icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow5 Feb 2025, 04:39 am

Kanpur Dehat: परिषदीय स्कूलों में अपार ID बनाना अनिवार्य, आधार कार्ड में गड़बड़ी बनी बाधा

Rajpur, Uttar Pradesh:

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए अपार ID बनाना अनिवार्य किया गया है, लेकिन आधार कार्ड में गड़बड़ी के कारण यह काम अटक रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के 144 स्कूलों में 9,000 छात्रों की अपार ID बननी है, लेकिन आधार कार्ड में नाम में बदलाव होने से प्रक्रिया रुक रही है। स्कूलों के शिक्षक लगातार ब्लॉक संसाधन केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पोर्टल की मामूली खामियों के कारण आधार जनरेट नहीं हो पा रहा। BRC कार्यालय में एक ही शिक्षक आधार संशोधन का कार्य देख रहे हैं, जिससे वहां भारी भीड़ लग रही है और अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

मदन राठौड़ पाली पहुंचे, वोट के महत्व पर दिए लोकतंत्र संदेश

Pali, Rajasthan:पالی संदीप राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाली दौरा राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पाली दौरे पर हैं, प्रदेश की राजनीतिक जिम्मेदारी संभालने के बावजूद, मदन राठौड़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पाली पहुंचे हैं, मदन राठौड़ कल अपने वार्ड में अपने मत का प्रयोग करते हुए अपने पार्षद का चुनाव करेंगे, प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी और राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच पाली पहुंचकर मतदान करना यह संदेश देता है कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की अपनी अहमियत है। मदन राठौड़ ने मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि अपना दायित्व मानते हुए पाली पहुंचने का फैसला किया है, अब कल मदन राठौड़ भी आम मतदाता की तरह लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान मदन राठौड़ जी मीडिया से खास बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा।
0
0
Report
Advertisement

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत: कांग्रेस ने प्रदर्शन, इस्तीफा और मुआवजे की मांग

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - एमपी के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत का मामला: आदिवासी कांग्रेस डूंगरपुर ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, एमपी के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे और मुआवजे की मांग एंकर इंट्रो - मध्य प्रदेश के बालाघाट में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण 30 मासूम आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में आदिवासी कांग्रेस डूंगरपुर की ओर से आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया । वही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एमपी के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे व मुआवजे की मांग की है। बॉडी - आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवशंकर ननोमा ने आरोप लगाया कि बालाघाट में स्वास्थ्य तंत्र की विफलता के कारण बीते चार महीनों के दौरान मलेरिया, खसरा और कुपोषण जैसी बीमारियों की वजह से 30 मासूम बच्चों की जान चली गई। पहला मामला 18 मई को सामने आया था, जिसके बाद भी स्थिति पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार द्वारा समय रहते गंभीर कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की अब तक की सबसे गंभीर व चिंताजनक घटनाओं में से एक है। आदिवासी कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदिवासी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला इस नाकामी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बालाघाट जिले में तुरंत ''हेल्थ इमरजेंसी'' घोषित करने और प्रत्येक मृतक बच्चे के पीड़ित आदिवासी परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। बाइट - देव शंकर ननोमा जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव शुरू,हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

