209303
कानपुर देहातः रुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल और हेड मोहर्रिर का तबादला
Rura, Uttar Pradesh:जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए SP ने पुलिस महकमे में उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है जिसमें थाना रूरा के हेड कॉन्स्टेबल कर्ण सिंह और हेड मोहर्रिर राजकुमार का तबादला हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह और स्टाफ के अन्य लोगों ने फूलमाला पहनाकर विदाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा के सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, धमकी के आरोप
Bhiwani, Haryana:हरियाणा सिंगर दिलेर खरकरी की गाड़ी पर हुई फायरिंग. घर के बाहर खड़ी दिलेर की रेंज रोवर गाड़ी पर हुई फायरिंग. बीती रात करीब 11 बजे हुई फायरिंग, फायरिंग के समय गाड़ी में कोई नहीं था. फायरिंग करने की जिम्मेदारी पोस्ट डालकर अनिल पंडित ने ली. पोस्ट में लिखा कि या तो हमारी काल का जवाब दे दे नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी. इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत हरि बॉक्सर हरमन संधू और अनिल पंडित ने ली है.0
0
Report
ITI कुलगाम ने फल-एवं सब्जी मार्केट के साथ NAPS जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Kulgam, ITI Kulgam in collaboration with Fruit and Vegetable Market Kulgam organised an apprenticeship awareness programme on Thursday under the directions of the Deputy Commissioner, Kulgam. Traders Briefed on NAPS Registration Process and Benefits Kulgam, September 17: Government Industrial Training Institute (ITI) Kulgam, in collaboration with Fruit and Vegetable Market Kulgam, organised an apprenticeship awareness programme on Thursday under the directions of the Deputy Commissioner, Kulgam. The programme was aimed at creating awareness among fruit mandi traders and other local business establishments about the National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS), its registration process and the benefits of engaging apprentices. During the programme, traders were briefed about the procedure for registering their establishments on the apprenticeship portal. The participants were also informed about the benefits of registering under the scheme and how apprenticeship opportunities can help provide practical training and enhance the skills and employability of local youth. The programme witnessed the participation of instructors from Government ITI Kulgam, including Mehraj Ahmad Kumar and Sohail Ahmad, besides G.M. Bande, President of Fruit and Vegetable Market Kulgam, and other traders. The ITI representatives explained the apprenticeship registration process to the participating traders and encouraged them to register their establishments under NAPS to support skill development and employment opportunities for local youth. The programme highlighted the importance of collaboration between skill-training institutions and local business establishments in promoting apprenticeship opportunities and strengthening the implementation of NAPS in Kulgam district.0
0
Report
पुंछ में स्वच्छता अभियान: पुलिस ने नागरिक भागीदारी से स्वच्छता का संदेश फैलाया
Chikri Ban, पुंछ पुलिस ने सीमावर्ती पुंछ जिले में स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने प्रेड गार्डन से अभियान का शुभारंभ किया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस की ओर से सीमावर्ती पुंछ जिले में स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान का औपचारिक शुभारंभ एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने प्रेड गार्डन, पुंछ में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रेड गार्डन परिसर की साफ-Sफाई की। मौके पर डीएसपी शशिकांत ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। पुंछ पुलिस ने कहा कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि लोगों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा सके। इस अभियान के जरिए “स्वच्छ पुंछ, स्वस्थ पुंछ” का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश में मेगा मॉक एक्सरसाइज से आपदा तैयारी का कड़ा परीक्षण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रदेशव्यापी मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के 34 जिलों की 157 तहसीलों में विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए राहत और बचाव व्यवस्थाओं को परखा गया। मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा के दौरान संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता की जांच करना रहा। गाजियाबाद में अभ्यास के दौरान भूकंप, गैस रिसाव, अग्निकांड और ट्रेन डिरेलमेंट जैसी संभावित आपदाओं के