Back
कानपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: पुलिसकर्मियों के खातों में करोड़ों ट्रांजैक्शन
PPPraveen Pandey
Nov 18, 2025 02:45:45
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
लुटेरी दुल्हन ने दरोगा सहित 2 बैंक मैनेजर से शादी करके लूट करके फरार
लुटेरी दुल्हन के 10 खातों में मिले 8 करोड़
खाते से पुलिस अफसरों से भी हुआ लेन-देन
लुटेरी दुल्हन से 12 लोगों अपने प्यार के जाल में फसाकर रुपये ऐठे
लुटेरी दुल्हन ने 4 शादी की
पहले 2 बैंक मैनेजर, फिर 2 दरोगा बने दूल्हा
कानपुर की यह कहानी है जहाँ एक दुल्हन ने शादी के जाल में लोगों को फंसाकर रुपए ऐंठना करोङो रुपये ऐंठे फिलहाल लुटेरी दुल्हन पुलिस की गिरफ्त में है। दिव्यांशी ने दो बैंक अधिकारियों समेत 12 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसा कर करोङो की रकम ऐंठी थी। वह पहले अपने प्यार के जाल में फंसाकर लोगों से रिलेशन बनाती थी। फिर रेप का केस दर्ज कराकर उनसे रकम ऐंठती थी। मामला तब खुला जब ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव ने उसकी शिकायत की। दरोगा के साथ हुए हैरेसमेंट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दो बार सुसाइड करने का भी प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने दिव्यांशी की जांच शुरू की।
पुलिस ने जब आरोपी दुल्हन के खाते की जांच की, तो MERth में तैनात रहे दरोगा, इंस्पेक्टर और सीओ तक के खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन मिला। उसके गैंग में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। दिव्यांशी के पकड़े जाने के बाद दरोगा आदित्य पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
एंकर-दरसल बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार लोचव 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं। आदित्य की शादी के लिए 30 साल दिव्यांशी का रिश्ता आया। दिव्यांशी आदित्य के घर से 50 किलोमीटर दूर मेरठ के मवाना में रहती है। दहेज में स्कॉर्पियो, लाखों के जेवर और धूमधाम से शादी की बात की गई। खूबसूरत लड़की देखकर दरोगा आदित्य कुमार लोचव और उनके परिवार ने भी हामी भर दी। इसके बाद दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से 17 फरवरी, 2024 को आदित्य और दिव्यांशी की शादी हो गई।
आदित्य ने शिकायत दर्ज कराई की शादी के बाद से दिव्यांशी बीएड और सीटेट की तैयारी का हवाला देकर मेरे घर में नहीं रुकती थी। जब घर आती थी तो अपने मोबाइल फोन से गूगल-पे, फोन-पे समेत अन्य यूपीआई एप डिलीट कर देती थी। जब मैं ड्यूटी पर होता था तो दिव्यांशी उनसे ऑनलाइन रुपए मांगती थी। इस पर मुझे शक हुआ।
शादी के 4 महीने बाद मैं छुट्टी पर घर गया था। दिव्यांशी भी घर पर ही थी। मैंने जैसे ही उसका मोबाइल लिया,तो उसने सभी यूपीआई डिलीट कर दिया
जब मैंने एप चेक किए, तो मेरे होश उड़ गए। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया गया था। खातों के बारे में पूछने के बाद दिव्यांशी मुझसे झगड़ा करके मायके चली गई।
25 নভেম্বর को कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस अखिल कुमार में दिव्यांशी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसने ग्वालटोली थाने में तैनात अपने पति आदित्य पर परेशान करने और 14.50 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि दरोगा पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वो सोशल मीडिया पर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता है। इसके बाद उनसे दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाता है। फोटो-वीडियो निकालकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता है।
दरोगा आदित्य की पत्नी दिव्यांशी की शिकायत और दरोगा के पक्ष रखने के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जांच बैठा दी थी। जिसके बाद दरोगा से समझौते के नाम पर दिव्यांशी ने एक करोड़ की मांग की थी। इसके बाद दरोगा ने दिव्यांशी चौधरी के खिलाफ सैकड़ों साक्ष्य पुलिस अधिकारियों को दिए जिनसे यह साबित हुआ कि दिव्यांशी ब्लैकमेलर है।
दरोगा आदित्य ने अधिकारियों को बताया कि दिव्यांशी चौधरी के लिए पुलिस के कई अधिकारी काम करते हैं। मेरठ में तैनात रहे कई अधिकारियों के खातों में करोड़ों के ट्रांसफर से इस बात का खुलासा होता है। दिव्यांशी के करीब 10 खाते हैं, जिनमें वह पैसों का हेर-फेर करती है।
इसमें एक रिटायर्ड सीओ के साथ एडीजी जोन मेरठ के कार्यालय में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात दरोगा भी दिव्यांशी की पैरवी के लिए आ चुके हैं। दिव्यांशी ने 3 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रेप केस कराया था, लेकिन सभी मामलों में समझौता हो गया। इसके साथ ही कई लोगों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराईं, जिसमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। फिलहाल अब लुटेरी दुल्हन पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
185
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHeeralal Bhati
FollowNov 18, 2025 04:04:450
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 18, 2025 04:04:250
Report
SBSantosh Bhagat
FollowNov 18, 2025 04:04:090
Report
KCKumar Chandan
FollowNov 18, 2025 04:03:280
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowNov 18, 2025 04:02:520
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 18, 2025 04:01:420
Report
DSDanvir Sahu
FollowNov 18, 2025 04:01:270
Report
KCKumar Chandan
FollowNov 18, 2025 04:00:490
Report
ADAjay Dubey
FollowNov 18, 2025 04:00:180
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 18, 2025 03:51:1660
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowNov 18, 2025 03:51:0525
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 18, 2025 03:50:3865
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 18, 2025 03:50:2350
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowNov 18, 2025 03:49:5890
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 18, 2025 03:49:1679
Report