Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी में वायरल हुआ धक्का देकर एंबुलेंस चलाने का वीडियो

Jul 03, 2024 05:25:25
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी के मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एम्बुलेंस में धक्का देते हुए का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में मरीजों को ले जाने के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस को पीछे से धक्‍का देकर स्‍टार्ट करते 3 लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरीज को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस को धक्‍का देकर स्‍टार्ट करने की मेहनत की जा रही है लेकिन एम्बुलेंस स्टार्ट होने का नाम नहीं ले रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Feb 10, 2026 08:46:01
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस के विधायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, संगठन , विधायक और मंत्रियों के बीच जो कॉर्डिनेशन होना चाहिए था हम लोग नहीं कर पा रहे हैं , जिससे जनता से जुड़े कामों को नहीं कर पा रहे , संगठन के मजबूती के लिए तो काम कर पा रहे हैं पर संगठन तब मजबूत होता है जब हम जनता की आकांक्षा पर खड़े उतर पाते हैं । अभी चार साल हमारे पास है हम चाहते हैं आने वाले समय में और बेहतर करें। बाइट ... नमन विक्सल कोंगाड़ी , विधायक, कांग्रेस झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, इस तरह की भावना को लेकर ही कुछ विधायक अपने आलाकमान से दिल्ली में जाकर मिले थे, बड़े नेताओं से मुलाकात हुई थी मुझे लगता है कुछ फलाफल भी निकलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र दिखता है, कहीं भी किसी को कोई परेशानी भी है मंत्रियों की कार्यशैली से नाराजगी है तो ये बातें वो अपने आलाकमान तक पहुंचाते हैं और तत्पश्चात आलाकमान कुछ कर सकता है। बीजेपी वाली हालत तो है नहीं कि जो दो लोगों ने कहा वही सही। ये स्वास्थ्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया दिखती है , कोनगाड़ी जी ने अपनी भावना से अवगत कराया है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी सांसद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी एक सशक्त और जिम्मेवार विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल होती जा रही है और उसी का परिणाम झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी दिशा हीन राजनीतिक दल हो गया है। जो राजनीतिक दल दिशाहीन हो जाता है उसके नेता भी दिशाहीन हो जाते हैं। जब नेता दिशाहीन होंगे तो कई बार विपक्ष से लड़ने की जगह अपने ही पक्ष से लड़ने लगते हैं । जब आप अपने पार्टी की दिशा खो देते हैं तो समाने जाने की जगह अपने ही ओर लड़ाई छेड़े देते हैं और कांग्रेस में हर राज्य में देखने को मिलेगा बाइट ...प्रदीप वर्मा, सांसद, बीजेपी
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 08:45:35
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत के घुंघचाई थाना पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े कॉल सेंटर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 01 पासपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है, पुलिस के अनुसार एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और खातों की जांच के दौरान गिरोह का खुलासा हुआ। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पीलीभीत व रुद्रपुर से गिरफ्तार किए जा चुके थे। विवेचना में सामने आया कि गिरोह के मुख्य सरगना हर्षित उर्फ तनिश निवासी भोपाल और आशुतोष कुमार उर्फ आशु उर्फ पंकज निवासी दिल्ली थे, जो फरार चल रहे थे। पुलिस ने हर्षित को भोपाल से तथा आशुतोष को दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दुबई में फर्जी गेमिंग एप के जरिए साइबर ठगी का तरीका सीखकर भारत में कॉल सेंटर चला रहे थे। ये लोग लोगों को ऑनलाइन गेम में मुनाफे का लालच देकर उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल करते और बाद में पूरा अकाउंट खाली कर देते थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डाटा का विश्लेषण कर रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 08:44:20
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों व ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए 4 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौपा। ज्ञापन में बताया कि पीलीभीत जिला अस्पताल व महिला जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने बताया कि हाल ही में महिला जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान निडिल निकलवाने व पट्टी करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। इसके अलावा जिले में बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने और उन पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया। सिद्ध नगर नरोसा ग्राम पंचायत के लेखपाल पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि SIR नोटिस को लेकर दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को समय पर अधिकारी नहीं मिल पाते, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 08:43:34