अलग-अलग परिदृश्य तैयार किए गए। इनमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों तक तत्काल राहत पहुंचाने और प्रभावित क्षेत्र से लोगों की सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। मॉक एक्सरसाइज में पुलिस, फायर विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग समेत विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने भाग लिया। चिकित्सा टीमों की तैयारियों के साथ एंबुलेंस की उपलब्धता, प्राथमिक उपचार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी जांची गई। अभ्यास के दौरान अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्य में आने वाली संभावित चुनौतियों का आकलन किया। साथ ही आपदा की स्थिति में सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और विभागों के बीच समन्वय की व्यवस्था को भी परखा गया। इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय बचाव कार्य को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी。0
0
Report
सीकर चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर दबाव और धमकी के आरोप, सुरक्षा की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद से विभिन्न स्थानों पर उनके निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों को धमकाने तथा राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता गुंडागर्दी का माहौल बना रहे हैं तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों को जबरन अपने पक्ष में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई पार्षदों को उठाने और उन पर दबाव बनाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि राजनीतिक प्रभाव में कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस ने मांग की कि निर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार के दबाव, धमकी या प्रलोभन की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पार्षदों पर दबाव बनाने की घटनाएं नहीं रुकीं तो पार्टी को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।0
0
Report
सीवान के धरहरा गांव में चोरों ने घर से डेढ़ लाख नकद-आभूषण चुरा लिए
Siwan, Bihar:सीवान में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव की है। बताया जा रहा है कि गौरीशंकर राम के घर में चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले घर के पीछे लगी खिड़की को तोड़ा और उसी रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और सूटकेस को खंगाला। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नजर टूटे हुए सामान और बिखरे पड़े कपड़ों पर पड़ी, तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मैरवा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घर का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।0
0
Report
Advertisement
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर गोलियां, बची जान
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर चली गोलियां, बाल-बाल बची जान हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग होने की खबर सामने आई है। गनीमत रही कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए।0
0
Report
हमीरपुर GST छापे में गुटखा कारोबारी अमित कुमार के करोड़ों GST चोरी का आरोप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- करोड़ो की टैक्स चोरी के शक में लखनऊ GST का छापा, लखनऊ से 5 गाड़ियों से पहुंचे GST के अधिकारियों ने गुटखा कारोबारी के यहां की छापेमारी, किस्मत गुटखा के मालिक अमित कुमार पर करोड़ों की GST चोरी का आरोप, बीते कई सालों से तम्बाकू मिश्रित गुटखे का कारोबार कर रहा है कारोबारी, टैक्स से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही लखनऊ से आई जीएसटी की टीम, जीएसटी टीम के पहुंचने की भनक लगते ही गुटखा कारोबारी फरार, अंदर से शटर बंद कर टैक्स से सम्बंधित रिकॉर्डों की जांच कर रही लखनऊ GST की टीम, मौदहा कोतवाली कस्बे का मामला ।0
0
Report
लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, महंगाई और UPI MDR विरोध
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन। UPI के द्वारा किए हुए पेमेंट पर MDR लगाने का विरोध। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लिए भेजी पूजन सामग्री। पुलिस प्रशासन द्वारा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के माध्यम से भिजवाई पूजन सामग्री। आम जनता पर महंगाई का बोझ लगाने का आरोप। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकाला विरोध प्रदर्शन मार्च। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप जन्मदिन पर मोदी ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रताड़ना के आरोप जाँच की मांग की
