icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow4 Feb 2025, 06:05 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागेश्वर के गरुड़ में बारिश से फसल डूबने से किसान परेशान, मुआवजे की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गरुड़ क्षेत्र में खेतों में कटी धान की फसल पानी में तैरती नजर आ रही है। किसानों को अब फसल खराब होने का डर सता रहा है।गरुड़ के कई इलाकों में धान की फसल पककर तैयार थी, लेकिन लगातार बारिश के चलते कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि अगर अगले एक-दो दिन भी बारिश जारी रही तो उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो सकती है। कई जगह पकी धान की फसल खेतों में गिर चुकी है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।
0
0
Report

NH-33 पर पिकअप- बाइक हादसा, युवक की मौत; चालक फरार

Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां NH-33 पर एक पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के सिकरिया पेट्रोल पंप के पास की है। मृतक की पहचान गौपुर निवासी नौरंगी यादव के 27 वर्षीय पुत्र मनु यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मनु यादव लोहे की ग्रिल बनाने का काम करता था। सोमवार को वह बभना बाजार से काम का सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिकरिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और फरार पिकअप व उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

टोंक में सिविल डिफेंस भर्ती: जल्द जॉइनिंग सूची जारी कराने की मांग

Tonk, Rajasthan:टोंक में सिविल डिफेंस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की गुहार सिविल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया पूरी, जॉइनिंग का इंतजार लंबे समय से जॉइनिंग नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान अभ्यर्थ्यों ने कलेट्रेट में प्रदर्शन किया अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन जल्द चयन सूची जारी करने की उठाई मांग अभ्यर्थियों की मांग—जल्द पूरी हो जॉइनिंग प्रक्रिया भर्ती की प्रक्रिया पूरी तो जॉइनिंग में देरी क्यों? सिविल डिफेंस अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांगी राहत जिला प्रशासन से भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की गुहार भगवान सिंह और अंकित चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जल्द लिस्ट जारी करने का आश्वासन दिया है
0
0
Report

कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट: यूनिट-1 की मरम्मत तेज, सुरक्षा मानकों पर जोर

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी द्वारा कालीसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट झालावाड़ का दौरा किया और एक नंबर इकाई के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही थर्मल के मुख्य अभियंता सहित सभी उच्चाधिकारियों के साथ प्रथम यूनिट में हो रहे मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। सीएमडी श्रृंगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानक सुरक्षा बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए गुणवता युक्त कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करवाए जाए। यूनिट की साइटों का अवलोकन करते हुए मेंटीनेंस की एजेन्सियों के इंचार्ज की मीटिंग लेकर शीघ्रता से कार्य संपादित करने के निर्देश भी दिए, जिससे प्रथम यूनिट से शीघ्र अतिशीघ्र बिजली उत्पादन हो सके। इसके अतिरिक्त, CMD द्वारा यूनिट-2 को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने परियोजना में कोयले की उपलब्धता एवं आपूर्ति की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य को प्राप्त करने तथा सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कालीसिंध थर्मल प्लांट की प्रथम यूनिट में करीब एक माह पहले बॉयलर में ब्लास्ट हो गया था, जिसके बाद से ही प्रथम यूनिट बंद चल रही है। मेंटेनेंस कार्य में देरी के कारण विद्युत उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
0
0
Report

जखोड़ा में मतदाता सूची के बाहरी नामों के विरोध पर अनिश्चितकालीन धरना

Jhunjhunu, Rajasthan:मंड्रेला, झुंझुनूं जखोड़ा में मतदाता सूची को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना मतदाता सूची में 317 बाहरी नाम शामिल होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और घर-घर सत्यापन की मांग की जांच पूरी होने तक मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं देने की मांग मांगें पूरी नहीं होने पर पंचायती राज चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पंचायती राज चुनाव से पहले झुंझुनूं जिले की नवसृजित जखोड़ा ग्राम पंचायत में मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम शामिल किए जाने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें वे पहचानते तक नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार 317 नामों की सूची ग्रामीणों के सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने मतदाता सूची में शामिल संदिग्ध नामों का विरोध किया तो नाम जुडवाने वाले पक्ष ने उन्हें कथित तौर पर यह चुनौती दी कि हिम्मत है तो वोट कटवाकर दिखाओ। ग्रामीणों के अनुसार इस बयान के बाद मामले को लेकर तनाव बढ़ गया और उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तहसील और जिला मुख्यालय तक ले जाने तथा आगामी पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।ग्रामीणों ने चुनाव से पहले पूरे मामले की जांच के लिए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच टीम गठित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच टीम में गांव के पांच जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया जाए और घर-घर जाकर संदिग्ध मतदाताओं के वास्तविक निवास एवं पात्रता का सत्यापन कराया जाए।ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि जांच में किसी कर्मचारी, अधिकारी या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही, एक-एक संदिग्ध नाम का सत्यापन पूरा होने तक मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं देने और जांच के बाद ही अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग की गई है。
0
0
Report
Advertisement

