209303
Kanpur dehat - कस्बा रुरा के अंडरपास मार्ग में करीब एक घंटे लगा जाम, यातायात हुआ प्रभावित
Rura, Uttar Pradesh:कस्बा रुरा में वैकल्पिक मार्ग के लिये बनाये गए अंडरपास मार्ग में भीषण जाम लग गया.वहीं अंडरपास मार्ग में जाम से यातायात बाधित हो गया ,और कई राहगीर परेशान हो गए ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चरखी दादरी: घिकाड़ा गांव में सोमेश शर्मा के समर्थन से गांव का एकजुटता प्रदर्शन
Bhiwani, Haryana:गांवों के लोगों के साथ वॉक थ्रू चरखी दादरी पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा के समर्थन में उतरे पैतृक गांव घिकाड़ा के लोग बोलें गांव के विकास के लिए किए कई कार्य चानौत टी प्रकरण को लेकर अब पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को उनके पैतृक गांव चरखी दादरी के घिकाड़ा से भी खुला समर्थन मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि सोमेश शर्मा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी और गांव के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। सरकारी स्कूल की तीन मंजिला बनी इमारत हरियाणा में हो कही नहीं बनी है। घिकाड़ा गांव के लोगों ने कहा कि चानौत टी प्रकरण को लेकर पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा के समर्थन में उनके पैतृक गांव घिकाड़ा के लोगों ने कहा कि धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंची घिकाड़ा की पंचायत को पूरे गांव की राय नहीं माना जाना चाहिए। हर गांव में अलग-अलग गुट होते हैं और धरने पर गए लोग दूसरे पक्ष का प्रतिनिधि करने वाले थे।उनका आरोप है कि जिन लोगों ने धरने का समर्थन किया, उनमें से कई के अवैध कब्जों को सोमेश शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान हटवाया था, इसलिए वे उनके विरोध में हैं। घिकाड़ा गांव के लोगों ने कहा कि सोमेश शर्मा ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने अवैध कब्जों से गलियों को मुक्त कराने की पहल की, पक्की और सुंदर गलियों का निर्माण कराया तथा तालाब के सौंदर्यीकरण जैसे विकास कार्य भी करवाए। ग्रामीणों का कहना है कि चानौत गांव के लिए भी सोमेश शर्मा ने पानी की समस्या के समाधान के उद्देश्य से प्रयास किए। उनका आरोप है कि हांसी के विधायक विनोद भयाना और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देश पर टी कनेक्शन हटवाया गया। समर्थन में आए लोगों ने कहा कि सोमेश शर्मा गलत व्यक्ति नहीं हैं और उन्होंने हमेशा जनहित में काम किया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि मामले का समाधान जल्द निकाला जाए और ग्रामीणों की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि घिकाड़ा गांव के लोग सोमेश शर्मा के साथ मजबूती से खड़े हैं।0
0
Report
धान की रोपाई में करंट से किसान मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही आरोप
Hardoi, Uttar Pradesh:धान की रोपाई के दौरान किसान की करंट से मौत,भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम,बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप हरदोई के मझिला क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।घटना मझिला थाना क्षेत्र के नगरिया गांव की है, जहां आजाद उर्फ बटेश्वर (पुत्र नन्दराम उर्फ नंदकिशोर) अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई。 घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में लंबे समय से जर्जर और झूलते बिजली के तारों की शिकायत की जा रही थी, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते तारों की मरम्मत कराई जाती तो किसान की जान बच सकती थी।आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई。 सूचना मिलते ही शाहाबाद और मझिला थाने की पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。 बाइट -- एसडीओ विद्युत विभाग शाहाबाद0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना: बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में एक की मौत, दूसरा गंभीर
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई गंभीर. अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के मंगरौला स्थित प्वाइंट-73 के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी. हादसे में 30 वर्षीय मनीष कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर डायल-112 और यूपीडा एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया. घायल धर्मेंद्र का उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.0
0
Report
Advertisement
खेत बचाओ अभियान का समापन बावल में, मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद
Rewari, Haryana:कल रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा के कृषि महाविद्यालय में होगा खेत बचाओ अभियान का समापन समारोह..... मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे समारोह की अध्यक्षता..... केंद्रीय योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी रहेंगे मौजूद.... प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित..... बावल की 121 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का किया जाएगा शुभारंभ एवं शिलान्यास..... खेत बचाओ अभियान समापन समारोह की तैयारियां पूरी, डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने लिया जायजा....0
0
Report
नाबालिग बहन से दुष्कर्म: फेफाना में भाई 24 घंटे में गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh : जिले में मानवता फिर हुई शर्मसार, सगे भाई ने किया नाबालिग बहन से दुष्कर्म, फेफाना पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी भाई को किया गिरफ्तार, पीड़ित नाबालिग ने कल फेफाना थाना में दर्ज करवाया था मुकदमा0
0
Report
पोस्त तस्करी दोषी को 20 साल की सजा; हनुमानगढ़ NDPS कोर्ट का फैसला
Jaipur, Rajasthan:पोस्त तस्करी के दोषी को 20 साल की सजा,हनुमानगढ़ NDPS कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला,चार क्विंटन 40 किलो पोस्त तस्करी से जुड़ा है मामला,30 दिसंबर 2019 को टाउन पुलिस ने एक जीप से बरामद की थी पोस्त की खेप,जीप से मिले थे 22 कारतूस और एक रिवॉल्वर,अभियुक्त वेदप्रकाश पर 2 लाख पांच हजार रुपये का लगाया जुर्माना,जुर्माना अदा नही करने पर भुगतनी होगी 2 साल के अतिरिक्त करावास की सजा,विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने की पैरवी0
