209101
KANPURDEHAT-:बिजली विभाग का गजब करानामा,खुले आसमान में रखा ट्रांसफर
Jamalpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के रनिया नगर पंचायत में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है ।रनिया नगर पंचायत में कई जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहे हैं रनिया नगर पंचायत के वार्ड 7 शिवाजी नगर में खुले मेंरखे ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है वहां से सैकड़ो लोगों का आना-जाना होता है छोटे-छोटे स्कूली बच्चे रोजाना इसी मार्ग से होकर स्कूल जाते हैं कई बार शिकायत करने के बावजूद भी बिजली विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजगढ ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर शराबी टिकट काटने के आरोप पर हंगामा
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में टिकट काटने के आरोप में बवाल, यात्रियों ने किया हंगामा. नशे में टिकट बनाने का वीडियो वायरल, आधे घंटे तक काउंटर पर लगी रही लंबी लाइन. सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कर्मचारी को हटाकर दूसरे कर्मचारी को बैठाया. पुरे घटनाक्रम यात्री ने अपने कैमरे मै कैद कर लिया जो सोशल मीडिया पर बायरल हो रहा है. राजगढ़ के ब्यावरा रेलवे स्टेशन का मामला. हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते0
0
Report
शुक्लागंज में कबूतरबाजों का दिखा रोमांच, 3 चरणों में हुई प्रतियोगिता
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: शुक्लागंज में “बेस्ट स्टार न्यू पिजन क्लब” द्वारा आयोजित कबूतरबाजी प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता 3 मई, 10 मई और 17 मई 2026 को तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कबूतरबाजों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले रविवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक हुए। आयोजकों के अनुसार पहले चरण में 7 कबूतर उड़ाए गए और प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 3 मई की प्रतियोगिता में निहाल प्रथम, सौरभ द्वितीय और दानिश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं दूसरे मुकाबले में रेहान ने पहला, यसार ने दूसरा और निहाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष बनाने के लिए कबूतरों में गहरा रंग लगाना अनिवार्य किया गया था। उड़ान और लैंडिंग के वीडियो ग्रुप में साझा किए गए तथा हर 30 मिनट पर प्रतिभागियों ने अपनी स्थिति की जानकारी दी। आयोजन में मोहम्मद इरफान, प्रदीप तिवारी, वसीक और नौशाद समेत कई सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
350 लीटर पेट्रोल केन पकड़े गए; ढीमरखेड़ा पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया
Katni, Madhya Pradesh:पेट्रोल का अवैध परिवहन करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से केन में पेट्रोल भरकर ले जाते आरोपियों को हिरासत में लिया। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से पेट्रोल रखा हुआ है। मौके पर पहुंचकर वाहन को पकड़कर चैक किया गया जिसमें 7 कैन पेट्रोल, प्रत्येक कैन में 50 लीटर, कुल 350 लीटर, कीमती करीब 35000 रुपये होना पाया गया। वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास पेट्रोल परिवहन करने के वैध दस्तावेज नहीं मिले। आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ उपेक्षा तथा लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन में परिवहन किया। धारा 3, 7 EC एक्ट एवं धारा 287 B NS के तहत जप्त के कब्जे में लिया गया। जप्तशुदा वाहन चौकी परिसर में सुरक्षा हेतु खड़ा कराया गया है।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ Love Jihad मामला: शादी के बाद बच्चों सहित महिला परेशान, दबाव जारी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ में लव जिहाद का मामला आया सामने, हिंदू लड़की को प्यार की जाल में फंसा कर मुस्लिम लड़के ने किया शादी, कोरबा जिले की रहने वाली है लड़की, रायगढ़ की इंदिरा नगर का रहने वाला हैयुवक, युवक का नाम है वसीम खान, 5 साल पहले अपने आपको तलाकशुदा बता कर लड़की से किया थाशादी, जबरदस्ती कलमा पढ़ने और मुस्लिम बनने का पति बना रहा था दबाव, महिला के दो बच्चे होने के बाद महिला को किया जा रहा था मुस्लिम परिवार के द्वारा परेशान, मुस्लिम युवक के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान के खिलाफ नारे लगवाता था अपने बच्चों से, शिकायत लेकर महिला अपने बच्चा के साथ पहुंची है महिला थाना, महिला का पति वसीम खान चार दिन पहले गांजा के अपराध में गया है जेल।0
