284001
झांसी में गर्मी के चलते पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। आपको बता दें महिलाओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के सामने खाली बर्तन के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने नारेबाजी की और पानी की परेशानी का समाधान होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। सूचना के अनुसार प्रदीप जैन के साथ महिलाएं जीएम कार्यालय पहुंची जहां घेराव कर उन्होंने प्रदर्शन किया की टैंकरों से पानी की परेशानी खत्म नहीं हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मदन राठौड़ ने कांग्रेस की एकजुटता पर तंज कसा, वॉर रूम में घमासान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस की पंचायत चुनावों को लेकर हुई बैठक को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस की एकजुटता पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कभी एक नहीं हो सकते। मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत ने कहा, आज भी इंचार्ज तो मैं हूं। इसका मतलब ये है कि किसी को कोई जगह मिलने वाली नहीं है। कांग्रेस वॉर रूम में नेताओं ने एक-दूसरे पर शब्दों के वार किए। मदन राठौड़ ने कहा कि एकता की बात वही करते हैं, जहां एकता नहीं है। कांग्रेस का संगठन जनता के बीच नहीं है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने कहा था कि सचिन पायलट अब पहले जैसी गलती नहीं करेगा। ये मन की आग को हाव देने जैसा है । ये उनके मन के भाव हैं। अशोक गहलोत खुद को मठाधीश मानते हैं। मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस नेता एक नहीं हो सकते कांग्रेस केवल एकजुटता का स्वांग कर रही है。0
0
Report
बसेड़ी के सरकारी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं, ग्रामीण SDM को ज्ञापन देकर नियुक्ति मांग
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी में स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने और पशु चिकित्सा सेवाओं को सुचारू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने उपखंड अधिकारी (SDM) को मुख्यमंत्री और पशुपालन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बसेड़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग पशुपालन पर निर्भर हैं। पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन पशु चिकित्सालय में लंबे समय से स्थाई डॉक्टर का पद खाली पड़ा है। इसके कारण बीमार पशुओं को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। पशुपालकों ने बताया कि आपात स्थिति में उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर निजी चिकित्सकों की सेवाएं लेनी पड़ती हैं या फिर अपने बीमार पशुओं को लेकर दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से पशुओं की मौत भी हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द चिकित्सालय में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई तो क्षेत्र के पशुपालक और ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में क्षेत्र के पशुपालक, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे0
0
Report
बीकानेर के रिषभ ने जीता 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप
Karauli, Rajasthan:70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न: बीकानेर के रिषभ बने चैंपियन, राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का आह्वान जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आलावाड़ा के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रारंभिक शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस (छात्र-छात्रा 14 वर्ष) प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। सीबीईओ कमलेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सीडीईओ सुनील कुमार शर्मा ने विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाने तथा उपविजेताओं को निरंतर तैयारी जारी रखने की सीख दी। एकल फाइनल में बीकानेर के रिषभ ने रोमांचक भिड़ंत में चंद्रादित्य को 3-2 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के छात्र दलीय वर्ग में बीकानेर प्रथम, कोटा द्वितीय व चूरू तृतीय रहा, जबकि छात्रा दलीय स्पर्धा में उदयपुर प्रथम, चूरू द्वितीय व जयपुर तृतीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में छात्र वर्ग से रिषभ (बीकानेर) प्रथम, चंद्रादित्य द्वितीय व रिषित (कोटा) तृतीय रहे, वहीं छात्रा वर्ग में कौशिकी (टोंक) प्रथम, रूही (कोटा) द्वितीय व गरिमा (चूरू) तृतीय रहीं। एडीईओ राधा रमन शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा भामाशाहों का सम्मान हुआ। मंच संचालक प्रियकांत व भगत सिंह बेनीवाल ने किया।0
0
Report
Advertisement
116 साल बाद चीते बुंदेलखंड लौटे: सीएम ने विकास का संकल्प दोहराया
Sagar, Madhya Pradesh:116 साल बाद चीतों की वापसी, मुख्यमंत्री बोली बुंदेलखंड के विकास के लिए सरकार संकल्पित. आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में एक नर और एक मादा चीता छोड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस टाइगर रिजर्व में पहले चीते छोड़ने थे 하지만 तीसरे नंबर पर छोड़े जा रहे हैं; इनके विकास और संरक्षण में सरकार हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि सागर सहित बुंदेलखंड के विकास के लिए सरकार संकल्पित है और जमीन पर भी विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं।0
0
Report
ईंग्रेज़बाज़ार नगरपालिका के चेयरमैन की आज नियुक्ति, ममता समर्थक तृणमूल councillors निर्दलीय बनेंगे और बीजेपी को समर्थन
