icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow16 Jan 2025, 06:38 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

द्वारका में वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी के वाहन बरामद

New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, स्टोरी :-- दिल्ली के द्वारका जिले में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी बर्गलरी सेल की टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के चार मामले सुलझे हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अजय उर्फ राज के रूप में हुई है। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसकी जांच करने पर वह डाबड़ी थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने एक और मोटरसाइकिल और दो स्कूटी छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-2 द्वारका स्थित CNG पंप के पास से तीनों वाहन भी बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय उर्फ राज का कोई स्थायी पता नहीं है और वह पहले भी शराब से जुड़े मामलों सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। बरामद चारों वाहन डाबड़ी, छावला और बिंदापुर थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे.
0
0
Report

खेड़ली मंडी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली मंडी बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित, जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी रहे मुख्य अतिथि **खेड़ली (अलवर)।** खेड़ली मंडी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलवर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र नरूका सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। समारोह में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर आदित्य शर्मा तथा खेड़ली के मुंसिफ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल मौजूद रहे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र नारूका के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में सीओ जोगेन्द्र सिंह राजावत, खेड़ली थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल सहित अलवर, लक्ष्मणगढ़, कठूमर और खेड़ली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। समारोह में न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
0
0
Report

एसडीएम ने आतिशबाजी के गोदाम को सीज किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:एसडीएम डॉक्टर अवनीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर में आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी नजाकत अली और लियाकत अली की गोदाम को सीज कर दिया। शकील खान की भी दुकान का निरीक्षण किया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने पटाखा बिक्री के लाइसेंस और आग से बचाव के इंतजामों की पड़ताल की। उन्होंने दुकानों पर पानी की बाल्टियां, बालू और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था भी देखी।दुकानदारों को तय सुरक्षा मानकों का पालन करने और तय जगह के भीतर ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी डॉक्टर अवनीश कुमार ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए आतिशबाजी बाजार में सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। नियम तोड़ने और अवैध रूप से आतिशबाजी रखने या बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बारिश-जलभराव, फसल नुकसान

Hajipur, Bihar:चक्रवाती तूफान अर्नब वैशाली में तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है, आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय हाजीपुर सहित जिले के लगभग सभी प्रखंडों में हवा के साथ बारिश से तापमान गिर गया है और तीन दिनों से मौसम में नमी के कारण ठंड का अहसास भी होने लगा है। सबसे खास बात यह है कि इस बेमौसम बरसात से किसानों को भारी क्षति हुई है और धान के साथ साथ सब्जी की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण हाजीपुर सदर अस्पताल रोड, गांधी चौक, कचहरी रोड, सदर अस्पताल के इमरजेंसी गेट सहित कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो गई है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वैशाली में चक्रवाती तूफान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

1 जनवरी 2027 से ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदले; एक्सपायर पर ट्रायल और आर्काइव

