icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209725
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar SrivastavaFollow23 Jun 2024, 09:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हजारीबाग-चतरा में गैंग फायरिंग: पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग की ओर से हजारीबाग और चतरा जिले में लगातार फायरिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उत्तरी छोटानागपुर रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। केरेडारी थाना क्षेत्र में बीती रात ऋत्विक कंपनी के गेट पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

अजमेर में कल पंचायत चुनाव की मतगणना, 10 समितियाँ व 33 सीटों के परिणाम

Ajmer, Rajasthan:पंच - अजमेर में कल खुलेगा पंचायत चुनाव का जनादेश 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों का आएगा परिणाम मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी पंचायत चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अजमेर जिले की सभी 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद की 33 सीटों के लिए कल मतगणना होगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला सामने आ जाएगा ...मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले की सभी 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना के लिए 10 काउंटिंग रूम बनाए जा चुके हैं..उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए काउंटिंग असिस्टेंट और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग भी पूरी करवाई जा चुकी है। प्रशासन की ओर से मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
0
0
Report

पॉक्सो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा, पहाड़ियों में दबोचा गया

Alwar, Rajasthan:अलवर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉक्सो-1 के एक मामले में पेशी भुगतकर लौट रहा आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी ने चालानी गार्ड के एक सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशी के बाद पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में लौट रहा था। इसी दौरान उसने सिपाही पर हमला कर दिया और सागर की तरफ भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसका पीछा शुरू किया। आरोपी पहाड़ियों पर चढ़ गया, जिसके चलते उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार मनसा माता मंदिर के आगे पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर डीएसपी राजेश कसाना ने बताया कि पॉक्सो-1 के एक मामले में आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वह चालानी गार्ड को छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। साथ ही गार्ड और संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पॉक्सो-1 के वाहन चालक संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिपाही के हाथ में नुकीली चीज चुभाई और सागर की तरफ भाग गया। पीछा करने पर वह पहाड़ियों पर चढ़ गया, जहां काफी मशक्कत के बाद उसे मनसा माता मंदिर के आगे की तरफ से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दरभंगा दौरे: 105 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Darbhanga, Bihar:दरभंगा- 22 नवंबर को दरभंगा हवाईमार्ग से आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,54 वा मिथला बिभूति पर्व समारोह का करेंगे उद्धघाटन,मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि करीब 346.26 करोड़ रुपये होगी,,दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, दरभंगा - बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को दरभंगा दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नागेन्द्र झा स्टेडियम में जिले की कुल 330 कडोड की लागत से 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे दरभंगा में आयोजित होने वाले विद्यापति पर्व समारोह का भी उद्घाटन करेंगे। उक्त बातें की जानकारी दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुल 103 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 33,008.75 लाख रुपये है। वहीं, 2 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल प्राक्कलित राशि 1,617.21 लाख रुपये निर्धारित है। इस प्रकार मुख्यमंत्री के हाथों कुल 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा, जिसकी समेकित प्राक्कलित राशि 34,625.96 लाख रुपये यानी करीब 346.26 करोड़ रुपये है।
0
0
Report

कोटपूतली-बहरोड़ में मतगणना केंद्र के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, प्रवेश व्यवस्था जारी

Jaipur, Rajasthan:जिले में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ADM सोहन सिंह नरुका, ASP नाजिम अली, SDM योगेश देवल चुनाव शाखा प्रशासनिक अधिकारी तेजपाल यादव सहित अन्य अधिकारी मतगणना केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी ने कहा मतगणना कल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में होगी, जिसके लिए प्रवेश व्यवस्था, समय-सारिणी और सुरक्षा के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही देवउठनी एकादशी के मद्देनजर बाजारों में भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज रहेगा जहां प्रवेश समय सुबह 7:00 बजे से RO, ARO स्टाफ, काउंटिंग कर्मचारियों और काउंटिंग एजेंट्स का प्रवेश शुरू होगा। गेट नंबर 1 से काउंटिंग स्टाफ और RO/ARO स्टाफ का प्रवेश रहेगा; गेट नंबर 2 से मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे; गेट नंबर 3 काउंटिंग एजेंट्स के लिए तीन स्तरीय प्रवेश समय रहेगा: पहला राउंड सुबह 7:00 बजे एंट्री; दूसरा राउंड सुबह 9:30-10:00 बजे; जिला परिषद सदस्य: दोपहर 12:30-1:00 बजे तक एंट्री कर पाएंगे। आमजन से ADM सोहन सिंह नरुका ने अपील की है कॉलेज परिसर के आसपास भीड़ न करे। परिषर के चारों ओर लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे ताकि हर पल की जानकारी और अपडेट साझा की जा सके। ADM ने कहा LBS कॉलेज के सामने का मार्ग बैरिकेडिंग कर बंद रखा गया है और वहां मौजूद सभी वेंडर्स की उपस्थिति भी रोक लगा दी गई है। कॉलेज के सामने जगह की कमी और हाईवे होने के कारण अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और घर पर रहकर टीवी व मीडिया के माध्यम से लाइव अपडेट देखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का जुलूस प्रतिबंधित रहेगा。
0
0
Report

