209303
रुरा- थाना क्षेत्र में अलग- अलग जगह हुए विवाद पर पुलिस ने चार लोगों पर की कार्यवाही
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग -अलग जगहों पर मामूली झगड़ा फसाद हो गया था, दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र भी दिया गया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर चार लोगों पर शांतिभंग करने की कार्यवाही की। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि चार लोगों पर शांतिभंग करने की कार्यवाही की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज के बाजारों में राखी खरीदारी के बीच उत्साह का तूफ़ान
Noida, Uttar Pradesh:भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही प्रयागराज के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के विभिन्न बाजारों में रंगबिरंगी और अलग-अलग डिजाइनों की राखियों की दुकानें सज गई हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बाजारों में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही राखी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।0
0
Report
सीएम मोहन यादव के दौरे में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, राजनाथ सिंह का भूमि पूजन
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम सुबह 7:15 बजे मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम पहुंचेंगे सुबह 9:15 से 9:40 बजे हेलीपैड ओंकारेश्वर से एयरपोर्ट इंदौर पहुंचेंगे सुबह 9:50 से 10:45 बजे वायुयान से एयरपोर्ट इंदौर से डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचेंगे जबलपुर में सुबह 11 बजे उनका "खेलो इंडिया संवाद" कार्यक्रम शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में शामिल होंगे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कार से व्हीकल फैक्ट्री, जबलपुर जाएंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:20 से 2:35 बजे तक वे टी सीरीज टैंक ओवरहाल परियोजना का भूमि पूजन करेंगे रक्षा मंत्री 3:20 बजे डुमना एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे दोपहर 3:30 से 4:05 बजे मुख्यमंत्री डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर से वायुयान द्वारा स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे शाम 4:20 बजे निवास आगमन के बाद शाम 6 से 7 बजे समत्व भवन में बैठक लेंगे..इस दौरे में मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे0
0
Report
बालाघाट में मुख्यमंत्री व्यक्तिगत सुनवाई के साथ जन विश्वास अभियान का अहम चरण
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल जन विश्वास अभियान जन विश्वास अभियान 29 अगस्त, शनिवार को बालाघाट जिले में प्रस्तावित जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतकर्ताओं की मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से सुनवाई करेंगे बैठक एवं समीक्षा के साथ मीडिया संवाद और उद्योग संवाद भी आयोजित होगा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते अब अन्य सभी जिलों में भी जन विश्वास अभियान 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
चंपावत में भारी बारिश के कारण SDRF हाई अलर्ट, नदी किनारों पर सतर्कता बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:(स्रोत - सूचना विभाग) चंपावत: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंपावत ज़िला प्रशासन अलर्ट हो गया है। टनकपुर में SDRF की टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है, साथ ही शारदा बैराज, शारदा घाट और नदी के किनारे वाले संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और नदी के जलस्तर पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना ज़रूरत नदी के किनारों और निचले इलाकों में न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।0
0
Report
वाराणसी में बाढ़ पीड़ितों की आत्मा के लिए हवन और लापता लोगों के लिए आरती
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | नेपाल में अचानक आई बाढ़ की आपदा में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए वाराणसी में हवन किया गया। लापता लोगों के लिए आरती की गई।0
0
Report
नेपाल बाढ़ पर यूपी हाई अलर्ट: राहत आयुक्त 24x7 निगरानी में
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: नेपाल में बाढ़ के कारण मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त के कार्यालय स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रहा है।0
0
Report
Advertisement
अहिल्यानगर जिले में 97 टैंकर पानी सप्लाई, जल संकट के बावजूद प्रशासन की निगरानी
