284001
झांसी में कैप्सूल बम जैसा दिखने वाला ड्रम मिलने से इलाके मचा हड़कंप
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी में समथर के ग्राम बांगरी के सड़क किनारे गडडे में बम जैसा दिखने वाला कोई यंत्र मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो बम नुमा ड्रम में तार लिपटे हुआ था। और बम के आकार का एक गोला देखने में लग रहा था। लेकिन नजदीक जाने में पुलिस के भी हाथ कांप रहे थे। इसके बाद थाना पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना बम निरोधक विभाग को दी, मौके पर पहुंचे बम निरोधक विभाग ने जांच पड़ताल कर मामले को सुलझाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद के जीतपुर में 220V तार गिरने से मौत, बिजली विभाग पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र स्थित जीतपुर में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय टेकलाल मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। जानकारी के अनुसार घर के बाहर 220 वोल्ट का एलटी तार नीचे गिरा हुआ था। बुधवार को टेकलाल मंडल जैसे ही घर से बाहर निकले, वह तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और छटपटाने लगे। आसपास मौजूद लोग और परिजन उन्हें बचाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह उन्हें तार से अलग किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई गोखुल मंडल ने बताया कि तार काफी देर से नीचे गिरा हुआ था। सुबह घर से बाहर निकलते ही टेकलाल उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि अगर बिजली विभाग समय पर ध्यान देता तो यह हादसा नहीं होता। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिजन बॉडी ले कर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।0
0
Report
चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त
Ansar Nagar, Jharkhand:अवैध अफीम व डोडा कारोबार पर चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करीब 18 लाख के मादक पदार्थ जब्त चतरा : चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना पुलिस ने जोरदाग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 18 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान अफीम, डोडा और पोस्ता दाना के साथ साथ 30 हज़ार नकद भी जब्त किया गया है। एसपी को सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग अपने घरों में अफीम एवं डोडा जमा कर बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाऊ साहब के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सकिंद्र यादव के घर से 1.570 किलोग्राम अफीम (सुखा/पेस्ट) बरामद किया। वहीं घनेश्वर यादव और रामबली यादव के घरों से कुल 69.87 किलोग्राम डोडा, 25.850 किलोग्राम पोस्ता दाना तथा 30 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। साथ ही दो आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 34/26 दर्ज करते हुए NDPS Act की विविध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में SDPO Simaria Shambu Bhajasah, Lavaloong थाना प्रभारी विधायक प्रसाद यादव एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड पास, विपक्ष के हंगामे के बावजूद बहुमत से मंजूर
Guwahati, Assam:खासतौर से आज असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड पास हो चुका है खास तौर से कांग्रेस हो या एआईयूडीएफ दोनों ही दलों के विधायकों ने हंगामा किया उसके बावजूद ही बहुमत होने के कारण यूनिफॉर्म सिविल कोड पास हो चुका है देखा जाए तो आई यूडीएफ के विधायकों ने कहा है कि आने वाले दिनों में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे एआईयूडीएफ यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ देखा जाए तो बड़े ही हंगामा किया गया कांग्रेस के विधायकों ने भी कहा कि हम लोग बार-बार कहते रहे की यूनिफॉर्म सिविल कोड पास करने से पहले साधारण जनता और लोगों को साथ बातचीत किया जाए उसके बाद कानून को पास होना है या नहीं वह करना चाहिए था नहीं तो सरकार ने हमारे बात नहीं सुनकर कानून को पास कर लिया जो सरासर गलत है.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर हादसे में तेज रफ्तार Fortuner ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर दी, चालक फरार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर हिट एंड रन का मामला आया सामने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर टक्कर से महिला 10 से 15 फिट ऊपर उछली अपनी स्कूटी से कार चालक टक्कर मार मौके से हुआ फरार 22 मई का बताया जा रहा है घटनाक्रम घटना का सीसीटीवी वीडियो अब आया सामने पाल रोड पासपोर्ट ऑफिस के सामने की बताई जा रही है घटना महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज देवनगर थाना क्षेत्र का है मामला0
0
Report
