284001
झांसी के भाजपा कार्यालय में जीत के जश्न मनाया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनुराग शर्मा की भारी मतों से जिते जिसे लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। साथ ही उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को मिले जनसमर्थन के लिए माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समस्त कार्यकर्ताओं एवं झांसी के सभी मतदाताओं को आभार।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा: CEC के पैतृक आवास पर हंगामे के बाद पुलिस ने 6 गिरफ्तारियां कीं
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हंगामे के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। कांग्रेस नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ हरिपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। इनमें अनिल यादव और मुकेश धनगर को दिल्ली की ओर भागते वक्त पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अब CCTV और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं हंगामे के बाद CEC के पैतृक आवास के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आगरा की विजय नगर कॉलोनी जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हुए हंगामे के बाद पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने आवास के बाहर PRV तैनात कर दी है। और पुलिसकर्मी लगातार मौके पर मुस्तैद हैं। आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और उनके साथियों ने बिना सूचना रिहायशी इलाके में पहुंचकर प्रदर्शन किया। अनिल यादव और मुकेश धनगर समेत कई लोग मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में हरिपर्वत थाने में BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की ओर भाग रहे अनिल यादव और मुकेश धनगर को गाड़ी समेत पीछा कर पकड़ा गया। गिरफ्तारी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मुकदमे में कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब उनकी पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के जरिए प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। हंगामे के दौरान जिस गेट पर स्लोगन लिखे गए थे उन्हें भी अब मिटा दिया गया है। पुलिस ने आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आगरा पुलिस ने साफ कहा है कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन रिहायशी इलाके में अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हुए हंगामे के बाद अब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एक तरफ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हो रही है तो दूसरी तरफ CCTV और मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस बाकी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
झारखंड में कानून व्यवस्था मुद्दा बना विपक्ष-भाजपा के बीच सियासी लड़ाई
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में कानून व्यवस्था के सवाल पर आरोप प्रत्यारोप और राजनीतक बयानबाजी जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बता कर 2029 में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया तो झामुमो ने इसे महज बीजेपी का सपना बताया झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जेएमएम और कांग्रेस से राज्य की जनता उन चुकी है । आने वाले समय में राज्य में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। राज्य की स्थिति दयनीय है ,चोरी, लूट , हत्या डकैती हो रहा पूरे राज्य में हाहाकार मचा है, जमशेदपुर में इतना बड़ा डाका डाला गया, फायरिंग हो रही है। लूट हो रही,नौकरियां बेची गई पहले कोयला बालू पत्थर बेचा, अब बच्चों का भविष्य बर्बाद किया गया। बाइट ...आदित्य साहू, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष इस पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी सपना क्यों नहीं देखेगी। सपना तो उनका चार सौ पार का भी था 240 पर रुक गए , सपना अच्छे दिन का था बद से बदतर दिन आ गए , सपना 15 लाख देने का था ,काला धन लाने का भी था उल्टा काला धन बढ़ गया है। लोग देश की नागरिकता छोड़ रहे हैं। 