209303
Rura - घने कोहरे के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रही लेट, सैकड़ों यात्री हुए परेशान
Rura, Uttar Pradesh:शनिवार को घने कोहरे के चलते रुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटो लेट रही, ट्रेनों की लेट -लतीफी के कारण ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर व परेशान हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच में यातायात नियमों की धज्जियाँ: पिकअप में सवारियों का वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच शहर में यातायात नियमों की सरेआम उड़ रही धज्जियाँ, डीएम ऑफिस के सामने से गुजरा सवारियों से खचाखच भरा पिकप वाहन, डीएम चौराहे पर परमानेंट रहती है पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, बावजूद पुलिस और यातायात कर्मियों की मौजूदगी में बेखौफ होकर उड़ाई जा रही यातायात नियमों की धज्जी, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पिकप वाहन पर कलेक्ट्रेट के सामने से भारी संख्या में भरी सवारियों का वीडियो, यातायात पुलिस की चौकसी पर खड़े हुये सवाल.. कहीं भारी न पड़ जाये ये लापरवाही,0
0
Report
जालौन में मानसिक तनाव से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, गांव में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रामभेदपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, रामभेदपुरा निवासी 28 वर्षीय राजवीर बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह अपने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके मिले। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटके हुए थे। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली माधौगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वही युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
UP ATS arrests counterfeit currency smuggler from Malda; Rs 25,000 reward declared
Noida, Uttar Pradesh:ATS update/भारतीय जाली मुद्रा तस्कर रु. 25000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी-एटीएस) द्वारा मालदा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया0
0
Report
Advertisement
HTET परीक्षा का जोश: सिरसा में 13 केंद्र, 3910 परीक्षार्थी पहली दिन पहुंचे
Sirsa, Haryana:HTET की एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स में उत्साह दिखा। सिरसा में पहले दिन 13 केंद्र बनाए गए। लेवल 3 की परीक्षा के लिए 3910 स्टूडेंट देंगे परीक्षा। सिरसा में परीक्षा केंद्रों में पहुंच रहे स्टूडेंट्स। परीक्षार्थियों से एक्सक्लूसिव बातचीत की0
0
Report
पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत
Delhi, Delhi:पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश लोगों को भींगने से बचने के लिए मैट्रो का सहारा लेना पड़ा। गर्मी से मिली लोगों को राहत। राजधानी दिल्ली में जहां भीषण गर्मी पड़ रही थी today बरसात आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पश्चिमी दिल्ली में आज दोपहर झमाझम बारिश शुरू हुई, जिसके बाद लोग भीगने से बचने के लिए मैट्रो पिलर के नीचे का सहारा लिया। जब तक बारिश बंद नहीं हुई, तब तक लोग मैट्रो के नीचे खड़े रहे और बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। यह तस्वीर पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी रोड की है।0
0
Report
गांदरबल पुलिस ने अवैध खनन के 4 वाहन जप्त; कड़ी कार्रवाई जारी
Aram Pora, Ganderbal, Continuing its sustained drive against illegal mining and transportation of minerals, Ganderbal Police seized 04 Vehicles; including 02 Tata Mobiles & 02 Tippers for illegal extraction of Minor Minerals in the jurisdiction of PS Safapora, PS Kheerbawani & PP Shadipora. These vehicles were found extracting and transporting mining material without valid authorization, in violation of the prescribed norms. Accordingly, the vehicles were seized on the spot and the matter was taken up with the concerned Geology & Mining Department, which subsequently imposed the requisite fine under the relevant provisions of law. Ganderbal Police reiterated its commitment to curb illegal mining activities in the district and urged the public to cooperate with law enforcement agencies in protecting natural resources. Strict action will continue against those found indulging in such unlawful practices.0
0
Report
Advertisement
1971 कटऑफ के बाद नागरिकता प्रमाण पर असम हाई कोर्ट में विवाद