0
Report
सीतापुर में मौसम बदला: खैराबाद में गिरे ओले, किसानों में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर में मौसम बदला खैराबाद इलाके में गिरे ओले0
0
Report
गोरखपुर में पिपराइच के ग्राहक सेवा केंद्र से धोखाधड़ी, दंपत्ति गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राहक सेवा केंद्र के जरिए लोगों के खातों से धोखाधड़ी कर रकम निकालने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में खुलासो हुआ है कि आरोपी ग्राहकों से आधार बायोमेट्रिक के जरिए अंगूठा लगवाकर सर्वर डाउन होने का बहाना बनाते थे और इसी दौरान खातों से रकम निकालकर अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आने की बात कही है। वहीं कई अन्य पीड़ित भी अब सामने आने लगे हैं। प्रधानमंत्रीपिपराइच थाना क्षेत्र के रमवापुर और कुसमी बाजार इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले विकास विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नीतू विश्वकर्मा पर ग्राहकों के खातों से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राहकों को रुपये निकालने के दौरान आधार बायोमेट्रिक से अंगूठा लगवाते थे और सर्वर डाउन होने की बात कहकर लोगों को वापस भेज देते थे। इसके बाद खातों से रकम निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित निकाली गई रकम को शेयर बाजार में निवेश करते थे। लगातार नुकसान होने के बाद हेराफेरी का दायरा बढ़ता गया और कई ग्राहकों के खातों से रकम निकाल ली गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के कई बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं और ग्राहक सेवा केंद्र को भी बंद करा दिया गया है। गुरुवार को रमवापुर निवासी दिलीप कुमार ने भी पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि एफडी और नकद जमा के नाम पर उससे करीब साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के जलालपुर में चायवाले ने फांसी लगाई, मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:जलालपुर में चाय वाले ने खोके के पास लगाई फाँसी, हुई मौत, चाय वाले का शव लटका मिलने से इलाके में फैली सनसनी, सूचना के बाद मौके पर पहुँची इलाका पुलिस, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रोरावर थाना इलाके के जलालपुर टॉवर वाली गली की घटना.0
0
Report
जालौन के ऐरी रमपुरा जंगल से गाँव तक फैलती आग, दमकल सक्रिय
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ऐरी रमपुरा के जंगलों में लगी आग, आग ने विकराल रूप लिया धारण, जंगल से गाँव क्षेत्र में बढ़ रही आग, धधकती आग से ग्रामीणो में दहशत, ग्रामीणों ने दमकल को दी सूचना, डकोर कोतवाली के ऐरी रमपुरा का मामला。0
0
Report
सीहोर ब्रेकिंग,,,,,,डामर की जगह जला हुआ काला आयल मिलाकर बनाया जा रहा है।रोड सूत्रों से खबर,, पीडब्ल्
Sehore, Madhya Pradesh:डामर की जगह जला हुआ काला आयल मिलाकर बनाया जा रहा है।रोड सूत्रों से खबर,, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की जांच में सब लीप होती,, हम आपको बता दें पीडब्ल्यूडी द्वारा जो प्रधानमंत्री रोड का निर्माण हो रहा है उसमें खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है जिसके हम वीडियो में आपको बता रहे हैं कि रोड बनने से पहले ही रोड उखड़ चुका है। एक बार इसमें पूरा रोड में गड्ढे हो जाएंगे। इतनी बड़ी लापरवाही को जांच करने वाले पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की आंखों में पट्टी क्यों बनी हुई है?अब हमारी खबर चलने के बाद इस पर कार्रवाई होगी।