209121
कानपुर देहातः नव वर्ष पर बी एस मॉडर्न स्कूल में होगी नृत्य प्रतियोगिता
Dilawalpur, Uttar Pradesh:गजनेर थाना क्षेत्र के बी एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नये साल पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दर्जनों स्कूल के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ तहसील लेखपालों का बहिष्कार, अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... एक क्षेत्र से अधिक कार्यभार के चलते तहसील में लेखपालों का हंगामा। अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण लेखपालों ने अपने वस्ते जमा। अतिरिक्त क्षेत्र के कार्य का पूर्व रूप से किया बहिष्कार। वेतन वृद्धि व अंतर्मंडलीय स्थानांतरण को ग्रह जनपद करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन। पिछले माह शासन स्तर से मांगों को पूर्ण करने का दिया गया था आश्वासन। दर्जनों लेखपालों ने अतिरिक्त कार्यभार के चलते वस्ते जमाकर पूर्ण रूप से किया कार्य बहिष्कार। प्रांतीय स्तर की कार्यकारिणी के अहवाच के बाद एक से अधिक क्षेत्र के कार्य का बहिष्कार। मामला तहसील कोल के लेखपाल भवन का0
0
Report
अंबेडकर नगर में धरना खत्म, बिजली कनेक्शन बहाल करने का आश्वासन मिला
Noida, Uttar Pradesh:BJP मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कराया धरना समाप्त। विधायक पंकज सिंह एवं सांसद महेश शर्मा के प्रयासों से बिजली कनेक्शन बहाल करने का आश्वासन। मनीष तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समझाया और भरोसा दिलाया। भूख हड़ताल पर बैठे दोनों भाइयों का भी अनशन समाप्त कराया गया। दोनों भाइयों को जूस पिलाकर कराया गया अनशन समाप्त। बिजली कनेक्शन बहाल होने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म किया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद। बिजली बहाली के आश्वासन से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल। अंबेडकर नगर में धरना खत्म, बिजली कनेक्शन बहाली की उम्मीद जगी।0
0
Report
आनंद मोहन के बयान से सियासत तेज, माता सीता मंदिर निर्माण पर रार शुरू
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। मंदिर निर्माण का श्रेय लेने की होड़ के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने माता सीता के मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया था। आनंद मोहन ने कहा कि लोग लगातार श्रीराम मंदिर की बात करते रहे, लेकिन अयोध्या हार गए। अब माता सीता को बनवास से मुक्ति मिलनी चाहिए। आनंद मोहन ने मंदिर निर्माण में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितता और लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका जल्द पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने मंदिर निर्माण का श्रेय लेने वाले नेताओं को भी इस पूरे मामले पर पैनी नजर रखने की नसीहत दी। आनंद मोहन के इस बयान के बाद सीतामढ़ी में मंदिर निर्माण को लेकर सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-01 में सुविधाओं का जायजा लिया
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-01 का निरीक्षण कर सेक्टर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों द्वारा सेक्टर के दोनों ओर बाउंड्री वॉल का न होना, सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर गड्ढे, जलापूर्ति से संबंधित समस्याएं, ई-ब्लॉक की खराब ट्यूबवेल तथा सी-ब्लॉक पार्क की बाउंड्री वॉल सहित विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर संबंधित समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि सेक्टरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने सीवर एवं जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति के दौरान सीवर एवं वाटर सप्लाई की लाइनें आपस में कनेक्ट न हों, यह सुनिश्चित किया जाए, जिससे पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित न हो। साथ ही, उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को नियमित रूप से ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ड्रेनेज बॉक्स के आसपास अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सी-ब्लॉक स्थित बिस्मिल पार्क के रखरखाव, सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वॉल एवं लाइटिंग से संबंधित कार्यों को कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्क के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य तेजी से होने चाहिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के अधिकारियों को सेक्टर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने तथा लूज वायर एवं खुले तारों को जल्द दुरस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेक्टर की बाउंड्री वॉल, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पार्कों की साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।0
0
Report