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - लाइसेंस 1 साल रिन्यू नहीं कराया तो देनी होगी ट्रायल! - ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर केन्द्र सरकार के नए नियम - 4 साल से ज्यादा एक्सपायर तो रिकॉर्ड परमानेंट आर्काइव में - दोबारा परिवहन आयुक्त की मंजूरी से हो सकेगा रिन्यू - सारथी पोर्टल पर लाइसेंस की 4 श्रेणियों की व्यवस्था - 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नियम वीओ- 1 ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद सालों तक नवीनीकरण नहीं कराने वाले वाहन चालकों के लिए अब प्रक्रिया बदलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सारथी पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस क्लासिफिकेशन फ्रेमवर्क लागू करने की स्वीकृति दी है। इसके तहत लाइसेंस की वैधता और एक्सपायर होने की अवधि के आधार पर चार श्रेणियां बनाई जाएंगी। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि 75 साल से कम उम्र के वाहन चालकों का लाइसेंस चार साल से अधिक समय तक एक्सपायर रहने पर उसका रिकॉर्ड परमानेंट आर्काइव में चला जाएगा। ऐसे लाइसेंस का नवीनीकरण सामान्य प्रक्रिया से नहीं होगा। इसके लिए आरटीओ स्तर पर सत्यापन, ड्राइविंग टेस्ट, निर्धारित शुल्क और राज्य परिवहन आयुक्त की स्वीकृति जरूरी होगी। वहीं लाइसेंस एक्सपायर होने के एक साल से अधिक समय बाद नवीनीकरण कराने पर फिर से वाहन चलाने की ड्राइविंग ट्रायल देनी होगी। हालांकि, इसके लिए नया लर्नर लाइसेंस बनवाने की जरूरत नहीं होगी Gfx In यह होंगी ड्राइविंग लाइसेंस की 4 श्रेणियां - एक्टिव कम्प्लायंस श्रेणी यानी सक्रिय वैध लाइसेंस धारकों की श्रेणी - एक्टिव-ड्यू रिन्यूअल में 75 वर्ष से कम उम्र के लिए 2 साल तक -75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 1 साल तक - टैम्पररी आर्काइव में 75 साल से कम उम्र के 4 साल तक एक्सपायर्ड लाइसेंस - 75 साल से अधिक उम्र वालों के 2 साल तक एक्सपायर्ड लाइसेंस - परमानेंट आर्काइव में 75 साल से कम उम्र के 4 साल से अधिक एक्सपायर्ड लाइसेंस - 75 से अधिक उम्र वालों के 2 साल से अधिक एक्सपायर्ड लाइसेंस होंगे परमानेंट आर्काइव Gfx Out वीओ- 2 नई व्यवस्था में डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के रिकॉर्ड भी व्यवस्थित किए जाएंगे। एएसटीआर आधारित प्रणाली से एक व्यक्ति का एक लाइसेंस रिकॉर्ड रखा जाएगा। एक से अधिक रिकॉर्ड मिलने पर लाइसेंसधारी को अपना पसंदीदा लाइसेंस चुनने के लिए 30 दिन दिए जाएंगे। इस दौरान 15 दिन बाद रिमाइंडर भी भेजा जाएगा। निलंबित लाइसेंस की बहाली निर्धारित अवधि और शर्तें पूरी होने पर निर्भर करेगी। वहीं, निरस्त या स्थाई रूप से समर्पित लाइसेंस सामान्य प्रक्रिया से बहाल नहीं होंगे। केंद्र ने राज्यों को नई व्यवस्था के लिए सारथी पोर्टल में तकनीकी बदलाव, अधिकारियों का प्रशिक्षण और ड्राइविंग टेस्ट की सुविधाएं तैयार करने को कहा है। परिवहन विभाग को एनआईसी के साथ समन्वय कर 1 दिसंबर 2026 तक अपनी तैयारियों की पुष्टि मंत्रालय को भेजनी होगी।
0
0
Report

जींद की मनिषा भनवाला के गोल्ड पर हरियाणा विधायक ने दी बधाई

Jhanj Kalan, Haryana:मनीषा भनवाला की विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत पर डिप्टी स्पीकर ने दी बधाई, कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर भी साधा निशाना जींद की बेटी मनीषा भनवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने दी बधाई। खेलो इंडिया नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन, हरियाणा के खिलाड़ी विश्व स्तर पर कर रहे देश का नाम रोशन: कृष्ण लाल मिड्ढा। हरियाणा दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर डिप्टी स्पीकर ने उठाए सवाल, व्यापारियों को नुकसान होने की कही बात。 डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेलो इंडिया नीति के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और आज प्रदेश के खिलाड़ी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। वहीं एक नवंबर को हरियाणा दिवस और दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी डिप्टी स्पीकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी。
0
0
Report
Advertisement

डरा धमकाकर यौन Shोषण करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने की