Guwahati, Assam:15 दस्तावेज़ जमा करने के बाद भी नागरिकता साबित नहीं कर पाए अमीनुल हक गुवाहाटी हाईकोर्ट ने NRC, वोटर लिस्ट, जमीन के कागज, पैन और वोटर आईडी समेत 15 कागज दिखाने के बावजूद असम के अमीनुल हक को विदेशी घोषित कर दिया। इसी को लेकर हमने गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट एडवोकेट इलियास अहमद से खास बातचीत की हमने एडवोकेट इलियास अहमद से पूछा कि नागरिकता प्रमाण करने के लेकर जो मामला हाई कोर्ट में चला था उसमें 15 नागरिकता प्रमाण के दस्तावेजों को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया गुवाहाटी हाई कोर्ट ने यह फैसला लेने के बाद आप एक गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट होने के नाते इस पर क्या कहते हैं और कौन सा दस्तावेज असम के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र होगा*? इसी बात को लेकर गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट इलियास अहमद ने हमसे बातचीत करते हुए कहा कि असम में एक तरफा सिर्फ मुसलमान को टारगेट करके फॉरेनर ट्रिब्यूनल में नागरिकता को लेकर केस दर्ज किया जाता है और जिस व्यक्ति पर केस दर्ज किया जाता है उनका नागरिकता प्रमाण करने को लेकर बहुत मुश्किल आता है असम में नागरिकता प्रमाण फॉरेन ट्रिब्यूनल में कैसे चलने के बाद बहुत बड़ा प्रॉब्लम हो जाता है जैसे कि अभी इस मामले पर व्यक्ति ने 1951 की एनआरसी और जमीन के दस्तावेज पैन कार्ड आधार कार्ड और वोटर लिस्ट जमा की थी परंतु इससे गुवाहाटी हाई कोर्ट के जज ने नकारते हुए कहा कि यह नागरिकता का प्रमाण नहीं करते क्योंकि एक असम में खास बात है की 1971 को कटऑफ डेट बनाया गया है आंदोलन के बाद इस तारीख से पहले आए नागरिक को भारतीय नागरिक असम में माना जाता है। इसीलिए जिस व्यक्ति को नागरिकता का प्रमाण करना होगा वह व्यक्ति 1971 के वोटर लिस्ट में उनका नाम होना चाहिए या अन्य जरूर दस्तावेज 1971 के आगे होना चाहिए उनका नाम में हो या उनके पिता के नाम पर और अगर उनके पिता के नाम में 1971 से पहले का डॉक्यूमेंट होता है तो पिता और पुत्र के बीच लिंक डॉक्यूमेंट जरूरी होता है। कोर्ट में पेश करने के लिए अगर खुद उनका नाम वोटर लिस्ट में रहता है तो वोटर लिस्ट के साथ-साथ एक सर्टिफाइड कॉपी भी कोर्ट में पेश करना होगा और जन्म का प्रमाण पत्र जो 81 से लेकर 87 तक जन्म हुए थे यह भी एक प्रमाण पत्र होगा नागरिकता का परंतु असम में अभी तक एनआरसी का सर्टिफिकेट नहीं दिया गया क्योंकि एनआरसी अभी पूरी तरह से असम में लागू नहीं हुआ एनआरसी असम में बन चुका है परंतु कुछ कारण वर्ष एनआरसी असम में अभी तक संपूर्ण रूप से लागू नहीं हुआ जिसके चलते एनआरसी का कोई सर्टिफिकेट हमारे असम के लोगों के पास अभी तक नहीं है इसीलिए एनआरसी का डाक्यूमेंट्स भी गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया नागरिकता प्रमाण पत्र को लेकर। क्योंकि यह कोई सर्टिफिकेट नहीं है इसीलिए सिर्फ 1971 के पहले उनके पिता इनका दादाजी का डॉक्यूमेंट या वोटर लिस्ट में नाम अगर है तो उसकी सर्टिफाइड कॉपी बनाएं और कोर्ट में पेश करें ऐसा करने से यह प्रॉब्लम नहीं आएगी अगर उनके डॉक्यूमेंट के साथ लिंक पिता या दादा के साथ नहीं होगा तब भी यह व्यक्ति को मुश्किल जरूर होगा इसीलिए नागरिकता प्रमाण असम में अभी सिर्फ मुसलमान के ऊपर ही जुल्म है। मुसलमान अभी हर रोज जुल्म का शिकार हो रहे हैं सिर्फ फॉरेनर इशू नहीं असम में बुलडोजर के जरिए भी मुसलमान का जुल्म हो रहा है। BYTE--- ADVOCATE ELIAS AHMED गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट0
0
Report
यूपी दौरे पर नितिन नवीन के स्वागत को लेकर जनता में भारी उत्साह—पाठक
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे पर कहा, "आज नितिन नवीन के स्वागत में जनसैलाब उमड़ा है। मैं प्रदेश की जनता की ओर से उनका स्वागत, अभिनंदन करता हूं। प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। आज उत्तर प्रदेश का युवा चाह रहा है कि नितिन नवीन जिस तरह सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उससे पूरे देश के गरीबों, आम जन, सबमें बहुत उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए आ रहे हैं, मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार करता हूं।"0
0
Report
विकासपुरी में नया हार्ट सेंटर खुला: 24 घंटे हार्ट जांच और 400 मुफ्त कैंप
Delhi, Delhi:विकासपुरी में नए हार्ट सेंटर की शुरुआत पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सांसद कमलजीत सहरावत और DDA के मेंबर बीजेपी नेता राजीव बब्बर सीनियर बीजेपी नेता ओ पी बब्बर अब 24 घंटे होगी हार्ट को लेकर जांच पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में आज नए हार्ट सेंटर की शुरुआत हुई यहां पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा पश्चिमी दिल्ली के सांसद कमलजीत सेहरावत और दिल्ली विकास प्राधिकरण के प्रमुख सदस्य राजीव बब्बर सीनियर बीजेपी नेता ओपी बब्बर सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अच्छी शुरुआत है अब 24 घंटे लोगों को हार्ट की जांच को लेकर एंजियोग्राफी और एनजीओ प्लास्टिक की सुविधा यहां पर उपलब्ध होगी लोगों को अब दूसरे इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि इसकी उपलक्ष में इसी हार्ट सेंटर के द्वारा 400 निशुल्क ऑन व्हील कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें प्रमुख रूप से झुग्गी बस्तियों और सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य की जांच की गई थी और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज भी मौके पर ही किया गया था।0
