209101
KanpurDehat-:पुलिस लाइन में विधि-विधान के साथ हुआ होलिका दहन
Kripalpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन में किया होलिका दहन,एक दूसरे को गुलाल लगाकर पुलिसकर्मियों ने दी होली पर्व की शुभकामनाए,इस दौरान एएसपी राजेश पाण्डेय व सीओ अकबरपुर समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नशे से दूरी जरूरी: धार पुलिस ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की
Dhar, Madhya Pradesh:नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पुलिस लाइन में क्रिकेट प्रतियोगिता, एसपी इलेवन ने अंतिम ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत धार 'नशे से दूरी है जरूरी' जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत धार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन मैदान में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था。 प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) एवं पत्रकारों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों के बीच खेले गए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक मुकाबला पुलिस और मीडिया इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को अंतिम ओवर तक रोमांच देखने को मिला। कड़े संघर्ष के बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की टीम ने अंतिम ओवर में शानदार जीत दर्ज की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत जिले में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खेल प्रतियोगिताएं भी इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्योंकि खेल युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अगले तीन वर्षों में समाज को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिस प्रकार देश ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी सफलता हासिल की है, उसी तरह जनसहभागिता और जागरूकता के बल पर नशे के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई जीती जाएगी। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।0
0
Report
गोरखपुर: बीआरडी अस्पताल मरीज दलाली गैंग पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली कर उन्हें निजी अस्पतालों तक पहुंचाने वाले कथित एंबुलेंस नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी निमिष पाटील के नेतृत्व में सीओ गोरखनाथ और गुलरिहा पुलिस ने चिलुआताल के फत्तेपुर गांव में देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 18 निजी एंबุลेंस सीज की गईं, जबकि सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि यह नेटवर्क बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों तक पहुंचाने का काम करता था। फिलहाल सभी वाहनों के दस्तावेज, परमिट और चालकों का सत्यापन कराया जा रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की दलाली की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाया। एसपी सिटी निमिष पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में निजी एंबुलेंस खड़ी मिलीं। जांच के दौरान 18 एंबुलेंसों को सीज कर दिया गया, जबकि सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, इन एंबुलेंसों के जरिए सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बहकाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जाता था। इसके एवज में दलालों और एंबुलेंस संचालकों के बीच कमीशन का खेल चलता था। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन दोनों फरार मिले। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में सक्रिय एंबुलेंस माफिया गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। अब एक बार फिर इसी तरह की गतिविधियां सामने आने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। फिलहाल पुलिस सभी सीज एंबुलेंसों के पंजीकरण, परमिट, फिटनेस और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित दलाली नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं。 निमिष पाटील, एसपी सिटी गोरखपुर एसपी सिटी निमिष पाटील ने साफ कहा है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर और उसके आसपास मरीजों की दलाली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध रूप से मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने वाले गिरोह और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज किसी भी तरह की दलाली या ठगी का शिकार न हों। "बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दलाली के खिलाफ गोरखपुर पुलिस की यह अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। 18 निजी एंबुलेंस सीज होने और सात लोगों سے पूछताछ के बाद अब जांच इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यदि जांच में और नाम सामने आते हैं, तो आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज हो सकती है।"0
0
Report
बांसी नदी में मगरमच्छ दिखा: ग्रामीण दहशत में, प्रशासन अलर्ट
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - बांसी नदी में दिखा मगरमच्छ - नदी किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत - सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की जुटी भीड़ - नदी में न उतरने की ग्रामीणों से अपील - वन विभाग को दी गई सूचना - ग्रामीणों ने बांसी नदी की बढ़ाई निगरानी - दुदही क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी घाट का मामला।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में अजय राय के बयानों से कांग्रेस की सियासत गरम, विरोधी चौंके
Sitapur, Uttar Pradesh:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे सीतापुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर बोले जो हमारे सांसद कह रहे हैं वह 403 विधानसभा में संगठन को मजबूत करने की बात कह रहे हैं संगठन मजबूत रहेगा तभी लड़ाई हो पाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा सभी लोग उसे मानेंगे- अजय राय जौहर विश्वविद्यालय को सरकार को नहीं छूना चाहिए जो बच्चे धरने पर बैठे कांग्रेस का समर्थन करती है- अजय राय दिल्ली धरना प्रदर्शन पर बोले जो अनशन से हटाया है कॉल इंडानी है- अजय राय प्रधानमंत्री अगर धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं कर रहे हैं तो किस इस्तीफा मांगा जाएगा प्रधानमंत्री तो खुद ही चोरी कर कर चुनाव जीते हैं बनारस से बेईमानी करके प्रधानमंत्री बने हैं- अजय राय भगवान राम के चढ़ने का पैसा खा गए- अजय राय संसद में जो देश के खिलाफ बिल होंगे इसका विरोध करेंगे- अजय राय0