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यात इस साल सामान्य से कम वर्षा के कारण अभी भी कई गाँव और वाड्यावस्तियों में टैंकर संचालित हैं। जिले में कुल 97 टैंकर चल रहे हैं: 4 सरकारी और 93 निजी। पाथर्डी तालुक्यात सबसे अधिक 41, नगर 18, शेवगाव 11, तथा पारनेर, संगमनेर और अकोले तालुक्यात टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति जारी है। पानी के स्रोत, जीयो-टैगिंग, ट्रैकिंग और पानी के दर्जे के बारे में जिला प्रशासन पूरी निगरानी कर रहा है, डॉ. पंकज आशिया ने बताया।0
0
Report
अकोला के गोऱक्षण रोड पर गणेश उत्सव का स्वागत, रथ और जल्लोष से माहौल गूंजा
Akola, Maharashtra:अकोला शहरातील प्रसिद्ध आणि गणेशभक्तांचे श्रद्धास्थान असलेल्या गोरक्षण रोडच्या राजाचे ढोल-ताशांच्या गजरात आणि भक्तिमय वातावरणात थाटात आगमन झाले. गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर संपूर्ण गोरक्षण रोड परिसर ‘गणपती बाप्पा मोरया’च्या जयघोषाने दुमदुमून गेला होता. बाप्पाच्या स्वागतासाठी अबालवृद्धांसह गणेशभक्तांनी मोठी गर्दी केली होती. आकर्षक आणि भव्य गणेशमूर्ती रथात विराजमान करून मंडपाकडे आणण्यात आली. मिरवणुकीच्या मार्गावर ठिकठिकाणी आकर्षक रांगोळ्या काढून बाप्पाचे जल्लोषात स्वागत करण्यात आले.ढोल-ताशांच्या गजराने आणि भक्तांच्या उत्साहाने परिसरातील वातावरण भक्तिमय झाले होते. कार्यकर्त्यांनी शिस्तीचे पालन करत तसेच वाहतुकीला कोणताही अडथळा निर्माण होणार नाही, याची काळजी घेत मिरवणूक सुरळीतपणे पार पाडली.दरम्यान, गोरक्षण रोडच्या राजाचे आगमन होताच गणेशभक्तांमध्ये मोठा उत्साह पाहायला मिळत असून, बाप्पाच्या दर्शनासाठी आतापासूनच भक्तांची पावले मंडपाकडे वळू लागली आहेत.0
0
Report
गाजियाबाद में मिलावटी खोया के ठिकाने पर छापा; 160 किलोग्राम खोया नष्ट, मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलछिना में मिलावटी खोया बनाने के ठिकाने पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य मेरठ मंडल विनीत कुमार यादव और सहायक आयुक्त-2 सुरेश मिश्र के नेतृत्व में मंडलीय व जनपद की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ कारोबारी यामीन के परिसर में कार्रवाई की। टीम के पहुंचने पर परिसर में कई घातक रसायनों का इस्तेमाल कर मिलावटी खोया तैयार किया जा रहा था। मौके से 160 किलोग्राम खोया, पांच बोरी स्किम्ड मिल्क पाउडर, सिंथेटिक कलर, फॉर्मेलिन, सोडियम बाई कार्बोनेट और 15-15 लीटर क्षमता वाले वनस्पति फैट के 17 टिन बरामद हुए। टीम ने खाद्य पदार्थ और अन्य सामग्री के कुल नौ नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। अधिकारियों ने मौके पर मिले 160 किलो खोये को नष्ट करा दिया। इसके अलावा पांच भट्ठियां, दो बड़ी कड़ाही, बड़े भगोने, खाली टिन कंटेनर समेत अन्य सामग्री थाना भोजपुर पुलिस की सुपुर्दगी में दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाइट - सुरेश मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर, खाद्य विभाग0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: डिलीवरी रोकने पर महिला ने गालियां दीं, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा. डिलीवरी बॉय को वेरिफिकेशन के लिए सोसाइटी गार्ड द्वारा रोके जाने पर नाराज हुई महिला. गार्ड पर नाराज महिला ने [गालियां] दी. महिला ने जाति सूचक शब्द भी बोले. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. बिसरख थाना क्षेत्र के आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स की घटना.0
0
Report
सीएम साय का जशपुर दौरा: विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, दोपहर में रायपुर लौटेंगे
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम जशपुर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम सुबह 11 बजे बगिया स्थित निवास से होंगे रवाना 11:30 बजे ग्राम केरसई पहुंचेंगे सीएम साय केरसई में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे 12:45 बजे ग्राम गारीघाट पहुंचेंगे सीएम महतारी सदन में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे सीएम दोपहर 3:40 बजे रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री0
0
Report
झारखंड के जहानाबाद में स्कार्पियो सवारों की बेरहमी, सड़क पर युवक की पिटाई वीडियो वायरल
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां आपसी विवाद को लेकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां स्कार्पियो सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के समीप की है। घटना का जो वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, उनमें साफ दिख रहा है कि तीन युवक मिलकर एक अकेले युवक को सरेराह पीट रहे हैं। मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार आरोपी युवक शहर के होरीलगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं, जबकि पीड़ित युवक नया टोला मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहता है। दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण आपसी मनमुटाव बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस की गाड़ी आते देख स्कार्पियो सवार युवक अपने वाहन के साथ मौके से तेजी से भाग निकले। इस दौरान पीड़ित युवक ने एक आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह भी धक्का-मुक्की और हाथापाई करते हुए भागने में सफल रहा। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
