284002
झांसी में पुलिस के साथ बहस और कहा-सूनी का वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में डायल 112 पुलिस के साथ बहस और तू-तू, मैं-मैं का एक वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के टना-टन मॉडल शॉप के बाहर की बताई जा रही है। वीडियो ने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर जंगल में 12 साल बाद दुर्लभ इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल दिखी, रेस्क्यू सफल
Noida, Uttar Pradesh:क्या आपने कभी ऐसी गिलहरी देखी है जो उड़ती हुई नजर आती हो? उत्तराखंड के कॉर्बेट से सटे रामनगर वन क्षेत्र में 12 साल बाद एक बार फिर दुर्लभ इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल दिखाई दी है,यह अनोखी रात्रिचर गिलहरी ग्रामीण के घर में पहुंच गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक इसका रेस्क्यू किया, विशेषज्ञ इसे क्षेत्र की जैव विविधता के लिए बेहद सकारात्मक संकेत मान रहे हैं. रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज अंतर्गत टेड़ा गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक बड़े आकार की दुर्लभ गिलहरी एक ग्रामीण के घर में दिखाई दी,पहली नजर में यह सामान्य गिलहरी से बिल्कुल अलग लगी, जिससे ग्रामीण हैरान रह गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेस्क्यू एक्सपर्ट आशीष कश्यप और राजेश कश्यप मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक इस दुर्लभ जीव का सफल रेस्क्यू किया. जांच के दौरान वन कर्मियों ने पुष्टि की कि यह इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल है, जिसे उड़ने वाली गिलहरी भी कहा जाता है,हालांकि यह पक्षियों की तरह उड़ती नहीं, बल्कि अपने आगे और पीछे के पैरों के बीच मौजूद पेटागियम नामक त्वचा की झिल्ली की मदद से एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक लगभग 60 से 80 मीटर तक हवा में ग्लाइड करती है. यही इसकी सबसे अनोखी विशेषता है. वन विभाग के अनुसार रामनगर क्षेत्र में इस दुर्लभ प्रजाति की आखिरी रिकॉर्डिंग वर्ष 2014 में ढिकुली-गार्जिया वन क्षेत्र में हुई थी, लगभग 12 साल बाद इसका दोबारा दिखाई देना वन्यजीव संरक्षण और क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है. वन्यजीव जानकार संजय छिम्वाल बताते हैं कि इस प्रजाति को मलाबार जायंट फ्लाइंग स्क्विरल भी कहा जाता है, क्योंकि यह पश्चिमी घाट के मलाबार क्षेत्र में भी पाई जाती है,उत्तराखंड में इसके दर्शन मुख्य रूप से रानीखेत, लैंसडाउन, पिथौरागढ़, चकराता और मसूरी के घने जंगलों में होते हैं,रामनगर और कॉर्बेट की शिवालिक तलहटी में इसका दोबारा मिलना बेहद दुर्लभ और उत्साहजनक घटना है. उप प्रभागीय वनाधिकारी अंकित बडोला ने बताया कि यह पूरी तरह रात्रिचर प्रजाति है और दिन के समय कम ही दिखाई देती है। रेस्क्यू के बाद गिलहरी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और जल्द ही इसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा,साथ ही इस रिकॉर्ड को विभागीय दस्तावेजों में भी दर्ज किया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस दुर्लभ गिलहरी की वापसी इस बात का संकेत है कि रामनगर के जंगल आज भी कई अनमोल और कम दिखाई देने वाले वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवास बने हुए हैं,यह घटना संरक्षण प्रयासों की सफलता और प्रकृति की समृद्ध विरासत का एक प्रेरक उदाहरण है.0
0
Report
विपक्ष के मौन से फायदा किसे होगा? मुसलमानों पर सवाल के साथ सरकार पर बयानबाज़ी
Noida, Uttar Pradesh:अगर opposition खामोश है तो फायदा क्या है किसको वोट दें सरकार को सोचना पड़ेगा की क्या 25-30 करोड़ मुसलमानो इस तरह से नज़रअंदाज़ किया जा सकता है ? उन्हें इस तरह से sideline किया जा सकता है , नहीं किया जा सकता है0
0
Report
जयंत सिंह ने बड़ौत में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कराया
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट' पहल की सराहना की और कहा कि इस पहल को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक स्तर पर सम्मान दिया है। देखिए यह रिपोर्ट... बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने पौधा लगाकर लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई 'लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट' पहल आज पूरी दुनिया में पहचान बना चुकी है और संयुक्त राष्ट्र ने भी इसकी सराहना करते हुए इस विषय पर प्रस्ताव पारित किया है। जयंत चौधरी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब किसी अभियान से लोगों की भावनाएं जुड़ जाती हैं, तो वह अभियान निश्चित रूप से सफल होता है। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान भी लोगों को प्रकृति, परिवार और समाज से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। बाइट :-- चौधरी जयंत सिंह ( केंद्रीय राज्यमंत्री )0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में पौधारोपण महा अभियान: 11 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महा अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्यक्रम को आयोजित, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा, गौतम बुध नगर में लगाए जाएंगे 11 लाख से ज्यादा पौधे , मंत्री ने सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और पौधे की देखभाल करने की करी अपील, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चलाया गया है पौधारोपण का विशेष अभियान, कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी मेधा रूपम सहित जिले के जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।0