2014 से 2026 के पहली तिमाही तक 26 लाख लोगों ने देश की नागरिकता छोड़ा है। ये 2029 का बाट जोह रहे ,जब 2029 आएगा तब उनको समझ आएगा। बाइट .... सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, अब बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी, क्योंकि ज्ञानेश कुमार की पोल खुल चुकी है। चाहे 2029 हो या 2035 अब बीजेपी कहीं नहीं है। विपक्ष का काम स्वास्थ्य लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन करना होता है तो कहीं न कहीं लोकतंत्र और राज्य मजबूत होता है पर इस राज्य में विपक्ष स्वास्थ्य लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन नहीं करता है। विपक्ष सिर्फ बयान और x पर पोस्ट को जिम्मेवारी समझती है। कानून व्यवस्था अहम मुद्दा ,राज्य सरकार संजीदा और गंभीर है सीएम ने भी कई बात डीजीपी के लेकर राज्य के आला अधिकारियों को निर्देशित किया है और गंभीर हैं । प्रशासन भी गंभीर है, कानून व्यवस्था टूटती है तो पुलिस अपराधियों तक पहुंच कर जेल भेजने का काम करती है। कानून व्यवस्था पर प्रशासन खड़े करने का अधिकार बीजेपी को नहीं है。 बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
गंडक जलस्तर अचानक बढ़ा, बिहार में बाढ़ का नया पैटर्न और राहत कार्य शुरू
Patna, Bihar:बिहार में गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नदी में अप्रत्याशित पानी बढ़ा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नेपाल के गंडक जलग्रहण क्षेत्र में पिछले दो दिनों में भारी बारिश से यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ का पैटर्न बदला है—पहले गंगा में बाढ़ की स्थिति थी और अब गंडक चैलेंज बना हुआ है। वाल्मीकिनगर बराज पर करीब 5.43 लाख क्यूसेक अधिकतम डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जबकि 2024 में करीब 5.62 लाख क्यूसेक पानी आया था। बगहा में इस बार नया हाई फ्लड लेवल (HFL) बना और जलस्तर पिछली बार की तुलना में लगभग 35–37 सेंटीमीटर अधिक रहा। पश्चिम चंपारण के बगहा और बैरिया प्रखंड में तटबंध के दो स्थानों पर टूटान हुआ है। बगहा के क्षेत्र में चौड़avao होने के कारण आबादी पर बड़ा असर नहीं पड़ा, जबकि बैरिया के आसरा टोला में कुछ घर प्रभावित हुए हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सचिव भी स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। आज शाम से कल सुबह तक स्थिति में सुधार की उम्मीद है, लेकिन आखिर बारिश फिर से हुई तो जलस्तर बढ़ सकता है। बगहा और बराज के बीच लगभग 14 घंटे पानी एक ऊंचाई पर स्थिर रहा, जिसे असामान्य स्थिति माना गया। लंबे समय तक पानी रुके रहने से जमीन कमजोर होती है और नदी की तरफ से दबाव के कारण जमीन के भीतर से पानी निकलने की स्थिति को पाइपिंग कहा जाता है। प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा रही है। एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू में चल रही अंदरूनी खींचतान पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और समय रहते इसका समाधान हो जाएगा। चिराग पासवान के बयान पर उन्होंने कहा कि चिराग सरकार में शामिल हैं और सरकार पूरी तरह संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस अपनाती है और पिछले 10–15 दिनों में हुई घटनाओं के बाद कार्रवाई की गई है।0
0
Report
Advertisement
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती पद बढ़कर 33,320
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग TRE-4.0 शिक्षक भर्ती में 932 पद और जुड़े माध्यामिक विद्यालयों में 493 पद शामिल किए गए। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 पद जोड़े गए। अब इन 932 पदों पर भी TRE-4.0 के तहत नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग के 32,388 शिक्षक पदों वाली भर्ती में ये पद शामिल किए गए हैं। अब पद की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है।0
0
Report
भाजपा ने यूपी स्नातक शिक्षक विधानपरिषद के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश स्नातक शिक्षक विधानपरिषद सदस्य के लिए भाजपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए वाराणसी स्नातक क्षेत्र के लिए केदारनाथ सिंह मेरठ स्नातक क्षेत्र के लिए दिनेश गोयल इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के लिए अशोक कुमार राठौर वाराणसी शिक्षक स्नातक क्षेत्र के लिए प्रमोद मिश्रा आगरा शिक्षक स्नातक के लिए इंजीनियर हरि किशोर तिवारी गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक स्नातक क्षेत्र के लिए ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया0