Prajapatipur, Uttar Pradesh:चील्ह मिर्जापुर के विभिन्न प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। आरबीएसके टीम ने इन केंद्रों का दौरा किया और बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली दी गई। डॉ. सुधांशु श्रीवास्तव, डॉ. अंकित मिश्रा और सबा बानो काउंसलर ने बच्चों को खाली पेट दवा न खाने और खाना खाने के बाद दवा खाने की सलाह दी [1]। बच्चों को साफ सफाई के बारे में भी बताया गया और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। जिन बच्चों को आज दवा नहीं मिली, उन्हें माप अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी, ताकि कोई बच्चा दवा खाने से वंचित न रह जाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है। आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों का मॉनिटरिंग किया गया और दवा खिलाई गई।
1
comment0
Report
Feb 10, 2026 08:41:45
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज देहात की आबादी के बीच लगे मोबाइल टावर को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के लोगों ने मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टावर में आए दिन बिजली फाल्ट होने से आग लग जाती है, जिससे आसपास के घरों तक आग की चिंगारियां पहुंचने का खतरा बना रहता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि टावर में लगे जनरेटर की तेज आवाज से वे लंबे समय से परेशान हैं। खासकर रात के समय शोर के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि मोबाइल टावर काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। कई बार इसके बोलट और अन्य हिस्से खुलकर आसपास के घरों में गिर चुके हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इन्हीं समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य के पुत्र संजय खान के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए टावर को आबादी से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उस्मान शाह, जीशान, शाहिद खान, तरन्नुम, हाजरा बेगम, रुखसाना, इरशाद, शायरा बानो, नाबिर अली मंसूरी, शादिक सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 10, 2026 08:33:15
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल किन्नर लव जिहाद मामले में पीसी सुरैया किन्नर की गुट के साथ पीसी हम सभी धर्म जाति से मांग कर खाते हैं हम जात-पात नहीं करते हमारे यहां कोई जात धर्म नहीं होता किन्नर काजल ठाकुर शांति भंग करना चाहती है इसलिए उल्टी-सीधे आरोप लगा रही है मामले पर धर्म का रंग दिया जा रहा है किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय के बयान पर कहा ये किन्नरों से लेता है पैसे..यह नशे में रहता है काजल ठाकुर पर कई मामले दर्ज हैं न हमने किसी को मुसलमान बनाया..न किसी को जबरन मांस खिलाया गद्दी की लड़ाई और इलाके की लड़ाई के कारण यह सब मामला सामने आ रहा है हमने मामले में पुलिस में शिकायत की है..काजल के साथ ऋषि अजय के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करेंगे पाकिस्तान पैसे भेजने के आरोप लगाए हैं..आतंकवाद के आरोप लगाए तो सबूत दीजिए यह हिंदू मुस्लिम की नहीं बल्कि क्षेत्र की लड़ाई है बाइट...देवी रानी,किन्नर बाइट.. सुरैया नायक,किन्नर
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 10, 2026 08:32:42
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 10, 2026 08:32:28
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर से एक अहम और नज़ीर बनने वाला फैसला सामने आया है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम वसीयत कानून को लेकर बड़ा और साफ संदेश दिया है। हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई मुस्लिम व्यक्ति अपनी संपत्ति का एक तिहाई से अधिक हिस्सा वसीयत के जरिए किसी को नहीं दे सकता। जब तक कि बाकी वैध वारिस अपनी सहमति न दें। हाईकोर्ट ने कहा कि मुस्लिम कानून में वारिसों के अधिकारों की सुरक्षा एक मूल सिद्धांत है। यह फैसला कोरबा जिले से जुड़े एक मामले में आया है। जहां एक विधवा को उसके पति की संपत्ति में हिस्सा देने से निचली अदालतों ने इनकार कर दिया था। दरअसल, 64 साल की जैबुननिशा ने अपने पति अब्दुल सत्तार लोधिया की जायदाद पर हक मांगते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। उन्होंने कोरबा के द्वितीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट ने उनके केस को 2015 और 2016 में खारिज कर दिया था।जैबुननिशा के पति की 2004 में मौत हो गई थी। जिसके बाद भतीजे मोहम्मद सिकंदर ने एक वसीयत पेश की, जिसमें दावा किया गया कि सारी जायदाद उसे मिलेगी। सिकंदर ने खुद को पालक बेटा' बताया था। जैबुननिशा ने इस वसीयत को फर्जी बताया और कहा कि यह उनकी सहमति के बिना बनाई गई थी।जैबुननिशा ने पहले निचली अदालतों में मुकदमा दायर किया था, लेकिन दोनों अदालतों ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद निचली अदालतों के आदेश को निरस्त कर दिया।कोर्ट ने माना कि निचली अदालतें विधवा के वैध कानूनी अधिकार की रक्षा करने में असफल रही थी।हाईकोर्ट ने मुस्लिम लॉ के सेक्शन 117 और 118 का हवाला देते हुए कहा कि वसीयत के जरिए जायदाद देने की एक सीमा है। मुस्लिम व्यक्ति अपनी जायदाद का सिर्फ एक तिहाई हिस्सा ही वसीयत कर सकता है। अगर इससे ज्यादा जायदाद वसीयत की जाती है, या किसी वारिस को दी जाती है, तो उसके लिए बाकी वारिसों की सहमति जरूरी है।