0
Report
Advertisement
झज्जर में HTET परीक्षा शांतिपूर्ण, प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दीं
Jhajjar, Haryana:हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शनिवार को शुरू हुई परीक्षा के दौरान जिला उपायुक्त वर्षा खंगवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त वर्षा खंगवाल ने दावा किया कि परीक्षा के संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो पाने दी जाएगी. उन्होंने बताया कि शनिवार को केवल झज्जर में शाम के सत्र में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि रविवार को झज्जर और बहादुरगढ़ दोनों स्थानों पर एचटेट परीक्षा का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए दो एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके. प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा का प्रत्येक चरण पारदर्शी, व्यवस्थित और बेहतर ढंग से संपन्न हो. उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को परिवहन संबंधी कोई असुविधा होती है तो वह तुरंत डायल-112 पर संपर्क कर सकता है. प्रशासन की ओर से उसे समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को विशेष रूप से सक्रिय रखा गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. पूरे जिले में प्रशासनिक स्टाफ, पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियां फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं. उपायुक्त वर्षा खंगवाल ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सके और परीक्षा का संचालन पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो. प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं और लगातार उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है।0
0
Report
करनाल में भाजपा नेता की फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रम बाहर निकाले गए
Karnal, Haryana:करनाल में भाजपा नेता की फैक्ट्री में भीषण आग,आग ने मचाई अफरा-तफरी, केमिकल से भरे ड्रम बाहर निकाले गए, कई किलोमीटर तक छाया काले धुएं का गुबार, दमकल की टीमें घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटी। करनाल के मेरठ रोड स्थित श्रीराम एग्रो फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बड़ा हादसा टला, केमिकल ड्रम निकाले गए बाहर फैक्ट्री के भीतर बड़ी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। आग लगते ही कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए केमिकल से भरे ड्रमों को तेजी से बाहर निकालना शुरू कर दिया। समय रहते यह कदम उठाए जाने से संभावित विस्फोट और बड़े हादसे को टाल दिया गया। सुरक्षा के मद्देनुसार मेरठ रोड के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया गया, जबकि आसपास स्थित पेट्रोल पंपों को भी एहतियातन खाली कराया गया। कारणों की जांच, करोड़ों के नुकसान की आशंका श्रीराम एग्रो फैक्ट्री भाजपा नेता एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सतीश गुप्ता की बताई जा रही है। आग किन कारणों से लगी, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आग से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही संभव हो सकेगा。 फैक्ट्री मालिक ने क्या कहा फैक्ट्री मालिक सतीश गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में केमिकल होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काफी hद तक नियंत्रित कर लिया है। दमकल पहुंचने में देरी का आरोप वहीं फैक्ट्री कर्मचारी अजय ने दावा किया कि आग लगने के लगभग एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक आग काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी। उन्होंने कहा कि वास्तविक नुकसान का पता आग पूरी तरह बुझने के बाद ही चल सकेगा, लेकिन फैक्ट्री को भारी क्षति पहुंची है। पुलिस जांच अधिकारी तरसेम ने कहा कि मौके पर 5 से 6 गाड़ियां आज को बुझाने में लगी हुई है किन कारणों से आग लगी है उसका पता लगाया जा रहा है। घटना स्थल पर पहुँचे जिला उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया,अचानक फेक्ट्री में आग लगी है लेकिन कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, जिला उपायुक्त ने कहा फेक्ट्री में लगी आग को दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा काबू पाया गया है,उन्होंने कहा आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है,उन्होंने कहा नुकसान के बारे में भी पता लगाया जा रहा है सरकारी नियमो के अनुसार जो भी मददत होगी उसे किया जाएगा। श्री राम एग्रो के नाम से फेक्ट्री थी。 बाइट उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा बाइट : सतीश गुप्ता – फैक्ट्री मालिक बाइट : अजय – फैक्ट्री कर्मचारी बाइट : तरसेम - पुलिस जांच अधिकारी0
0
Report
