209302
कानपुर देहात: पूर्व राष्ट्रपति ने किया सर्वोदय विद्यालय का शिलान्यास
Jhinjhak, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के परौंख गांव पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,और उनकी धर्म पत्नी सविता कोविंद ,जहां उनका भव्य स्वागत किया गया . इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप प्रज्वलित किया, इसके साथ ही गांव में बन रहे जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का शिलान्यास किया गया . इस कार्य से गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मझौलिया में जंगल से भटककर पारस पकड़ी गांव पहुंचा राष्ट्रीय पक्षी मोर, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Majhaulia, Bihar:मझौलिया में जंगल से मोरों के झुंड से भटककर एक मोर प्रखंड क्षेत्र के पारस पकड़ी गांव के समीप सरेह में पहुंच गया,मोर के गांव के पास पहुंचने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए आसपास के बच्चों,महिलाओं,बुजुर्गों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,मोर पक्षी को नजदीक से देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई, ग्रामीणों ने बताया कि मोर काफी देर तक सरेह में विचरण करता रहा,इस दौरान उसकी सुरक्षा को लेकर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी,ग्रामीण लगातार वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को फोन करते रहे,लेकिन काफी देर तक विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका,इधर लोगों की बढ़ती भीड़ और शोरगुल को देखकर मोर घबराकर पास की झाड़ियों में जाकर छिप गया,इसके बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोर का कोई पता नहीं चल सका,ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर त्वरित कार्रवाई करने तथा ऐसे मामलों में समय पर कर्मियों को भेजने की मांग की है,घटना को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।0
0
Report
कानपुर देहात में नाबालिग लापता: ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग कानपुर देहात में नाबालिग के लापता होने पर करवाई में लापरवाही भड़के ग्रामीण पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप करीब दो सप्ताह पहले पढ़ाई के लिए घर से निकली नाबालिग, हुई थी लापता परिजनों ने गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप आरोपी पक्ष पर धमकी और प्रताड़ना का भी आरोप बड़ी संख्या में महिलाओं ने चौकी परिसर में किया हंगामा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पुलिस बोली- आरोप निराधार, नाबालिग की तलाश जारी मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर चौकी क्षेत्र परिसर का मामला।0
0
Report
उन्नाव लूट: ट्रक चोरी गैंग के 5 गिरफ्तार, 77 फ्रिज और 40 एसी बरामद
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : ट्रक चालक को घायल कर 77 फ्रिज और 40 एसी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश। एसओजी, सर्विलांस और अजगैन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार। मुख्य आरोपी छोट्टन चौधरी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। आरोपीयों ने ट्रक का नंबर बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। सीसीटीवी फुटेज, जीपीएस ट्रैकिंग और सर्विलांस की मदद से खुला पूरा मामला। लूटे गए 47 फ्रिज, 40 स्प्लिट एसी और कंटेनर ट्रक बरामद। लुटेरों ने 30 फ्रिज बगैर बिल बेंचे। कुशीनगर और बिहार तक पहुंची जांच, ढाबा संचालक व इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी समेत 5 गिरफ्तार। बरामदगी में एक तमंचा, कारतूस और लूटा गया कंटेनर भी शामिल। घटना के खुलासे पर पुलिस टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित। बीते 25 मई को अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई थी लूट।0
0
Report
Advertisement
Kolkata: कुणाल घोष ने कहा पोस्ट-पोल हिंसा में बिस्वजीत पटनायक का परिवार संकट में
