209721
कन्नौजः छिबरामऊ क्षेत्राधिकारी ओंकारनाथ शर्मा ने कोतवाली पुलिस के साथ मुख्य बाजार में किया पैदल गस्त
Chhibramau, Uttar Pradesh:क्षेत्राधिकारी ओंकारनाथ शर्मा और कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार में पैदल गस्त कर जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश में इत्तिहाद से खेल बदलेगा, मजलिस का परचम लहराने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:इंशा अल्लाह हो ताला, मटेरे में, बहराइच में और पूरे उत्तरप्रदेश में हम अपने इत्तिहाद की ताकत पर पूरा गेम बदल देंगे. अब यूपी में मजलिस का परचम लहरायेगा. *हम बुलडोजर से नहीं डरने वाले, एनकाउंटर से नहीं डरने वाले*, आई लव मुहम्मद बोलने से नहीं डरने वाले0
0
Report
थराली में जंगल आग: वन संपदा जलकर राख, ग्रामीणों ने आग बुझाई
Karnaprayag, Uttarakhand:अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की थराली रेंज के अंतर्गत वन पंचायत मेल्ठा, नेल-ढालू के जंगलों में भीषण आग लगने से न सिर्फ लाखों की वन संपदा जलकर राख हुई बल्कि वन्य जीव जंतुओं के भी अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि सूचना के वावजूद फायर वाचर आग बुझाने नहीं आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने کا काम शुरू किया लेकिन तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। बीओ 1/ पहाड़ों में बारिश के बाद चटक धूप खिलने से वनाग्नि की घटनाएं फिर से शुरू होने लगी हैं। थराली रेंज के अंतर्गत वनाग्नि की घटना को लेकर मेल्ठा वन पंचायत सरपंच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आग लगने के बाद वन विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा फायर टीम में जो लोग रखे हैं वह नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्वयं आग बुझा रहे हैं ताकि जंगल बच सके। महिला मंगल दल अध्यक्ष मेल्ठा उमा देवी ने बताया कि आग लगने के कारण चारापत्ती पौधे, बांज, बुरांश, काफल आदि अनेक पौधे और औषधीय पौधे जलकर राख हो चुके हैं, इसके साथ ही वन्य जीवों की भी क्षति हुई है, जो जंगल छोड़कर अब आवासीय बस्ती की ओर आ रहे हैं जिससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ गया है। बाइट- लक्ष्मण सिंह, वन पंचायत सरपंच- मेल्ठा। बाइट- उमा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष- मेल्ठा।0
0
Report
जयसिंहपुरा खोर JDA BSUP फ्लैट-A में असामाजिक तत्वों को रोकने को लेकर विरोध, विभाग से कार्रवाई की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयसिंहपुरा खोर के JDA BSUP फ्लैट-A ब्लॉक का मामला, असामाजिक तत्वों को फ्लैट आवंटन करने का विरोध. स्थानीय लोगों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि क्षेत्र में निवास के लिए पात्र और सभ्य परिवारों को ही आवास आवंटित किए जाएं. जयसिंहपुरा खोर निवर्तमान पार्षद सुरेश सैनी ने जेडीए से मांग कि जेडीए फ्लैट में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर-action_की_जाए. इन फ्लैटों में 40 प्रतिशत कब्जाधारी असामाजिक तत्व रह रहे. समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जयसिंहपुरा खोर की मुख्य सड़क से आंदोलन करके विरोध जताएंगे. क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए आवास आवंटन प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरती जाए और पात्र व्यक्तियों को ही फ्लैट आवंटित किए जाएं.0
0
Report
Advertisement
headline
Noida, Uttar Pradesh:जेवर, उत्तर प्रदेश | केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली वाणिज्यिक उड़ान रवाना करने से पहले केक काटा और यात्रियों को खास फ़्लाइट टिकट भी दिए।0
0
Report
जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ पहुंचे किसानों का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंची पहली फ्लाइट से आए किसान सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ आए किसानों का किया स्वागत अन्नदाता हमारे राष्ट्र की समृद्धि के आधार हैं। प्रदेश की विकास यात्रा में किसानों की सहभागिता और उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है: सीएम आज गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के निर्माण हेतु अपनी भूमि समर्पित करने वाले अन्नदाता बहनों-भाइयों का प्रथम उड़ान से लखनऊ आगमन पर स्वागत-अभिनंदन करने के साथ ही उनसे संवाद भी करूंगा: सीएम 'अन्नदाताओं का अभिनंदन, समृद्ध भारत का वंदन' इसी भावना के साथ प्रत्येक किसान बंधु की प्रगति हेतु हम प्रतिबद्ध हैं: सीएम0
0
Report
ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन पर जोर, समानता और सम्मान मांगने का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश में BJP को सत्ता में लौटने से रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार हैं, बशर्ते गठबंधन में हमें सम्मान और बराबरी का दर्जा मिले..."0
0
Report
Advertisement
