209203
Rura: कोहरा और ठंड से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, यात्री परेशान
Kanpur, Uttar Pradesh:गुरुवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते रुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट रहीं। ट्रेनों की देरी से स्टेशन पर इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री ठंड में ठिठुरते हुए परेशान नजर आए। यात्रियों ने असुविधा के चलते रेलवे प्रशासन से बेहतर व्यवस्था की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार की भीषण बाढ़ में जनहानि, शोक और राहत कार्य तेज करने का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।0
0
Report
गणपति महोत्सव में मोबाइल लत के खिलाफ सामाजिक संदेश ने खींचा ध्यान
Forbesganj, Bihar:अररिया शहर के श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है साथ ही पूजा मंडल नशा मुक्त भारत बनाने के लिए नशा मुक्ति का सामाजिक संदेश भी दे रहा है। रंग बिरंगे फूलो से बने इस पंडाल में गणपति की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है जहां गणपति के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं वही दूसरी तरफ बनाये गए पंडाल में दिखाए गए सामाजिक संदेश काफी चर्चा में है। पंडाल में बड़े बड़े पोस्टर पर मोबाइल और सोशल मीडिया की लत को नया नशा बताया गया है साथ ही मोबाइल के कारण परिवार के साथ समय नही बिताये जाने का भी जिक्र किया गया है। समाजिक संदेश के माध्यम से बच्चों को मोबाइल से दूर रहने और युवाओं को नशा छोरो जीवन से नाता जोड़ो का भी संदेश दिया गया है।0
0
Report
सीतामढ़ी गणपति पूजन के मद्देनजर SDM ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में गणपति पूजा के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर SDM गौरव कुमार सुरसंड पूजा पंडाल पहुंचे और सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर SDM ने पूजा समिति के सदस्यों से विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया ताकि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने का प्रयत्न न कर सके। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके इसी बीच SDM गौरव कुमार ने गणपति बप्पा के दरबार में मथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की。0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद के प्रेम प्रसंग में गांववालों ने दोनों को शादी कर दी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से प्रेम प्रसंग का एक अनूठा मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की मां को चार बच्चों के पिता और टेंपो चालक से प्यार हो गया। लगभग एक साल से चोरी-छिपे चल रहे इस अफेयर का पर्दाफाश तब हुआ जब परिजनों ने दोनों को मसौढ़ी के एक होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। मामला कड़ौना थाना क्षेत्र के चिडैयाटांड गांव की है। दरअसल सेवनन पंचायत के चिडैयाटांड गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी करीब एक साल पहले पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी टेंपो चालक रणधीर चौधरी के ऑटो में सवार हुई थी। वहीं से दोनों के बीच जान-पहचान हुई और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। काजल का पति बाहर रहकर काम करता है, लेकिन इस बीच ससुराल वालों को महिला पर शक होने लगा था। आज काजल जब घर से निकली, तो उसके परिजनों ने पीछा किया। मसौढ़ी स्थित एक होटल के कमरे में परिजनों ने काजल और रणधीर को रंगे हाथों एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को चिरैयाटांड गांव लाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई। इस घटनाक्रम के दौरान टेंपो ड्राइवर की पहली पत्नी अपने चार बच्चों के साथ मौके पर मौजूद रही और पति की दूसरी शादी देखकर भावुक होकर रो पड़ी। शादी के बाद प्रेमी जोड़े को कड़ौना थाने लाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पूछताछ की गई। कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने ऑफ कैमरा बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, दोनों पक्षों ने पूछताछ में एक-दूसरे के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
पटना के बिहटा में श्राद्ध भोज के बाद 40 से अधिक लोग अस्पताल भर्ती
Danapur, Bihar:पटना के बिहटा मे श्राद्ध का भोजन खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई; आनन-फानन में सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया। पटना के बिहटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध के भोज खाने से 40 लोग से अधिक की तबियत बिगड़ गई है जिसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एंबुलेंस भेजकर सभी मरीजों को बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है और मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहटा स्थित कंचनपुर गांव श्राद्ध का भोज था; भोज में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 40 से ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ गए। किसी को डायरिया की शिकायत हुई तो किसी में फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की खबर मिलते ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर तत्काल एंबुलेंस भेजी गई और सभी बीमार लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। पूरे मामले में बिहटा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बिहटा के कंचनपुर खड़कपुर पंचायत से सूचना मिली थी कि श्राद्ध के भोज में खाना खाने से लगभग 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। तुरंत एंबुलेंस भेजकर सभी लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज चल रहा है और फिलहाल स्थिति ठीक-ठाक है।0