Manoj KumarManoj KumarFollow1m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:जलाभिषेक एवं सोहर गीत आरती से शुरू हुआ बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव। *सूर्य की पहली किरण के साथ बाबा किन्नेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया आरती बन्दना सोहर गीत के साथ बाबा कीनाराम जी का का दर्शन पूजन शुरू दिन भर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने उठाए मेले के लुप्त* चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महापालिका अघोरेश्वर बाबा कीनाराम 427वां जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है सूर्य की पहली किरण से बाबा के जन्मोत्सव का आगाज शुरू हुआ हर हर महादेव के साथ सर्वप्रथम किन्नैश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। बाबा की आरती और सोहर गीत के बाद रामचरित मानस का पाठ भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। हजारों सजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने माला फूल बाबा के चरणों में अर्पित दर्शन पूजन शुरू किया और बीच-बीच में बाबा कीनाराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं हर हर महादेव के जयघोष से पुरा परिसर गुंजायमान होने लगा। दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होती रही।बाबा कीनाराम इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत के बाद मंजीत लाल यादव, भैयालाल पाठक, किसन राय, सुमन अग्रहरी, प्रभात मिश्रा ,राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया मेले का आयोजन किया जिसमें घर-गृहस्थी की सामान के साथ खेलकूद की समान की खूब बिक्री हुई। नन्हे मुन्नों ने चरखी,झूलों का आनंद उठाया साथ ही लजीज व्यंजन के दुकानो पर भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर अपने अपने प्वांइट पर डटे रहे साथ ही आला‌अधिकारियो दिन भर जन्मोत्सव में पहुंचकर भ्रमण करते रहे एवं अपने मातहतों को दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं मठ‌ प्रशासन के वालिंटियर ने भी अपनी भूमिका खूब निभाई। इस दौरान मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह उर्फ लल्ला,हेमराज,संगीता सिंह ,रूबी सिंह,सत्या सिंह कुलदीप वर्मा,नंदु गुप्ता, दिनेश सोनकर सहीत हजारों लोग मौजूद रहे संचालन धनंजय सिंह ने किया
0
0
Report

एकनाथ शिंदे पर एकेरी भाषा का विरोध, संभाजी सेना ने मनोज जारंगे पाटलांचा निषेध

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव - एकनाथ शिंदे यांच्या बद्दल एकेरी भाषा वापरल्याने छत्रपती संभाजी सेनेने मनोज जरांगे पाटलांचा निषेध व्यक्त केला आहे. एकनाथ शिंदे असतील किंवा इतर कुठल्याही नेत्याबद्दल मनोज जरांगे पाटलांनी एकेरी भाषा वापरू नये, खपवून घेतला जाणार नाही असा इशारा देण्यात आला आहे. गेल्या काळात मराठा समाजाला एकनाथ शिंदे यांच्यामुळेच आरक्षण मिळालं व प्रमाणपत्र देखील मिळाले आहेत. एकनाथ शिंदे यांच्या बद्दल एकेरी भाषा वापरल्याने मराठा समाजातून नाराजीचा सूर असून मतभेद निर्माण होत आहेत. मराठा समाजाच्या आरक्षणासंदर्भातल्या मागण्याांना आमचा पाठिंबा आहे असे देखील छत्रपती संभाजी सेनेसह मराठा समाज बांधवांनी म्हटलं आहे. मराठा समाजाच्या आरक्षणावर आंदोलन तसेच मनोज जरांगे पाटलांची नेत्यांबद्दलच्या एकेरी भाषेमुळे ओबीसीसह इतर अनेक समाज दुखावले गेले आहेत. पुढच्या काळात देशभर मराठा ओबीसी - जोडा अभियान राबवणार असल्याचं छत्रपती संभाजी सेनेचे अध्यक्ष लक्ष्मण शिरसाठ पाटील यांनी म्हटलं आहे.
0
0
Report
Advertisement

MPD-2047 के क्रियान्वयन के लिए DDA की तीसरी स्टेकहोल्डर बैठक

New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग- MPD-2047 को लागू करने की दिशा में DDA की बड़ी पहल LG के निर्देश पर DDA ने MPD-2047 को लेकर दूसरा और तीसरा स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन किया सरकारics विभागों, एजेंसियों और हेरिटेज कंज़र्वेशन बॉडी के साथ हुई अहम बैठक MPD-2047 के नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और इंटर-डिपартамेंटल कोऑर्डिनेशन पर मंथन NDMC, MCD, DJB, DMRC, DTC, NHAI, NCRTC, दिल्ली पुलिस समेत कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा PWD, पावर, लैंड एंड बिल्डिंग, फायर, फॉरेस्ट और I&FC विभागों के अधिकारी भी रहे मौजूद IGL, NBCC, CPWD और ITPI के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में दिए सुझाव तीसरी बैठक में ASI, SPA, INTACH, DUAC, पर्यटन और पुरातत्व विभाग समेत हेरिटेज विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा DDA का फोकस-MPD-2047 के प्रावधानों को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करना और दिल्लीवासियों को ठोस लाभ पहुंचाना MPD-2047 के प्रावधानों को लेकर स्टेकहhol्डर्स से सुझाव और फीडबैक लिए गए DDA के 3 महीने के आउटरीच प्रोग्राम के तहत होंगी ऐसी कई स्टेकहोल्डर बैठकें
0
0
Report