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): KUNAL GHOSH (TMC) ON TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE MEETS FAMILY OF POST-POLL VIOLENCE VICTIM, BISWAJIT PATNAIK / CID OFFICIALS ARRIVES AT TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE’S RESIDENCE IN CONNECTION WITH FAKE SIGNATURE ISSUE REGARDING LOP SELECTION PROCESS/ CID TEAM REACHES AT TMC LEADER KUNAL GHOSH’S RESIDENCE IN CONNECTION WITH FAKE SIGNATURE ISSUE REGARDING LOP SELECTION PROCESS/ TMC ASSAM CHIEF ABHIJIT MAJUMDAR RESIGNS FROM HIS POST/ TMC CHIEF MAMATA BANERJEE कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "चुनाव के बाद हिंसा में बेलेघाटा में बिस्वजीत पटनायक की मौत हो गई थी... उनका परिवार बहुत संकट में है। उनके परिवार, जिसमें उनके माता-पिता, उनकी पत्नी, बच्चे आदि हैं, उन्होंने अपनी कुछ असुविधाओं के बारे में हमसे बात की थी। मैंने इस बारे में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को ब्रीफ किया था। अभिषेक बनर्जी ने इस घटना की पूरी जानकारी ली... पार्टी इनके साथ खड़ी है... परिवार के सदस्य यहां पहुंचे थे और अभिषेक बनर्जी भी यहां पहुंचे। दोनों के बीच बातचीत हुई कि समस्याएं क्या हैं... मैं इस क्षेत्र का विधायक हूं और मेरी ये जिम्मेदारी है कि जो परिवार संकट में है उनकी समस्या को हमारे नेतृत्व तक पहुंचाया जाए... पुलिस से भी बात की गई है..."0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने नशीले बुट्रम इंजेक्शन के अवैध कारोबार में आरोपी गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ पुलिस ने नशीले बुट्रम इंजेक्शन के अवैध कारोबार में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने खरसिया निवासी सुनील श्रीवास उर्फ सुनील ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने 50 नग बुट्रम नशीले इंजेक्शन बेचने की बात स्वीकार की। इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सुनील का नाम सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि युवाओं और नाबालिगों तक पहुंच रहे नशीले इंजेक्शन की सप्लाई चेन में उसकी अहम भूमिका थी। रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है और नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
15 साल बाद मां-बेटे हत्या: कोर्ट ने रईस उर्फ जहूर हसन को फांसी सुनाई
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग 15 साल बाद मिली मां बेटे के हत्यारे को सजा, कोर्ट ने सुनाई हत्यारे को फांसी की सजा, बकरीद के दिन 30 वर्षीय मां व 6 साल के बेटे के ہوئی थी हत्या, मां राजेश देवी व पुत्र हिमांशु की हुई थी निर्मम हत्या, अवैध संबंध व साथ रहने की जिद को लेकर की थी हत्या, कोर्ट ने रईस उर्फ जहूर हसन को सुनाई फांसी की सजा, फ़ास्ट ट्रेंक कोर्ट -3 न्यायधीश रवि दिवाकर ने सुनाई फांसी की सजा, 13 नवंबर 2011 में चरथावल के जंगल में मिला था मां बेटे का शव, मुजफ्फरनगर के चरथावल कोतवाली क्षेत्र का था मामला।0
0
Report
Advertisement
Raipur: बिक्री से जुड़ी ताज़ा खबर
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
अजीत साहा और साहा ब्रदर्स: राजनीतिक उभार के बीच आरोपों का साया
Noida, Uttar Pradesh:अजीत साहा और साहा ब्रदर्स: राजनीतिक उभार, प्रभाव और कई आरोपों की कहानी अजीत साहा का राजनीतिक जीवन लगभग पांच दशक पुराना है। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की थी। लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहने के बाद वर्ष 2008 में उत्तर 24 परगना के मछलंदपुर-हाबरा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के पंचायतों पर कब्जा करने के साथ ही उनकी राजनीतिक दिशा बदलनी शुरू हुई। इसी दौर से उनकी तृणमूल कांग्रेस के साथ नजदीकियां बढ़ने लगीं। 2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अजीत साहा का राजनीतिक प्रभाव लगातार बढ़ता गया। वह राज्य के प्रभावशाली नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी माने जाने लगे और धीरे-धीरे उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हो गए। राजनीतिक संरक्षण के बल पर उन्हें पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। वर्ष 2018 से 2023 तक वह पंचायत के अध्यक्ष रहे। बाद में जिला परिषद में स्वास्थ्य कर्माध्यक्ष के पद पर भी चुने गए। हालांकि, राजनीतिक उभार के साथ-साथ उनके खिलाफ विभिन्न आरोप भी लगातार सामने आते रहे। क्षेत्र के एक वर्ग का आरोप है कि पिछले कई वर्षों में अनेक व्यापारियों ने उनके खिलाफ कथित तौर पर वसूली (तोलाबाजी) की शिकायतें कीं, लेकिन उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का दावा है कि शुरुआत में उनका आर्थिक प्रभाव सूद के कारोबार के जरिए बढ़ा और बाद में यह प्रभाव लॉज, होटल तथा अन्य व्यवसायों तक फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऊंची ब्याज दर पर पैसे उधार देकर लोगों को कर्ज के जाल में फंसाया जाता था। आरोप है कि कर्ज नहीं चुका पाने की स्थिति में उनकी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियां अपने कब्जे में ले ली जाती थीं। कई लोगों का दावा है कि यही सूद का कारोबार बाद में उनके आर्थिक साम्राज्य की नींव बना। दूसरी ओर, अजीत साहा के भाई सुजीत साहा के खिलाफ और भी गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच उन्हें कथित तौर पर “सिंडिकेट का डॉन” कहा जाता था। आरोप है कि मिट्टी निर्माण सामग्री की आपूर्ति, स्थानीय ठेके और विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों पर उनके नियंत्रण वाले सिंडिकेट का प्रभाव था। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सुजीत साहा कथित तौर पर एक मवेशी (गाय) तस्करी सिंडिकेट के प्रमुख संचालकों में से एक थे। उनके प्रभाव में काम करने वाले कुछ युवक रात के समय विभिन्न बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से धन वसूली करते थे। दावा किया जाता है कि मस्तान्दुर बाजार सहित कई इलाकों में यह कथित वसूली तंत्र सक्रिय था। इसके अलावा, साहा ब्रदर्स पर हथियारों के अवैध कारोबार, मवेशी तस्करी और मिट्टी तस्करी जैसे मामलों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों का दावा है कि उनका प्रभाव इतना व्यापक था कि उनकी सहमति या समर्थन के बिना किसी अन्य व्यक्ति के लिए बड़ा व्यवसाय करना लगभग असंभव था। हालांकि, यह उल्लेख करना आवश्यक है कि उपरोक्त सभी बातें स्थानीय निवासियों और विभिन्न सूत्रों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं। इन आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच एजेंसियों या न्यायालय द्वारा की बाकी है।0
0
Report
मोदी के 12 साल: मेघवाल बोले देश की प्रगति, राहुल गांधी पर निशाना
Bikaner, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गिनाए मोदी सरकार के 12 साल के काम सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई के बाद मीडिया से रूबरू कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में की प्रगति भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई, वैश्विक मंचों पर बढ़ा देश का मान-सम्मान राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा- केवल इवेंट कर पीएम मोदी की आलोचना से नहीं मिल रही राजनीतिक सफलता जनता विकास और मजबूत नेतृत्व को दे रही है समर्थन हनुमान बेनीवाल की भाषा शैली पर जताई आपत्ति कहा- लोकतंत्र में नेताओं को मर्यादित और संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए अभद्र बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं अमित शाह के बीकानेर दौरे को बताया अहम कहा- सीमा सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा वाइब्रेंट विलेज योजना से बॉर्डर क्षेत्र के गांवों में होगा विकास स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ, पलायन पर लगेगी रोक。0
0
Report
Advertisement
पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म, Ordinance से 65000 कर्मी पक्के
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब में AAP सरकार का ऐतिहासिक फैसला पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म पंजाब कैबिनेट में प्रस्ताव पास, जल्द Ordinance होगा जारी ठेके पर काम कर रहे 65000 कर्मचारी होंगे पक्के सीधे सरकार के विभाग में करेंगे काम0
0
Report
बालोद के मंत्री ने विपक्ष पर झूठ का आरोप, 7 लाख पेड़ों की कटाई का सच
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पलारी में चुनावी प्रचार के दौरान राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री) ने हंसदेव अरण्य मामले पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हंसदेव अरण्य में लगभग 7 लाख पेड़ों की कटाई के मुद्दे को विपक्ष का झूठ और भ्रम करार दिया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विपक्ष के पास वर्तमान में कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे जनता के बीच केवल भ्रम और झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को पहले अपनी आपसी लड़ाई और मतभेदों को सुलझाना चाहिए, उसके बाद इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर बात करनी चाहिए। मंत्री ने साफ तौर पर हंसदेव अरण्य जंगल की कटाई के दावों को राजनीति से प्रेरित और भ्रामक बताया।0
0
Report
मंगलपुर पुल के स्पैन-5 में गैप; बड़े वाहनों का आवागमन रोक
