Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar208014

कानपुर के हुसैनी मस्जिद में जुम्मे की नमाज़ के बाद मारपीट, वीडियो वायरल

PPPraveen Pandey
Mar 21, 2026 04:49:04
Kanpur, Uttar Pradesh
हुसैनी मस्जिद में हुई मारपीट। मस्जिद कमेटी के सदर पीर मोहम्मद ने अपने साथियों के संग करी मारपीट। जुम्मे की नमाज़ के बाद हुई मारपीट मस्जिद के अन्दर जमकर लात घूसे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के हुसैनी मस्जिद का मामला
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 21, 2026 05:50:56
Tonk, Rajasthan:टोंक ईद का त्योहार, भाईचारे और अमन का संदेश टोंक जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाह में हजारों मुस्लिम भाईयों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की और खुदा की इबादत में सजदे में झुककर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। इस दौरान मुस्लिम समाज द्वारा धार्मिक जुलूस भी निकाला जाएगा। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ。 बाइट 01 मोईन निजाम ईदगाह कमेटी बाइट 02 मौलाना खिजर (नमाज अदा करवाने ) बाइट 3 राम रतन सोकरिया अतिरिक्त जिला कलेक्टर
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 21, 2026 05:50:44
Alwar, Rajasthan:खेत में दवाई का छिड़काव करते समय युवक ने गलती से पी लिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीना राजावत नांगली गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में दवाई का छिड़काव करने गए एक युवक ने गलती से पानी समझकर कीटनाशक पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक कृष्ण कुमार खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसने भूलवश पानी समझकर कीटनाशक पी लिया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के ताऊ सतवीर ने बताया कि कृष्ण कुमार खेत में दवाई का छिड़काव कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 21, 2026 05:50:28
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद का त्योहार शांति पूर्ण माहौल में उल्लास पूर्वक मनाया गया। मुसलिम समुदाय के इस महत्वपूर्ण पर्व को लेकर सुबह से पूरे शहर में चहल पहल दिखाई दे रही थी। ईद-उल-फितर के मौके पर मुसलिम भाइयों द्वारा ईदगाह एवं मसजिदों में नमाज अदा की और अल्लाह से अमन चैन व रहमत की दुआ मांगी। पर्व को लेकर शहर में काफी चहल-पहल देखी गई। इस दौरान ईदगाह परिसर में हजारों की संख्या में मुसलिम भाइयों ने सुबह 8.30 बजे नमाज अदा किया। जिसके बाद सभी जमा मसजिद में नमाज अदा की गई। नमाज संपन्न होने के बाद सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाई चारा का संदेश देते हुए एक दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाईयां दी। एक दूसरे को बधाई देने वालों में न कोई हिंदू न ही मुसलमान था, था तो बस इंसानियत का भाव। हिंदू व मुस्लिम भाई एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी। मौका पर उपस्थित सदर विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, राजद नेता प्रो. चंद्रदीप, भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर व अन्य नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ता ईद की बधाई देने ईदगाह पहुंचे। ईद का त्यौहार था और ऐसे में लोगों में के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा था। छोटे बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। ईद को लेकर प्रशासन द्वारा भी नमाजियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। जिला मुख्यालय के ईदगाह एवं सभी मस्जिदों के आसपास तथा विविध चौक-चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहे। नमाजियों को नमाज अदा करने में किसी तरह की परेशानी ना हो तथा यातायात भी बाधित ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई थी। मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती समेत अन्य अधिकारी स्वयं मौजूद थे。
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 21, 2026 05:50:15
Sri Ganganagar, Rajasthan:ईद उल-फितर का चांद शुक्रवार को शाम 6:55 पर नजर आने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा खोल लिया। मौलवी रमजान खान ने बताया कि आज शनिवार को जीनियस स्कूल के पास स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की गई। मौलवी रमजान ने बताया कि ईदगाह में होने वाली विशेष नमाज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके बाद समुदाय के लोग एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ईदगाह में राष्ट्र में शांति और अमन की दुआएं मांगी गई। प्रशासन ने नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूर्व पार्षद मुराद खान ने बताया कि इस साल रमजान के महीने में 30 रोजे रखने के बाद चांद दिखाई दिया और समाज के लोग ईद मना रहे है। नमाज अदा करने के साथ ही मस्जिदों और मुस्लिम मोहल्लों में विशेष रौनक देखने को मिली और सभी लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की शुभकामनाएं दे रहे है। ईदगाह में नमाज के दौरान मौलवी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में रोजे रखने से और ईद के अवसर पर नमाज अदा करने से इंसान के किए हुए बुरे कर्म नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को रोजे रखने चाहिए। आज नमाज अदा करते समय मुस्लिम समुदाय के मौलिवो ने विशेष रूप से राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को प्रेरित किया। ईद के अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता सुमित सुथार, राम प्रताप जाट भी ईदगाह के बाहर मौजूद रहे और नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह के बाहर पुलिस जाब्ता मौजूद रहा और वही पूरे क्षेत्र में पुलिस के द्वारा गश्त की जा रही है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 21, 2026 05:50:03
