Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar208014

कानपुर के गिरजाघरों में क्रिसमस डे पर उत्साह और उमंग का माहौल

PPPraveen Pandey
Dec 25, 2025 02:02:05
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर girijagharon meN krisamaS de par utsaah v umang ka mahaaul giriJaGharoN meN yeishu masiH ke aaradhana ki gale milkar ek duje ko badhaIyA kRismaS de ke mauke par shahar bhar meN utsaah v umang ka mahaaul dekhne ko mila। shahar ke sabhi girjagharoN meN aarAdhan sabha ka aayojan kiya gaya, charch ke paasTarS ne baibil meN likhe yeishu masiH ke sandeshon ko padh kar vishv meN shanti v ekata ka sandesh diya। gaayan maNDli ki or se krisamaS kairol peshKriShT kiya gaya। logon ne kaNDal jalaakar prabhu ko shraddha arpit ki। charchoN meN ek duse ko gale milkar badhaIyA di nae-NAeve paridhaanon meN saj kar log charch pahunche aur prabhu yeishu se praarthna ki kanpur ke saent phraNsis jeviar charch sabha ka aayojan kiya gaya। jismen fadaR ne baibil meN likhe sandeshon ko masiiH samaaj ke logon ne padh kar sunaya。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Dec 25, 2025 03:31:14
Indore, Madhya Pradesh:इन्दौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में मन को विचलित कर देने वाला मामला सामने आया जहाँ कड़कती ठंड के मौसम में एक बोरे के अंदर नवजात बच्चा रोते बिलखते मिला। नवजात के रोने की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोगों ने आसपास ढूंढा तो नवजात बच्चा बोरे में बंद पाया गया। वीओ दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजाप्रत नगर का है। जहां मिली जानकारी के अनुसार सांईबाबा स्कूल के समीप गली में किसी अज्ञात ने नवजात शिशु को कचरे के ढेर के पास बोरे में डालकर छोड़ दिया। इसके बाद बच्चा रोता बिलखता रहा। वहां से निकलने राहगीर ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी। तब बोरे को खोलकर देखा तो उसमें नवजात बच्चा था। जिसने भी यह खबर सुनी विचलित हो उठा कि आखिर एक माँ अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है? इसके बाद राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को एमवाय अस्पताल भेजा गया है; बच्चा अब स्वस्थ बताया जा रहा है। वही द्वारकापुरी पुलिस जांच कर रही है। बाइट - क्षेत्रवासी बाइट - क्षेत्रीय महिला बाइट - क्षेत्रीय महिला
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Dec 25, 2025 03:30:45
:मेरठ की जानी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद जानी खुर्द। मेरठ की जानी थाना जानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मुकदमे में वांछित ₹25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 मेरठ एसएसपी डा विपिन ताड़ा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में जानी थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा की टीम ने बुधवार की देर रात जानी गंगनहर पटरी से भूपगढ़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी。 पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान शिवा राणा पुत्र जितेंद्र राणा निवासी के-ब्लॉक शास्त्री नगर थाना नौचंदी मेरठ, हाल निवासी शनि मंदिर के पास सतवई मार्बल वाली रोड, बागपत रोड ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना जानी में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित था, जिस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ व चोरी की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना जानी पर आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा आयुध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Dec 25, 2025 03:20:21
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Dec 25, 2025 03:20:07