Malda, West Bengal:ইংরেজবাজার পুরসভহার আজ চেয়ারম্যান নিয়োগ হবে। তার আগে মমতা পন্থী তৃণমূল কাউন্সিলারা নির্দল হচ্ছে। এসডিও র কাছে তৃণমূল দল থেকে পদত্যাগের পত্র জমা দিচ্ছে। নির্দল কাউন্সিলার হয়ে বিজেপিকে সমর্থন ইংরেজবাজার পুরসভা চেয়ারম্যান নিয়োগে অংশগ্রহন করবে।0
0
Report
पटवारीयों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया: सरकार नहीं मानी तो काम बंद कराने की चेतावनी
Damoh, Madhya Pradesh:बड़ी खबर, पटवारी हुए सभी सरकारी ग्रुप्स से लेफ्ट, 48 घंटे का अल्टीमेटम, कर देंगे सभी सरकारी काम बंद..एंकर/ एमपी के लिए बड़ी खबर है यहां सूबे के पटवारियों ने सरकार को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है और इन घंटों में यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो पूरी तरह से काम बंद करने की चेतावनी दी गई है। दमोह में पटवारियों ने कलेक्टर को एक सूचना पत्र देकर प्रदेश भर के पटवारियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का पत्र दिया है। दरअसल कई दिनों से प्रदेश के पटवारी स्वामित्व योजना का विरोध कर रहे है और इस विरोध के चलते प्रदेश में कई जगहों पर पटवारियों को सस्पेंड और टर्मिनेट करने जैसी कार्यवाहियों को अंजाम दिया है जिससे पटवारी नाराज है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले आज पटवारियों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के सभी वाट्सअप ग्रुप से भी लेफ्ट मार दिया है और अब 48 घंटों की सख्त चेतावनी दी है。0
0
Report
Advertisement
कक्षा 11 की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों मौत का कारण नहीं बता पाए
Muskara, Uttar Pradesh:कक्षा 11 की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों मौत का कारण नहीं बता पाए। कस्बा के चुड़ैल मुहाल निवासी बाबूराम कुशवाहा ने बताया कि उसकी बेटी प्रेमवती की शादी पास के गांव बंडवा में की थी। बंडवा गांव में इंटर कालेज न होने के चलते प्रेमवती की पुत्री कोहिना 16 वर्ष कस्बा के राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही थी। बताया कि आज सुबह कोहिना कोचिंग पढ़ने गई और वापस घर लौट कर खाना खाकर कालेज पढ़ने चली गई। इसी बीच कोहना की नानी, नाना व मां प्रेमवती आदि परिवार सहित खेत में तिल की फसल काटने चले गए। घर में लगे ताले की चाबी परिवार में दे गये ताकि कोहना स्कूल आए तो घर में लगा ताला खुल जाए। बताया कि कोहिमा स्कूल से घर आई और घर के अंदर बनी रही लगभग शाम 6 बजे परिवार की भतीजी आराधना ने अंदर जाकर देखा कि कोहिना कच्चे कमरे में दुपट्टा से फंदे पर लटक रही है तो वह चीखती हुई बाहर आई जिस पड़ोसी और परिवारीजन दौड़ पड़े और कोहिना को सीएचसी पहुंचाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ मनुलिका वर्मा ने कोहिना को मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना उपनिरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी मिली है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
संभल में " सपा के नवाब " इकबाल महमूद अब ' शहजादे ' सुहेल इकवाल को सौंपेगे सियासी विरासत।
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल विधानसभा सीट से 7 वी वार सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद का 31 साल के लंबे सियासी सफ़र के वाबजूद संभल की सियासत पर ' इकबाल ' कायम । लंबी सियासी पारी के बाद सपा विधायक नवाब इकवाल महमूद ने सियासी विरासत अपने शहजादे सुहेल इकवाल को सौंपने का किया ऐलान .. बेटे सुहेल इक़बाल को 2027 के चुनाव में उतारने की तैयारी, पार्टी से बेटे के लिए मांगेंगे टिकट । सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता मौलाना ममलुकुर्र रहमान वर्क ने भी सपा से टिकट के लिए ठोंकी दावेदारी । वर्क और नवाब परिवार के बीच सियासी अदावत को लेकर चर्चा में रहती है संभल सीट .. सपा विधायक पर सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे / सियासत के लिए तुष्टिकरण की सियासत ... विवादित बयान वाजी के लगते रहे है आरोप ..0
0
Report
11 केवी बिजली लाइन टूटने से किसान की मौत, परिवार में मातम
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवती में 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से एक किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद किसान का शव करीब पांच दिनों तक खेत में पड़ा रहा। मृतक की पहचान ग्राम सेवती निवासी कमलदास मानिकपुरी के रूप में हुई है। कमलदास 30 सितंबर की सुबह फसल देखने खेत गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद बिल्हा थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी बीच 7अक्टूबर को बिजली विभाग के कर्मचारी 11 केवी लाइन में मरम्मत कार्य के लिए खेत पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने खेत में औंधे मुंह पड़े एक व्यक्ति का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बिल्हा पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान गुमशुदा कमलदास के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा था जिसकी चपेट में आने से कमलदास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बिजली लाइन की स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
काशी में शिवयात्रियों का भव्य स्वागत: 2200 किमी पदयात्रा ने इतिहास गढ़ा