Gopalganj, Bihar:GOAPALGANJ DESK: मंगलपुर सेतु के पिलर 5 के पास span में 6 इंच का गैप बन गया है जिसके कारण बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम के जांच के बाद IIT IIT Patna के इंजीनियरों ने पुल का निरीक्षण किया है। सादर प्रखंड के गंडक नदी पर यादोपुर स्थित मंगलपुर सेतु का निर्माण वर्ष 2016 में 549 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। सेतु के पिलर 5 के पास span में गैप आ गया है जिसके बाद बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। DM पवन सिन्हा ने बताया कि मंगलपुर पुल के पायालय (पाया) 5 के पास span के बीच का स्टील घिसकर गिर गया है जिससे गैप बन गया है. IIT/NIT की टीम ने पुल का निरीक्षण किया है और संबंधित एजेंसी को स्टील लगाने के निर्देश दिए गए हैं; एक माह में जॉइंट span में आधा-आधा करके दो बार में स्टील लगा दिया जाएगा। गैप अधिक होने के कारण बड़े वाहनों के परिचालन से कम्पन बढ़ सकता है और यात्रियों में भय हो सकता है, इसलिए बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक जारी है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: संगठन मजबूत बनाने पर जोर
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में भाजपा द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, पिछले 15 वर्षों में भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और बड़े पैमाने पर नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हैं। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य इन नए साथियों को पार्टी की मूल विचारधारा, सिद्धांतों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह अवगत कराना है। संजय सरावगी ने जोर देकर कहा कि भाजपा दूसरी राजनीतिक पार्टियों की तरह जाति आधारित या परिवार आधारित दल नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण और सर्वोपरि स्थान सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता का होता है। जो भी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से काम करता है, पार्टी उसे समय-समय पर शीर्ष पदों पर बैठने का अवसर देती है। हमारे पास ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज तथा चुनावी वादों का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विचारधारा के पथ पर चलती है और जो वादा जनता से करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। उन्होंने कहा हमने देश की जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी और भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, हमारी पार्टी ने इन दोनों ऐतिहासिक वादों को पूरा करके दिखाया। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने का जो संकल्प लिया गया था, उस पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे देश में इस तरह के प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसके जरिए दल की रीति-नीति से जोड़ा जा रहा है, ताकि आने वाले समय में सांगठनिक स्तर पर पार्टी को और अधिक धार दी जा सके। इस दो दिवसीय शिविर में पार्टी के कई स्थानीय वरिष्ठ नेता, मंच संचालक और सैकड़ों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने सांगठनिक मजबूती का संकल्प लिया।0
0
Report
राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेत का तूफान, तेज दृश्य कैमरे में कैद
Noida, Uttar Pradesh:SRIGANGANAGAR (RAJASTHAN): SAND STORM HITS THE CITY VISUALS शहर में रेत का तूफ़ान0
0
Report
हत्या के फरार आरोपी पर कोर्ट सख्त, चंदवक गांव में मुनादी कराई
Jaunpur, Uttar Pradesh:हत्या मामले में फरार आरोपी पर कोर्ट सख्त, चंदवक पुलिस ने गांव में कराई मुनादी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में हुए चर्चित हत्या कांड के एक फरार आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के आवास पर पहुंचकर उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए गांव में मुनादी कराई। पुलिस के अनुसार, गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड में नामजद आरोपी सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन वह पुलिस की पहुंच से बाहर बना रहा। मामले की विवेचना के दौरान प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया। अदालत ने माना कि आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है और अब तक उसने न तो आत्मसमर्पण किया है और न ही किसी सक्षम न्यायालय से राहत प्राप्त की है। न्यायालय के निर्देश पर चंदवक पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया तथा गांव में मुनादी कराकर निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि आरोपी तय समय सीमा के अंदर अदालत में हाजिर नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सच्चिदानंद मिश्र हत्याकांड में वांछित सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू की तलाश तेज, निर्धारित समय में हाजिर न होने पर होगी कुर्की की कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