0
Report
जौनपुर: जमीन विवाद हिंसक, कुल्हाड़ी से दो युवक गंभीर घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़ कुल्हाड़ी से हमले में दो युवक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव में रविवार सुबह पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार में जमीन के हिस्से को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार को इसी मुद्दे पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया。 आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में 23 वर्षीय उदय और 20 वर्षीय राज गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी。 सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए एक को जिला अस्पताल जौनपुर और दूसरे को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया。 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है。0
0
Report
2027 विधानसभा चुनाव: BJP बूथ स्तर मजबूत करने के लिए 2.5 करोड़ सदस्य सक्रिय करेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की है.. पार्टी का लक्ष्य सदस्यता अभियान के दौरान जुड़े करीब ढाई करोड़ सदस्यों को बूथ स्तर पर सक्रिय करना है.. इसके लिए सदस्य सत्यापन, प्रशिक्षण और नियमित संगठनात्मक गतिविधियों का अभियान चलाया जाएगा बीजेपी प्रवक्ता हीरो बाजपेई की बाइट0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार PMCH में महेश्वर हजारी से मिले, विधायक के स्वास्थ्य पर चर्चा
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना PMCH पहुंचे पूर्व CM नीतीश कुमार नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के नेता पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी से मुलाकात की。 कल्याणपुर विधायक का जाना हालचाल。 डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली。 इलाज की प्रगति पर की विस्तृत चर्चा。 विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की。 पीएमसीएच में कुछ देर तक रहे मौजूद。 जदयू नेताओं ने भी की मुलाकात。 विधान परिषद के उपनेता ललन सर्राफ रहे साथ。 कई गणमान्य लोग भी रहे उपस्थित。 महेश्वर हजारी के बेहतर स्वास्थ्य की जताई उम्मीद。0
0
Report
यूपी विधानसभा 2027: भाजपा बूथ स्तर को और मजबूती देगी, 2.5 करोड़ सदस्य सक्रिय
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की है। पार्टी का लक्ष्य सदस्यता अभियान के दौरान जुड़े करीब ढाई करोड़ सदस्यों को बूथ स्तर पर सक्रिय करना है। इसके लिए सदस्य सत्यापन, प्रशिक्षण और नियमित संगठनात्मक गतिविधियों का अभियान चलाया जाएगा। भाजपा़ का मानना है कि चुनावी सफलता की सबसे मजबूत कड़ी बूथ संगठन है। इसी उद्देश्य से हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने और नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने की योजना बनाई गई है। सदस्यता अभियान में जुड़े लोगों से लगातार संपर्क कर उन्हें पार्टी की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। विशेष फोकस वाले बूथों पर अतिरिक्त तैयारी प्रदेश नेतृत्व ने उन बूथों पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है जहां पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। ऐसे बूथों पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बूथ समितियों को सक्रिय करने के साथ नियमित बैठकें और जनसंपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे। बूथों पर बढ़ेंगी संगठनात्मक गतिविधियां पार्टी बूथ स्तर पर सामाजिक, सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाएगी। प्रत्येक बूथ पर सदस्यता सत्यापन, मतदाता संपर्क, लाभार्थियों से संवाद और स्थानीय मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन की पहुंच हर मतदाता तक हो सके। विशेषज्ञों की राय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा की चुनावी रणनीति का सबसे मजबूत आधार उसका बूथ प्रबंधन रहा है। ऐसे में ढाई करोड़ सदस्यों को सक्रिय कर पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को और मजबूत करना चाहती है।0
0
Report