दौसा में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना 20 नवम्बर को, पोस्टल बैलेट से शुरू होगी

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 की मतगणना बीस नवंबर को पीजी कॉलेज परिसर में होगी मतगणना पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी जिला परिषद के 37 ओर चौदह पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की होगी गणना जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा ने मतगणना स्थल का लिया जायजा कहा पहले पोस्टल बैलट की होगी गणना उसके बाद पंचायत समिति सदस्यों ओर जिला परिषद सदस्यों के मतों की होगी गणना मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा का बनाया गया घेरा पूरी जांच पड़ताल के बाद ही होगा प्रवेश दौसा जिला परिषद के 37 सदस्यों और जिले की 14 पंचायत समिति के 220 सदस्यों के मतों की गणना 20 नवंबर को सुबह 8:00 बजे पीजी कॉलेज परिसर में प्रारंभ होगी इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा ने मतगणना स्थल का जायजा लिया साथ ही मतगणना में तैनात सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए डॉक्टर सौम्या झा ने कहा पहले पोस्टल बैलट की गणना होगी और उसके बाद पंचायत समिति सदस्य और फिर जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा घेरा بنایا गया है जहां पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा संभवतया 9:00 बजे से परिणाम आना शुरू होंगे वहीं परिणामों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां कौशल्या देवी,दौसा से कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना ने जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ा और तीनों ही जिला प्रमुख के प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं तो वहीं पंजाब कैडर के IAS सुमेरसिंह गुर्जर की पत्नी पिंकी गुर्जर और पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के बेटे रोहित बंशीवाल ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा और दोनों ही प्रधान के दावेदार माने जा रहे हैं ऐसे में इनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर है जनता ने किसके जीत का सेहरा बांधा और किसको हार का स्वाद चखाया यह कल परिणाम आने पर साफ होगा हालांकि फिलहाल सभी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त ।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के जिला परिषद और पंचायत समितियों की गिनती आज, ग्रामीण सत्ता किसके हाथ?

Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में गांवों की सरकार का फैसला कल होगा... जयपुर में जिला परिषद और 22 पंचायत समितियों के 443 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 1,291 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा...सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज में सुबह 8 बजे से 243 टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू होगी... जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना एक साथ होगी... अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ग्रामीण सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी और किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा... एक नजर में मतगणना का गणित जिला परिषद वार्ड-57 जिला परिषद प्रत्याशी-154 पंचायत समितियां-22 पंचायत समिति वार्ड-386 पंचायत समिति प्रत्याशी-1,137 कुल वार्ड-443 कुल प्रत्याशी-1,291 मतगणना कक्ष-27 जिला परिषद की टेबल-98 पंचायतर समिति की टेबल-145 कुल मतगणना टेबल-243 मतगणना शुरू सुबह-8 बजे बहरहाल, चार चरणों में मतदान के बाद शुक्रवार को आने वाले नतीजे जिले की ग्रामीण राजनीति की नई तस्वीर तय करेंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों में किस दल का पलड़ा भारी रहेगा और किन प्रत्याशियों को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है, इसका फैसला मतगणना के साथ सामने आएगा। ग्रामीण सत्ता के इन नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ प्रत्याशीों और उनके समर्थकों की निगाहें टिकी हैं। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर।
0
0
Report

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, तीन घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow4m ago
Jasovar, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल, तीन घायल, एक ट्रामा सेंटर रेफर।एक पक्ष को नहीं लगी चोट तो मंडलीय अस्पताल में ही होने लगी मारपीट किसी तरह मौके पर मौजूद कई चौकी प्रभारियों ने संभाला मोर्चा , किसी तरह अस्पताल में शांत हुआ मामला , घटना के दौरान अफरा तफरी का अस्पताल में था माहौल , नगर मजिस्ट्रेट के आदेश की पुलिस विभाग को नहीं थी जानकारी, वरना शायद नहीं होती मारपीट की घटना! मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सीओ सिटी अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी और दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
0
0
Report

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों की लकड़ी चोरी का बड़ा खुलासा

Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में अवैध पातन समेत जंगल की बेशकीमती लकड़ियों की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। VTR के राघीया वन प्रक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ वन्य जीव और जंगल की सुरक्षा करने वाले वनकर्मी ही जंगल से लकड़ी चोरी करते पकड़े गए हैं। इसके बाद महकमे में हड़कंप मचा है। दरअसल VTR में वन विभाग के ही वनरक्षी सोनू कुमार ने अपनी टीम के साथ राघीया वन प्रक्षेत्र के कम्पार्टमेंट-44 में ट्रैक्टर पर जलावन की लकड़ी लोड करते देखा। जब लकड़ी लोड कर रहे वनरक्षक टीटी मणीकांत से पूछा गया कि यह प्रतिबंधित लकड़ी किसके आदेश पर लोड किया गया और कहाँ ले जा रहे हो, तो मणीकांत बोले कि ये लकड़ियां पास के गांव में आयोजित अष्टयाम के लिए जा रही हैं। लेकिन जब जलावन की लकड़ी हटाकर नीचे देखा गया तो पुआल से ढक कर रखें गए सागवन की गिल्लीयां लोड की गई थीं। इन गिल्लीयों के बारे में वनरक्षक से पूछताछ पर आरोपी मणीकांत चुप रहे। जवाब नहीं मिलने पर लकड़ियां जब्त कर VTR के रघीया रेंज कार्यालय ले आाए गए। इस घटना के बाद एक वनकर्मी पर वन विभाग की कार्रवाई देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। रघीया रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि ये घटना सही है। लिहाजा इस लकड़ी को वनरक्षी सोनू कुमार ने जब्त किया है और आगे की कार्रवाई उनकी तरफ से की जा रही है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से अवैध पातन की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं; ऐसे में अब वनकर्मी ही वन सम्पदाओं को नुकसान पहुंचाकर अपनी जेब गर्म करने लगे हैं। आप देखें और सुनें कि कैसे आरोपी वनकर्मी मणीकांत ने कहा कि हमने गलती की है; जो सजा मिले वह स्वीकार है...! बाइट - मणीकांत, आरोपी वनकर्मी टीटी VTR बाइट - राजेश कुमार, रघीया रेंजर, वाल्मीकि टायगर रिजर्व, आसमानी रंग की शर्ट पहने हुए
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर : पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और दो बेटों पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow7m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:

मुजफ्फरनगर: बहुजन समाजवादी पार्टी से बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और उनके दो बेटे पर मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने हरिद्वार स्थित एक फैक्ट्री को धोखाधड़ी से खुद की बताकर उससे तकरीबन 75 लाख रुपए की कीमत का स्क्रैप और स्पंज आयरन मंगाया था। आरोप है कि इसके बाद पैसा मांगने पर व्यापारी जितेंद्र चौधरी को शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों धमकी भी दी थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर तुरंत पूर्व विधायक शाहनवाज राणा उसके दोनों बेटों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4),338,336(3),340(2)और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि देखिए वादी जितेंद्र चौधरी के कहने पर एक फ्रॉड फोरर्जरी इत्यादि की धाराओं से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया था। उस प्रार्थना पत्र पर संयोजित तरीके से सीओ मंडी के द्वारा जांच की गई जो हमारी सेल की प्रकिया होती हैं। उस जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यह पाया गया। प्रथम दृष्टि एफआईआर होने के साक्ष्य है। उसके बाद थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में 541/26 शाहनवाज राणा और उनके साथियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी विवेचना में सारे साक्ष्य सम्मिलित करने के बाद उस विवेचना का गुणवत्ता पूर्वक और समयबद् तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

0
0
Report

घाटशिला में 80 हजार रुपये लूट: दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई 80 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हथियार का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा गांव निवासी 40 वर्षीय सोनापति बेरा और सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय नौशाद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूट में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, चाकू, फाइटर और 68 हजार 120 रुपये नकद बरामद किए हैं। दरअसल, बीते 17 नवंबर को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के गोगलो जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट को अपना निशाना बनाया था। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एजेंट से 80 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक टैबलेट लूट लिया था। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लूट की वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर JH05AR6727 है। वाहन मालिक नौशाद अंसारी की पहचान होने के बाद पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन खंगाली। मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई। इसी क्रम में 18 नवंबर की शाम श्यामसुंदरपुर और बहरागोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से धालभूमगढ़ पुलिस ने श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के केरुकोचा के पास छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर कंपनी के एजेंट से लूटे गए मोबाइल और टैबलेट भी बरामद कर लिए गए। बरामद सामानों में लूट में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक चाकू, एक फाइटर और 68 हजार 120 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धालभूमगढ़ थाना कांड संख्या 33/2026, दिनांक 17 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(3)/3(5) में मामला दर्ज किया है। इस पूरी कार्रवाई में घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगुरी, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा, श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार समेत धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लूटकांड का खुलासा होने के साथ ही क्षेत्र में अपराधियों के बीच सख्त संदेश गया है।
0
0
Report