Jasa, Bihar:पैक्स और सहकारिता विभाग की उदासीनता से महेसुआ के किसान परेशान, कलेक्ट्रेट पहुंचे, आत्मदाह की चेतावनी महेसुआ के किसान रामनारायण सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार पैक्स अध्यक्ष से धान बेचने को लेकर संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्चों की फीस देनी है, एक बच्चा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, फीस बकाया है, फिर भी 15 दिनों से धान के लिए दौड़ रहे हैं। बाजार में भी धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वहीं किसान नीतीश पटेल ने कहा कि उनका धान एक महीने से खलिहान में पड़ा है। पैक्स अध्यक्ष सिर्फ तारीख पर तारीख देते रहे। सहकारिता विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बावजूद 72 घंटे में भी कोई फोन नहीं आया। ठंड के मौसम में रात-रात भर खेत की रखवाली करनी पड़ रही है, चोरी और बारिश का डर बना हुआ है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों में धान की खरीद नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करेंगे। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि कैश क्रेडिट समाप्त हो गया था, लेकिन व्यापार मंडल के माध्यम से चार दिनों के भीतर धान खरीद का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके, किसानों का भरोसा अब सहकारिता व्यवस्था से उठता दिख रहा है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 25, 2025 03:19:39
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Dec 25, 2025 03:19:20
Jalpaiguri, West Bengal:সেজে উঠেছে জলপাইগুড়ির বিভিন্ন চার্চ। শীতের রাতে ভবঘুরে মানুষজনের হাতে শীত কম্বল তুলে দিয়ে বড়দিনের রাতে জলপাইগুড়ি জেলার বিভিন্ন চার্চে পৌঁছে ফাদারদের নিয়ে কেটে শিশুদের চকলেট বিতরণের মধ্য দিয়ে বড়দিনের আনন্দ ভাগ করে নিলেন জলপাইগুড়ি জেলা তৃণমূল কংগ্রেসের যুব সভাপতি রামমোহন রায়। মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় এবং সেনাপতি অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় এর অনুপ্রেরণায় সর্ব ধর্মের উৎসবকে সুন্দরভাবে সকলের সাথে ভাগ করে নিতে বড়দিনের রাতে জলপাইগুড়ি জেলা তৃণমূল যুব কংগ্রেসের সভাপতি রামমোহন রায় জেলার বিভিন্ন চার্জ গুলোতে গিয়ে ফাদারদের সাথে একসাথে কেক কাটার পাশাপাশি শিশুদের চকলেট বিতরণের মধ্য দিয়ে বড়দিনের আনন্দ ভাগ করে নিলেন।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Dec 25, 2025 03:18:58
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली से गुजरात तक फैली पूरी अरावली रेंज को अवैध माइनिंग से बचाने और संरक्षण के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने राज्यों को अरावली में किसी भी नई माइनिंग लीज देने पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह रोक पूरी अरावली रेंज पर समान रूप से लागू होती है और इसका मकसद रेंज की अखंडता को बनाए रखना है। इन निर्देशों का मकसद अरावली को गुजरात से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक फैली एक लगातार भूवैज्ञानिक रिज के रूप में सुरक्षित रखना और सभी अनियमित माइनिंग गतिविधियों को रोकना है। इसके अलावा, MoEF&CC ने इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE) को भी पूरी अरावली में अतिरिक्त क्षेत्रों/जोन की पहचान करने का निर्देश दिया है, जहां पारिस्थितिक, भूवैज्ञानिक और लैंडस्केप-स्तर के विचारों के आधार पर, केंद्र द्वारा पहले से ही माइनिंग के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों के अलावा, माइनिंग पर रोक लगाई जानी चाहिए। ICFRE को यह काम पूरी अरावली क्षेत्र के लिए सस्टेनेबल माइनिंग (MPSM) के लिए एक व्यापक, विज्ञान-आधारित प्रबंधन योजना तैयार करते समय करने का निर्देश दिया गया है। यह योजना, जिसे व्यापक हितधारक परामर्श के लिए सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा, संचयी पर्यावरणीय प्रभाव और पारिस्थितिक वहन क्षमता का आकलन करेगी, पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील और संरक्षण-महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करेगी, और बहाली और पुनर्वास के उपाय बताएगी। केंद्र द्वारा यह कदम स्थानीय स्थलाकृति, पारिस्थितिकी और जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए, पूरी अरावली में माइनिंग से संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों के कवरेज को और बढ़ाएगा। केंद्र ने यह भी निर्देश दिया है कि जो खदानें पहले से चल रही हैं, उनके लिए संबंधित राज्य सरकारें सभी पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप काम करेंगी। पर्यावरणीय सुरक्षा और सस्टेनेबल माइनिंग प्रथाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए, चल रही माइनिंग गतिविधियों को अतिरिक्त प्रतिबंधों के साथ सख्ती से विनियमित किया जाएगा। भारत सरकार अरावली पारिस्थितिकी तंत्र की दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जो मरुस्थलीकरण को रोकने, जैव विविधता के संरक्षण, जलभृतों को रिचार्ज करने और क्षेत्र के लिए पर्यावरणीय सेवाओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानती है।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Dec 25, 2025 03:18:36