एमसीडी नियम उल्लंघन पर कार्रवाई का संकेत, अनिल शर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई संभव

New Delhi, Delhi:मेयर प्रवेश वाही TT बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के पीजी पर मेयर प्रवेश वाही का बड़ा बयान। नियम के अनुसार सभी पर कार्रवाई होगी। अगर इसमें अनिल शर्मा का आता है तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी। नियम उल्लंघन है तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी। पीजी चलाना जुर्म नहीं है, भवन की प्रमाणिकता मजबूत हो और नियम के आधार पर बना हो। नियम का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। एमसीडी का आज दिल्ली के सभी पीजी का तीन दिन का सर्वे आज पूरा होगा, आज सभी पीजी की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। डिमोलेशन की कारवाई एमसीडी अपनी लगातार जारी रखेगी। खतरनाक बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है और अवैध पर सीलिंग की कार्रवाई हो रही है
0
0
Report

यमुनानगर की आत्मापुरी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर: भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई

Yamuna Nagar, Haryana:आत्मापुरी कॉलोनी, यमुनानगर में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। नशा तस्करी से जुड़े परिवार के मकान को जेसीबी से ध्वस्त किया गया; भारी पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। मकान खाली कराने से पहले महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला गया और सामान बाहर निकलवाकर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। प्रशासन के अनुसार मकान का निर्माण नियमों के विरुद्ध किया गया था; संबंधित लोगों کو नोटिस देकर जवाब देने का अवसर दिया गया। स्पीकिंग ऑर्डर पारित कर नियमानुसार तोड़फोड़ की गई। बाइट्स में कहा गया कि अवैध निर्माण के लिए पहले नोटिस दिए गए थे और न्यायालय से स्टे न होने पर कार्रवाई की गई है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन स्टे-order प्रस्तुत न हो पाने से मकान नहीं रुक पाया। प्रशासन के अनुसार हमीदा क्षेत्र में नौ मकान चिन्हित किये गए हैं; कुछ मामलों में अदालत से राहत मिली है, जबकि बिना स्टे वाले मामलों में कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार नईम और मुस्तकीम के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस के अधिकारियों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र दहिया, नगर निगम के एटीपी दर्शन लाल और थाना प्रभारी मनोज कुमार मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

टेलीकॉम ठेका यूनियन ने टेक्निशियन हटाने पर किया जोरदार विरोध

Hanumangarh, Rajasthan:टेलीकॉम ठेका कर्मचारियों ने लगाया यूनियन तोड़ने का आरोप, टेक्निशियन को हटाने पर आक्रोश हनुमानगढ़ में राजस्थान टेलीकॉम ठेका कर्मचारी मजदूर यूनियन सीटू ने श्रम कल्याण एवं समझौता अधिकारी हनुमानगढ़ को ज्ञापन भेजकर मोबाइल टावर पर कार्यरत टेक्निशियन सुधीर बिश्नोई को कार्य से हटाने का विरोध किया है। यूनियन ने आरोप लगाया कि यूनियन नहीं छोड़ने के कारण सुधीर बिश्नोई के साथ कार्रवाई की गई। यूनियन के अनुसार ठेका कर्मचारियों को वर्तमान में करीब 10 हज़ार पाँच सौ रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारियों के जिम्मे 20 से 25 मोबाइल टावरों की जिम्मेदारी रहती है और टावरों पर आने-जाने के लिए कर्मचारी अपने निजी दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। यूनियन का आरोप है कि प्रति टावर महज 300 रुपये मासिक पेट्रोल खर्च दिया जाता है, जबकि वाहनों के रखरखाव का खर्च कर्मचारियों को स्वयं उठाना पड़ता है। यूनियन ने आरोप लगाया कि 8 सितंबर 2026 को कालीबंगा टावर पर सुधीर बिश्नोई से टावर की चाबी ले ली गई और उन्हें मौखिक रूप से कार्य से हटाने की बात कही गई। यूनियन का दावा है कि इस कार्रवाई से पहले न तो उचित जांच की गई और न ही कर्मचारी को पर्याप्त कारण बताया गया। यूनियन ने इसे अनफेयर लेबर प्रैक्टिस बताते हुए श्रम विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