Dehradun, Uttarakhand:पिछले 3 साल से डरा धमकाकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है... पूरा मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र का है... जहां बीती 24 सितंबर को बैरागीवाला निवासी एक पीड़ित युवती ने सहसपुर कोतवाली में आकर तहरीर देते हुए बताया की सहसपुर थाना क्षेत्र के लखन वाला निवासी आदिल नाम का एक युवक डरा धमकाकर पिछले तीन साल से पीड़ित का शारीरिक शोषण कर रहा है... मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की... और आज पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ और उसके बयान दर्ज करने के लिए युवक को सहसपुर कोतवाली बुलाया... युवक के बयान दर्ज करने के बाद सबूतो के आधार पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया... पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है...
0
0
Report

बड़ौत में ट्रैक्टर टकराने के विवाद से खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में ट्रैक्टर टकराने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियारों से हमला करने के साथ ही फायरिंग भी की गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि मारपीट और धारदार हथियारों के हमले में एक दर्जन के करीब लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बागपत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दरअसल, पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा हटाना और खेड़ा इस्लामपुर गांव के लोगों के बीच का है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान धारदार हथियारों से हमला करने और फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। खूनी संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आजाद पक्ष के छह लोग शामिल हैं, जबकि राजकुमार पक्ष के भी कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामलों की जानकारी ली गई।
0
0
Report

असम में बाल विवाह विरोधी अभियान: 524 गिरफ्तार, धुबड़ी सबसे आगे

Guwahati, Assam:असम में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 524 गिरफ्तार, धुबड़ी में सबसे ज्यादा 64 लोग गिरफ्तार! असम में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक अभियान चलाया है. असम पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक़, राज्यभर में बाल विवाह से जुड़े कुल 441 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई में धुबड़ी जिला सबसे आगे है, जहां सबसे ज्यादा 64 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस की ओर से राज्य के अलग-अलग जिलों में अभियान चलाकर बाल विवाह से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट संदेश देते हुए लिखा है— “No means No”. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाल विवाह कराने और इसमें शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. बाल विवाह के खिलाफ इस कार्रवाई से पूरे असम में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस का अभियान जारी है और बाल विवाह के मामलों में कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. गुवाहाटी हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता इलियास अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की, उन्होंने कहा है कि इस तरह से जो घर पकड़ हो रहा है उसमें खास तौर से पुराने मामले जो अभी पुराने हो चुके हैं इन मामलों में गिरफ्तारी नहीं करनी चाहिए; हां अगर नया मामला होता है तो उसे पर गिरफ्तारी करना चाहिए. पुराने मामले को छोड़ देना चाहिए. उन्होंने साफ तौर से कहा कि आने वाले दिनों में गिरफ्तारी से ज्यादा अवेयरनेस जरूरी है ताकि बाल विवाह पूरी तरह से बंद हो जाए, लेकिन असम सरकार जो भी हो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं बाल विवाह को लेकर गिरफ्तारी करके.
0
0
Report
Advertisement

पटेल चौक का सौंदर्यीकरण धनबाद सांसद मद से; पटेल की जयंती पर घोषणा

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के पटेल चौक की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। पटेल चौक का सौंदर्यीकरण सांसद निधि से कराया जाएगा। इसकी घोषणा धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर की। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता एवं अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत की नींव रखी थी। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृति को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से धनबाद के पटेल चौक का सौंदर्यीकरण सांसद मद से कराया जाएगा, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल को और बेहतर एवं आकर्षक बनाया जा सके। साथ ही आने वाली पीढ़ियां भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।
0
0
Report

जमशेदपुर के बिस्टुपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, लोकतंत्र बचाओ के नारे