सांगानेर पुलिस-जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई: श्योराज सांसी पर अवैध अतिक्रमण
Noida, Uttar Pradesh:सांगानेर पुलिस और जेडीए की संयुक्त बुलडोजर कार्रवाई अपराधी श्योराज सांसी द्वारा सरकारी भूमि पर किया गया अवैध अतिक्रमण ध्वस्त आदतन अपराधी श्योराज सांसी और उसकी पत्नी गुडडी सांसी द्वारा मकान नं 193 कृष्णा विहार सांगानेर पर किया था अवैध निर्माण और सरकारी भूमि पर किया था अतिक्रमण श्योराज सांसी और गुडडी सांसी है आदतन अपराधी इनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज पुलिस थाना सांगानेर के हिस्ट्रीशीटर भी है आरोपी0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी का जोधपुर एयरपोर्ट उद्घाटन: संशोधित उड़ान योजना से क्षेत्रीय विकास तेज
Jodhpur, Rajasthan:प्रधानमंत्री का जोधपुर दौरा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्रीगण रहे उपस्थित जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संशोधित उड़ान योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हारिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। राजस्थान की समृद्ध विरासत के साथ विकास की झलक उल्लेखनीय है कि 480 करोड़ रुपए की लागत से विकसित जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 23 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है तथा इसकी प्रतिवर्ष यात्री क्षमता 20 लाख है। राजस्थान की समृद्ध विरासत से प्रेरित वास्तुकला से निर्मित यह टर्मिनल भवन अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है। साथ ही, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण पद्धतियों जैसी विशेषताओं के साथ सतत विकास टर्मिनल के डिजाइन के अभिन्न अंग हैं। नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से बेहतर एयर कनेक्टिविटी के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। ‘उड़े देश का आम नागरिक’ के विजन को मिल रही मजबूती प्रधानमंत्री द्वारा ‘उड़े देश का आम नागरिक’ के विजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई संशोधित उड़ान योजना में रीजनल एयर कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 28 हजार 840 करोड़ रुपये के आवंटन से अगले 10 वर्षों में विमानन आधारित विकास को गति दी जाएगी। इससे देश भर में व्यापक और स्थायी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी तथा भारतीय विमानन क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। 100 हवाई अड्डों के विकास पर जोर उल्लेखनीय है कि संशोधित उड़ान योजना के तहत देश भर में विमानन अवसंरचना के विस्तार के लिए मौजूदा अप्रयुक्त हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डों के विकास पर विशेष बल दिया गया है। साथ ही, दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए योजना में 200 आधुनिक हेलीपैड का विकास भी प्रस्तावित है। इस योजना के तहत एयरलाइन कंपनियों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग सहायता जारी रखी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित हो सकेगी।0
0
Report
NH 44 पर ट्रक ने चाचा-भतीजे को कुचला, ललितपुर में मौत की दर्दनाक घटना
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार चाचा और भतीजे को कुचल दिया दुर्घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई , घटना पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर बंगरिया ग्राम के पास की है । बताया जा रह है कि आज नट्याना ग्राम निवासी 30वर्षीय रशीद खान और 40 वर्षीय नियामत खान बुवाई के लिए बीज लेने बिरधा कस्बा जा रहे थे । तभी NH 44 पर बंगरिया ग्राम के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाईक को कुचल दिया और घसीटते हुये सड़क किनारे एक गड्ढे में जा घुसा ,जिस दुर्घटना में चाचा नियामत खान की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं भतीजे की इलाज के दौरान जिला मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई , पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
धमतरी के कुरूद में ट्रैक्टर की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के चारभांठा गांव में बाजार चौक के पास खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई... हादसे के बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी... इस हादसे के बाद गांव में गम और मातम का माहौल है... जानकारी के मुताबिक, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा निवासी पांच वर्षीय कुमारी दीक्षा साहू बाजार चौक के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी... इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई... वही हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण बच्ची को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की... लेकिन उपचार के दौरान मासूम दीक्षा ने दम तोड़ दिया... इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई... वहीं, पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया.0
0
Report
Advertisement