नागौर नगर परिषद के सभापति पद पर भाजपा की बाड़ेबंदी, क्रॉस वोटिंग रोकने की रणनीति

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर नगर परिषद के निकाय चुनाव का मतदान पूरा होने के बाद अब सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए भाजपा ने अपने पार्षद उम्मीदवारों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। पार्टी ने करीब 41 पार्षद प्रतिनिधियों को सुरक्षित स्थान के लिए रवाना किया है। जानकारी के अनुसार, करीब 22 पार्षद प्रतिनिधियों के पहले गुट को देर रात रवाना किया गया, जबकि दूसरा गुट 19 पार्षद प्रतिनिधियों का दोपहर करीब 3 बजे भाजपा कार्यालय से बस और निजी वाहनों के जरिए रवाना हुआ। पार्षदों की रवानगी के दौरान भाजपा कार्यालय परिसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई रवानगी बाड़ेबंदी के दौरान भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे। नेताओं ने पार्षद प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी को एक साथ रहने के निर्देश दिए गए। पार्टी की कोशिश है कि परिणाम आने तक पार्षद प्रतिनिधियों को राजनीतिक दबाव और दूसरी पार्टियों की संभावित सेंधमारी से दूर रखा जाए। सभापति पद के लिए होने वाली आगे की प्रक्रिया को देखते हुए भाजपा ने इसे चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना है। महिला पार्षदों के साथ पति और रिश्तेदार भी रवाना बाड़ेबंदी की खास बात यह रही कि महिला पार्षद प्रतिनिधियों के साथ उनके पति और अन्य रिश्तेदार भी रवाना हुए। बस और निजी वाहनों से जाते समय पार्टी कार्यालय में काफी गहमागहमी और उत्साह का माहौल नजर आया। कहां रखे जाएंगे, अभी तस्वीर साफ नहीं पार्षद प्रतिनिधियों को पुष्कर, जयपुर, पाली या गुजरात बॉर्डर के आसपास स्थित किसी रिजॉर्ट में ठहराए जाने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनके ठहरने की आधिकारिक जगह की पुष्टि नहीं की गई है। 14 सितंबर को खुलेगा ईवीएम से भाग्य का पिटारा नागौर नगर परिषद चुनाव के परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे। इसी दिन ईवीएम खुलने के साथ पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। परिणाम के बाद सभापति पद को लेकर राजनीतिक समीकरण और ज्यादा स्पष्ट होने की उम्मीद है। निकाय चुनाव के बाद अब असली सियासी मुकाबला सभापति की कुर्सी को लेकर माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा की ओर से की गई यह बाड़ेबंदी क्रॉस वोटिंग और संभावित राजनीतिक जोड़-तोड़ को रोकने की रणनीति के तौर पर देखी जा रही है।
0
0
Report

उदयपुर के ऋषभदेव अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों पर हमला, सुरक्षा के लिए हड़ताल समाप्त

