209121
Kanpur Dehat - चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में गजनेर पुलिस की एक और कार्यवाही
Dilawalpur, Uttar Pradesh:थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया . अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी का मोबाइल, एक थैली में सिगरेट की डिब्बियां , 74 सिक्के 5 रु0 के व 52 सिक्के 10 रु0 (कुल ₹890) एवं 01 अदद देशी तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बगरू में राधाष्टमी महोत्सव: हजारों भक्तों ने मां कालका सरकार के दर्शन किए
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) राधा अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 11वें श्री राधा अष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन, मां महाकाली मंदिर में बही भक्ति की बयार, राजसी लवाजमे के साथ निकाली विशाल ध्वज पदयात्रा, मां कालका सरकार का हुआ दिव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत जलाकर जिमाया छप्पन भोग, श्रद्धालुओं पर हुई इत्र ओर पुष्पों की वर्षा, महाआरती के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, रातभर वही मनोहारी भजनों की सरिता। एंकर...राजधानी जयपुर के बगरू में अठमोरिया स्थित जय मां महाकाली मंदिर में श्री राधाष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास का सैलाब उमड़ा... जय मां महाकाली नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में आयोजित 11वें श्री राधाष्टमी महोत्सव एवं विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने मां कालका सरकार के दर्शन कर भंडारे में पंगत प्रसादी ग्रहण की, श्री राधाष्टमी महोत्सव का आगाज विशाल ध्वज पदयात्रा से हुए, सुबह दहमी बालाजी मंदिर परिसर से मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमावत के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि विधान के साथ 151 ध्वजों की पूजा अर्चना कर राजसी लवाजमे एवं गाजे बाजे के साथ ध्वज यात्रा रवाना हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई अठमोरिया स्थित मां महाकाली माता मंदिर पहुंची जहाँ ध्वज अर्पण के साथ महोत्सव का आगाज हुआ... पूरे मंदिर परिसर की मनमोहक सजावट की गई, मां कालका सरकार का दिव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग जिमाया गया, भक्तों पर इत्र ओर पुष्प वर्षा की गई, अखंड ज्योत जलाकर महाआरती की गई, कन्यापूजन के बाद हजारों भक्तों ने भंडारे ने पंगत प्रसादी ग्रहण की, रातभर ख्यातनाम भजन गायकों ने मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियां देकर मां कालका सरकार को रिझाया ओर भक्ति मंत्रमुग्ध कर दिया, माता महाकाली के दर्शनों के लिए आस पास के गांवो सहित दूर दराज से श्रद्धांलु का पहुँचाना देर रात्रि तक जारी रहा! इस दौरान भामाशाहों ओर अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।0
0
Report
2047 तक विकसित भारत: झारखंड वित्त मंत्री का संघीय ढांचे पर बल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री ने विकसित भारत 2047 को लेकर देश भर के वित्त मंत्रियों की बैठक में स्पष्ट कहा केंद्र अगर 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहता है तो आर्थिक रुप से पिछड़े राज्यों को मजबूत करना होगा। बिना राज्यों को विकसित किए भारत विकसित नहीं हो सकता। बीजेपी ने पटलवार करते हुए कहा, राज्य में जनता के बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं। झारखंड के वित्त मंत्री ने देश भर के वित्त मंत्रियों की बैठक में झारखंड का प्रतिबंधित्व करते हुए कहा, झारखंड में गैर बीजेपी की सरकार है, पिछले 6 साल से केंद्र से मिलने वाले पर्याप्त आर्थिक सहयोग से झारखंड वंचित है। झारखंड को भी खनन में सेस लगाने का अधिकार पुनर्बहाल किया जाए। जीएसटी से होने वाले नुकसान की भरपाई झारखंड को मिले। भी वी जी रामजी में पूर्व की तरह अनुपात 90:10 हो। इसके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, विकसित भारत की परिकल्पना तभी कर सकते हैं जब संघीय ढांचे को मजबूत करेंगे। संघीय ढांचे को कमजोर कर हम विकसित भारत की परिकलन नहीं कर सकते हैं। विकसित भारत कभी हो ही नहीं सकता जब तक संघीय ढांचा मजबूत नहीं होगा। यह मजबूत तभी होगा जब राज्य को उसका वित्तीय अधिकार देंगें, अगर छीनने का काम करेगें तो विकसित भारत की परिकलन हो ही नहीं सकती। MMDR के माध्यम से जिस तरह से राज्य के राजस्व के ऊपर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा, हमारा बकाया एक लाख 36 हजार उस पर केंद्र कुंडली मारे बैठी है और अब कह रही उसका कोई हिसाब नहीं। वित्त मंत्रियों की बैठक में सरकार गंभीर है तो संघीय ढांचे को मजबूत करना होगा। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो प्रदेश प्रवित धीरज दुबे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, देश में जब भी पार्टीगत राजनीति को महत्व दिया जाएगा, जहां हमारी सत्ता वहां पैसा देंगें, जहां हमारी सरकार नहीं वहां पैसा नहीं देंगे तो ये ठीक नहीं। देश कैसे विकसित होता जब झारखंड विकसित नहीं होगा। सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करना चाहिए ये बीजेपी और केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। बाइट ...