0
Report
देवघर नगर निगम कर्मियों के PF बकाये जल्द मिलेगा; तीन किस्तों में भुगतान
Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर निगम के कर्मियों की बकाया PF राशि जल्द मिलने वाली है, यानी देवघर नगर निगम दुर्गा पूजा में अपने कर्मियों को बड़ा पूजा उपहार देने वाली है। दरअसल यह खबर सामने आई थी कि देवघर नगर निगम का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया था; नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि निगम एक सरकारी संस्था है और आय के स्रोत सीमित हैं। जून के महीने में EPF कार्यालय को पत्र लिखकर इंस्टॉलमेंट में राशि जमा करने का कमिटमेंट दिया गया था, जिसे पूरा करते हुए 50 लाख के तीन इंस्टॉलमेंट दिए गए; डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है और बाकी इंस्टॉलमेंट भी जल्द जमा होंगे। एक पत्र लिखकर यह भी गुजारिश की गई है कि दुर्गा पूजा तक सफाई कर्मियों के PF खाते में राशि दे दी जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि जमा राशि को अन्य किसी उपयोग में नहीं किया जा सकता; यह कर्मियों के पास ही जाएगी और इस खाते को फ्रीज नहीं किया गया है बल्कि यह उनके अधीन होगी और सिर्फ कर्मियों के अकाउंट में ही जाएगी। जल्द ही बकाया राशि और पेनाल्टी की राशि भी भुगतान कर दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ 57वीं महंत Digvijaynath श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे
Noida, Uttar Pradesh:GORAKHPUR (UTTAR PRADESH): CM YOGI ADITYANATH TO ATTEND TRIBUTE PROGRAMME ON 57TH DEATH ANNIVERSARY OF MAHANT DIGVIJAYNATH सनातन धर्म में सब एक है व्यक्ति व्यक्ति में भी कोई भेदभाव नहीं होता वे दुषप्रचार करेंगे भ्रम पैदा करेंगे याद रखना जब बजरंगबली बूटी लेने गए थे तब कालनेमि उनके रस्ते में आया था आप सब को भी उसका ध्यान रखना चाहिए सनातन धर्म में किसी तरह का भ्रम , संशय नहीं होना चाहिए हम सही दिशा में आगे बड़े हैं , काशी में विश्नाथ धाम , अयोध्या में भगवन राम कोरोना काल खंड था 2021 में चिंता थी की क्या hog जब तक वृन्दावन में वैष्णव कुंड था उस दिन दूर दूर तक कोरोना नहीं था उसके बाद तो कोरोना अलग अलग जगह पर देखने को नहीं मिला कोरोना हमारी धार्मिक आयोजन में BARRIER नहीं बन पाई0
0
Report
BJP ने बिहार विधान परिषद 2026 के लिए स्नातक-शिक्षक सीटों के उम्मीदवार घोषित किए
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद् चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नाम उम्मीदवार का नाम पटना शिक्षक - श्री नवल किशोर यादव; कोशी स्नातक - डॉ. एन. के. यादव; दरभंगा स्नातक - श्री सर्वेश कुमार; तिरहुत शिक्षक - श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह.0
0
Report
पटना विजिलेंस ने ADM सप्लाई दिवाकर के आवास पर छापा, करोड़ों संपत्ति सामने
Patna, Bihar:पटना विजिलेंस की टीम जब एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के कश्यप ग्रीन सिटी के बी ब्लॉक के 401 / 402 नम्बर के फ्लैट में रेड डालने पहुँची तो हैरत में पड़ गयी कि जिस बिस्तर पर एडीएम साहेब सोते थे उसके नीचे 500 के 100 नोटो के बंडल सज़ा कर रखे हुए थे। 48 महंगी ब्रांडेड घड़ियाँ और सोने चांदी के ज्वेलरी देखकर विजिलेंस टीम के मेम्बरों की आंखे चौंधिया गयी। दरअसल, 2011 में बिहार प्रशासनिक सेवा में आये रविंद्र कुमार दिवाकर आजकल पटना के एडीएम सप्लाई हैं जबकि उनकी पत्नी 2013 बैच की बिहार निबंधन सेवा की निबंधक दानापुर हैं और इनके पटना आवास के साथ ही इनके पैतृक आवास बेगूसराय के बलिया में एक साथ विजिलेंस की टीम ने सोमवार को दबिश दी तो इनके घूसखोरी से कमाए अकूत सम्पति का खुलासा हो गया। निगरानी के मुताबिक 2024 में पटना में वरीय उप समाहर्ता बनने के बाद अक्तूबर 2025 रविन्द्र कुमार दिवाकर को पटना के एडीएम आपूर्ति बनाया गया। मार्च 26 में जब ईरान अमेरिका वार शुरू हुआ तो गैस आपूर्ति की जिम्मेवारी भी रविन्द्र कुमार को सौंपी गई थी। सूत्र बताते हैं कि उन दिनों होटल से लेकर रेस्टुरेंट तक को गैस सप्लाई में अनियमितता हुई और कमाई भी। आज zee media ने रविन्द्र कुमार से फोन पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।0
0
Report
Advertisement