अपर्णा यादव का पोस्टर समर्थन: राम- कृष्ण मुद्दा नहीं, चुनावी ऊर्जा बढ़ती है

Kanpur, Uttar Pradesh:भाजपा के हमने किया श्रीराम, हम ही करेंगे राधे-राधे पोस्टर का अपर्णा यादव ने किया समर्थन, बोलीं- ऐसे नारों से लोगों में आती है ऊर्जा – राम और कृष्ण हमारे पूजनीय हैं इन्हें चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए –सपा की रैली में छात्र की मौत बेहद दुखद, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई कानपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भाजपा के 'हमने किया श्रीराम, हम ही करेंगे राधे-राधे, कमल खिला देंगे' वाले पोस्टर का खुलकर समर्थन किया है। गुरुवार को कानपुर पहुंचीं अपर्णा यादव ने कहा कि चुनाव के समय ऐसे नारे चलते रहते हैं। भाजपा की तरफ से जारी किए गए इस तरह के नारों से आम लोगों में एक नई ऊर्जा और जोश आता है। उन्होंने मथुरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण हमारे पूजनीय हैं इसलिए इन्हें चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के लिए मथुरा मंदिर को और बेहतर बनाने का फैसला सरकार बहुत पहले ही ले चुकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मथुरा में कारसेवा के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दिए गए न्योते पर भी अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह बहुत अच्छी शुरुआत की है। अपर्णा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक न्योते दिए जाते हैं और जिन्हें भी यह न्योता मिला है उन्हें इसे खुशी-खुशी स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिक बयानबाजी के बीच उन्होंने सपा की पीडीए रैली के दौरान एक नाबालिग छात्र की मौत की घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की रैली या कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आयोग की तरफ से भी यह पक्का किया जाएगा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और दोषियों को सख्त सजा मिले। निरीक्षण के अनुभव बताते हुए अपर्णा यादव ने स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और एक अच्छी खबर दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में रह रहीं दो छोटी बच्चियां जिनमें से एक डेढ़ साल की और दूसरी 11 महीने की है गोद ली जा रही हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिन बेटियों को कभी उनके माता-पिता ने छोड़ दिया था आज वे अच्छे घरों और सुरक्षित हाथों में जा रही हैं। वहीं महिला आश्रय गृहों की जानकारी सार्वजनिक न किए जाने के सवाल पर उन्होंने कानूनी मजबूरियों का हवाला दिया。 उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर 2024 में शपथ लेने के महज 20 दिनों के अंदर महिला आयोग की 28 सदस्यों की टीम ने रुके पड़े 20 हजार मामलों को तेजी से निपटाया था। इससे पहले अपने एक दिन के दौरे के तहत अपर्णा यादव ने गोविंद नगर स्थित खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में शकुन्तला देवी राज शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा रखे गए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव एवं वीरांगना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां पढ़ने वाली बच्चियों को आयरन की गोली, फल और पढ़ाई का सामान बांटा और वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के कालपी की कागज़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें आग बुझाने में जुटीं

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन LIVE AAG जालौन के कालपी में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग की लपटों से धू-धू कर जल उठी कागज फैक्ट्री, आसमान में उठा धुएं का काला गुबार, कागज फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी आग लगने की सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी काफी देर से आग बुझाने में जुटे, शॉर्ट सर्किट से कागज फैक्ट्री में आग लगने की जताई जा रही आशंका, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के तुलसीराम कागज फैक्ट्री का मामला।
0
0
Report

2.8 किमी घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग की शुरुआत, ग्रामीणों में उत्साह

Karnaprayag, Uttarakhand:घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा चमोली जिले के अंतर्गत घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। 2.8 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक लखपट बुटोला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
0
0
Report

दिल्ली के लाजपत नगर की बेसमेंट में आग, एक की मौत, एक घायल

New Delhi, Delhi:दिल्ली लाजपत नगर में चार मंजिल की बेसमेंट में बुधवार की दोपहर को लगी आग एक की मौत दूसरा घायल। मृतक गौरव सिंह के पिता CISF में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और कहा कि घर का चिराग सोशल मीडिया ऑफिस की बड़ी लापरवाही के चलते बुझ गया। दिल्ली पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करे। लोकेशन: दिल्ली। ग्वालियर से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार को बेटी के परिवार के ख़ुशी के प्रोग्राम में परिवार के लोग गए थे, बेटा बुधवार को दिल्ली लौट आया और दोपहर ऑफिस गया जहां बेसमेंट में आग लग गई। आग के दौरान गौरव फंस गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार चाहता है कि दिल्ली पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top