284001
झांसी में पति हुआ अमीर तो 22 साल बाद लौटी पत्नी, पति को लूटकर हुई फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम सारमऊ में एक मामला सामने आया है। 60 वर्षीय अनिल की पत्नी, जो 22 साल पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी, अचानक लौट आई। दरअसल, अनिल को सरकार से जमीन का मुआवजा मिला था। जैसे ही उनके खाते में 28 लाख रुपये आए, पत्नी वापस आ गई। वह अनिल को अपने साथ ले जाने लगी, लेकिन फिर पत्नी और बच्चे मिलकर बुजुर्ग के डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। अनिल, जो अब एक मंदिर में पुजारी हैं, ने इस घटना की शिकायत की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लालबागचा राजा नीलामी: करोड़ों दान और 1.48 करोड़ मूल्य की सोने की ईंट चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:लालबागचा राजा नीलामी (वैनटेज) गणेशोत्सव के दौरान, लाखों भक्त 'लालबागचा राजा' (लालबाग के राजा) का आशीर्वाद लेने पहुंचे और सोना, चांदी, दूसरी कीमती चीज़ें और नकद दान में दिए। 12 दिनों में भक्तों ने कुल ₹6 करोड़ 11 लाख का दान दिया। दान की कुल रकम ₹6,11,96,500 है। इस कुल रकम में से ₹3 करोड़ 53 लाख मुख्य मंच पर रखे दान पेटी में जमा हुए। इसके अलावा, 'तरंग' पेटी में ₹2 करोड़ 42 लाख और 'विसर्जन' पेटी में ₹16 लाख 14 हज़ार का दान दिया गया। आज लालबागचा राजा के चरणों में चढ़ाई गई कीमती चीज़ों और दूसरी वस्तुओं की नीलामी हुई। एक किलोग्राम की 24-कैरेट सोने की ईंट चढ़ाई गई थी; इस ईंट की कीमत ₹1 करोड़ 48 लाख है। वहीं, एक अज्ञात भक्त ने भगवान गणेश की 18-कैरेट सोने की मूर्ति चढ़ाई, जिसका वज़न 141 ग्राम है और कीमत ₹15 लाख 65 हज़ार है। नीलाम की गई दूसरी चीज़ों में—जो इस साल देवता को चढ़ाई गई थीं—सोने के कई गहने, मोदक, चांदी की गदा, क्रिकेट बैट और दो मोटरबाइक शामिल थीं। ये इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे।0
0
Report
यूपी पुलिस के दलित उत्पीड़न पर अदालतों की कड़ी टिप्पणियाँ
Noida, Uttar Pradesh:ये आईडी नेशनल सर्वर में मिलेगी। रिपोर्टर नहीं। राजेंद्र पाल गौतम -- यूपी पुलिस दलितों के ऊपर जुल्म करती है । जब ये जुल्म बढ़ता है तो अदालत जुर्म लगाती है... High Court ने NOIDA की DM पर जुर्माना लगाया था..5 लाख रुपए का... राजेंद्र पाल गौतम -- यूपी की पुलिस बेलगाम हो गई है... Supreme Court और High Court की टिप्पणी भी इस बात को साबित करती है इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी UP पुलिस को लेकर टिप्पणी की है... यूपी पुलिस सत्ता के इशारे पर दलितों का उत्पीड़न कर रही है उन्नाव, हाथरस की घटना आपके सामने है...इसके अलावे यूपी में कई जगहों पर दलितों की पुलिस ने हत्या की है... यूपी में तानाशाह की सरकार है... हत्या की सजा हत्या नहीं है... आप संविधान को follow करिए कोर्ट के zariye सजा दिलाई जाए Imran Masood, MP,Congress -- यूपी में अराजकता का राज है NCRB के मुताबिक यूपी में देश के 26 % दलित Atrocities सिर्फ यूपी में होता है सिर्फ मदरसों पर बुलडोजर चल रहा है 5000 से zyada Primary School बंद हो गए महाराज तो संत है...फिर भी मस्जिदों को धराशायी किया जा रहा है...सभी पेपर थे कमिटी के पास फिर भी तोड़ दिया... संभल के मामले मे कल कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की Imran Masood -- यूपी के जो हालात है उसे देखते हुए हम संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है दलितों, वंचितों, शोषितों, मुसलमानों की आवाज उठा रही है लेकिन यूपी में अब कानून का राज नहीं रह गया है0
0
Report
Advertisement
सुपौल के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर अश्लील हरकत के आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Bihar:रिपोर्ट - सुभाष चंद्रा, सुपौल. स्लग - सरकारी स्कूल में शिक्षक पर लगा छात्रों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश स्कूल पहुँच किया हंगामा. आरोपी शिक्षक को पकड़कर थाना ले गई पुलिस. एंकर - सुपौल में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा छात्रों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुँच कर हंगामा किया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई है. दरअसल यह मामला पिपरा प्रखंड क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत के मध्य बिद्यालय सखुआ का है, जहां आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक द्वारा स्कूल में छात्र छात्राओं से अश्लील हरकत किया जाता है, आरोप लगाया गया है कि स्कूल के शिक्षक देवनंदन मेहता द्वारा छोटे छोटे छात्र