रायबरेली के ऊँचाहार में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 9 घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के ऊँचाहार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं व एक युवती समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को परिजनों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला कल्यानपुर गाँव का है। यहाँ के रहने वाले रामनरेश व लल्ला के परिवार के बीच लंबे समय से अदावत चल रही है। बीती रात रामनरेश के दरवाजे से कार ले जाने की बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस मामले मे कानूनी कार्रवाई मे जुट गई है।0
0
Report
Rayleigh स्कैटरिंग से सूर्यास्त के लाल-नारंगी रंगों का राज उजागर
Noida, Uttar Pradesh:Stunning sunset. This happens because of a phenomenon called Rayleigh scattering: cirrus clouds scatter shorter blue/violet wavelengths away and allowing longer red/orange wavelengths to dominate.0
0
Report
Advertisement
सरायकेला में रात अंधेरे में तिरपाल ढके दो हाइवा: बालू-गिट्टी की जाँच मांंग
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला : कुकड़ू से नीमडीह तक रात में तिरपाल ढक कर गुजरे दो हाइवा, बालू या गिट्टी? ग्रामीणों ने की जांच की मांग, थाना प्रभारी ने नहीं दिया जवाब* सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड में रात के समय खनिज परिवहन को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार रात करीब 9:30 बजे कुकड़ू से सिरूम चौक होते हुए नीमडीह की ओर तिरपाल से ढके दो ओवरलोड हाइवा गुजरने की सूचना मिली। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे में तिरपाल ढक कर ले जाए जा रहे हाइवा में बालू था या गिट्टी, यह जांच का विषय है। रात में इस तरह वाहनों की आवाजाही से कई सवाल उठ रहे हैं - खनिज कहां से लोड हुआ, किस घाट या क्रशर से उठाव हुआ, ई-चालान वैध था या नहीं और वाहन कहां जा रहा था। ग्रामीणों ने तिरुलडीह और नीमडीह थाना प्रभारी, कुकड़ू और नीमडीह अंचल अधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी से स्रोत से लेकर गंतव्य तक जांच की मांग की है। मांग है कि लोडिंग स्थल, परिवहन मार्ग, ई-चालान, दर्ज मात्रा और ओवरलोड की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तिरुलडीह नदी क्षेत्र से रात में बालू और गिट्टी का अवैध परिवहन कर पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर भेजा जाता है, चालान से अधिक मात्रा लोड कर तिरपाल ढक कर गाड़ियां निकाली जाती हैं। इस मामले में जब तिरुलडीह थाना प्रभारी से फोन पर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द जांच कर स्थिति स्पष्ट नहीं की तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।0
0
Report
अलकधाम कॉलोनी में आग से पांच लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए, पुलिस ने रेस्क्यू सुरक्षित किया
Ujjain, Madhya Pradesh:नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे, रहवासियों की मदद से चलाया रेस्क्यू उज्जैन। अलकधाम कॉलोनी में सोमवार देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग के दौरान मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर पांच लोग फंस गए। सूचना मिलते ही नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे。 घटना रात करीब 1:35 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अलकधाम कॉलोनी में मोघिया परिवार के मकान में आग लगी है और अंदर लोग फंसे हुए हैं। पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और स्थानीय रहवासियों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया。 पुलिस जवानों और रहवासियों ने साहस दिखाते हुए मकान में फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया。 समय पर पुलिस के पहुंचने और स्थानीय लोगों की मदद से किए गए रेस्क्यू के चलते आग में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका۔0
0
Report
स्विगी इंस्टामार्ट को नोटिस: तराना डेयरीज से नमूनों की लैब जांच के लिए भेजे गए; मिलावट पर होगी कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:स्विगी इंस्टामार्ट को नोटिस, तराना की डेयरियों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल मावा, घी, पनीर, मिठाई और चायपत्ती के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए उज्जैन। लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को उज्जैन शहर और तराना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आगर रोड स्थित स्विगी इंस्टामार्ट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, तराना में टीम ने अलग-अलग डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान श्री सांई राम दूध डेयरी से बूंदी के लड्डू और घी, गोपाल डेयरी से मावा, घी और चायपत्ती तथा श्रीनाथ जी डेयरी से पनीर और चॉकलेट बर्फी के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में कमी या मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और पैकिंग आदि की जांच करें। किसी संदिग्ध या खराब खाद्य सामग्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचना दें। बाइट - बसंत दत्त शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी0