हरियाणा महिला आयोग की नई चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शिनी ने सुरक्षा और सम्मान पर जोर दिया
Panchkula, Haryana:हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शिनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की कोई भी महिला यदि 자신의 समस्या लेकर महिला आयोग के पास आती है, तो उसकी शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऊषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आयोग के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराया जाएगा। नवनियुक्त चेयरपर्सन ने कहा कि वह सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी और महिला हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को बेझिझक आयोग के समक्ष रखें, ताकि उन्हें समयबद्ध न्याय और सहायता मिल सके।0
0
Report
यूपी में इत्तिहाद का दम: डर से नहीं, नारे और कार्रवाई से जीत
Noida, Uttar Pradesh:इंशा अल्लाह हो ताला, मटेरे में, बहराइच में और पूरे उत्तरप्रदेश में हम अपने इत्तिहाद की ताकत पर पूरा गेम बदl देंगे. अब यूपी में मजलिस का परचम लहरायेगा. हम बुलडोजर से नहीं डरने वाले, एनकाउंटर से नहीं डरने वाले, आई लव मुहम्मद बोलने से नहीं डरने वाले0
0
Report
जेवर एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ान शुरू, ब्रजेश पाठक बोले मोदी मार्गदर्शन में यूपी तरक्की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें प्रारंभ हो रही हैं। मैं प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।"0
0
Report
Advertisement
गौरक्षणी के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की मौत
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में एनटीपीसी थाना क्षेत्र के गौरक्षणी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। आनंद कुमार सहनौरा गांव का रहनेवाला है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आनंद कुमार बाइक से तड़के सुबह 3:30 बजे बाढ़ स्टेशन से अपने घर सहनौरा लौट रहे थे। इसी दरमियान एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। एनटीपीसी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गायों को चारा खिलाकर दिया संदेश
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में गायों को चारा खिलाया।0
0
Report
यूपी में इत्तिहाद की ताकत से खेल बदलेगा, बुलडोजर और एनकाउंटर से नहीं डरेंगे
Noida, Uttar Pradesh:इंशा अल्लाह हो ताला, मटेरे में, बहराइच में और पूरे उत्तरप्रदेश में हम अपने इत्तिहाद की ताकत पर पूरा गेम बदल देंगे. अब यूपी में मजलिस का परचम लहरायेगा. हम बुलडोजर से नहीं डरने वाले, एनकाउंटर से नहीं डरने वाले, आई लव मुहम्मद बोलने से नहीं डरने वाले0
0
Report
Advertisement
जालौन में सूने घर में चोरों ने 6 लाख के आभूषण कैश ले उड़े
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन\n\nजालौन में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,\n\nबंद पड़े घर के ताले तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सोना-नगदी लेकर पर किया हाथ साफ,\n\nघर में रखे करीब 6 लाख रुपए कीमत के 5 तोला सोने के आभूषण और 65 हजार कैश लेकर फरार हुए चोर,\n\nसूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी,\n\nआसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस,\n\nजालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव का मामला।0
0
Report
कौशांबी में शादी से ठीक पहले युवक ने फांसी लगाई, परिवार में मातम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:युवक ने फांसी लगाकर दी जान. कौशांबी जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. युवक की अगले महीने 8 जुलाई को शादी होने वाली थी और वह महज दस दिन पहले ही मजदूरी कर घर लौटा था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव का है. ग्रामीणों की नजर सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटक रहे युवक के शव पर पड़ी. यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. ग्रामीणों की सूचना पर करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान 28 वर्षीय बुधराम पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि बुधराम हापुड़ जिले में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था और करीब दस दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था. परिजनों के मुताबिक बुधराम की सगाई पास के बंधवा गांव में हुई थी और आगामी 8 जुलाई को उसकी शादी तय थी. शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है. घटना की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई घायल
Sandana, Uttar Pradesh:क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, घुसंपुरवा थाना इमलिया सुल्तानपुर निवासी जय पाल पुत्र लल्लू तथा गेगलापुर थाना मिश्रिख निवासी राममिलन पुत्र रामऔतार किसी कार्य से संदना आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेहड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