0
Report
Advertisement
चार साल की बच्ची की हत्या पर उग्र प्रदर्शन, बेलवा रोड जाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बेलवा रोड पर बांस-बल्ली लगाकर पूरी तरह से यातायात ठप कर दिया और सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गिरफ्तार आरोपी को उनके सामने लाया जाए, ताकि उसे कड़ी सजा मिल सके। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आईपीएस एवं क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, उपजिलाधिकारी योगिता सिंह सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील कर रहा है。 फिलहाल बेलवा रोड पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
गोंडा में ग्राम प्रधान पर मारपीट: सरकारी जमीन कब्जा मामला गहराया
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव के रहने वाले महेश कुमार शर्मा को भाजपा नेता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वामी नाथ सिंह के सरकारी जमीन में बने मकान को लेकर के खिलाफ शिकायत करना भारी पड़ गया है। शिकायत किए जाने से नाराज होकर के भाजपा नेता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वामी नाथ सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेश के भाई विवेक कुमार शर्मा के साथ आज सोमवार दो बार 12:30 बजे खेत से घर जाते समय रास्ते में रोक करके लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है। इस मारपीट की घटना में महेश कुमार शर्मा के भाई विवेक कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर के बेहोश हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। महेश कुमार शर्मा के तहरीर पर वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा आज 3.50 बजे भाजपा नेता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह,हर्षित सिंह, निरंजन सिंह, शैलेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, सौरभ सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली गलौज समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर के जहां शुरू कर दी है वजीरगंज थाने में उप निरीक्षक अंकित उपाध्याय को पूरे मामले की जांच दी गई है। दरअसल बीते दिनों इसी गांव के रहने वाले महेश कुमार शर्मा ने गोंडा डीएम से शिकायत की थी 1507 गाटा संख्या में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके उसमें अपने घर का निर्माण कर लिया गया है जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा उप जिला अधिकारी न्यायिक तरबगंज को पूरे मामले में जांच करके कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पीड़ित महेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसी बात को लेकर के बार-बार मेरे द्वारा और गिरीश दत्त त्रिपाठी द्वारा भी सरकारी जमीन खाली कराए जाने को लेकर के शिकायत की जा रही थी इसी बात से नाराज होकर के लोगों ने मारपीट की है। हम चाहते हैं पुलिस इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई करें और सरकारी जमीन खलिहान की खाली कराई जाए।0
0
Report
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने राम मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड मामले पर सरकार पर साधा निशाना।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को सहारनपुर जिला न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित घोटाले और उत्तराखंड के एक मामले को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर जनता की आस्था से जुटाए गए धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मामूली रकम के मामलों में ईडी और अन्य एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, तो करोड़ों रुपये के कथित घोटाले पर जांच एजेंसियां चुप क्यों हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सब कुछ सही था तो संबंधित लोगों से इस्तीफा क्यों लिया गया। सांसद ने कहा कि इतनी बड़ी रकम अगर सहारनपुर जैसे जिले के विकास में लगाई जाए तो सैकड़ों गांवों की तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के नाम पर राजनीति और कारोबार किया जा रहा है। उत्तराखंड में पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करने दिए जाने के मुद्दे पर भी चंद्रशेखर आजाद ने नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी के कारण रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ तथ्यों को छिपाना चाहती है और इसी वजह से उन्हें पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंचने दिया गया। सांसद ने यह भी कहा कि बिना एफआईआर के एसआईटी का गठन किए जाने पर सवाल खड़े होते हैं और इसकी निष्पक्षता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह 30 तारीख को एक बार फिर उत्तराखंड जाकर पीड़ित परिवार से मिलने का प्रयास करेंगे।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के अपहरण-रेप केस: गंडई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले की गंडई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई महीने पहले अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाना गंडई में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार बालिका की तलाश में जुटी रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नए सिरे से मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मुंगेली जिले के झिटकनिया गांव पहुंची, जहां से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार डाहिरे ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर अपने गांव ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं और पॉक्सो एक्ट की धारा-6 जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के 2000 इनामी बदमाश बुद्धा सुमंत गोस्वामी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:डबरा सिटी थाना क्षेत्र से लंबे समय से 2000 का इनामी बुद्धा सुमंत गोस्वामी निवासी उटिला लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था जिसे पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी घूम रहा है जिसे सूचना पर से पुलिस ने बुद्धा उर्फ सुमंत गोस्वामी को गिरफ्तार किया जो कि ग्वालियर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के आदेश पर 2000 का इनामी था जिसे सिटी थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह आरोपी आदतन अपराधी भी है और लंबे समय से फरार चलने के कारण पुलिस डबरा सिटी के द्वारा कड़ी मशक्कत कर आज गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आगामी कार्रवाई कर कोर्ट पेश किया गया0
