209303
Rura: निवादा गांव की महिला लापता, पुलिस कर रही तलाश
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के पाण्डेय निवादा गांव की रहने वाली महिला रूबी घर से किसी काम के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। महिला के पति दिलीप ने थाने में तहरीर देकर पत्नी के लापता होने की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेंगलुरु में वित्तीय स्थिति और विकास परियोजनाओं पर मंत्री-विधायक की बहस
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): DR BHARAT SHETTY (BJP MLA), SATISH JARKIHOLI (KARNTAKA MINISTER) ON FINANCIAL CONDITION AND DEVELOPMENT PROJECTS / KPSC NEW SIR FORMATION / CAG AUDIT REPORT0
0
Report
अलवर नगर निगम: अजय पूनिया और कांग्रेस की ममता सैनी उपमहापौर पद के दावेदार
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम उप महापौर चुनाव: भाजपा के अजय पूनिया और कांग्रेस की ममता सैनी ने दाखिल किया नामांकन अलवर नगर निगम उप महापौर चुनाव समाचार अलवर। नगर निगम में उप महापौर पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को सियासी हलचल तेज हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 49 से पांचवीं बार पार्षद बने अजय पूनिया को उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। अजय पूनिया ने नगर निगम पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 की पार्षद ममता सैनी को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। ममता सैनी नामांकन दाखिल करने से पहले नगर निगम परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नगर निगम पहुंचीं और निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित पार्टी के कई नेता और समर्थक मौजूद रहे। गौरतलब है कि अलवर नगर निगम में भाजपा की सुमन अग्रवाल महापौर पद का चुनाव जीत चुकी हैं, जिसके बाद अब उप महापौर पद के लिए भाजपा ने पांचवीं बार पार्षद बने अजय पूनिया को मैदान में उतारा है。0
0
Report
निजी अस्पताल में हार्निया ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, डॉक्टर पर आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद हुई मरीज की मौत डॉक्टर पर आरोप। इस खबर के अनुसार दमोह में बीती रात एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बबाल खड़ा हो गया है और अस्पताल और सर्जन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। दरअसल सोमवार की देर शाम शहर के विद्या हॉस्पिटल में हिंडोरिया निवासी 40 साल के सचिन अग्रवाल को हार्निया के आपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था, यह आपरेशन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पीताम्बर बुधवानी को करना था और प्लान के मुताबिक रात 11 बजे डॉ बुधवानी ने सचिन का आपरेशन शुरू किया और आपरेशन थिएटर से निकलने के बाद सचिन की हालत बिगड़ी और देर रात उसने दम तोड़ दिया। मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हुआ और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। काफी देर हुए हंगामे के बाद परिजन शांत हुए और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्यवाही के लिए राजी हुए हैं। परिजन इलाज के लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं वहीं इस मामले में अभी चिकित्सक या अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में चोरी गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी बरामद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चोरी की वारदातों के बीच पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले करीब दो महीनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में चोर लगातार मकानों को निशाना बना रहे हैं। कहीं एक ही रात में तीन तो कहीं पांच मकानों में चोरी की वारदातों ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। बीते दिनों कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भीषण के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पिछले दो महीनों में हुई चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। आरोपी के कब्जे से करीब एक किलो 300 ग्राम चांदी और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रतलाम में अलग-अलग चोर गिरोह सक्रिय हैं, जिनमें अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले के गिरोह शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस के सामने इन गिरोहों तक पहुंचना और चोरी की वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाना बड़ी चुनौती है।0
0
Report
कोरबा: सिंघाली जंगल के जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अनर्गत सिंघाली के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी आए पुलिस की पकड़ में, जुए के फड़ से लगभग 75 हजार रुपये किए गए जप्त, 15 मोबाइल और 15 मोटरसाइकिल भी जब्त, जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, पुलिस को लंबे समय से जंगल में जुआ का फण सजने की मिली थी सूचना, पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप0
0
Report
बाड़मेर नगर परिषद: उपसभापति चुनाव से सियासी घमासान तेज, बीजेपी-कांग्रेस की भिड़ंत साफ
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद में सभापति चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 22 सितंबर को उपसभापति के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और भाजपा-कांग्रेस दोनों खेमे अपने-अपने पार्षदों के साथ नामांकन के लिए नगर परिषद पहुंचे। 55 सदस्यीय बाड़मेर नगर परिषद में हालिया चुनाव में भाजपा ने 29, कांग्रेस ने 21 और निर्दलीयों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की थी। सभापति चुनाव में भाजपा के गौतम जैन ‘बॉबी’ ने कांग्रेस के जयमल सिंह को 35-20 से हराकर सभापति पद हासिल किया। अब उपसभापति का चुनाव उसी सियासी गणित की अगली कड़ी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन, 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। यदि आवश्यकता हुई तो दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। सभापति चुनाव के दौरान भाजपा को पांचों निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने की बात सामने आई थी। इनमें पूर्व उपसभापति सुरतान सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा का समर्थन किया। ऐसे में उपसभापति चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा सियासी मुकाबला दिखाई दे रहा है। हालांकि नामांकन वापसी के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी और जरूरत पड़ने पर मतदान से उपसभापति का फैसला होगा। सभापति की कुर्सी पर भाजपा की जीत के बाद अब नजर उपसभापति की कुर्सी पर है देखना होगा कि नगर परिषद की नई सत्ता में नंबर गेम किस करवट बैठता है।0