मनेर शरीफ़ दरगाह: इतिहास, रूहानियत और भाईचारे की मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:मनेर शरीफ़..तारीख़, रूहानियत और अक़ीदत का संगम बिहार के पटना ज़िले में वाक़े मनेर शरीफ़... एक ऐसा मक़ाम है, जहाँ तारीख़, रूहानियत और सूफ़ियाना रिवायत का ख़ूबसूरत संगम नज़र आता है... राजधानी पटना से पश्चिम की जानिब क़रीब 24 किलोमीटर के फ़ासले पर वाक़े मनेर शरीफ़, सदियों से अकी़दतमंदों के लिए एक अहम रूहानी मरकज़ रहा है.... मनेर शरीफ़ की पहचान यहां मौजूद दो अहम दरगाहों से होती है... बड़ी दरगाह और छोटी दरगाह。 बड़ी दरगाह, 13वीं सदी के मशहूर सूफ़ी बुज़ुर्ग हज़रत मख़दूम याह्या मनेरी रहमतुल्लाहि अलैह की मज़ार-ए-मुबारक है। उनकी रूहानी तालीम और सूफ़ियाना पैग़ाम ने इस सरज़मीन को एक ख़ास पहचान अता की.... वहीं छोटी दरगाह हज़रत मख़दूम शाह दौलत रहमतुल्लाहि अलैह से मंसूब है.... इस दरगाह की तामीर 1616 में बिहार के मुग़ल गवर्नर इब्राहिम ख़ान ने कराई थी.... मुग़ल दौर का फ़ने तामीर, पत्थरों पर बारीक नक्क़ाशी और ख़ूबसूरत तामीरी अंदाज़ इस इमारत को अपनी मिसाल आप बनाते हैं..... मनेर शरीफ़ सिर्फ़ एक ज़ियारतगाह नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की भी एक ख़ूबसूरत अलामत माना जाता है.... यहाँ मज़हब की सरहदों से परे मुख़्तलिफ़ अक़ीदों से ताल्लुक़ रखने वाले लोग अकी़दत के साथ हाज़िरी देते हैं और अपनी मन्नतों के लिए दुआ करते हैं.... मनेर शरीफ़ की गलियों में आज भी सदियों पुरानी सूफ़ियाना रिवायत की ख़ुशबू महसूस की जा सकती है... एक ऐसी रिवायत, जो मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैग़ाम देती है.... यही वजह है कि मनेर शरीफ़ आज भी बिहार की तारीखी और रूहानी विरासत का एक अहम हिस्सा है... जहां गुज़रे हुए दौर की यादें और आज की अकी़दत, दोनों एक साथ नज़र आती हैं मनेर शरीफ़ दरगाह... सिर्फ़ पत्थरों और गुम्बदों की इमारत व अलामत नहीं... बल्कि सदियों की उस रिवायत की निशानी है, जिसने मनेर को बिहार के अहम सूफ़ी मराकिज़ में शामिल किया... तारीख़ बदली, दौर बदले... लेकिन मनेर शरीफ़ की रूहानी अहमियत आज भी क़ायम है....आज भी तिश्नगाने उलूम, अक़ीदत व रूहानियत के प्यासे इस दरगाह पर आकर सैराब होते हैं और अपनी प्यास बुझाते हैं0
0
Report
कांग्रेस के पलटवार पर भाजपा की बौखलाहट, राहुल गांधी के मुद्दों पर निशाना
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है. राहुल गांधी को जोकर बताने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और राजेश अग्रवाल के बयान पर कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए रहे हैं, निर्वाचन आयोग की कारगुजारियों पर खुलासा कर रहे हैं, इसीलिए भाजपा बौखलाहट में ऐसा कर रही है. वहीं झीरम मामले के पोस्ट और विजय शर्मा के बयान पर कहा कि षड्यंत्र की जांच हुई नहीं, एनआईए को कैसे सबूत दें, एसआईटी जांच के लिए बनाया उसे भी भाजपा ने रोका, इस मामले में भाजपा बैकफुट पर है इसलिए कुछ भी कर रही है0
0
Report
सीएम साय ने यूथ कॉन्क्लेव में नवाचार पर जोर, CBI जांच पर बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चल रहा तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एENTERप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से सीएम ने किया संवाद युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर फोकस कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप अपने नवाचार, उत्पाद और तकनीकों का कर रहे प्रदर्शन CM साय विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी किया अवलोकन 28 से 30 सितंबर तक आयोजित हो रहा है कॉन्क्लेव लोहा चोरी मामले में CBI जांच हो रही है.. दूध का दूध पानी का पानी होगा.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान..0
0
Report
Advertisement
पारिवारिक भूमि विवाद में जयपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या