0
Report
Advertisement
IIT मुंबई के प्रोफेसरों ने सिंहस्थ 2028 के निर्माण स्थल सुरक्षा ट्रेनिंग दी
Ujjain, Madhya Pradesh:IIT मुंबई के प्रोफेसरों ने इंजीनियरों को सिखाए निर्माण स्थल की सुरक्षा के तरीके सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों में श्रमिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर दिया जोर, साइट पर कराई गई प्रैक्टिकल ट्रेनिंग उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के बीच सुरक्षा को लेकर इंजीनियरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को मेला कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में IIT मुंबई के प्रोफेसर अल्बर्ट थॉमस और प्रोफेसर वरुण कुमार रेजा ने सिंहस्थ से जुड़े इंजीनियरों को निर्माण स्थल पर सुरक्षा के तरीके बताए। प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों और कर्मचारियों को किस तरह सुरक्षित रखा जाए। साथ ही निर्माण स्थल पर संभावित खतरों की पहचान करने और हादसों से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान इंजीनियरों को केवल कक्षा में प्रशिक्षण देने के बजाय मौके पर ले जाकर भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर निर्माण स्थल पर मौजूद खतरों की पहचान कराई गई। इसके बाद भैरवगढ़ थाना परिसर में पुलिस हाउसिंग के तहत बन रहे क्वार्टर्स के निर्माण स्थल का निरीक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में हेलमेट समेत अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) के सही इस्तेमाल, सेफ्टी बेल्ट, सुरक्षा संकेतक और श्रमिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने जैसे विषयों पर भी समझाया गया। सिंहस्थ मेला अधिकारी एवं संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की पहल पर आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्यों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। प्रशिक्षण में शामिल इंजीनियरों ने साइट पर जाकर वास्तविक परिस्थितियों को समझने को उपयोगी बताया। सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में बड़ी संख्या में निर्माण और अधोसंरचना से जुड़े काम चल रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा के साथ गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने पर भी जोर दिया जा रहा है।0
0
Report
UP 2027 के लिए JDU की 60 सीटों पर मजबूत तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: JDU प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह का बड़ा बयान UP में 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेगी JDU 2027 चुनाव को लेकर JDU ने शुरू की तैयारी 25 अक्टूबर को यूपी दौरे पर रहेंगे निशांत कुमार काशी विश्वनाथ से चुनावी शंखनाद करेंगे निशांत कुमार बनारस में निशांत कुमार की मौजूदगी में JDU का बड़ा सम्मेलन UP में 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में JDU सम्मानजनक सीटें मिलने पर NDA गठबंधन में चुनाव लड़ेगी JDU JDU प्रवक्ता बोले- 60 सीटों पर हमारी तैयारी मजबूत चल रही है।0
0
Report
आयुक्त का औचक निरीक्षण: गैरहाजिर कर्मचारियों पर वेतन कटौती की तैयारी
Ujjain, Madhya Pradesh:नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश विधवा पेंशन की समस्या लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला की तुरंत मदद, आधार अपडेट कराया उज्जैन। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय के अलग-अलग विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और नागरिकों से जुड़े कामों की जानकारी ली। आयुक्त ने समग्र सेल, जन्म-मृत्यु विभाग सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की जानकारी सामने आई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि बिना अनुमति या उचित कारण के कार्यालय से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। ऐसे کارکنों का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति जरूरी है, ताकि अपनी समस्या लेकर निगम कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। विधवा पेंशन की समस्या लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग महिला अपनी विधवा पेंशन की समस्या लेकर आयुक्त के पास पहुंची। महिला ने बताया कि पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। आयुक्त ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली。 जांच में पता चला कि महिला का आधार अपडेट नहीं होने के कारण पेंशन की प्रक्रिया अटकी हुई थी। इसके बाद आयुक्त ने अधिकारियों को महिला का आधार बायोमैट्रिक अपडेट कराने के निर्देश दिए। महिला को आधार केंद्र ले जाकर उसका अपडेट कराया गया। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि नगर निगम में अपनी समस्या लेकर आने वाले हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाए और पात्र लोगों के मामलों का नियमानुसार जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।0