छात्राओं को गोदी में बैठाकर उसे मोबाईल पर गन्दी वीडिओ दिखाया जाता है, इस दौरान उनके द्वारा गलत हरकत भी की जाती है, जिससे बच्चों में डर का माहौल है. जिसके बाद यह जानकारी मिलते ही गांव के लोगों का गुस्सा भड़क गया है. और सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल पहुँच गए, और हंगामा करने लगे, इस बीच घटना की सुचना पिपरा पुलिस को भी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक देव नंदन मेहता को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई है. इस घटना से ग्रामीण काफी गुस्से में है और प्रसाशन से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. खैर मामला क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. फ लहाल इस बाबत पूछे जाने पर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि संबंधित आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, आगे जांच के बाद समुचित कार्यवाही की जाएगी. हालांक क इससे जुड़े कथित आरोपी शिक्षक से भी पक्ष जानने की कोशिश की गई पर उन्होंने अभी कुछ नहीं कहा है. इलाके में चर्चा चल पड़ी है. बाइट - ग्रामीण. बाइट - छात्र छात्राएं. बाइट - सुमन सौरभ, HM, मध्य विद्यालय, सखुआ.0
0
Report
सारण में गंडक नदी बाढ़: प्रशासन मोर्चे पर SDRF-NDRF के साथ बचाव जारी
Chapra, Bihar:सारण में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंध टूटने से उत्पन्न बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाढ़ की विभीषिका के बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार खुद मोर्चे पर उतर गए हैं। दोनों अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर एसडीआरएफ की टीम के साथ बचाव अभियान का जायजा लिया और खुद रेस्क्यू ऑपरेशन में सक्रिय नजर आए। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाना है। मकेर में दो स्थानों पर तटबंध टूटने से बड़ी मात्रा में पानी आसपास के गांवों में फैल गया है। इससे मकेर की सभी पंचायतें और अमनौर की कुछ पंचायतें प्रभावित हुई हैं। बाढ़ का पानी तेजी से परसा की ओर भी बढ़ रहा है। वहीं, पानापुर में भी एक स्थान पर तटबंध टूटने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। अचानक आई इस आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की दो और एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात की गई हैं। अतिरिक्त एसडीआरएफ टीम में करीब 40 जवान शामिल हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी की मौजूदगी में बचाव दल नावों के सहारे प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिले में सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है। बुधवार को 14 स्थानों पर सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया गया। जरूरत के अनुसार सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। मकेर में जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया है। बाढ़ से प्रभावित पशुपालकों को भी आवश्यकता के अनुसार पशु चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि पशुओं के सामने चारे का संकट उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन एवं बचाव दल के निर्देशों का पालन करें। लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।0
0
Report
नालंदा में NDA रैली: सोनिया गांधी के बयान पर श्रवण कुमार का पलटवार
Nalanda, Bihar:लोकेशन: नालंदा डेस्क: बिहार एंकर:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालंदा में एनडीए गठबंधन की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र के वियावानी गांव में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने सोनिया गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया गठबंधन की ओर से बिहार में हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब मतदाता सूची को लेकर भी बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि अगर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का कोई प्रमाण है तो उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल की जनता ने ऐसे मुद्दों पर अपना जवाब दिया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु में विपक्ष की सरकार बनने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जाते। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से महागठबंधन को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। वहीं सोनिया गांधी की नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर श्रवण कुमार ने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी से बिहार की जनता से माफी मांगने की मांग की और कहा कि बिहार की जनता ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करेगी। बाइट:श्रवण कुमार मंत्री ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