एटा में SSP के निर्देशन में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा में SSP डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को मौके से किया गिरफ्तार, एक आरोपी हुआ फरार, पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से एक लाख दो हजार रूपये सहित ताश की गड्डी की बरामद, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर रंगे हाथों जुआ खेलते हुए जुआरियों को पकड़ा, पुलिस ने जुआरियों को हिरासत में लेकर भेजा थाने, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हडकंप, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विजय नगर का पूरा मामला।0
0
Report
मुंगेली के दाऊपारा में मोबाइल शोरूम में भीषण आग, दमकल की कोशिश जारी
Noida, Uttar Pradesh:मुंगेली बिग ब्रेकिंग... मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग... मुंगेली दाऊपारा चौक स्थित दुबे मोबाइल में लगी आग... दुकान के अंदर रखे मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक्सेसरिज धु धु कर हो रहे स्वाहा... नगर प्रशासन पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद... फायर ब्रिगेड से आग बुझाने की कोशिश जारी... अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है... आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी... आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है... रात्रि लगभग दस बजे आग लगने की सूचना सामने आई0
0
Report
गोंडा में इंस्टॉलेशन समारोह: राजा भैया ने शपथ दिलाई, चेक वितरित
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के पोर्टरगंज स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रोटरी क्लब ग्रीन गोंडा द्वारा बुधवार देर 11वें इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडा के सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों ने अनिल मित्तल को पद की शपथ दिलाई और नए कार्यकाल के लिए बधाई देने के साथ कई मेधावियों को साइकिल का वितरण करके चेक भी दिया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और आपदा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने इसे अत्यंत दुखदायी बताते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच सिर्फ राजनीतिक सीमाएं हैं, सामाजिक स्तर पर दोनों देशों का रिश्ता साझा सुख-दुख और मजबूत सहयोग का है। भारत हमेशा एक मित्र देश के नाते आपदा राहत, खाद्यान्न वितरण, दवा आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए नेपाल के साथ खड़ा रहा है। बाढ़ में 133 से अधिक भारतीय पर्यटकों और नागरिकों के लापता होने की सूचना पर उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भारत Government की नेशनल डिजास्टर रिलीफ फ़ोर्स आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञता के साथ खोज अभियान में जुटी हुई है। अंधेरा और विषम परिस्थितियां होने के बावजूद हर एक नागरिक को सुरक्षित निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। भारत लापता भारतीयों के खोजने में हर संभव नेपाल की मदद कर रहा है। बॉर्डर से सटे जिलों गोंडा, लखीमपुर खीरी, बहराइच और महाराजगंज में सुरक्षा उपायों पर चर्चा करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि नेपाल के डैमों से पानी छोड़े जाने को लेकर सिंचाई विभाग और प्रशासन के बीच पूर्ण समन्वय है। जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और पूर्व चेतावनी प्रणाली के आधार पर संभावित प्रभावित इलाकों में समय रहते अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए विकसित देशों सहित पूरी दुनिया को जिम्मेदारी निभानी होगी। लेकिन मैं एक बात और भी कहना चाहता हूँ इसके साथ-साथ कि इस तरह की जो प्राकृतिक घटनाएँ हो रही हैं,अप्रत्यक्ष घटनाओं हो रही हैं, इसके लिए हम लोगों को बहुत बड़े युद्ध स्तर पर हम लोगों को अपने पर्यावरण को सुरक्षित करने का जब तक हम लोग काम नहीं कर पाएँगे और पूरे विश्व में जब तक पर्यावरण को लेकर हम लोग चिंता केवल चिंता जताने से नहीं काम चलेगा जो हमारे विकसित देश हैं उनको भी अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करनी पड़ेगी। बाइट- कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया- विदेश राज्यमंत्री व गोंडा बीजेपी सांसद।0
0
Report
Advertisement