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर के मानसरोवर स्थित शिप्रापथ पर चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 14 सदस्यों کو गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि इन आरोपियों की पहचान एआई आधारित कैमरों के जरिए की गई, जिससे भीड़ में छिपे बदमाशों को तुरंत पकड़ा जा सका है, जिसका प्रयोग जयपुर पुलिस इस तरह के बड़े आयोजन के दौरान पिछले कुछ सालों से कर रही है।डीसीपी साऊथ राजर्षि राज ने बताया कि कथा स्थल पर रोजाना 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी को देखते हुए सुरक्षा के लिए एआई निगरानी सिस्टम लगाया गया था। कंट्रोल रूम में तैनात टीम ने भीड़ में संदिग्ध हरकतें—जैसे धक्का-मुक्की और असामान्य गतिविधियां—कर रहे लोगों को चिन्हित किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग जिलों से आकर कथा स्थल को निशाना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में भरतपुर, हनुमानगढ़, डीग, मथुरा (यूपी), मऊ (यूपी), दौसा, कोटा और जयपुर के निवासी शामिल हैं।
0
comment0
Report
SKSudarshan Khillare
Mar 21, 2026 05:49:55
Niphad, Maharashtra:नाशिक जिल्ह्यातील भोंदू कॅप्टण अशोक खरात प्रकरण देशभर गाजत असताना देशातील दुसरे कामख्या मंदिर असा दावा करणारा व लैंगिक शोषणाच्या गंभीर गुन्ह्यात आरोपी असलेला बडे बाबा उर्फ गणेश जयराम जगताप हा पुन्हा चर्चेत आला असून निफाड तालुक्यातील धारणगाव खडक या ठिकाणी कामाख्या देवीच्या मंदिराच्या प्राणप्रतिष्ठा सोहळ्याची पत्रिका याने छापली असून या पत्रिकेत मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री शिंदे, गिरीश महाजन, छगन भुजबळ ,दादा भुसे आदींसह परिसरातील आमदारांची नावे आहेत त्यामुळे अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती आक्रमक लिहून या भोंदू बाबाच्या सखोल चौकशीची मागणी केली आहे लैंगिक शोषण, आर्थिक फसवणूक, धमकावणे, असे गंभीर गुन्हे या वादग्रस्त बाबावर दाखल असून सध्या तो जामिनावर बाहेर आहे आता या बाबाने आयोजित केलेल्या कार्यक्रमाला पत्रिकेत प्रमुख पाहुणे म्हणून नाव असलेले मंत्री व दिग्गज उपस्थित राहणार का याकडे आता सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Mar 21, 2026 05:49:42
Koderma, Jharkhand:एक बच्ची की इलाज के लिए गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा से कोडरमा के सदर अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग के पहाड़पुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में उस बच्ची की मौत हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक घोड़थम्बा निवासी विनोद पांडेय अपनी अपनी डेढ़ वर्षीय भतीजी आयुषी कुमारी के इलाज के लिए आज सुबह अपने रिश्तेदार प्रमिला देवी व महेश पांडेय के साथ एम्बुलेंस पर सवार होकर कोडरमा सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाडपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक हाईवा ने एम्बुलेंस को चकमा दे दिया। जिससे एम्बुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ईलाज के क्रम में डेढ़ वर्षीय आयुषी की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों को बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइट :- घायल
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 21, 2026 05:49:28
Alwar, Rajasthan:ग्रामीण अंचलों में ईद का उल्लास, महुआ खुर्द ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के महुआ खुर्द स्थित बड़ी ईदगाह में ईद का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह करीब 9 बजे इमाम साहब सुल्तान के नेतृत्व में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। रमजान के 30 रोजों के बाद आए इस पावन पर्व पर पूरे क्षेत्र में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिलांे महुआ खुर्द ईदगाह में आसपास के 8 से 10 गांवों—महुआ खुर्द, सोनपुर, मोरेड़ा, चनिया का बास, रूपबास, कल्याणपुर जाटोली सहित अन्य ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 3 हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश प्रसारित हुआ। ईदगाह परिसर में भाईचारे और आपसी प्रेम का सुंदर दृश्य देखने को मिला आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मौलाना मंजूर (सुखा का बास), सरपंच प्रतिनिधि मजीद खान, फरमीन खान, आमिन खान, इस्माइल हाजी अमीन खान, वार्ड पंच हसन मोहम्मद (चनिया का बास) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 21, 2026 05:49:17
Jhunjhunu, Rajasthan:रमजान के पाक महीने के 30 रोजे पूरे होने के बाद झुंझुनूं में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर के मुख्य ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। ईद की नमाज से पूर्व तकरीर आयोजित की गई, जिसमें आपसी सद्भाव, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया गया। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को फितरा भी तकसीम किया गया। शहर काजी शफीउल्लाह सिद्दीकी ने ईद की नमाज अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र ओला, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूंडा, राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी ईदगाह पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने लोगों से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 21, 2026 05:49:06