0
Report
अलवर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, बाजार जाने घर से निकला था
Alwar, Rajasthan:अलवर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गया। बाजार जाने निकला था घर से अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बीएसआर कॉलेज की पुलिया के नीचे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान एनईबी निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। रविवार को परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। जीआरपी थाना के एएसआई सत्येंद्र सिंह के अनुसार, राजेंद्र सिंह घर से बाजार जाने की कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में सूचना मिली कि वह आर्ट्स कॉलेज के पास पुलिया के नीचे ट्रेन से कट गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
कोतवाली क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं, भारतीय किसान यूनियन ने दी चेतावनी
Taprana, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ..दर्जनो से ज्यादा जगह चोरी .... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जहां स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वही आज ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे।जहां उन्होंने चोरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता ने कहा कि अगर पुलिस जल्दी कार्रवाई करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार नहीं करती। तो फिर भारतीय किसान यूनियन उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी। ..... कुछ दिनों से शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है।घटनाओं के मामले में जहां लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाएं सामने आई है।वहीं पुलिस ने लूट का खुलासा तो कर दिया। लेकिन उसके एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। जबकि कहीं दर्जनों चोरी की घटनाएं एसी हैं जिनमें कोई भी आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ।वही देर रात कुड़ाना गांव के आसपास कई गांव में किसानों की ट्यूबेल से मोटर स्टार्टर व अन्य कीमती सामान सहित तार को चोरी कर लिया। घटना की सूचना के बाद जहां किसानों में भारी आक्रोश है वहीं आज भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में दर्जनों किसान चोरी की घटना के बाद कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने लिखित में शिकाया दी और कोतवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होती तो भारतीय किसान योजना किस मामले में आंदोलन करेगी।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में दिल्ली की मुख्यमंत्री REKHA GUPTA ने काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिरों में पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UTTAR PRADESH): DELHI CM REKHA GUPTA OFFERS PRAYERS AT KAL BHAIRAV AND KASHI VISHWANATH TEMPLES0
0
Report
प्रतापगढ़: खीरीबीर घाट पर नदी में डूबे 3 किशोर, गोताखोर तलाश जारी
Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़... प्रतापगढ़ के खीरीबीर घाट पर नदी में डूबे 3 किशोर। आज हुआ हादसा, तीनों अचलपुर के रहने वाले। मृतकों की पहचान अमित सोनी 17, कृष्ण सोनी 13 और अनुराग सोनी 14। मछली पकड़ रहे लोगों ने देखा, सूचना पर पहुंची पुलिस। सीओ सिटी और कोतवाल मौके पर, गोताखोरों से तलाश जारी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम, गांव में पसरा मातम। मामला नगर कोतवाली के खीरी घाट का।0
0
Report
नवविवाहित दंपती उत्तराखंड जंगल में पेड़ से लटके मिले, हत्या की आशंका
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत गांव प्यारा बास शेखपुर में उत्तराखंड जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नवविवाहित दंपती के शव शनिवार को गांव पहुंचे। सतविंदर सिंह और उनकी पत्नी अमनदीप कौर के शव उत्तराखंड में पेड़ से लटके मिले। मृतका गर्भवती थीं, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई है। जानकारी के अनुसार, सतविंदर सिंह का विवाह जनवरी में अमनदीप कौर से हुआ था। कुछ दिन पहले अमनदीप अपने मायके गई थी। 15 जुलाई को सतविंदर पत्नी को लेने उत्तराखंड पहुंचा। अगले दिन 16 जुलाई को दोनों मोबाइल ठीक कराने के लिए कोटद्वार जाने की बात कहकर बाइक से निकले। इसके दौरान युवक ने अपने पिता से पेटीएम के जरिए 3000 रुपये डलवाए थे, क्योंकि उसका मोबाइल खराब था। देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने संपर्क किया, पर दोनों के फोन बंद मिले। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की गई। 17 जुलाई को प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क किनारे एक बाइक संदिग्ध हालत में मिली, जिसमें चाबी लगी थी और महिला का बैग टंगा हुआ था। पुलिस ने जंगल में तलाशी की, जहां देर रात करीब एक बजे पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। युवक का शव पत्नी के दुपट्टे से और युवती का शव युवक की पगड़ी से लटका मिला। मौके पर दोनों के मोबाइल भी टूटे हुए पाए गए। शनिवार को शव नौगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए, पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। थाना प्रभारी ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में दोनों शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन: मृतक सतविंदर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और परिवार को उससे उम्मीदें थीं। अमनदीप गर्भवती थीं, घर में खुशियों का माहौल था जो इस घटना से मातम में बदल गया। परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले इंडिकेशन सिस्टम सितंबर 2026 तक स्थापित होगा
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही रेल कोच डिस्प्ले इंडिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा। सांसद सीपी जोशी की पहल पर रेल मंत्रालय ने सितंबर 2026 तक यह सिस्टम स्थापित करने की स्वीकृति दी है। सांसद सीपी जोशी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्टेशन परिसर में पाई गई कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। कोच डिस्प्ले सिस्टम लगने से यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को अपने कोच की सही स्थिति की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरी होने पर स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
