Back
कानपुर देहात में अवैध दुकानों से मार्ग अवरुद्ध, मरीजों को हो रही परेशानियाँ
AKAlok Kumar
Nov 06, 2025 07:34:15
Sithmara, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहाँ प्रदेशभर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चला रहे हैं, वहीं कानपुर देहात की मूसानगर नगर पंचायत सरकार के आदेशों को दरकिनार करती नज़र आ रही है। यहाँ पुरानी बाजार के मुख्य रास्ते पर अवैध रूप से दुकानें लगवाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत खुद मुख्य सड़क पर अस्थायी दुकानें लगवाकर वसूली कर रहे है। यह रास्ता करीब 500 परिवारों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है, लेकिन दुकानों के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। हालात इतने खराब हैं कि एंबुलेंस तक मरीजों के घर नहीं पहुंच पाती, जिसके चलते कई मरीज समय पर इलाज न मिलने से समस्याएं होती हैं। इस मुद्दे पर स्थानीय महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक आशा बहू ने बताया कि वह मरीजों को अस्पताल ले जाने का काम करती है, लेकिन रास्ता बंद होने से एंबुलेंस नहीं आ पाती। कुछ दिन पहले आपसी सहमति से दुकानें हटाई गई थीं, मगर नगर पंचायत अब उन्हें दोबारा लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय निवासी प्रदीप सिंह इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर भी ले चुके हैं, बावजूद इसके नगर पंचायत अपनी मनमानी पर अड़ी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि उन्हें किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं है — रास्ता साफ होना चाहिए ताकि लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चल सके। पूरे मामले में कानपुर देहात के जिलाधिकारी ने भी अवैध अतिक्रमण न किए जाने के आदेश दिए जिन्हें बावजूद नगर पंचायत डीएम के आदेशों को दरकिनार कर रहा है। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में रास्ते पर दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी। अब देखना यह है कि लोगों को न्याय कब और कैसे मिलता है, ताकि एंबुलेंस हर घर तक पहुंच सके और किसी की जान रास्ते में न जाए। बाईट - नरेश सिंह ( अधिशासी अधिकारी ) बाईट - प्रदीप सिंह ( शिकायतकर्ता ) बाईट - रश्मि ( आशा बहू )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRakesh Malhi
FollowNov 06, 2025 09:19:050
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 06, 2025 09:18:230
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 06, 2025 09:17:550
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 06, 2025 09:17:03Noida, Uttar Pradesh:मृतक के फोटो और गांव में पुलिस के फोटो
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 06, 2025 09:16:510
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 06, 2025 09:16:330
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowNov 06, 2025 09:16:14Ballia, Uttar Pradesh:बिहार चुनाव को लेकर भाजपा विधायक केतकी सिंह का बड़ा बयान ,जीतेंगे पांडव हारेंगे कौरव
बाईट- केतकी सिंह,भाजपा विधायक
0
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 06, 2025 09:16:020
Report
JPJai Pal
FollowNov 06, 2025 09:15:440
Report
VTVinit Tyagi
FollowNov 06, 2025 09:15:300
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 06, 2025 09:10:27Krishnanagar, West Bengal:নবদ্বীপে কেন্দ্রিয় মন্ত্রী সুকান্ত মজুমদারের কনভয়ে থাকা বিজেপি কার্যকর্তা দের গাড়িতে হামলার ঘটনার নবদ্বীপ বাসস্ট্যান্ড থেকে বাংলা হিন্দি
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 06, 2025 09:09:180
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 06, 2025 09:08:480
Report
MSManish Singh
FollowNov 06, 2025 09:08:360
Report