रतलाम के निजी होटल में ईसाई आयोजन पर भारी तनाव, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में एक निजी होटल में आयोजित ईसाई समाज के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आयोजन में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों को बुलाकर धर्मांतरण की कोशिश की जा रही है। इस आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। हालात ऐसे बने कि पुलिस को आक्रोशित कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे और विवाद के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। हिन्दू संगठनों ने पूरे आयोजन की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आयोजन कराने वाली यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल के सचिव विजय का बयान भी विवादों में आ गया है। विजय ने कहा कि उनका धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन कुछ “गुंडे” वहां पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करने लगे। विजय के इस बयान के बाद हिन्दू संगठनों में और नाराजगी देखी जा सकती है। बाइट - मुकेश ( हिन्दू संगठन बाइट - विजय ( इसाई समाज यूनाइटेड करिश्चब कॉन्सिल रतलाम सेकेट्री बाइट - अजय सारवान् ( डीएसपी0
0
Report
रींगस के ROB पुलिया पर भगवाधारी अज्ञात व्यक्ति की मौत
Sikar, Rajasthan:रींगस में संदिग्ध परिस्थितियों में भगवाधारी व्यक्ति की मौत, पुलिया पर मिला शव सीकर जिले के रींगस में खाटू मोड़ स्थित आरओबी पुलिया पर एक भगवाधारी अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शव के पास एक खंजर भी पड़ा मिला, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया। पुलिस ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है और वह भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। राहगीरों ने पुलिया पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रींगस के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल से खंजर मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एफएसएल एवं एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में ससुराल आए दामाद की जहरीली हत्या? परिजनों में दहशत बढ़ी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ससुराल आए युवक की जहर खाने से हुई मौत, ससुराल आए दामाद की जहर खाने से हुई मौत से रिश्तेदारों में मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी, ग्वालियर निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र 4 दिन पहले अपनी ससुराल आया था माधौगढ़, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
चित्रकूट हत्याकांड: अमन पटेल और गोलू यादव की गिरफ्तاری से खुला राज
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड - चित्रकूट के साईपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बाबूलाल यादव की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पहाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 मई की रात साईपुर गांव में बाबूलाल यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमन पटेल और गोलू यादव उर्फ चन्द्रिका प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है。 पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल तीसरा आरोपी राकेश यादव अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह पूरी कार्रवाई एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पहाड़ी थाना पुलिस ने की है।0
0
Report
उत्तराखंड के सीएम धामी ने गज घंटाकर्ण महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज, गजा, टिहरी गढ़वाल में आयोजित गज घंटाकर्ण महोत्सव-2026 (द्वितीय संस्करण) के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
भयंकर गर्मी एक एक बूंद के तरह रहे लोग, प्रदर्शन कर किये सप्लाई की मांग
Bbrasi, Uttar Pradesh:एक हप्ते से ठप्प है पानी की सप्लाई,किया प्रदर्शन चहनियां।सोनबरसा गांव में पिछले एक सप्ताह से जल निगम की पानी टंकी की मोटर खराब पड़ी है। पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणो ने जल निगम और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दिया । टाण्डाकला में एक पानी टँकी है । पहले इससे दोनो गांवो को पानी की सप्लाई होती थी । सोनबरसा में पानी टँकी बनने के बाद यह अलग हो गया । गांव में आधी अधूरी जलनिगम की कनेक्शन हुई है । पानी चालू होने के बाद जैसे लोग पानी भर लेते है । अभी टँकी का निर्माण भी आधा अधूरा है । पानी के लिए मोटर चालू कर पानी सप्लाई होती है । लेकिन एक सप्ताह पूर्व नलकूप की मोटर जल गई थी, जिसे विभाग के कर्मचारी मरम्मत के लिए ले गए थे। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मोटर को ठीक करके वापस नहीं लगाया गया। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणो ने बताया कि गंगा तटीय क्षेत्र होने के कारण गांव के हैंडपंपों से पीला और आर्सेनिक युक्त दूषित पानी निकलता है, जो पीने योग्य नहीं है। ऐसे में जल निगम की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को मजबूरी में इसी दूषित पानी या फिर निजी समरसेबुल पंपों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मोटर ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे चक्का जाम और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि आनंद सोनकर, सल्लम बेगम, धनोता देवी, सुमित्रा देवी, सुदर्शन यादव,राजेंद्र निषाद,रामजी यादव,सोबराती अली, सकीना बेगम, रामजन्म निषाद मुख्तार अहमद,भोला, डमरू आदि ग्रामीण शामिल रहे।0