Advertisement
विक्रमशिला सेतु बंद: मुंगेर में ट्रैफिक जाम के बीच प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए
Munger, Bihar:विक्रमशिला सेतु बंद होने से मुंगेर में बढ़ा वाहनों का दबाव, जाम से निपटने को प्रशासन तैयार ,श्रीकृष्ण सेतु पर यातायात व्यवस्था मजबूत, फोरलेन पर चेक पोस्ट के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, मुंगेर:भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु पर अगले तीन महीने तक आवागमन बंद रहने का असर मुंगेर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। सेतु बंद होने के कारण मुंगेर होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है। वाहनों के बढ़ते दबाव और जाम की संभावित समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारी पूरी कर ली है। श्रीकृष्ण सेतु पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। वहीं, मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद मुंगेर में वाहनों का दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए श्रीकृष्ण सेतु की ओर से आने वाले वाहनों को तेलिया तालाब के समीप आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जा रहा है। भागलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के रास्ते भेजा जा रहा है। वहीं, पटना की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सफियाबाद-पटना एनएच-80 मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इन दोनों मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अधिकारियों को यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार वाहनों का मार्ग बदलने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देना है।जिलाधिकारी ने बताया कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर फिलहाल दो लेन से ही वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है। फोरलेन निर्माण का कार्य कई स्थानों पर अभी जारी है। निर्माणाधीन हिस्सों को देखते हुए वाहनों के परिचालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है。0
0
Report
जयपुर के SMS अस्पताल में 28.6 किलो ट्यूमर सफलतः निकाला गया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur SMS अस्पताल में 28.6 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला 59 वर्षीय महिला की करीब 3 घंटे चली जटिल सर्जरी रेטרोपेरिटोनियल सारकोमा का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला ट्यूमर का वजन 28.6 किलोग्राम दर्ज ट्यूमर चिपका था आंत, लिवर, अग्न्याशय, मूत्राशय और बड़ी धमनियों से डॉ. जीवन कांकरिया के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने की सर्जरी RGHS योजना के तहत मरीज का निःशुल्क हुआ इलाज 20 किलो से अधिक के जायंट रेट्रोपेरिटोनियल सारकोमा के मामले बेहद दुर्लभ0
0
Report
सम्राट चौधरी और गडकरी की बिहार सड़क-परिवहन विकास बैठक शुरू
Patna, Bihar:केंद्रीय परिवहन और राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास लोक भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की बैठक शुरू हो चुकी है बिहार में परिवहन और सड़क मार्ग के विकास को लेकर बैठक हो रही है।0
0
Report
Advertisement
टूरिस्ट परमिट के बहाने यात्रियों को ढोती बसें: अम्बाला में इम्पाउंड
Ambala, Haryana:हरियाणा-पंजाब से यूपी और बिहार जाने वाली कुछ बसों में टूरिस्ट परमिट की आड़ में सवारियां ढोने का मामला सामने आया है। अंबाला शहर में RTA विभाग ने ऐसी ही एक बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे इंपाउंड किया है। RTA अधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक, बस के पास टूरिस्ट परमिट था, लेकिन इस परमिट पर नियमित रूप से सवारियां नहीं ढोई जा सकतीं। कार्रवाई के दौरान बस में कई नियमों के उल्लंघन भी सामने आए। अंबाला शहर में RTA विभाग की कार्रवाई के दौरान एक बस को इंपाउंड किया गया। RTA अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बस टूरिस्ट परमिट पर संचालित हो रही थी और इस परमिट के तहत सवारियां ढोने की अनुमति नहीं है। विभाग के मुताबिक, बस में सफर कर रही सवारियों को लेकर परमिट नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच के दौरान बस के कंडक्टर के पास आवश्यक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। इसके