न्यू उस्मानपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों का खुलासा; तीन गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को नई उस्मानपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। पीड़ित रवि प्रकाश के बयान के आधार पर थाना नई उस्मानपुर में एफआईआर संख्या 466/2026 दर्ज की गई, जिसमें पवन, कृष्णा और दो अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को उसी पीड़ित पर दोबारा फायरिंग की गई। इस बार गोली लगने से रवि प्रकाश के घुटने के नीचे पैर में मामूली चोट आई। इस संबंध में एफआईआर संख्या 473/2026 दर्ज कर पवन, कृष्णा और अक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी (एसएचओ) इंस्पेक्टर कन्हैया लाल यादव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर दीपक पुनिया, एसआई उदित जैन सहित पुलिस टीम का गठन किया गया। एसीपी सीलमपुर मलकीयत सिंह की निगरानी में टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने पवन, शेखर उर्फ अपराज़ी और कृष्णा उर्फ किस्सू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पीड़ित के साथ हुए विवाद के चलते पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश में उन्होंने रवि प्रकाश के घर के बाहर दो बार फायरिंग कर उसे सबक सिखाने की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी - पवन (24), निवासी गली नंबर-12, नई उस्मानपुर, दिल्ली। - शेखर उर्फ अपराज़ी (22), निवासी गली नंबर-9, नई उस्मानपुर, दिल्ली। - कृष्णा उर्फ किस्सू (23), निवासी द्वितीय पुस्ता, पुराना उस्मानपुर, दिल्ली। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल बरामद हथियार के स्रोत और आरोपियों की अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव: बीजेपी की मजबूत जड़ें, सबनानी बोले एकजुट होकर प्रचार
Bhopal, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव को लेकर बोले बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी सब कार्यकर्ताओं से बात हो गई है सबको मान लिया गया है सब एक साथ मिलकर चुनाव प्रचार में जुटेंगे dतिया में चुनाव जीतेंगे कांग्रेस के जीत के दावों पर कहा कि प्रमुख विपक्षी दल है तैयारी करनी चाहिए,हर राजनीतिक दल जीत का दावा करता है लेकिन दतिया में बीजेपी संगठन की जड़ें बहुत मजबूत है। बाइट बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी0
0
Report
महिला टोल कर्मी से अभद्रता के बाद महाराजपुर टोल प्लाजा पर हंगामा, तोड़फोड़
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 स्थित महाराजपुर टोल प्लाजा में महिला कर्मचारी से कथित अभद्रता के आरोप के बाद जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। महिला और नाबालिक ने टोल प्लाजा के कर्मचारी रवि शर्मा पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद महिला के परिजन और ग्रामीण पहले नागपुर पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे टोल प्लाजा पहुंचे, जहां गुस्से में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी और दरवाजों समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। टोल प्लाजा प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने तोड़फोड़ और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं महिला और नाबलिक की शिकायत पर टोल कर्मचारी रवि शर्मा के खिलाफ भी नामजद अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने ग्रामीण रामलल्लू सिंह, अशोक सिंह और दीपक साहू के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। नागपुर हाईवे चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह ने बताया कि महिला और नाबालिक के द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। इधर, टोल प्लाजा के मैनेजर विकास गुप्ता का कहना है कि महिला को काम में लापरवाही के कारण हटाया गया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी कर्मचारी रवि शर्मा फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर्स गिरफ्तार; विदेशी नेटवर्क से मिली जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। वे टार्गेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहे थे। इन शूटर्स को विदेश में मौजूद एक नेटवर्क से जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद वे वारदात को अंजाम देने वाले थे। वे दिल्ली में कई घटनाओं में वांछित थे। वे पहले भी टार्गेटेड शूटिंग कर चुके हैं: दिल्ली पुलिस। दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विजय सिंह ने बताया अनिल पंडित के लिए काम कर रहे थे, नॉर्थ रोहिणी के मोबाइल शॉप के मालिक से एक करोड़ की फिरौती माँगी, मार्च में केस दर्ज किया। आज़मगढ़ से अभिनव सिंह को पकड़ा गया, विवेक यादव भी आज़मगढ़ से पकड़ा गया। अभिनव उर्फ मोटा के लिए काम कर रहा था; अभिनव उर्फ मोटा उर्फ आकाश पर पहले भी मर्डर का केस दर्ज रहा। Chandigarh, Karol Bagh के कुछ व्यापारियों की रेकी की गई थी।0
0
Report
Advertisement
चिंगली गांव ने चारागाह अतिक्रमण हटाने के लिए खुद बुलडोजर चलाकर मिसाल कायम कर दी