यह नहीं होगी इसके लिए बने रहे हमारे साथ,,0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में बदला मौसम, ओलों और बारिश से गर्मी से राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं शहर में बदला मौसम का मिजाज ओलावृष्टि के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर चने के आकार के गिरे ओले, झमाझम बारिश शुरू बारिश से दिनभर की तपन के बाद मिली राहत हवाओं से मौसम हुआ सुहावना नौ तपे में 46 डिग्री पार कर चुके तापमान से जनजीवन था बेहाल बदले मौसम के बाद ओलावृष्टि और बारिश से राहत की उम्मीद मौसम विभाग ने 30 मई तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट मेघगर्जन, वज्रपात ओर आंधी की चेतावनी की जारी झुंझुनूं जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते झमाझम रूप ले लिया। शहर के कई इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद बदले मौसम ने वातावरण को पूरी तरह सुहावना बना दिया।पिछले कई दिनों से झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में था। नौतपा के दौरान तापमान लगातार 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही थीं और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था। ऐसे में शाम को अचानक बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।मौसम बदलने के साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। तेज हवाओं और बारिश के कारण वातावरण ठंडा हो गया। किसानों और आमजन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत बनी रह सकती है।मौसम विभाग ने 30 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से मेघगर्जन, वज्रपात और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
नौतपा के तीसरे दिन मुरैना में गर्मी से मिली राहत, बारिश ने बदला मौसम
Morena, Madhya Pradesh:नौतपा के तीसरे दिन मुरैना में मौसम ने अचानक करवट ले ली। भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश का असर शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला, जहां लोग गर्मी से राहत मिलने पर मौसम का आनंद लेते नजर आए। वहीं बच्चों ने बारिश में भीगकर मस्ती की। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई थी.0
0
Report
लखीमपुर खीरी मितौली पुलिस चौकी से 700 मीटर की दूरी पर नगदी समेत लाखों के जेवर चोरों ने की पार।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।थाना मितौली पुलिस चौकी पिपरझला गांव उसरी में बीती रात अजय पुत्र राम पाल के घर में चोरों ने धावा बोलकर कर लाखों के गहने व नकदी पार कर दी। नब्बे हजार नकद लाखों के चांदी सोने के गहने तीन चैन सोने की दो सोने के मंगल सूत्र, तीन चांदी का सिक्का,सोने के कुंडल, पीतल के बर्तन अन्य सामान अलमारी का लाकर काट कर उठा ले गये। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना पुलिस चौकी पिपरझला से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर है।0
0
Report
Advertisement
कोटा-झालावाड़ NH-52 अंडरपास निर्माण में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 2 इंजीनियर की मौत
Noida, Uttar Pradesh:कोटारेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा मिट्टी ढहने से 2 इंजीनियर दबे, दोनों इंजीनियर की हुई मौत इंजीनियर प्रभात झा और पंकज कुमार झा की हुई मौत दरा घाटी के पास चल रहा था अंडरपास निर्माण कार्य बॉक्स पुशिंग के दौरान हुआ हादसा पुलिस-प्रशासन और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हादसे के कारणों की जांच शुरू कोटा-झालावाड़ NH-52 की घटना0
0
Report
यूपी में पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रशासन में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में पीसीएस अफसर के तबादले 9 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन0
0
Report
लखनऊ: बिजली विभाग के कर्मियों पर हमला, अजय दीक्षित गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बिजली बिभाग के कर्मियों के साथ मारपीट करने वाला अजय दीक्षित गिरफ्तार。 प्रापर्टी डीलर सा करता है काम。 बिजली चोरी को लेकर चेकिंग करने पहुंचे बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गई थी मारपीट। मारपीट के दौरान कुत्ते से गया था कटवाया。 मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल。 मामले में अवर अभियन्ता विद्युत विभाग अशोक कुमार ने कराई थी जानकीपुरम थाने में fir दर्ज。 पुलिस ने अजय दीक्षित वा 4 अन्य अज्ञात के खिलाफ किया था मुकदमा दर्ज。 बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस。0
0
Report
Advertisement