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित क्लब हॉउस सभागार मे बीजेपी की संगठनात्मक सम्पन्न हुई, जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित कई नेता और सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहें, इस बैठक के माध्यम से सभी ने लोकतंत्र को बचाव एवं आराजकता हटाओ को लेकर चर्चा की गईं, वंही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए इस पर भी चर्चा की गईं, वंही पांच नंबर लोकतंत्र बचाव एवं आराजकता हटाओ के नारे से साकची से एक रैली निकाली जाएगी, जो इलाके का भ्रमण करेगा, नेताओं का कहना है कि कल कांग्रेस द्वारा एसआईआर के खिलाफ धरना दिया जाएगा, उससे कुछ नहीं होने वाला है, एसआईआर ज़ब देश मे कांग्रेस का साशन था उस समय भी हुआ था तब उन लोगों ने इसका विरोध नहीं किया, आज इन्हे विरोध करने की क्या आवश्यकता आन पड़ी है, ज़ब की एसआईआर चुनाव आयोग करवा रहा है, तो ये लोग किस एवज मे विरोध कर रहें है, जनता सब जानती है, कांग्रेस का चेहरा जनता के सामने बेनक़ाब हो गया है।
0
0
Report

जालौन में दुकानदारों का प्रदर्शन, रामलीला कमेटी पर सामान जबरन उठाने के आरोप

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुकानदारों का प्रदर्शन, रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों पर जबरन सामान उठाने का आरोप, रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों के खिलाफ दुकानदारों ने जताई नाराजगी, नगर पालिका परिषद कार्यालय में दुकानदारों ने रामलीला कमेटी के लोगों के खिलाफ की नारेबाजी, बिना सहमति दुकानों से सामान उठवाने का आरोप, कारोबार प्रभावित होने की कही बात, प्रदर्शन कर दुकानदारों ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर दुकानदारों ने दी आंदोलन करने की चेतावनी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का मामला।
0
0
Report
Advertisement

अभिषेक झा ने भीतरघात पर सवाल उठाए; भाजपा ने आरोप निराधार बता दिए

Patna, Bihar:JDU से प्रत्याशी अभिषेक झा ने गठबंधन के साथी पर चुनाव में भीतरघात को लेकर सवाल खड़ा किया.. भाजपा विधायक सुनील पिंटू ने कहा कि यह उनकी सोच है, पूरा आरोप निराधार है। पूरी एनडीए लगी हुई थी। पिछले चुनाव में जो दो साल पहले हुआ था, आप चौथे स्थान पर थे, इस बार सेकंड आये हैं। 5,000 वोट आपका गलत वोटिंग के कारण... जो आपने प्रशिक्षण शिविर नहीं लगाया, प्रशिक्षण वर्ग नहीं कराया वोटरों का... कि जो एक नंबर वोटर के सामने एक लिखना था, उसकी जगह किसी ने टिक लगा दिया, किसी ने कोई निशान लगा दिया। उसने सोचा कि हमने तो अपना मत दे दिया, परंतु उसे यह नहीं पता था कि यह सारे मत रिजेक्ट हो गए। और वो 5,000 अगर इनमें मत आ गया रहता, तो परिणाम कुछ और होता। तो ये आरोप ही निराधार है। अभी तो वही बतलाएंगे कि कहां उनकी महाभारत चल रही थी, कहां वो रणभूमि में थे और कहां चक्रव्यूह में पड़े। तो चक्रव्यूह में अभिमन्यु चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए, तो चक्रव्यूह में थे? अगर उनको लग रहा है कि उनको चक्रव्यूह में लोगों ने डालकर कर दिया हो, तो हम तो एनडीए के एक सिपाही हैं। अगली बार चुनाव लड़ लें यह घोषणा करके कि हमको एनडीए का मदद नहीं चाहिए, देख लें फिर वोट! नहीं, यह गलत आरोप लगा रहे हैं। पूरी एनडीए एक साथ थी। हर एक का... हम लोगों ने तो वोट ही मांगा। हम लोग विधायक लोग जितने भी स्कूलों के अध्यक्ष होते हैं, वहां तो टीचर्स... टीचर्स के वोटर कम थे और ग्रेजुएट ज्यादा थे। वो लोग वोटर ही नहीं बने थे। वोटर बनने का भी नियम है कि जो टीचर अपॉइंट के तीन साल के बाद वोटर बनेंगे। तो हम लोग जहां भी गए, वहां हम लोगों ने ही समझाया कि भाई एनडीए के दोनों उम्मीदवार को वोट कीजिए, जिसके कारण सीतामढ़ी में सबसे ज्यादा वोटिंग उनको हुई है। MLसी के बंशीधर बीजेपी में आ रहे हैं..अब ये तो मामला... उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की है। निर्दलीय हैं, वो चाहते होंगे कि अपने क्षेत्र का और अपने... वो जो... अपने वर्करों को जो उन्होंने कमिट किया है या वोटरों को, वो कैसे हम पूरा करें? उसके लिए हो सकता है मुख्यमंत्री से मुलाकात हो “जरूर, सभी का स्वागत है। स्वागत... सभी का स्वागत है. बाइट : सुनील कुमार पिंटू विधायक भाजपा
0
0
Report

