नगर आयुक्त से अभद्रता करना एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पड़ा महंगा, कर्मचारियों ने की यह मांग
Kanpur, Uttar Pradesh:ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा नगर आयुक्त से अभद्रता करना महंगा पड़ है। नगर निगम ने 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद स्वरूप नगर थाने में FIR दर्ज की गई। नगर निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो नगर निगम मुख्यालय व जोनल कार्यालयों में 2 दिनों तक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही 9 तारीख से पूर्णकार्य बहिष्कार की भी चेतावनी दी। कर्मियों ने DM व पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