धीरज दुबे, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झारखंड में ये लोग लगातार राज्य की जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। MMDR एक्ट को कांग्रेस बार बार मुद्दा बनाना चाहती है। भारत सरकार , केंद्र की मोदी सरकार किसी भी राज्य के साथ भेद भाव किए बिना, 2027 तक विकसित राष्ट्र बनाने का एक नींव रखा है। जिस तरह से झारखंड जैसे राज्य में खान खनिज से अवैध कमाई होती थी, उसे रोकथाम करने में ये कानून कारगर होगा। पूरी MMDR एक्ट से राशि देश के खजाने में जाएगा तो राज्य के खजाने में आएगा और देश विकसित भारत 2047 बनाने में मील का पत्थर साबित होगा बाइट ... अशोक बडाईक, प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी0
0
Report
मेरठ में सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले आज भी आयोजित, युवाओं में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:Meerut, UP: Sanjay Seth (MoS)/ Laxmikant Bajpai (BJP) On Indian Air Force Organises Surya Kiran Aerobatic Display भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले के आयोजन आज भी होगा मेरठ, उत्तर प्रदेश। भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले के आयोजन पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, "यह सौभाग्य का विषय है कि हमारी सूर्य किरण एरोबेटिक्स की टीम जिसने दुनिया भर में लगभग 800 जगह पर अपना शो किया है और लगभग 30 वर्षों से ये अद्भुत नजारा रहता है। ये साहस, पराक्रम, धैर्य और अनुशासन है... जो युवा आते हैं, उन्हें प्रेरणा मिलती है कि वो भी फौज का हिस्सा बनें, वो भी वायुसेना के पायलट बनें... आज हमारे जो युवा पायलट्स हैं, वो अद्भुत नारा आसमान में दिखाएंगे और निश्चित रूप से इससे युवाओं को फौज में शामिल होने की प्रेरणा मिलती है।"0
0
Report
Advertisement
वाराणसी ATS एनकाउंटर: नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू मारा गया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने बताया, आज सुबह 4:00 बजे, ATS UP ने गुप्त सूचना के आधार पर वाराणसी के रामनगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की। रुकने के बजाय, उसने ATS टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मारे गए व्यक्ति की पहचान झारखंड के चतरा निवासी बृजेश गंझू (उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता) के तौर पर हुई है; वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन 'तृतीय प्रस्तुति कमेटी' का कमांडर था। उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था—NIA की ओर से 5 लाख रुपये और झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये। खबरों के मुताबिक, आरोपी कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामलों में वांछित था। संबंधित पुलिस अधिकारियों और संगठनों से और जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
लखनऊ में CBI अधिकारी बनकर ठगी: 75 वर्षीय महिला से 9 लाख रुपये लूटे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 75 साल की एक समाजसेविका को ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर करीब 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला से करीब 9 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ठगों ने इसके बाद 15 लाख रुपये और मांगे, लेकिन इसी बीच महिला के बेटे को पूरे मामले का पता चल गया और साइबर ठगी का खुलासा हुआ। ये कहानी है लखनऊ की 65 वर्षीय समाजसेविका की। एक सितंबर की शाम महिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। इसके बाद व्हाट्स ऐप कॉल के जरिए एक शख्स ने खुद को CBI का अधिकारी बताया। महिला को बताया गया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज है और गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। आरोपी ने महिला को इतना डराया कि वह उसकी बातों में आती चली गईं। ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर रहने के लिए कहा और करीब 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मानसिक दबाव बनाया। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी और रकम का ब्योरा मांगा गया। 10 सितंबर के आसपास महिला से करीब 9 लाख रुपये दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन ठगों का लालच यहीं खत्म नहीं हुआ। 9 लाख रुपये मिलने के बाद भी आरोपियों ने महिला से 15 लाख रुपये और मांगे। इसी दौरान महिला ने अमेरिका में रह रहे अपने बेटे को मामले की जानकारी दी। बेटे को बातचीत के तरीके से शक हुआ कि उसकी मां साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में 16 सितंबर को लखनऊ साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम मणिपुर के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई। पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है。0