Katihar, Bihar:पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में अनाज कटौती का लगाया आरोप कोढ़ा के पचमा गांव का मामला, अनाज कम देने का वीडियो वायरल आरोप - कई जनवितरण प्रणाली दुकानों पर लाभुकों को निर्धारित 5 किलो अनाज की जगह 4 किलो या उससे भी कम अनाज दिया जा रहा वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है इस तरह का वायरल वीडियो सामने आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब लाभुकों को‌ मिलने वाले मुफ्त अनाज में कटौती का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कई जन वितरण प्रणाली दुकानों पर लाभुकों को निर्धारित 5 किलो अनाज की जगह 4 किलो या उससे भी कम अनाज दिया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला कोढ़ा के पचमा गांव से जुड़ा है, जहां पीडीएस डीलर उमाकांत चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है। वायरल वीडियो में अनाज वितरण में कटौती को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे जन वितरण प्रणाली दुकानदार उमाकांत चौधरी और ग्रामीण के बीच का है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना से महज कुछ दिन पहले ही कोढ़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी पीडीएस डीलरों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। लाभुकों को पूरा अनाज देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद इस तरह का वायरल वीडियो सामने आना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Dec 25, 2025 03:18:21
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Dec 25, 2025 03:17:22
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले मे लगातार सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है. वही रात्रि मे तापमान मे भारी गिरावट देखने को मिल रही है. नागौर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे रात्रि मे तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंचा है. वही सर्दी की वजह से आमजन जीवन भी प्रभावित हुआ है. वही अल सुबह मूण्डवा, देशवाल, खजवाना व आसपास के क्षेत्रों मे पान मैथी की फसल पर बर्फ जमी नजर आई. जिसके कारण पान मैथी की कटी हुई फसलो को भारी नुकसान हुआ है. किसान देवकिशन ने बताया कि पान मैथी की सुखाई हुई फसल पर बर्फ जमने की वजह से वह पूरी तरह से खराब हो गई है. जिसके कारण किसानों को लाखो का नुकसान हुआ है. बर्फ जमने के कारण पान मैथी की पतियों का रंग चैंज हो जायेगा जिसके कारण 150 रूपये प्रति किलो बिकने वाली पान मैथी के भाव 20 से 30 रूपये ही मिलेगे. और ज्यादा ही खराब होने पर उसे कचरे मे भी डालना पड सकता है. ऐसे मे पान मैथी की फसल पर बर्फ जमने से भारी नुकसान हुआ है.
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Dec 25, 2025 03:17:10
Baran, Rajasthan:अटल जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया दीप प्रज्ज्वलन, अटल जी को दी श्रद्धांजलि बारां में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा भाव से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा की अगुवाई में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिकरवार ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच एवं सुशासन के मूल्यों को याद किया, उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन देश सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सर्वसमावेशी विकास का प्रेरणास्रोत है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता सदैव आत्मसात करते रहेंगे, भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा जिला मीडिया संयोजक सचिन सनाढ्य ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के दोरान अटल बिहारी अमर रहे के नारों से कार्यालय गूंज उठा
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top