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऋषभदेव में बुधवार शाम नर्सिंगकर्मियों के साथ मारपीट का मामला गुरुवार को तूल पकड़ गया। घटना के विरोध में नर्सिंगकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, तहसीलदार गेनाराम मीणा और थानाधिकारी हेमंत आहारी अस्पताल पहुंचे तथा नर्सिंगकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। पीड़ित नर्सिंगकर्मी पुष्पेंद्र और रामकृष्ण ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक युवक एंबुलेंस से घायलावस्था में अस्पताल आया था। मामूली चोट होने के कारण चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया तथा परिजनों को सूचना देने के लिए कहा गया। सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन व कुछ अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने युवक का इलाज नहीं करने की बात कहते हुए नर्सिंगकर्मियों से गाली-गलौच शुरू कर दी। गाली-गलौच करने से रोकने पर विवाद बढ़ गया और नर्सिंगकर्मियों के साथ मारपीट कर दी गई। घटना के समय ड्यूटी पर डॉ. जयेश मौजूद थे। उन्होंने तत्काल ऋषभदेव थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और एक युवक को डिटेन किया। सुरक्षा सहित चार प्रमुख मांगें घटना के बाद नर्सिंगकर्मियों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सहित चार प्रमुखDemandें प्रशासन के समक्ष रखीं। इनमें आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई, अस्पताल में सुरक्षाकर्मी लगाने, अस्पताल परिसर में संचालित पुलिस चौकी में पर्याप्त पुलिस स्टाफ लगाने तथा अस्पताल में खाली पड़े एमओ (मेडिकल ऑफिसर) के पद को भरने की मांग शामिल रही। नर्सिंगकर्मियों का कहना था कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है। एसडीओ ने एडिशनल एसपी को किया फोन नर्सिंगकर्मियों के कार्य बहिष्कार की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एडिशनल एसपी को फोन पर घटना की जानकारी दी और अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने नर्सिंगकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं तहसीलदार गेनाराम मीणा और थानाधिकारी हेमंत आहारी ने भी नर्सिंगकर्मियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद कार्य पर लौटे नर्सिंगकर्मी अधिकारियों और नर्सिंगकर्मियों के बीच वार्ता के दौरान सभी मांगों पर सहमति बनी। उपखंड अधिकारी की ओर से आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वासन मिलने के बाद नर्सिंगकर्मियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया और वापस अपने काम पर लौट गए। इसके बाद अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं पुनः सुचारू हो गईं।
0
0
Report

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के पहले दिन का आगाज शुरू, लाखों भक्तों ने किया दर्शन पूजन

Manoj KumarManoj KumarFollow5m ago
Nauder, Uttar Pradesh:जलाभिषेक एवं सोहर गीत आरती से शुरू हुआ बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव। *सूर्य की पहली किरण के साथ बाबा किन्नेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया आरती बन्दना सोहर गीत के साथ बाबा कीनाराम जी का का दर्शन पूजन शुरू दिन भर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने उठाए मेले के लुप्त* चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में महापालिका अघोरेश्वर बाबा कीनाराम 427वां जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है सूर्य की पहली किरण से बाबा के जन्मोत्सव का आगाज शुरू हुआ हर हर महादेव के साथ सर्वप्रथम किन्नैश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। बाबा की आरती और सोहर गीत के बाद रामचरित मानस का पाठ भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया। हजारों सजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने माला फूल बाबा के चरणों में अर्पित दर्शन पूजन शुरू किया और बीच-बीच में बाबा कीनाराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं हर हर महादेव के जयघोष से पुरा परिसर गुंजायमान होने लगा। दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होती रही।बाबा कीनाराम इण्टर कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत के बाद मंजीत लाल यादव, भैयालाल पाठक, किसन राय, सुमन अग्रहरी, प्रभात मिश्रा ,राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया मेले का आयोजन किया जिसमें घर-गृहस्थी की सामान के साथ खेलकूद की समान की खूब बिक्री हुई। नन्हे मुन्नों ने चरखी,झूलों का आनंद उठाया साथ ही लजीज व्यंजन के दुकानो पर भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग दिनभर अपने अपने प्वांइट पर डटे रहे साथ ही आला‌अधिकारियो दिन भर जन्मोत्सव में पहुंचकर भ्रमण करते रहे एवं अपने मातहतों को दिशा-निर्देश देते रहे। वहीं मठ‌ प्रशासन के वालिंटियर ने भी अपनी भूमिका खूब निभाई। इस दौरान मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह उर्फ लल्ला,हेमराज,संगीता सिंह ,रूबी सिंह,सत्या सिंह कुलदीप वर्मा,नंदु गुप्ता, दिनेश सोनकर सहीत हजारों लोग मौजूद रहे संचालन धनंजय सिंह ने किया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top