0
Report
INDO-JAPAN VEER GUARDIAN 26 एक्सरसाइज़: JASDF और IAF प्रमुखों की उपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Jodhpur (Rajasthan): JASDF Chief of the Staff General Takehiro Morita and IAF Chief Air Chief Marshal Amar Preet Singh attend Indo-Japan Veer Guardian 26 Exercise / Visuals0
0
Report
Advertisement
पटना में अवैध यूनिपोल-होर्डिंग हटाने के लिए नगर निगम की कड़ी कार्रवाई
Patna, Bihar:पटना में बिना अनुमति लगाए जा रहे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाकर शहर में छह स्थानों पर लगाए गए अवैध यूनिपोल को हटाया है। इसके साथ ही कंकड़बाग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। शहर के अन्य अंचलों में भी टीम गठित कर अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल की तलाश की जा रही है। जहां भी बिना अनुमति विज्ञापन के लिए संरचना लगाई गई है, उसे जब्त करने और हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अवैध यूनिपोल हटाने के साथ-साथ इसके लिए जिम्मेदार लोगों और विज्ञापन एजेंसियों की पहचान भी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यूनिपोल या विज्ञापन के लिए किसी भी तरह की संरचना लगाने से पहले निगम से अनुमति लेना अनिवार्य है। निगम प्रशासन ने विज्ञापन लगाने वालों से पहले ही उन सभी जगहों की सूची मांगी है, जहां उनके विज्ञापन लगे हुए हैं। सूची में शामिल जगहों के अलावा कहीं और यूनिपोल लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पटना समेत पूरे राज्य में विज्ञापन और यूनिपोल को लेकर जल्द नई नियमावली लागू होने की तैयारी है। नगर विकास विभाग नई व्यवस्था को लेकर मंथन कर रहा है।0
0
Report
नेगढ़ में जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत, परिवार पर दुखों का पहाड़
Noida, Uttar Pradesh:नेगढ़ में जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत चारा काटने खेत पर गई थी युवती, अचेत अवस्था में मिली परिजन बसोली अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की जताई आशंका आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश राठौर सहित ग्रामीणों ने की आर्थिक सहायता की मांग ASI गिरधर सिंह राजपूत ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा मर्ग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की0
0
Report
बसंतपुर में ट्रक ड्राइवर पर हमला: चार गिरफ्तार, एक नाबालिग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहारा इलाके में ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, लूटपाट और चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अपचारी नाबालिग भी शामिल है। कहा गया कि बालोद जिले की ओर से एक ट्रक राजनांदगांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मोहारा क्षेत्र में आरोपियों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की कोशिश करने लगे। आरोपियों ने ड्राइवर को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक अपचारी नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर: तिलहरी में विवाद के बाद अर्जुन ने खंदारी नाले में कूदकर दम तोड़ा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज तिलहरी में डी मार्ट के सामने युवकों का विवाद विवाद ने लिया खौफ़नाक मोड़ जान बचाने के लिए अर्जुन नामक युवक ने खंदारी नाले में लगाई छलांग मची अफरा तफरी,स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची गोराबजार पुलिस युवक को बाहर निकालने चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन रेस्क्यू के दौरान युवक का निकाला गया शव डूबने से युवक की हुई मौत मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए पुलिस ने भिजवाया मामले को लेकर पुलिस ने 4 युवकों को अभिरक्षा में लिया घटना को लेकर पुलिस की सघन पूछताछ जारी0
0
Report
रूपवास में तेज रफ्तार हादसा: बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
Jaipur, Rajasthan:रूपवास(भरतपुर)रूपवास में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हादसे में गजेंद्र पुत्र बनवारी ठाकुर की मौके पर ही मौत, मृतक धौलपुर जिले के मोरीपुरा गांव का निवासी, दूसरा युवक महेंद्र पुत्र छिम्मन लाल ठाकुर गांव चिंदरावली(सरमथुरा) निवासी हुआ गंभीर रूप से घायल, गश्त के दौरान रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिले दोनों युवक, मौके पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी बरामद हुई, पुलिस ने दोनों को रूपवास अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महेंद्र को भरतपुर आरबीएम अस्पताल किया रेफर, पुलिस ने हादसे की परिजनों को दी सूचना, मृतक के शव को रूपवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, भरतपुर धौलपुर मार्ग पर स्थित रूपवास बाईपास की है घटना, रूपवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की。0
0
Report
