभाजन स्वीकार किया गया। नेहरू जी के प्रति उनका लगाव था। उन्होंने कहा कि पीएम ने प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का काम किया। राठौड़ ने कहा कि जागरूक बनो, जिससे आपको कोई भ्रमित ना कर सके। दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन में असामाजिक तत्व घुसे थे और वहां देश विरोधी नारे लगे थे। वहीं, बीजेपी राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि विभाजन की नींव कांग्रेस ने रखी थी। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। विभाजन के दौरान विश्व का सबसे बड़ा जनसंहार हुआ और बलात्कार हुए। डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर की चारदीवारी में अवैध रूप से और दादागिरी से खरीद-फरोख्त हो रही है। उसको रोकने के लिए डिस्टर्ब एरिया एक्ट राजस्थान सरकार ने बनाया है। अब डिस्टर्ब एरिया में किसी समुदाय के दबाव में कोई मकान बेचा और खरीदा नहीं जाएगा। धर्मांतरण कानून को लेकर तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान का सबसे मजबूत कानून बना है। उन्होंने कहा कि अब यूसीसी का बिल आ रहा है। राहुल गांधी की ओर से विदेश नीति पर टिप्पणी करने को लेकर तिवाड़ी ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार अमर्यादित है और राष्ट्रहित में नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा करौली ने निकाय-पंचायत चुनावों के लिए बूथ स्तर मजबूत करने का आह्वान किया

Karauli, Rajasthan:निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारी में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, जिला करौली बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रत्येक वार्ड में प्रभारी नियुक्त करने और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन को लेकर रणनीति पर चर्चा हुआ। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक परनामी ने कहा कि चुनाव जीतने की शुरुआत बूथ से होती है। भाजपा की पहचान विचारधारा और कमल के फूल से है। उन्होंने कहा कि पार्टी का समर्पित, टिकाऊ और जिताऊ कार्यकर्ता ही प्रत्याशी चयन में प्राथमिकता पाएगा। संभागीय सह चुनाव प्रभारी हरिराम रिनवा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए अलग प्रभारी नियुक्त किया जाएगा और कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर योग्य प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। जिला प्रभारी नारायणलाल मीणा ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया। सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। उन्होंने योग्य और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार को टिकट देने तथा व्यक्तिगत पसंद से ऊपर पार्टी हित को रखने की बात कही। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति और चेयरमैन पदों पर भाजपा की जीत का दावा किया। जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हैं और जिले की सभी सीटों पर भाजपा की जीत के लिए प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक रमेश मीणा और राजकुमारी जाटव ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारी का संदेश दिया। बैठक में सांसद प्रत्याशी इंदु देवी जाटव सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस पर 1 रुपये में मोबाइल और फाइबर प्लान की घोषणा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए कई नई सेवाओं और विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। बीएसएनएल निदेशक विवेक बांझल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने पर फोकस है। सबसे खास है ₹1 फ्रीडम 2.0 ऑफर, जिसमें नए ग्राहकों को महज एक रुपये में बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क का अनुभव मिलेगा। इसमें रोजाना 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 24 दिन की वैधता मिलेगी। वहीं ₹1,111 प्रतिमाह का फाइबर फ्रीडम प्लान भी लॉन्च किया गया है। इसमें 200 Mbps तक इंटरनेट स्पीड, हर महीने 5 हजार GB डेटा और 25 से ज्यादा प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा दूरदराज और ऐसे इलाकों के लिए BSNL सैटेलाइट फोन सर्विस उपलब्ध कराई जा रही है, जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता। बीएसएनएल का दावा है कि इन पहलों से डिजिटल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
0
0
Report

डीडवाना में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कानूनी अधिकार और कल्याण योजनाओं पर जागरूकता अभियान

Didwana, Rajasthan:डीडवाना में ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके विधिक अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना के निर्देशानुसार LADCS की टीम ने ट्रांसजेंडर्स के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी चीफ हरफूल राव रोहिणी बागड़, विपुल कुमार और आरती सिखवाल ने समुदाय के लोगों को जागरूक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा ने कहा कि समाज के अंतिम और वंचित वर्ग तक कानूनी सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top