0
Report
STF ने घर के अंदर छिपे अंटू ईश्वर को गिरफ्तार किया
Samastipur, Bihar:घर के बाहर ताला लगा था, लेकिन पुलिस को यकीन था कि जिस शख्स की तलाश है, वह घर के अंदर ही छिपा बैठा है। फिर शुरू हुई घेराबंदी, तलाशी और करीब तीन घंटे की मशक्कत। आखिरकार STF ने घर के अंदर छिपे सिनेमा कारोबारी सह लोजपा नेता रोहित ईश्वर उर्फ अंटू को खोज निकाला और पुलिस की गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। हत्या के एक मामले में हुई इस कार्रवाई ने मंगलवार की शाम बहादुरपुर इलाके में सनसनी फैला दी। पूरी घटना समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित अंटू ईश्वर के आवास पर मंगलवार की शाम STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम अचानक पहुंची। टीम करीब पांच गाड़ियों से मौके पर पहुंची और पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया। बाहर से घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन पुलिस को सूचना मिली थी कि अंटू घर के अंदर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घर की सघन तलाशी शुरू की। करीब दो घंटे तक टीम घर के अंदर मौजूद रही। एक-एक कमरे और संभावित ठिकानों की तलाशी के बाद पुलिस ने आखिरकार अंटू ईश्वर को खोज निकाला। इसके बाद उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाकर मौके से रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान STF के साथ नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस पिछले कई दिनों से अंटू ईश्वर की तलाश में जुटी थी। करीब एक सप्ताह पहले भी उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई थी, लेकिन उस समय पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अंटू अपने बहादुरपुर स्थित घर में मौजूद है। सूचना मिलते ही STF और स्थानीय पुलिस की टीम ने पूरी तैयारी के साथ घर की घेराबंदी कर दी। काफी देर तक चली कार्रवाई के बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली गई। DS P दुर्गेश दीपक ने बताया कि वैशाली जिले से जुड़े एक हत्या के मामले में अंटू ईश्वर की गिरफ्तारी की गई है। कार्रवाई STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। दरअसल, 18 फरवरी को गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में एक कार से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान भानू के रूप में हुई। पुलिस की जांच में इस हत्या का कनेक्शन 17 फरवरी की देर शाम सिनेमा हॉल संचालक पर हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ता सामने आया था। उसी गिरफ्तारी के बाद उस घर से मौके का जायजा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में CNG कार में लगी आग, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर देखते ही देखते CNG कार बनी आग का गोला CNG कार में लगी भीषण आग कार चालक ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान अज्ञात कारणों से लगी कार में आग मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के भूड़ चौराहे के पास सड़क पर CNG कार बनी आग का गोला。0
0
Report
ನಶಮುಕ್ತ ಭಾರತ
Bengaluru, Karnataka:Drug alcohol substance ganja hydro syrup drug free Karnataka drug free India please share and support because0
0
Report
यूपीआई लेन-देन की 2000 रुपये सीमा पर जनता की राय क्या कहती है?
Chhindwara, Madhya Pradesh:यू पी आई पेमेंट पर लोगो की राय यूपीआई पेमेंट के लिए केंद्र सरकार ने एक नोटिफ़िकेशन जारी की है जिसमें UPI लेन-देन पर 2 हजार की सीमा का जिक्र है इसे आप कैसे देखते हैं फायदा है या नुकसान।0
0
Report
Advertisement
यूपीआई नियमों में संशोधन पर बहस, पारदर्शिता और फायदों की मांग
Jabalpur, Madhya Pradesh:सरकार यूपीआई के नियमों में संशोधन कर रही है जिसको लेकर लोगों की अलग-अलग राय है कुछ लोगों का कहना है कि इससे निम्न वर्ग को फायदा मिलेगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सरकार को इस बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसके लिए पारदर्शिता भी बनानी चाहिए जिससे कि लोगों को यूपीआई के बारे में सही-सही जानकारी मिल सके कि उन्हें कितना पैसा एक्स्ट्रा देना पड़ेगा और साथ ही उन्हें कितनी छूट मिलने वाली है0
0
Report
केंद्रीय निर्देश: ₹2,000 तक UPI फ्री, बड़े ट्रांजैक्शन पर MDR संभव
