Back
बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा महोत्सव का सात दिवसीय उद्घाटन, कलाकारों की धूम
NSNITIN SRIVASTAVA
Nov 18, 2025 03:50:38
Barabanki, Uttar Pradesh
विश्वप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा महोत्सव का हुआ उद्घाटन, हफ्तेभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
विश्वप्रसिद्ध पौराणिक श्री लोधेश्वर महादेवा में सात दिवसीय महोत्सव का पूरे विधि विधान से शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने महादेवा पहुंचकर बैंड की मधुर धुनों के बीच विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटकर और भोलेनाथ के दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारম্ভ किया। इस दौरान पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम निरंकार सिंह, सीडीओ अ. सुदन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल समेत तमाम नेता और आलाधिकारी भी मौजूद रहे। बैंड की धुनों के बीच सभी लोग मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। उद्घाटन के समय भूतभावन भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवभक्तों की भीड़ भी जुटी रही। आपको बता दें महोत्सव और मेले में सात दिनों तक रोजाना तमाम नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें भोजपुरी गायक समर सिंह, शिल्पीराज और बॉलीवुड गायिका व अभिनेत्री अक्षरा सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं। दीपदान के साथ महोत्सव और मेले का समापन होगा। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
142
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowNov 18, 2025 05:10:140
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 18, 2025 05:09:590
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 18, 2025 05:09:4127
Report
KAKapil Agarwal
FollowNov 18, 2025 05:09:2626
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 18, 2025 05:09:0326
Report
BSBhanu Sharma
FollowNov 18, 2025 05:08:4625
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 18, 2025 05:08:3226
Report
SLSanjay Lohani
FollowNov 18, 2025 05:08:1024
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 18, 2025 05:07:5527
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 18, 2025 05:07:4026
Report
YMYadvendra Munnu
FollowNov 18, 2025 05:07:2725
Report
RMRam Mehta
FollowNov 18, 2025 05:07:0928
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 18, 2025 05:06:560
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 18, 2025 05:06:430
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowNov 18, 2025 05:06:270
Report