Govind Garh, Rajasthan:गोविंदगढ़ में ईद-उल-फितर की धूम, हजारों नमाजियों ने अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ गोविंदगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगत सिंह सर्किल स्थित ईदगाह पर सुबह 8:45 बजे करीब 8 हजार मुस्लिम भाइयों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। इसके अलावा कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में भी अकीदत के साथ नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद देश, समाज और परिवार की खुशहाली व अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला। ईदगाह के बाहर जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा भी दी गई। वहीं, घरों में विशेष दावतों का आयोजन कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। मौलवी मोहम्मद अली ने बताया कि ईद की नमाज रोजों की बरकत का प्रतीक है और यह दिन अल्लाह की ओर से इंसानियत, भाईचारे और खुशियों का संदेश देता है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 21, 2026 05:48:58
Chatra, Jharkhand:चतरा में ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद एक महीने के पवित्र रमजान के रोजों और इबादत के बाद आज चतरा जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक, हर तरफ खुशियों का माहौल देखा गया। हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की व शांति के लिए दुआएं मांगी। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों में रौनक दिखाई देने लगी थी। प्रतापपुर, हंटरगंज, सिमरिया, जोरी, पत्थलगड़ा और इटखोरी समेत तमाम प्रखंडों में छोटे-बड़े सभी ईदगाह नमाजियों से गुलजार रहे। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने बच्चे, बूढ़े और जवान खुदा की बारगाह में सजदा करते नजर आए। नमाज मुकम्मल होने के बाद ''ईद मुबारक'' के नारों के साथ लोग एक-दूसरे के गले मिले और गिले-शिकवे दूर किए। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह था। ईदगाहों के बाहर सजे मेलों में बच्चे गुब्बारे, खिलौने और आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखे। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की जा सके। त्योहार की इस रौनक ने एक बार फिर चतरा की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 21, 2026 05:48:36
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर सहित पूरे जिले में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य ईदगाह मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। शहर के इमाम और शहर काजी ने विशेष तौर पर विश्व शांति और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की। जी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक हालात चिंताजनक हैं, ऐसे में किसी भी विवाद का समाधान युद्ध नहीं बल्कि आपसी बातचीत और समझ से ही संभव है। उन्होंने लोगों से शांति, संयम और भाईचारे का संदेश अपनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में अमन कायम रखने के लिए इंसानियत और आपसी प्रेम सबसे जरूरी है। ईद के इस पावन अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 21, 2026 05:48:12
Bihar:समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपनी मां (बच्चे की नानी) के साथ मिलकर अपने ही नवजात पुत्र को जन्म के तुरंत बाद बेच दिया और ससुराल वालों को बच्चे की मौत होने की झूठी सूचना दे दी। इस झूठी खबर पर परिवार में शोक छा गया और दियाद के लोगों ने परंपरा के अनुसार बाल काटवाकर शोक भी जताया। बाद में मामला खुलने पर समाज के दबाव में करीब 10 दिन बाद नवजात को वापस लाया गया। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी की रात प्रसव पीड़ा होने पर महिला आशा कार्यकर्ता के साथ विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती हुई, जहां 1 मार्च को उसने पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। प्रसव के बाद महिला ने ससुराल नहीं जाकर मायके जाने की जिद की। आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस से जाने की सलाह दी, लेकिन महिला टोटो से जाने की बात कहकर निकल गई। आरोप है कि सीएचसी से निकलने के बाद रास्ते में ही नवजात को बेच दिया गया। शाम में परिजनों को फोन कर बच्चे की मौत की सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। 2 मार्च को होलिका दहन के दिन दियाद के करीब डेढ़-दो दर्जन लोगों ने बाल कटवाकर शोक प्रकट किया। बच्चे की दादी ने आरोप लगाया कि जब वे रो रही थीं तो बच्चे की नानी ने कहा कि “ज्यादा चिंता करने से क्या होगा, जहां से आया था वहीं चला गया।” कुछ दिनों बाद गांव में चर्चा फैलने लगी कि बच्चा मरा नहीं बल्कि बेचा गया है। 4 मार्च को होली के दिन समाज के लोग महिला के मायके पहुंचे और बच्चा को दफनाने का स्थान या कोई प्रमाण दिखाने को कहा। लोगों के दबाव के बाद महिला ने बच्चा वापस लाने की बात कही। इसके बाद करीब 10-11 मार्च को नवजात को वापस लाकर माता के पास दे दिया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top