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर कांग्रेस पार्टी का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, कांग्रेस पार्षदों को प्रताड़ित करने और भाजपा के पक्ष में दबाव बनाने का लगाया आरोप, एसपी के नाम सौपा ज्ञापन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर की ओर से एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया | इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर पुलिस तथा प्रशासन द्वारा दबाव बनाने एवं प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है | वही एसपी के नाम ज्ञापन सौपकर जांच करवाने की मांग की है | पीसीसी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ शंकर यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता एसपी ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया | इस मौके पर डॉ शंकर यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन का उपयोग कर कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि वे भाजपा के खेमे में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को अपनी स्वतंत्र इच्छा और संवैधानिक अधिकारों के अनुसार कार्य करने का पूर्ण अधिकार है। पुलिस या प्रशासनिक अनुचित कार्रवाई, धमकी और दबाव के जरिए जनप्रतिनिधियों को प्रभावित करना लोकतांत्रिक मूल्यों का सीधा उल्लंघन है। कांग्रेस पार्टी ने एसपी के नाम ज्ञापन सौपकर इस प्रकार की प्रताड़ना और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है |0
0
Report
हिसार के 50 साल पुराने नागरिक अस्पताल को एयरपोर्ट के पास शिफ्ट करने की मंजूरी
Hisar, Haryana:हिसार के लगभग 50 साल पुराने जर्जर नागरिक अस्पताल को एयरपोर्ट के पास नई जगह शिफ्ट करने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। Zee Media के साथ विशेष बातचीत में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि साल 2019 से इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सिरे चढ़े हैं। इसके साथ ही नए अस्पताल के पास ही लॉन्ग रूट की बसों के लिए नया बस स्टेंड बनाने की तैयारी है, जबकि स्थानीय व्यापारियों के विरोध को देखते हुए सिटी बस स्टैंड को वर्तमान जगह पर ही रखा जाएगा।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ दुर्ग के लिए एकतरफा यातायात योजना: शनिवार-रविवार प्रयोगात्मक तौर पर लागू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की पहल की है। अधिकारियों ने दुर्ग पर संयुक्त निरीक्षण कर जाम से बचाव के लिए व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। इसी क्रम में सतबीस देवरी मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग कर दुर्ग से नीचे आने वाले वाहनों के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था शुरू की गई है। अब दुर्ग से नीचे आने वाले वाहनों को सतबीस देवरी के पास वाली सड़क से डायवर्ट कर रामपोल की ओर से नीचे उतारा जाएगा। यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर शनिवार और रविवार को लागू रहेगी। परिणामों और आमजन की सुविधा का आकलन करने के बाद इसे नियमित करने पर निर्णय लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र से जहरीला कोबरा सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ दिया गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एक खतरनाक जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) निकलने से हड़कंप मच गया...यह कोबरा सांप काफी बड़ा और खतरनाक था...सांप फुंककार मार रहा था...परिसर में मौजूद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसकी तुरंत सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर अशरफुल शेख को दी गई...सूचना मिलते ही अशरफुल शेख तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी सूझ-बूझ व सावधानी से इस खतरनाक कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया...रेस्क्यू के बाद उन्होंने कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया...जिससे कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली...इस दौरान अशरफुल शेख ने कहा कि सांप पर्यावरण के संतुलन और किसानों के मित्र हैं...जब भी घर, संस्थान या आसपास कोई सांप दिखे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं...तुरंत किसी विशेषज्ञ को सूचित करें...बेजुबानों की रक्षा करना हम सभी का मानवीय फर्ज है...0
0
Report
खूँटी जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स वर्षों से बंद, ठेकेदारों के कारण निष्क्रिय
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - वर्षों से जिला परिषद की योजना का निर्माण होकर पड़ा पर नहीं मिला आज तक किसी को लाभ । एंकर - खूँटी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला परिषद् की योजना तो बना दी जाती है पर उसका लाभ जनता को मिले इसपर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं समझी जाती है। जिसके का लोग उन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। और योजना उद्देश्य विहीन हो जाता है। लेकिन हां, इसका लाभ उन्हें अवश्य मिल जाता है जो ठीकेदार होते हैं और फिर गुणवत्ता का ख्याल न रखकर मुंह बंद कर लिया जाता है। इन्हीं में से एक जिला परिषद् द्वारा निर्मित कर्रा प्रखंड अंतर्गत जम्हार बाजार के समीप जिला परिषद से कुल पंद्रह दुकानें बनी है । लेकिन वर्षों से बंद पड़ा है दुकान का शटर पर ताला लटका हुआ है और सामने झाड़ियाँ केवल उसे छेंकने का काम करती है जहाँ लोग शराबखोरी और अड्डेबाजी करते हैं। यहahi मात्र नहीं बल्कि इसी प्रकार से कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोशाम्बी में भी लगभग साठ दुकानों से मार्केट बनाने केक्षनाम पर ठीकेदारी दुई और आजतक एक भी दुकानें नहीं खुली। सथानी लोग बतलाते हैं कि ایسا जगह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है जहां पूंजी लगाकर कोई फायदा नहीं। वहाँ कोई जाता नहीं है। ऐसे में दुकान का सामानों की बिक्री कैसे होगी । वहीं अब इस मार्केट काम्प्लेक्स में दरारें तक दिखाई देने लगी है। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया बतलाते हैं कि टेंडर तो होता है पर कोई इसे लेता ही नहीं है। इसलिए ही मार्केट काम्प्लेक्स ऐसे ही पड़े हुआ है। इधर , मुरहू प्रखंड के माकी मुण्डा मार्केट काम्प्लेक्स का भी यही हाल है। जहां 42 दुकानों से मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। लेकिन सभी में ताला लटका रहता है। जिसे दो चार लोग गोदाम के रुप में उपयोग कर रहे हैं पर , ज्यादातर दुकानें ऐसे ही बेकार पड़ा है। जहां ग्रामीणों और जनपद प्रतिनिधियों ने मार्केट कंपलेक्स खुलवाने की बात कर रहे हैं वही जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि हमारा काम ऑप्शन करना था जो हो गया है अब उसमें देखेंगे कि कैसे दुकान खुल पाएगा। हालांकि बता दें कि विगत 500 वर्षों से अधिक समय हो गया । लेकिन अभी तक मुरहू प्रखंड और कर्रा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों में जिला परिषद द्वारा बने मार्केट कंपलेक्स का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण ना तो बाजार का बढ़ोतरी हो रहा है और ना ही अभी तक लोगों उक्त दुकान कमरों के द्वारा किसी को रोजगार मिल पाया है। बाईट - ग्रामीण, कर्रा । बाईट - नेलानी देमता, जिला परिषद् सदस्य मुरहू । बाईट - मसीह गुड़िया, अध्यक्ष, जिला परिषद् खूँटी।0
0
Report
ग्वालियर सड़क गुणवत्ता मामले में हाई कोर्ट ने नगर निगम से शपथपत्र जवाब मांगा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हाई कोर्ट के निर्देश पर चल रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच आयोग की हाइकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में सामने आया है कि बेटी बचाओ मार्ग से लिए गए सड़क के सैंपल गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। इतना ही नहीं, सड़कों की डीपीआर में लगाई गई पीडब्ल्यूडी की कुछ लैब रिपोर्ट भी जांच के घेरे में आ गई हैं। संबंधित लैब प्रभारी ने शपथपत्र देकर इन रिपोर्टों को तैयार करने से ही इनकार कर दिया है। अब इस पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त के शपथपत्र पर हाई कोर्ट में जवाब दाखिल होना है। ग्वालियर की सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए हाई कोर्ट के आदेश पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बीती 19 अगस्त को हाई कोर्ट के निर्देश पर तीन सड़कों से सैंपल लिए गए थे। इनमें श्मशान से गुड़ा तिराहा, कस्तूरबा चौक से गुड़ा-गुड़ी का नाका और गुड़ा-गुड़ी का नाका से बेटी बचाओ चौराहा होते हुए हनुमान टॉकीज तक जाने वाली सड़क शामिल थी। जांच आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सड़कों से लिए गए सैंपल गुणवत्ता के मानकों पर विफल पाए गए हैं। खास तौर पर बेटी बचाओ मार्ग की जांच में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं। मामले यहीं नहीं रुके; जांच आयोग को दो सड़कों की डीपीआर में पीडब्ल्यूडी की जोनल रिसर्च लैब के नाम से कुछ रिपोर्ट मिलीं। इन रिपोर्टों की तुलना लैब के मूल वर्षवार रजिस्टर से की गई, तो रिपोर्ट में दर्ज क्रमांक मूल रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए। इसके बाद लैब प्रभारी ने 29 अगस्त को शपथपत्र देकर कहा कि संबंधित रिपोर्ट उनकी लैब ने न तो तैयार की हैं, न जारी की हैं और न ही प्रमाणित की हैं। इन रिपोर्टों को लैब के मूल रिकॉर्ड का हिस्सा भी नहीं बताया गया है, यानी सवाल अब सिर्फ सड़क की गुणवत्ता का नहीं, बल्कि डीपीआर में लगाई गई लैब रिपोर्ट की विश्वसनीयता का भी है। एक सड़क की पुरानी डीपीआर से संबंधित माप पुस्तिका भी उपलब्ध नहीं मिली। नगर निगम ने इस मामले में तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, संबंधित ठेकेदार को गारंटी अवधि के दौरान सड़क की मरम्मत कराने के लिए नोटिस दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हाई कोर्ट ने अब नगर निगम आयुक्त के शपथपत्र पर जवाब मांगा है और निगम को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। ग्वालियर की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब जांच आयोग की रिपोर्ट में सामने आए इन तथ्यों के बाद जिम्मेदार विभागों और निर्माण एजेशियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आज भी हाई कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी है जहाँ कुलदीप नर्सरी से फूलबाग चौराहा तक की सड़क के लिए गए नमूनों की रिपोर्ट पर सुनवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