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति, 12 मांगों के आदेश जारी

Panipat, Haryana:ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी 17 मांगों पर बनी सहमति12 मांगों के आदेश जारी प्रदेश की 6230 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए एसएफसी ने जारी किए 579 करोड़ रुपये कृष्ण लाल पंवार पंचायत मंत्री ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ की बैठक, मानदेय से लेकर भत्तों तक में मिलेगी राहत पानीपत, हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सकारात्मक माहौल में हुई बैठक में सभी 17 मांगों पर सहमति बन गई, जबकि इनमें से करीब 12 मांगों को लेकर विभाग की ओर से आवश्यक पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। मांगों पर सहमति बनने और आदेश जारी होने से प्रदेशभर के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। बैठक में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी जायज मांगों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांवों को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार उनके परिश्रम और सेवाओं का सम्मान करती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जारी आदेशों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि कर्मचारियों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। मानदेय और भत्तों में मिलेगी राहत पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि 10 सितंबर 2026 को जारी पत्र के तहत कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें मानदेय के बकाया एरियर का भुगतान, अक्टूबर 2023 की हड़ताल अवधि का पात्र कर्मचारियों को बकाया मानदेय, गांव से बाहर ड्यूटी लगाने पर प्रतिदिन 200 रुपये भत्ता शामिल है। इसके अलावा वार्षिक वर्दी भत्ता 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये और धुलाई भत्ता 1 हजार से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने, ईपीएफ और ईएसआई से संबंधित मृत्यु दावा प्रक्रिया में बीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाने तथा प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पंचायतों के खातों में पहुंचे 579 करोड़ रुपये मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) के माध्यम से प्रदेश की 6230 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 579 करोड़ रुपये उनके खातों में जारी किए गए हैं। इस राशि से गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े न आए। यूनियन ने जताया सरकार का आभार ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बसाऊ राम और महासचिव विनोद कुमार ने बैठक को सकारात्मक और संतोषजनक बताते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना है। सभी 17 मांगों पर सहमति बनी है और करीब 12 मांगों के संबंध में पत्र जारी हो चुके हैं। कुछ अन्य विषय न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मांगों के समाधान के लिए पंचायत मंत्री और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।
0
0
Report

दिल्ली के द्वारका से 101 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार; विदेशी सप्लायर और नेटवर्क की तलाश जारी

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 22 वर्षीय युवक को 101 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा से दिल्ली हेरोइन की खेप लेने आया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसे यह हेरोइन जनकपुरी इलाके में रहने वाले एक विदेशी नागरिक से मिली थी। इस पूरे नेटवर्क में जयविंदर नाम के व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है, जो कथित तौर पर विदेशी सप्लायर के संपर्क में था। पुलिस ने आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है। अब पुलिस विदेशी सप्लायर, जयविंदर और ड्रग्स के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की गतिविधियों और सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top