अलावा बस में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ पाया गया। RTA अधिकारी के अनुसार, बस के संचालन में नियमों के उल्लंघन होने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इन्हीं कारणों के चलते विभाग ने बस को इंपाउंड कर कार्रवाई की है। RTA अधिकारी सुशील कुमार ने यात्रियों से भी अपील की है कि बस में सफर करने से पहले उसके परमिट और अन्य जरूरी जानकारी की जांच जरूर करें। यात्रियों को सुरक्षित बस चुनने के लिए M-Parivahan ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सवाल यह भी है कि अगर नियमों को ताक पर रखकर संचालित की जा रही ऐसी बस के साथ कोई हादसा हो जाए, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यही वजह है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन नियमों का पालन बेहद जरूरी है। विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वे सफर के लिए नियमों के अनुरूप संचालित बसों का ही चयन करें।0
0
Report
राम मंदिर सुरक्षा: कनक भवन में स्नाइपर तैनाती पर मंथन शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या धाम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर राम मंदिर के साथ-साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ मंदिर से लेकर सरयू के प्रमुख घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस है। दरअसल, बदलते समय के साथ आतंकी संगठन भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में शासन और पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक और प्रशिक्षित फोर्स से लैस करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कनक भवन की सुरक्षा को लेकर एक अहम योजना पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कनक भवन में स्नाइपर की तैनाती किए जाने के प्रस्ताव पर विचार हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।0
0
Report
अवध बार एसोसिएशन चुनाव: लखनऊ उच्च न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू
Noida, Uttar Pradesh:1901 में स्थापित हुई अवध बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गयी है। लखनऊ उच्च न्यायालय में 29 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और तमाम प्रत्याशी अपना अपना नामांकन दाखिल कर रहे है।आज अलग अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए है।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: कार ट्रक से पीछे से घुसी, चालक की मौत
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर जनपद में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में पीछे से घुसी हादसे में कार चालक की मौत, उसके तीन साथी घायल काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर मध्यप्रदेश घर लौट रहे थे कार सवार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास की घटना0
0
Report
कठुआ की फायरिंग में शहीद CISF जवान अंकित पाण्डेय की अंतिम विदाई
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर — कठुआ में शहीद CISF जवान अंकित कुमार पाण्डेय का शव पहुंचा घर, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, हर आंख हुई नम, शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव में जुटने लगी लोगों की भीड़, घर के बाहर शोकाकुल लोगों का लगा जमावड़ा बेटे का पार्थिव शरीर देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, टांडा तहसील के दौलतपुर एकसारा-मठिया गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, कठुआ में CISF कैंप की फायरिंग में शहीद हुए थे अंकित कुमार पाण्डेय, SI से असिस्टेंट कमांडेंट तक का सफर तय कर देश सेवा में थे तैनात शहीद अंकित कुमार पाण्डेय को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब0
0
Report
चंदौली में हवाला लिंक 43 लाख नकद बरामद, जनरल बोगी से युवक पकड़ा गया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू जीआरपी आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी - चेकिंग के दौरान हवाला से जुड़ा 43 लाख कैश किया बरामद - सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक युवक से बरामद किया 43 लाख - 500, 200,100 के नोटों की गड्डी के रूप में बैग में भरा था 43 लाख - पटना से नयी दिल्ली रुपया लेकर जा रहा था युवक - बिहार के गायघाट, मुजफ्फरपुर बिहार का निवासी बताया गया है युवक - बरामद रुपये के संबंध में सीओ जीआरपी ने की हवाला से जुड़े होने की पुष्टि - डीडीयू जंक्सन के प्लेटफार्म संख्या 07 पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता0
0
Report
Advertisement