Khairgarh, Uttar Pradesh:चारागाह की जमीन से अतिक्रमण हटाना... प्रशासन के लिए अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है। कई बार पुलिस बल लगाना पड़ता है, बुलडोजर चलाना पड़ता है और तनाव की स्थिति बन जाती है। लेकिन खैरागढ़ जिले का एक गांव अब पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया है। यहां न प्रशासन ने कार्रवाई की, न सरकारी बुलडोजर चला… बल्कि ग्रामीणों ने खुद पंचायत में फैसला लिया, गांव का ही बुलडोजर लगाया और अपने ही कब्जे हटाने शुरू कर दिए। ये तस्वीरें खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत चिंगली की हैं। गांव की करीब 35 एकड़ चारागाह भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण था। लगातार बढ़ते कब्जों के कारण गांव के मवेशियों के चरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची थी। समस्या का समाधान निकालने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सार्वजनिक चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके बाद जिन लोगों ने कब्जा किया था, वे खुद ही उसे हटाने के लिए आगे आए। सबसे खास बात यह रही कि इस पूरे अभियान में प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। अतिक्रमण हटाने के लिए गांव का ही निजी बुलडोजर लगाया गया और ग्रामीणों ने मिलकर कब्जे हटाने का काम शुरू किया। पिछले दो दिनों से पूरा गांव इस अभियान में जुटा हुआ है। जहां आमतौर पर चारागाह की जमीन से अतिक्रमण हटाने में विवाद और तनाव देखने को मिलता है, वहीं चिंगली गांव ने आपसी सहमति, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी से एक नई मिसाल पेश की है। अब इस पहल की पूरे जिले में चर्चा हो रही है और दूसरे गांव भी इससे प्रेरणा ले रहे हैं।0
0
Report
खाटूधाम में यातायात नियम तोड़ने वालों पर दबिश, 170 चालान और 66 जब्त
Sikar, Rajasthan:खाटूधाम में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 170 चालान, 66 वाहनों की जब्दी. सीकर जिले की खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 170 चालान किए गए जबकि 66 वाहनों को जब्त किया गया। यातायात प्रभारी सब इंस्पेक्टर मालाराम के नेतृत्व में जोगेंद्र मीणा, बनारसी देवी सहित टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित स्थान के अलावा वाहन खड़े करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अव्यवस्थित तरीके से वाहन संचालन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने विशेष रूप से ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट और स्थानों पर ही वाहन चलाने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी से वाहन संचालन करने की हिदायत दी। खाटूधाम में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.0
0
Report
पानीपत की पुरानी तहसील खंडहर: सुरक्षा खतरे के बीच पुनर्विकास की मांग
Panipat, Haryana:लघु सचिवालय के सामने स्थित पुरानी तहसील भवन जर्जर, झाड़-झंखाड़ से घिरा परिसर; लोगों ने उठाई जल्द कार्रवाई की मांग पानीपत, राकेश भयाना। पानीपत में कई सरकारी इमारतें जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसी ही एक इमारत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लघु सचिवालय के सामने स्थित पुरानी तहसील भवन है, जो आज पूरी तरह खंडहर में तब्दील होती नजर आ रही है। भवन की दीवारें और छतें जर्जर हो चुकी हैं, परिसर में बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां उग आई हैं तथा कभी भी किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है。 यह भवन कभी जिले के प्रशासनिक कार्यों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। यहां शहर और जिले के पटवारी बैठते थे, इंतकाल सहित राजस्व विभाग के अधिकांश कार्य यहीं होते थे। इसके अलावा उप-मंडल खजाना कार्यालय भी इसी भवन में संचालित होता था, जहां से सरकारी कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न विभागों की वित्तीय ग्रांट का वितरण किया जाता था。 स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। यदि तेज बारिश या आंधी-तूफान आता है तो इमारत का कोई हिस्सा गिर सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि भवन के भीतर अब भी सरकारी रिकॉर्ड रखा हुआ है, जिसे भी गंभीर खतरा बना हुआ है。 स्थानीय निवासी ने बताया कि भवन के बाहर की स्थिति बेहद खराब है और हर समय हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि पहले पटवारी यहीं बैठते थे, लेकिन अब उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। कई लोगों को यह भी पता नहीं चल पाता कि संबंधित अधिकारी कहां बैठते हैं और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है。 लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार ने सामने आधुनिक लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर का निर्माण किया है, जबकि ठीक सामने स्थित पुरानी सरकारी इमारत को पूरी तरह उपेक्षित छोड़ दिया गया है। प्रतिदिन हजारों लोग यहां राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन जर्जर भवन और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है。 भवन के कई कमरों पर आज भी ताले लगे हुए हैं। परिसर में उप-मंडल खजाना अधिकारी का बोर्ड अब भी लगा है, जो इस इमारत के पुराने गौरव की याद दिलाता है। हालांकि अब यह भवन अपनी बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है。 स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पुरानी तहसील भवन का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, जर्जर हिस्सों को हटाकर नए भवन का निर्माण किया जाए या फिर इस ऐतिहासिक सरकारी संपत्ति का पुनर्विकास किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की सके。0
0
Report
Advertisement