जस्टिस बीडी गुरु ने यह भी कहा कि निचली अदालतों ने गलती की कि उन्होंने विधवा पर वसीयत को गलत साबित करने का बोझ डाल दिया। असल में यह सिकंदर की जिम्मेदारी थी कि वह साबित करे कि जैबुननिशा ने पति की मौत के बाद अपनी मर्जी से और पूरी समझदारी से वसीयत के लिए सहमति दी थी।कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सिर्फ चुप रहने या केस दायर करने में देरी करने को रजामंदी नहीं माना जा सकता। इस मामले में कोई भी गवाह यह साबित नहीं कर पाया कि जैबुननिशा ने पूरी जायदाद वसीयत करने की इजाजत दी थी।हाईकोर्ट ने कहा कि अगर सिकंदर की वसीयत असली भी होती, तब भी वह जायदाद का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा नहीं मांग सकता था। हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के फैसलों को रद्द कर दिया और इस बात पर जोर दिया है कि वारिसों के हक की हिफाजत मुस्लिम कानून का एक बुनियादी सिद्धांत है।कोर्ट ने कहा, कानूनी एक तिहाई से ज्यादा की वसीयत वारिसों की मौत के बाद की रजामंदी के बिना प्रभावी नहीं हो सकती।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 10, 2026 08:32:10
Faridabad, Haryana:39 व अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में कैदियों द्वारा तैयार सामान बना आकर्षण का केंद्र फरीदाबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में इस बार एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां हरियाणा के करीब 20 जिलों की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों द्वारा तैयार किए गए सामान की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर कैदियों के हुनर से तैयार हस्तशिल्प, फर्नीचर, सजावटी वस्तुएं, कपड़े, हैंडलूम उत्पाद, बैग, लकड़ी के सामान, पेंटिंग्स और दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। मेले में आने वाले पर्यटक इन उत्पादों को न केवल देख रहे हैं बल्कि खरीदारी भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कैदियों द्वारा तैयार सामान की गुणवत्ता काफी अच्छी है और कीमतें भी उचित रखी गई हैं। जेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैदियों के कौशल को निखारना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सजा पूरी होने के बाद समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। जेलों में बंद कैदियों को अलग-अलग ट्रेड जैसे बढ़ईगिरी, सिलाई, बुनाई, पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट और अन्य हस्तशिल्प कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे अपने हुनर से आजीविका कमा सकें। अधिकारियों ने बताया कि सूरजकुंड मेले जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और उनके पुनर्वास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मेले में लगे इन स्टॉलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और कैदियों की कला व मेहनत की सराहना कर रहे हैं। यह पहल समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर व्यक्ति अपनी जिंदगी को नई दिशा दे सकता है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 10, 2026 08:31:38
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- पश्चिम बंगाल में हुमायूं अकबर द्वारा बाबरी मस्जिद बनाए जाने के किए गए ऐलान को लेकर के आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद सामाजिक न्यायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश आर्य हीरू के नेतृत्व में कई गाड़ियों से सैकड़ों लोग मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हुए हैं। गोंडा से मुर्शिदाबाद जाते समय विश्व हिंदू रक्षा परिषद के लोगों ने हुमायूं अकबर मुर्दाबाद पश्चिम बंगाल सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। यह लोग सीधे यहां से बनारस जाएंगे और फिर बनारस होते हुए यह लोग विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में मुर्शिदाबाद के लिए रवाना होंगे। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मुर्शिदाबाद जाने को लेकर के सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के हाथों में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की पटिका और हाथों में भगवा झंडा है नारेबाजी करते हुए लोग यहां से निकल रहे हैं। सभी गाड़ियों पर "हुमायूं हम आएंगे बाबरी फिर से गिराएंगे... बटोगे तो कटोगे..." जैसे स्लोगन पोस्टर में लिखे हुए हैं। वहीं प्रकाश आर्य हीरू ने कहा कि जिस तरीके से मुर्शिदाबाद के विधायक हुमायूं अकबर ने वहां पर मस्जिद बनाने का ऐलान किया है। किसी के विरोध में हम लोग अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर यहां से निकले हैं यहां से हम लोग बनारस पहुंचेंगे वहां से हम लोग एकत्रित होकर के मुर्शिदाबाद के लिए रवाना होंगे। हम लोगों की मांग है कि वहां पर अगर मस्जिद बनाया ही जाना है तो अब्दुल कलाम के नाम से बनाई जाए वीर now Abduल हमीद के नाम स बनाई जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ हम मस्जिद नहीं बनने देंगे जिनकी मस्जिद को गिरा करके हम लोगों ने मंदिर बनाई है सब लोग मुर्शिदाबाद जाएंगे और वहां पर हुमायूं कबीर की कब्र खोदेंगे। सैकड़ों लोगों के साथ हम लोग यहां से निकल रहे हैं हमारे संगठन का काम है कि लोगों को जागरूक किया जाए और इस तरीके से किसी मस्जिद का निर्माण न होने पाए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top