0
Report
Advertisement
चिता आंदोलन के 11 दिन: विस्थापितों को मुआवजे की गारंटी को लेकर प्रशासन पर सवाल
Panna, Madhya Pradesh:चिता आंदोलन के 11 दिन पूरे , डूबने लगे घर , लेकिन पीड़ा सुनने कोई नहीं आया , आंदोलन की गति और तेज़ , दिन में चिता , फांसी और मिट्टी आंदोलन , रात में मशाल आंदोलन जारी आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने प्रशासन पर दवाब , पुलिस का भय , नोटिस से डरवाने के आरोप लगाये , पानी बिजली काट दी , गड्ढे का पानी पीने को मजबूर , जल जंगल जमीन सब छीना जा रहा है。 पन्ना कलेक्टर ने कहा 10 अक्टूबर तक बढ़ी हुई पैकेज राशि के भुगतान की तैयारी चल रही है प्रदर्शन स्थल पर संक्रमण फैलने का खतरा एंकर बुंदेलखंड के पन्ना जिले के कुंवरपुर गांव में केन बेतवा लिंक परियोजना , रूंज बांध परियोजना और मझगाए बांध परियोजना केAffected और विस्थापित लोगों का चिता आंदोलन लगातार जारी है। इन 11 दिनों में प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार तीनों परियोजनाओं में 2 हजार से अधिक पात्र परिवारों को विस्थापित किया गया है । और इनको 5 लाख प्रति परिवार पैकेज की राशि का भुगतान किया गया है । लेकिन अभी भी अनेक ग्रामीण इस आंदोलन में शामिल है जिनका दावा है कि उनको पैकेज की राशि , उनके घर और जमीन का सही मुआवजा नहीं मिला है । सिंचित भूमि को असिंचित दिखाकर कम राशि देने के भी आरोप है । आरोप यह भी है कि मुआवजा वितरण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और लोगों के हितों की अनदेखी की गई है । ग्राम पंचायत स्तर से लेकर बड़े अधिकारियों ने जमकर लूट खसोट की है । बांध परियोजना में मुआवजा वितरण और बांध निर्माण दोनों में भ्रष्टाचार किया गया है । बाइट --- आंदोलन में शामिल 3 महिलाओं की बाइट (मौके से WT शामिल है सर) वाइस ओवर --- पानी अब गांव में और बसाहट में घुसने लगा है ।प्रभावित लोगों के घर डूबने लगे हैं जिसके चलते लोगों ने अपने घरों का सामान बाहर निकलना शुरू कर दिया है । जिस घर को तिनका तिनका करके जोड़कर बनाया था आज उसी को अपने ही हाथों से एक-एक करके उजाड़ने में लगे हैं। उनके मन में पीड़ा यह है कि उनके घरों का उचित मुआवजा उनको नहीं मिला और अनेकों लोगों को कृषि भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसके बावजूद भी भराव शुरू हो गया है और उन्हें यह जगह छोड़कर मजबूरन जाना पड़ रहा है । (मौके से विजुअल और PTC शामिल है सर) वाइस ओवर --- पन्ना जिले के इस मझगाए बांध परियोजना के मुआवजा वितरण में जो लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें उनका मुआवजा या पैकेज राशि नहीं मिल पाई है। वह खासे परेशान ।है उन्हें इस बात का डर है कि उनका नाम यदि सर्वे में नहीं जुड़ता है तो उनके जीवन में बहुत बड़ी कठिनाई आ जाएगी । वाइस ओवर --- वही इस पूरे आंदोलन के बीच पन्ना कलेक्टर उषा परमार का कहना है कि जमीनी स्तर के अधिकारियों ने गांव में घर-घर जाकर सहमति पत्र लेने का कार्य शुरू कर दिया है। 27 लोगों को बढ़ी हुई मुआवजा राशि ( 7 लाख 50 हजार प्रति परिवार ) उनके खातों में दे दी गई है । 10 अक्टूबर 2026 तक सभी पात्र हितग्राहियों को साढ़े सात लाख की राशि का भुगतान करने की समय सीमा निर्धारित की गई है । बाइट --- ऊषा परमार जिला कलेक्टर0
0
Report
जेपीएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में मारपीट से हंगामा, ऑपरेशनल गेट बंद
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ — जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट, मारपीट हंगामा के बाद जूनियर डॉक्टर और स्टाफ ने इमरजेंसी का गेट किया बंद, जेएन मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर इमरजेंसी पर इलाज के लिए तड़प रहे मरीज, सिविल लाइन थाना इलाके के जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी की घटना।0
0
Report
गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान छह डूबे, दो की तलाश जारी
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान छह लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से तीन को बाहर निकाल लिया गया, दो की तलाश जारी है, जबकि एक की डेडबॉडी नदी से बाहर निकाल ली गई है। सभी लोग मूर्ति विसर्जन के लिए बख्तियारपुर के गंगा घाट पर पहुंचे थे। तभी गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए आगे ले जाने के दौरान कुछ लोग नदी की तेज धारा में चले गए। गंगा की तेज धारा में 6 लोग अचानक डूबने लगे। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीन युवकों को गंगा नदी की तेज धारा से बाहर निकाल लिया। जबकि लोगों की आंखों के सामने दो लोग तेज धारा में बहते हुए दूर निकल गए। स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से एक डेड बॉडी को गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। ददौर निवासी साहिल कुमार की डूबने से मौत हो गई, जबकि बलबीर और गोलू की तलाश में स्थानीय गोताखोर लगातार प्रयास में जुटे हैं।0
0
Report
Advertisement