17 गेट खुले: नरसिंहपुर में नर्मदा उफान, पुल पर लोगों की जान जोखिम

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एक्सक्लूसिव खबर एंकर-बरगी डैम के 17 गेट खोले जाने के बाद नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। बही नरसिंहपुर के ककरा घाट की हैं, जहां नर्मदा नदी उफान पर है। गाडरवारा और तेंदूखेड़ा का संपर्क जोड़ने वाले इस पुल के करीब 2 फीट ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। इसके बावजूद स्थानीय लोग और छोटे-छोटे बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं । जब ज़ी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो वहां प्रशासनिक लापरवाही की पोल खुल गई। मौके पर लोगों को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी तैनात है। पानी के इस तेज बहाव में जरा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल कुंभकर्णी नींद में सोए नजर आ रहे हैं। PTC मौके पर वन टू बन मोके पर स्थानिक लोगों के साथ
0
0
Report

सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने निभाई गोदभराई की रस्म जुड़वां बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार रंगोली और पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी से दिया पोषण संदेश संतुलित आहार, मातृ-शिशु पोषण और वृद्धि निगरानी की दी जानकारी झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर नवां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सोनिया जिंद ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई। वहीं, जुड़वां बच्चों कुसुमलता, सरिता और प्रियंका का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के समुचित पोषण और देखभाल के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दालों और अनाजों के पोषण महत्व के बारे में समुदाय को जागरूक किया। कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें मोटे अनाज, हरी सब्जियां, दालें और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सीएचसी की एएनएम ने संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु पोषण तथा बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा सहयोगिनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के स्पा-सेंटर में देह व्यापार के आरोप, पुलिस की निगरानी बढ़ी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के कई स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर अचानक दबिश देकर निरीक्षण किया। VO: पुलिस की टीम ‘मोनार्क द फैमिली सैलून’ और ‘द बीच सैलून एंड स्पा’ समेत कई स्थानों पर पहुंची और व्यवस्थाओं की जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मसाज सेंटर की आड़ में कहीं अनैतिक गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही हैं। अचानक पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर ऐसे संस्थानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

मंड्रेला CHC में डॉक्टरों के विवाद का वीडियो वायरल: शराब के आरोप

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंड्रेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चिकित्सा अधिकारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार नूनियां के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने डॉ. अशोक कुमार नूनियां को कार्यालय आदेश जारी कर ड्यूटी के दौरान कथित अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वायरल वीडियो में दोनों चिकित्सकों के बीच तीखी बातचीत होती सुनाई दे रही है। इसी दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति और नशे में होने को लेकर सवाल करते हैं। इसके जवाब में वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया की आवाज में कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई देता है— “मैं तो पूरा एक बोतल पी के आया हूँ, और बोलो!” वीडियो में डॉ. अशोक नूनिया खुद को डॉ. प्रदीप शर्मा से करीब 10 साल सीनियर बताते हुए सम्मान करने की बात कहते सुनाई देते हैं। वहीं डॉ. शर्मा की ओर से काम करने और ड्यूटी निभाने को लेकर सवाल किए जाते हैं। दोनों के बीच बातचीत के दौरान “10 साल सीनियर हूं तेरे से” जैसे शब्द भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की ओर से डॉ. नूनिया की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाया जाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि डॉ. अशोक कुमार नूनिया प्रभारी कक्ष में आए और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अनुशासनहीनता की। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उस समय उनके व्यवहार एवं गतिविधियों से प्रथम दृष्टया शराब के नशे में होने की आशंका प्रतीत हुई। डॉ. शर्मा के अनुसार घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मंड्रेला CHC में वर्तमान में दो ही चिकित्सक हैं—प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक नूनिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बताई जा रही है। CHC के प्रभारी पद को लेकर भी दोनों के बीच खींचतान की चर्चा रही है। डॉ. प्रदीप शर्मा का आरोप है कि डॉ. नूनिया को कई बार समझाने के बावजूद कथित तौर पर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं। अब लिखित स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद मामला विभागीय कार्रवाई की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो में कही गई बातों और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित विभाग की जांच और डॉ. अशोक कुमार नूनिया का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top