0
Report
Advertisement
निर्विरोध चुने गए विक्रम तोमर, हिण्डौन नगर परिषद के उपसभापति
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी(करौली)। नगर परिषद हिण्डौन में उपसभापति का हुआ निर्विरोध चयन, हिण्डौन नगर परिषद उप सभापति पद पर भाजपा के विक्रम तोमर बने उपसभापति, रिटर्निंग अधिकारी महेश मान ने सौपा निर्वाचन पत्र, वार्ड नंबर 32 से बने थे पार्षद, भाजपा के पदाधिकारी भी हैं विक्रम सिंह तोमर, भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने माला एवं साफा पहनकर किया स्वागत सम्मान, जगह-जगह लोग कर रहे उपसभापति विक्रम तोमर का स्वागत सम्मान0
0
Report
कैबिनेट बैठक के अहम फैसलों की खबर: जानिए कौन से निर्णय लिए गए
Bhopal, Madhya Pradesh:कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी0
0
Report
बुलंदशहर में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल। सदर तहसील में तैनात लेखपाल रमेश का वीडियो वायरल। राजस्व से जुड़े किसी मामले में रिश्वत लेने का आरोप। वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल पर हुई कार्रवाई। मामला सामने आने पर लेखपाल रमेश किया गया निलंबित। सदर तहसील में तैनात था निलंबित होने वाला लेखपाल रमेश।0
0
Report
Advertisement
टिहरी सुरकंडा देवी रोपवे 21–30 सितम्बर 2026 तक बंद; भक्त वैकल्पिक मार्ग चुनें
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना की सुरकंडा देवी रोपवे 21 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक वार्षिक रूटीन चेकअप एवं निरीक्षण के चलते बंद रखा जायेगा, सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे का नियमित तकनीकी निरीक्षण और आवश्यक जांच की जायेगी, इस दौरान श्रद्धालु रोपवे सेवा का उपयोग नहीं कर सकेंगे। 30 सितंबर के बाद निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने पर रोपवे सेवा शुरू कर दी जायेगी, रोपवे बंद रहने के दौरान सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को वैकल्पिक पैदल मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा, साथ ही संबंधित प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है।0
0
Report
सुबोध उनियाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क बहाली तेज करने के निर्देश दिए
New Tehri, Uttarakhand:सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खाड़ी के समीप पिपलेथ क्षेत्र में पहुंचकर आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। पिपलेथ में बीते बरसात के दौरान सड़क वॉशआउट होने के कारण करीब 5 से 6 गांवों का सड़क प्रभावित हो गया था। सड़क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को आवागमन बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए सड़क बहाल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।0
0
Report
हरिद्वार के दूधियाबंद जंगल में ब्लाइंड मर्डर: दंपत्ति गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में दूधियाबंद के जंगल में मिले अज्ञात शव के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध और महिला पर साथ चलने के दबाव के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 17 सितंबर को दूधियाबंद के पास जंगल में अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान 20 सितंबर को बिजनौर निवासी 50 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने 21 सितंबर को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से आरोपी नरेंद्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला पर परिवार छोड़कर उसके साथ आने का दबाव बना रहा था और धमकियां भी दे रहा था। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद पति, पत्नी और अन्य आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक महिला ने गोपाल को हरिद्वार बुलाया, जहां गंगा घाट पर शराब और खाना खाने के बाद आरोपियों ने चापड़ और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे का चापड़ बरामद किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन की होड़ तेज
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद उपसभापति पद के लिए तीन ने भरा नामांकन धौलपुर। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। तीन पार्षद ने उपसभापति पद के लिए पांच ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला पार्षद शामिल हैं。 नामांकन दाखिल करने के बाद थोड़ी देर में स्क्रूटनी की जाएगी, उसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। नाम वापसी के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि चुनाव होगा या निर्वहित फैसला होगा। सभागार में सभी पार्षद मौजूद हैं और नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग भी मौजूद हैं। दोनों राजनीतिक खेमों में मंथन का दौर जारी है। प्रशासन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के लिए तैयारी कर ली है।0
0
Report
टोंक बोर्ड चुनाव में कांग्रेस की जीत: सईदी ने जनता की विजय करार दी
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सउद सईदी ने इसे जनता की जीत बताया। सईदी ने कहा कि टोंक में कांग्रेस के कार्यकाल में विकास के कई काम हुए हैं और जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें भी पूरा कराया जाएगा। सईदी ने कांग्रेस के मजबूत जनाधार का दावा करते हुए कहा कि सभापति चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिला है। वहीं उन्होंने भाजपा पर बोर्ड बनाने के लिए प्रशासन का सहारा लेने और निर्दलीय व सिंबल पर चुनाव जीते पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। सईदी ने निवाई में एक निर्दलीय पार्षद की गिरफ्तारी का भी आरोप लगाया। हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा या प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।0
0
Report
Lovedale Pettai में पेड़ गिरा, यातायात बाधित; लोग removal of dangerous trees की मांग कर रहे
Noida, Uttar Pradesh:NILGIRIS (Tamil Nadu): Tree falls on road in Lovedale Pettai, traffic affected. Public stages road blockade demanding removal of dangerous trees.0
0
Report
Advertisement