स्त्री-नेतृत्व के संदेश के बीच आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण, ठहाकों से गूंजा मंच
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के पटेहरा वार्ड क्रमांक-4 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में शनिवार को नवीनीकृत आंगनवाड़ी केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बन गया संवाद देखने को मिला है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने अपने संबोधन के दौरान महिलाओं के नेतृत्व को लेकर मंच से हल्के-फुल्के अंदाज में महत्वपूर्ण संदेश दिया। अपने संबोधन की शुरुआत में मंत्री राधा सिंह ने मंचासीन जनप्रतिनिधियों का परिचय देना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति संतोष सोनी की ओर इशारा करते हुए कहा, यहां उपस्थित नगर परिषद के..." तभी संतोष सोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, "कुछ और बोल दीजिए।" इतना सुनते ही मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि और कार्यक्रम में शामिल लोग हंस पड़े। मंत्री ने कहा, हम (सरकार) तो महिलाओं को आगे तो लाना चाहती हैं। लेकिन फिर पीछे कर देते हैं। ये तो गड़बड़ है। कहा, हम भी मंत्री बने हैं तो अपने पतिदेव को यहां प्रभार के जिले में भेज दें। कहे कि जाओ भई वहां प्रभारी हम है लेकिन आप संभालो। संतोष सोनी की तरफ देखते हुए कहा कि ऐसा हमारी बहन के साथ मत करिए। सरकार ने उन्हें बाहर निकाला है तो उन्हें बाहर आने देना चाहिए। मंत्री की यह टिप्पणी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उनके बयान को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और वास्तविक नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश माना जा रहा है। इस दौरान मंच में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत सदस्य तारा विजय पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बांगरे,कलेक्टर, एसपी,नगरपालिका अध्यक्ष पति संतोष सोनी, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी आदि लोग मौजूद रहे。0
0
Report
मानसून की बेरुखी से किसानों की फसल सूखने, राहत पैकेज की मांग तेज
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिले में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही देरी से शुरू हुई बारिश और अब लगातार 15 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में बोई गई फसलें सूखने लगी हैं। इस साल जिले में करीब 3 लाख 34 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल बोई गई है,लेकिन बारिश की कमी ने फसल की ग्रोथ रोक दी है। किसान खाद तक नहीं दे पा रहे हैं,जिससे उत्पादन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है,वे किसी तरह फसल बचाने में जुटे हैं,लेकिन ज्यादातर किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। खासकर हल्की जमीन और पहाड़ी इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कम बारिश से लाखों हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है,लेकिन सरकार कोई ठोस राहत पैकेज किसानों के लिए घोषित नहीं कर रही है। साथ ही किसानों पर जबरन फसल बीमा कराने का दबाव भी बनाया जा रहा है,जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। अब सवाल यही है क्या सरकार किसानों की इस मुश्किल घड़ी में कोई ठोस कदम उठाएगी या यूं ही सूखती फसलों के साथ किसानों की उम्मीदें भी मुरझाती रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में पहली बारिश से भ्रष्टाचार उजागर, पुल ढह गया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पहली बारिश ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, दो अलग-अलग इलाकों के रपटा पुल ढहे, करीब एक महीने पहले सेतु विभाग ने कराया था निर्माण, लाखों रुपये हुए थे खर्च, निर्माण के समय ही ग्रामीणों ने गुणवत्ता को लेकर उठाया था सवाल, पुल ढहने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित, प्रतापपुर ब्लॉक के धोनधा और सूरजपुर के डबरीपारा क्षेत्र का मामला,,0
0
Report
रतलाम के नामली में भैंस चोरी: ग्रामीण धरना देकर तेजी से सुराग की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सीखेड़ी गांव में पिछले एक महीने के दौरान चार भैंसें चोरी हो जाने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में नामली थाने पहुंचे और थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस पहले चोरी हुई भैंसों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी और लगातार हो रही चोरियों पर भी रोक लगाने में नाकाम रही है。 प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोरी गई भैंसों की बरामदगी की मांग की। काफी देर तक चली चर्चा के बाद धरना इस बात पर सम्माप्त हुआ औऱ चेतावनी भी दी कि यदि तय समय में भैंसें बरामद नहीं हुईं तो वे दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। फिलहाल 4 दिन का समय ग्रामीणों ने दिया है0
0
Report
विदिशा: मदरसे में शिक्षिका पर मौलवियों का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार आरोपी, जांच की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के मुरवास स्थित एक मदरसे की महिला शिक्षिका ने तीन मौलवियों पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। वहीं, मामले को लेकर विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रदेश स्तरीय जांच की मांग की है। पीड़िता, मदरसे में शिक्षिका है, ने पुलिस को बताया कि मदरसे में कार्यरत मौलवी नसीर, अख्तर और जावेद लंबे समय से उसके साथ अश्लील टिप्पणियां और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। आरोप है कि घटना वाले दिन काम के बहाने उसे कार्यालय में बुलाया गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया गया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद तीनों आरोपियों ने शिकायत करने पर उसके इकलौते भाई की हत्या करने की धमकी दी। डर की वजह से वह कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रदेश स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही यदि जांच में मदरसा अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