Morena, Madhya Pradesh:UPI पेमेंट को लेकर केंद्र सरकार की नई अधिसूचना के बाद लोगों के बीच कई सवाल हैं। क्या अब UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा? क्या ₹2,000 की कोई नई लिमिट तय कर दी गई है? और इसका आम आदमी पर क्या असर होगा? दरअसल, सरकार ने साफ किया है कि ₹2,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चार्ज नहीं लगाया जा सकेगा। यानी रोजमर्रा की छोटी खरीदारी, किराना, सब्जी या छोटे भुगतान करने वालों को फिलहाल राहत है。 लेकिन सवाल ये है कि ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट का क्या होगा? नई व्यवस्था ने बड़े merchant transactions पर भविष्य में MDR यानी Merchant Discount Rate लागू करने की गुंजाइश जरूर बनाई है। हालांकि अभी इसका मतलब यह नहीं है कि हर ₹2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर तुरंत कोई चार्ज लग गया है。 पब्लिक रिएक्शन के लिए सवाल- क्या ₹2,000 तक UPI पेमेंट फ्री रखने का फैसला सही है? अगर भविष्य में बड़े UPI पेमेंट पर चार्ज लगता है तो क्या इसका असर आपकी खरीदारी पर पड़ेगा? क्या इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा या लोग फिर से कैश की तरफ जा सकते हैं? आपके हिसाब से UPI पूरी तरह फ्री रहना चाहिए या बड़े ट्रांजैक्शन पर मामूली चार्ज लगाया जा सकता है?0
0
Report
सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहा जाम, कैदी मौत के बाद कार्रवाई की मांग
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है।जहां सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को लोगों ने जाम कर दिया है। बता दे कि आज सासाराम मंडल कारा में बंद एक कैदी की मौत के बाद हंगामा हुआ है। सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर मृतक कैदी अमरजीत यादव के परिजन तथा अन्य लोगों ने सड़क को जाम किया है। सड़क जाम होने से गाड़ियों की कतार लग गई है। बता दे की तिलौथू के रहने वाला अमरजीत यादव को दो दिन पहले शराब की एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी उत्पाद विभाग की टीम ने की थी। बाद में जेल में जब तबीयत बिगड़ी तो सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहां कैदी वार्ड में ही अमरजीत की मौत हो गई। सासाराम की पोस्ट ऑफिस चौराहा पर भीम आर्मी के अलावा अन्य संगठन भी पहुंच गए हैं। जो जेल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के कंपनी बाग चौराहे पर नकली किन्नरों के साथ मारपीट वायरल वीडियो
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के कंपनी बाग चौराहे और पुराने बस स्टैंड पर नकली किन्नरों का आतंक नकली किन्नरों और युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल युवकों ने नकली किन्नरों को पकड़कर किया विरोध मारपीट बढ़ने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मामला कराया शांत स्थानीय लोगों का आरोप आए दिन लोगों को परेशान करते हैं नकली किन्नर पुलिस की कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल, अनदेखी का आरोप थाना गांधी पार्क क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड का मामला0
0
Report
केशव पुरम के कन्हैया नगर में दो गुटों के चाकूबाजी में एक की मौत
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के केशव पुरम थाना अंतर्गत आने वाले कन्हैया नगर इलाके में दो गुटों में चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी के दौर में दुकान के बाहर तथा निवासीय इलाके के लोग भी विरोध कर रहे थे। मौत का कारण मामूली कहासुनी बतायी गयी। मृतक की पहचान भिवानी के निवासी के रूप में हुई; मृतक मजदूरी का काम करता था। दिल्ली पुलिस फॉरेंसिक और क्राइम टीम मौके पर मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
वार्ड-66 में NOTA को रिकॉर्ड 767 वोट; जयपुर निगम चुनाव में कुल 27,099 NOTA
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 "जिस वार्ड में लगी थी NOTA की टेबल,वहीं नोटा का रिकॉर्ड। वार्ड-66 में सबसे ज्यादा 767 वोट NOTA के खाते में। जयपुर निगम चुनाव में 27,099 मतदाताओं ने दबाया NOTA。 146 वार्डों में सामने आया नोटा का दिलचस्प ट्रेंड。 दूसरे नंबर के वार्ड-90 में सिर्फ 428 NOTA, यानी वार्ड-66 से 339 कम वार्ड-52 में 419 और वार्ड-50 में 405 वोट NOTA को。 18 वार्डों में NOTA 300 पार, 53 वार्डों में 200 या उससे ज्यादा。 इसके उलट 26 वार्डों में NOTA 100 वोट भी नहीं छू सका。 वार्ड-11 में सबसे कम सिर्फ 30 मतदाताओं ने NOTA दबाया。 वार्ड-125 में 39, वार्ड-93 और 126 में 53-53 NOTA वोट।जयपुर。 जिस वार्ड में लगी थी NOTA की टेबल,वहीं नोटा का रिकॉर्ड。 वार्ड-66 में सबसे ज्यादा 767 वोट NOTA के खाते में。 जयपुर निगम चुनाव में 27,099 मतदाताओं ने दबाया NOTA。 146 वार्डों में सामने आया नोटा का दिलचस्प ट्रेंड。 दूसरे नंबर के वार्ड-90 में सिर्फ 428 NOTA, यानी वार्ड-66 से 339 कम वार्ड-52 में 419 और वार्ड-50 में 405 वोट NOTA को。 18 वार्डों में NOTA 300 पार, 53 वार्डों में 200 या उससे ज्यादा。 इसके उलट 26 वार्डों में NOTA 100 वोट भी नहीं छू सका。 वार्ड-11 में सबसे कम सिर्फ 30 मतदाताओं ने NOTA दबाया。 वार्ड-125 में 39, वार्ड-93 और 126 में 53-53 NOTA वोट।0
0
Report
Advertisement