Jaipur, Rajasthan:शहर के बनीपार्क इलाके में मंगलवार को सम्पति के लिए एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह सम्पति का बंटवारा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को आपसी पारिवारिक और जमीनी विवाद में हत्या जैसा जघन्य अपराध सामने आया। सम्पति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी.. घटना बनीपार्क थाना इलाके की कांतिचंद्र रोड की है.. सुबह करीब 7.30 बजे बनीपार्क थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि कांतिचंद्र रोड निवासी श्याम मनोहर स्कूटी से कहीं जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई मुरली मनोहर ने उन्हें रोककर चाकू से हमला कर दिया.. चाकू के वार से श्याम मनोहर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घायल श्याम मनोहर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.. पुलिस तुरंत पहुंची मौके पर ... इधर वारदात की सूचना मिलते ही बनीपार्क थाना SHO सुरेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.. बाद में DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मुरली मनोहर को हिरासत में ले लिया है.. जमीन विवाद बना हत्या का कारण .. पुलिस के शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है.. पुलिस के अनुसार दोनों भाईयों में पैतृक सम्पति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी मुरली मनोहर कुछ ही महीने पहले विदेश से जयपुर आया था.. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है..0
0
Report
सरदारशहर में टूटे हाईटेंशन पोल से बड़ा हादसा टला, 7 घंटे टीम नहीं पहुंची
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। टंकी ने बचाई मकान की छत, वरना हो सकता था बड़ा हादसा! सरदारशहर में बिना आंधी के टूटा हाईटेंशन विद्युत पोल, 7 घंटे बाद भी नहीं पहुंची विद्युत विभाग की टीम गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन। सरदारशहर के वार्ड 17 स्थित झालरिया कुआं के पास विद्युत विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पिछले काफी दिनों से जर्जर हालत में खड़ा हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बिना किसी आंधी या तेज हवा के अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि पोल पास ही स्थित एक मकान के ब bathरूम पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि वहां पानी की टंकी नहीं होती तो पोल सीधे मकान पर गिर सकता था और गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में था। इसकी जानकारी विद्युत विभाग को कई बार दी गई, लेकिन विभाग की ओर से इसे बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार मंगलवार सुबह पोल अचानक टूटकर गिर गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि ताराचंद सैनी मौके पर पहुंचे और विद्युत सप्लाई बंद करवाई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। हैरानी की बात यह है कि विद्युत विभाग को सूचना देने के करीब 7 घंटे बाद भी न तो जर्जर पोल को बदलने की कार्रवाई शुरू हुई और न ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत कटौती से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए तत्काल विद्युत पोल बदलने और विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि रोहित सैनी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में भी कई विद्युत पोल जर्जर हालत में हैं। इनके संबंध में विद्युत विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की इस अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर विद्युत पोल को नहीं बदला गया और विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। अब सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा, या समय रहते जर्जर विद्युत पोलों को बदलकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा? बाइट- रोहित सैनी, पार्षद प्रतिनिधि0
0
Report
अलवर में बाल विवाह रोकथाम के लिए कानूनी जागरूकता की एक दिवसीय कार्यशाला सफल
Alwar, Rajasthan:बाल विवाह रोकथाम और कानूनी जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित अलवर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रतापगढ़ ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल सोनी रहे। कार्यशाला में नालसा आशा योजना 2025 और नालसा शिक्षा योजना 2026 सहित विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। साथ ही नई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के अनुरूप जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बाल विवाह कार्ययोजना तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर्स को उनकी जिम्मेदारियों और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों की जानकारी हासिल की। साथ ही योजनाओं और बाल विवाह रोकथाम से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