कानपुर के Boho रेस्टोरेंट के पीछे कथित हुक्का बार पर देर रात पुलिस छापेमारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर Boho रेस्टोरेंट की आड़ में कथित हुक्का बार देर रात पुलिस ने की छापेमारी पुलिस से मौके से तीन को हिरासत में लिया गया। एंकर-स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में Boho रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान मौके से शराब की बोतले, हुक्का पाइप, नोजल और हुक्का का फ्लेवर बरामद किया गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है हुक्के से संबंधित कोटेशन WhatsApp के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाए जाते थे. वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक वायर रेस्टोरेंट संदिग्ध की भूमिका में है पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
चक्रधर समारोह की छठी सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय नृत्यों की विविधता का जलवा
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-41वें चक्रधर समारोह की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक, मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम, गौरीशंकर दाश ने ओडिसी और गुरु रीला होता एवं समूह ने ‘एकोऽहम् बहुस्याम्’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य की विविधता से रूबरू कराया। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य कवियों ने हास्य, व्यंग्य, वीर रस और गीतों से समां बांधा। 12 वर्षीय कथक नृत्यांगना अन्विता विश्वकर्मा ने लखनऊ घराने की कथक शैली में भाव, लय, ताल, तत्कार और पद-संचालन का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। वहीं मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की लय, ताल, भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं के जरिए शास्त्रीय नृत्य की कोमलता और सौंदर्य को मंच पर साकार किया। गौरीशंकर दाश ने ओडिसी की पारंपरिक शैली में मुद्राओं, भाव, लय और ताल का सुंदर संयोजन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में ओडिसी की शास्त्रीय गरिमा और भाव-अभिव्यक्ति देखने को मिली। वहीं गुरु रीला होता एवं समूह ने ‘एकोऽहम् बहुस्याम्’ के माध्यम से वैदिक ज्ञान और भारतीय जीवन-दर्शन को नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया। मंगलाचरण से शुरू हुई प्रस्तुति में अग्नि, जल, गृहस्थ आश्रम, नारी सम्मान, संन्यास और मोक्ष के भावों को नृत्य में अभिव्यक्त किया गया। इसके बाद हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने अपने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कविता तिवारी ने वीर रस और नारी सम्मान से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं, किशोर तिवारी ने छत्तीसगढ़ी गीतों से लोकजीवन की खुशबू बिखेरी, जबकि डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. दिनेश दिग्गज और अमन अक्षर ने हास्य, व्यंग्य और गीतों से माहौल को सुरमय बनाया।0
0
Report
राजनांदगांव: ब्याज के धंधे के दबंग गिरफ्तार, वीडियो वायरल—पुलिस ने कड़ी कार्रवाई
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में सूदखोरी और दबंगई के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में ब्याज के पैसों को लेकर एक युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की दबंगई का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें कानून का सबक सिखाया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सदर बाजार निवासी दीपक जैन और सौरभ जैन से सन्नी पंसारी ने तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। पीड़ित के मुताबिक वह उधार की रकम की किश्तें नियमित रूप से अदा कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उस पर पूरी रकम एक साथ चुकाने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच 18 सितंबर को दीपक जैन, सौरभ जैन और उनके साथी करण साहू ने सन्नी पंसारी को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाकर एक दुकान में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने और पीड़ित की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक जैन, सौरभ जैन और करण साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने तीनों का जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद कानून हाथ में लेने वालों को सख्त संदेश देना भी माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब साफ है कि ब्याज के लेन-देन की आड़ में किसी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती, मारपीट या कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।0
0
Report
मैदुरई में वैगई नदी सफाई अभियान, WE THE LEADERS के संस्थापक मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:MADURAI (TAMIL NADU): VAIGAI RIVER CLEAN-UP DRIVE BY WE THE LEADERS FOUNDER, WE THE LEADERS ANNAMALAI ATTEND CLEAN-UP DRIVE0
0
Report
Advertisement