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में भव्य स्वागत: काशी पहुंचे शिवायात्रियों पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया。 • अनोखा अंदाज: वीआईपी नेताओं ने खुद यात्रियों के पास जाकर उनके ऊपर फूल बरसाए, जिससे पूरा माहौल शिवभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया。 • यात्रियों में भारी उत्साह: इस अनोखे और अभूतपूर्व स्वागत से सेवायात्री गदगद और जबरदस्त जोश से लबरेज नजर आए。 • काशी जैसा स्वागत कहीं नहीं: गदगद नजर आये यात्रियों ने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने काशी जैसा भव्य और आत्मीय स्वागत पहले कभी नहीं देखा。 • 2200 किलोमीटर का सफर: यात्रियों ने 22 दिनों में लगभग 2200 किलोमीटर की लंबी और कठिन पैदल यात्रा पूरी की है。 • पलभर में मिटी थकान: शिवायात्रियों का कहना था कि वीआईपी नेताओं द्वारा मिले इस सम्मान और स्वागत ने उनकी 22 दिनों की पूरी थकान पलभर में मिटा दी。 • काशी में महासमागम: सीएम योगी और हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी ने इस स्वागत समारोह को और भी खास और ऐतिहासिक बना दिया。 • शिवभक्तों का आभार: यात्रा पूरी कर पहुंचे भक्तों ने काशी वासियों और राज्य सरकार के आतिथ्य सत्कार का दिल से धन्यवाद किया。 • गूंजे हर-हर महादेव के नारे: पुष्प वर्षा के दौरान पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और जयकारों से गूंज उठा。 • ऐतिहासिक क्षण: 2200 किमी की पदयात्रा का अंत काशी में इस भव्य स्वागत के साथ एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण बन गया。0
0
Report
शाहजहांपुर: संकट में अन्नदाता का संबल बनी सरकार, 7384 किसानों को मिले ₹5.06 करोड़ के मुआवजे के चेक
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भारी बारिश के बाद प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के दर्द पर मरहम लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने फौरी और बड़ी राहत पहुंचाई है। हाल ही में हुई भारी बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए पुवायां तहसील के 7,384 किसानों को कुल 5 करोड़ 6 लाख 349 रुपये की मुआवजा राशि सीधे वितरित की गई। पुवायां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय बीजेपी विधायक चेतराम ने अपने हाथों से प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और संकट के हर दौर में अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि नुकसान का त्वरित आकलन कर रिकॉर्ड समय में सहायता राशि पात्र किसानों तक पहुंचाई गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि शेष बचे किसानों का सर्वे भी युद्धस्तर पर जारी है, ताकि किसी भी प्रभावित किसान को नुकसान की भरपाई से वंचित न रहना पड़े। सीधे हाथों में मदद मिलने से पुवायां क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई। सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि समय पर मिली इस आर्थिक मदद से उन्हें अगली फसल की तैयारी करने में बड़ा संबल मिलेगा।0
0
Report
नरसिंहपुर में आंधी-तूफान से फसलें चौपट, पेड़ गिरे, किसानों में चिंता
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में खेतों में खड़ी धान की फसल चौपट होने की खबर है, वहीं तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे और खेतों में खड़े बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। चीचली, सुदरास और खेरी क्षेत्र में बारिश और आंधी से फसलों को ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल भी तेज हवाओं के कारण गिर गई। कुछ इलाकों में मामूली ओले गिरने की भी खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को फसल नुकसान से भारी नुकसान की आशंका है।0
0
Report
Advertisement
खैरथल में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू, प्रमुख मार्गों से कब्जे हटेंगे
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल शहर में लगातार बढ़ रहे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद जल्द ही व्यापक अभियान शुरू करने की तैयारी में है। नगरपालिका परिषद सभापति विक्रम चौधरी ने इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए वार्ता की है, सभापति ने कहा कि आगामी दो से तीन दिनों में पुलिस जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा, साथ ही खैरथल शहर की सुंदरता और मुख्य मार्गों की चौड़ाई अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रही है, कई स्थानों पर लोगों ने दुकानों के आगे पक्के निर्माण, चबूतरे और टीन शेड लगाकर सड़क तक कब्जा कर रखा है, इससे मुख्य मार्ग संकरे दिखाई देते हैं और आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। इस अभियान के दौरान किशनगढ़ बास रोड, मातौर रोड, हरसोली रोड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग सहित शहर के प्रमुख रास्तों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।0
0
Report
उदयपुर: 50 लाख कीमत की MDMA के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की हिरण नगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 50 लाख रुपए मूल्य की 470 ग्राम एमडीएमए बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरड़ा से खेड़ा जी बावजी जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की। जहां पुलिस की नाकेबंदी को देखकर स्कार्पियो सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में मनीष मेघवाल, शंकर गायरी और नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की इस खेप को उदयपुर से बाड़मेर ले जाने की फिराक में थ। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश: चार गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दुर्ग से राजनांदगांव लौट रहा था। इसी दौरान शहर के स्टेट हाई स्कूल के पास कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिस्टल दिखाई और जान से मारने की कोशिश की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान चिखली क्षेत्र से चार युवकों—विपिन जानवेल्स, अमन जेम्स शेरोन जेम्स और अफरोज खान—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद पिस्टल और कारतूस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