0
Report
गोरखपुर: निर्माणाधीन मकान से 23 सरिया चोरी, दो गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में निर्माणाधीन मकानों से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना एम्स पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 23 सरिया और वारदात में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया गाड़ी भी बरामद की है। गोरखपुर की थाना एम्स पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना एम्स क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने करीब 10-10 फीट लंबी 23 लोहे की सरिया काटकर चोरी कर ली थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना एम्स में मुकदमा संख्या 172/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि प्रताप Singh, निवासी मोहमदा जमीन सिकरिया, जनपद कुशीनगर (हाल पता गोकुलपुरम, नंदानगर, थाना एम्स, गोरखपुर) तथा बबलू पासवान, निवासी दरगहिया, थाना एम्स, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 23 लोहे की सरिया बरामद कर ली है। साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी भी की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की वारदात से भी संबंध तो नहीं है। फिलहाल थाना एम्स पुलिस की इस कार्रवाई से निर्माणाधीन मकानों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पूर्वांचल की पहली आधुनिक NCC ट्रेनिंग एकेडमी सितंबर तक पूरी होगी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। गोरखपुर में बन रही पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली अत्याधुनिक एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह एकेडमी सितंबर 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इस हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर से पूर्वांचल के 11 जिलों के हजारों एनसीसी कैडेटों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा. गोरखपुर के ताल कंदला में 10 एकड़ क्षेत्रफल में बन रही अत्याधुनिक एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी तेजी से आकार ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 मार्च 2024 को इसका शिलान्यास किया था। जून 2024 में शुरू हुआ निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और सितंबर 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योगी सरकार इस परियोजना पर 47 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च कर रही है. कार्यदायी संस्था जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज के अनुसार अब तक 75 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासनिक भवन और छात्रावासों का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है, जबकि इन दिनों फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है. इस अत्याधुनिक एकेडमी में 150 कैडेटों के लिए बालक छात्रावास, 100 छात्राओं के लिए अलग छात्रावास, प्रशासनिक भवन, विशाल डायनिंग हॉल, आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक, विद्युत स्टेशन, मल्टी एक्टिविटी एरिया, 50 मीटर आउटडोर शूटिंग रेंज, ड्रिल प्रैक्टिस पथ, फुटबॉल मैदान, ऑब्स्टेकल कोर्स और पुशअप बीम जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा करीब 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी, संतरी पोस्ट, गार्ड रूम और हाईमास्ट फ्लड लाइट भी लगाई जाएंगी. इस ट्रेनिंग एकेडमी का सबसे बड़ा लाभ पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के एनसीसी कैडेटों को मिलेगा। इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच शामिल हैं। यहां हर वर्ष 25 से 30 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, थल सेना कैंप, इंटर ग्रुप प्रतियोगिताएं, गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. गोरखपुर में बन रही यह अत्याधुनिक एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी केवल एक भवन नहीं, बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला प्रशिक्षण केंद्र होगी। आधुनिक संसाधनों से लैस यह परिसर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना को नई मजबूती देगा। सितंबर तक इसके तैयार होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.0
0
Report
अलीगढ़ में निजी क्लीनिक संचालक के साथ दबंगों की मारपीट का वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर के साथ 8 से 10 दबंगों द्वारा मारपीट का बताया जा रहा मामला, मारपीट का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित ने थाना बन्नादेवी में दी लिखित शिकायत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी0
0
Report
तेज रफ्तार कंटेनर ने होमगार्डों को कुचला: एक की मौत, दूसरा घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दो होमगार्डों को कुचल दिया, जिसमें मिट्ठन लाल (44) की मृत्यु हो गयी और अन्य होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना जखौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर नदनवारा ग्राम के पास की है। बताया जा रहा है कि मिट्ठन लाल, जो हर्षपुर ग्राम निवासी थे, और गब्बर जो पीआरडी जवान के पद पर नियुक्त थे, अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे तभी NH 44 पर नदनवारा ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मिट्ठन की मौत हो गयी और दूसरा होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गया।0
0
Report
Advertisement