0
Report
डॉ जी सी शर्मा की स्मृति में व्याख्यान; डॉ लकी जैन ने सीख बताई
Jaipur, Rajasthan:महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉ जी सी शर्मा ऑरेशन अच्छे चिकित्सक का अच्छा इंसान होना भी जरूरी : डॉ लकी जैन जयपुर। बुधवार को महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में सुविख्यात सर्जन डॉ जी सी शर्मा की स्मृति में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अटलांटा अमेरिका के सुविख्यात नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ लकी जैन ने 'महान डॉक्टर्स की सीख' विषय पर संबोधित किया। उन्होंने अपने गुरु सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ जी सी शर्मा को एक आदर्श चिकित्सक बताया। डॉ लकी जैन ने कहा कि सफलता जुनून से मिलती है। अच्छे चिकित्सक को अपने विषय का विस्तृत ज्ञान, व्यावहारिक समझ, निर्णय लेने की क्षमता का होना जरूरी है। साथ ही इसके मन में रोगी के प्रति दया तथा परिजनों के प्रति सहानुभूति भावना होनी चाहिए। उन्होंने रोगी को पहली प्राथमिकता मानने की सीख दी। डॉक्टर को चाहिए कि वो श्रेष्ठ करें, अनुशासन में रहे, खुशी से करें तथा स्वयं को खुश और तंदुरुस्त रखें। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विकास चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि डॉक्टर्स को नई पीढ़ी तक जीवन मूल्यों को पहुंचाने के लिए अनेक ऑरेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनके जरिए फैकल्टी और स्टूडेंट्स को व्यावहारिकता और नैतिकता के साथ सफलता का संदेश भी दिया जाता है। इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन डॉ एम एल स्वर्णकार ने कहा कि डॉ जी सी शर्मा उनके गुरु और मार्गदर्शक थे हैं और यह ऑरेशन एक शिष्य द्वारा गुरु के प्रति श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ अचल गुलाटी, डॉ विनय कपूर, डॉ सुधीर सचदेव, डॉ राजगोविंद शर्मा, डॉ एस सीतारामन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ प्रदीप पाइन, डॉ एन डी सोनी, डॉ एस एस जायसवाल, डॉ सुरेश चंद्र शर्मा, डॉ हेमंत मल्होत्रा, डॉ जी सी शर्मा के परिजनों सहित बड़ी संख्या में फैकल्टी तथा अतिथि मौजूद रहे।0
0
Report
पाकुड़ में बकरीद शांतिपूर्ण, प्रशासन ने चौक-चौराहों पर सुरक्षा बढ़ाई
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में बकरीद पर्व को शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं... इस क्रम में नगर थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया... इसमें एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार और मालपहाड़ी ओपी थाना प्रभारी राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे... यह फ्लैग मार्च नगर थाना से शुरू होकर इंदिरा चौक, बिरसा चौक और अंबेडकर चौक होते हुए शहरी और मुफ्फसिल क्षेत्रों यानी तीन थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया... इस दौरान लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई... इस दौरान सिविल एसडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि जिले में बकरीद पर्व शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है... उन्होंने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं... सभी थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है... एसडीपीओ कुमार गौरव ने लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की... उन्होंने विशेष रूप से अफवाहों से बचने की सलाह दी और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर तुरंत उसकी सूचना थाने में दें... जिले में 28 तारीख को बकरीद का पर्व शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा... पर्व की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं, जिससे बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है... शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग पर्व के लिए खरीदारी करते दिखे... वही पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए डीसी मेघा भारद्वाज ने एक वीडियो संदेश भी प्रसारित किया है... जिला प्रशासन ने पर्व के शांतिपूर्ण समापन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और एक क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का भी गठन किया है...0
0
Report
Advertisement
DM ने फार्मर ID निर्माण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई; तीन किसान सलाहकार चयनमुक्त
Jamui, Bihar: females: फ़ार्मर आईडी निर्माण में लापरवाही पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, तीन किसान सलाहकार चयनमुक्ति की जद में, राजस्व कर्मचारी निलंबित जमुई बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी फार्मर रजिस्ट्री योजना को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त मोड में आ गया है। जिले में 12 मई से 30 जून 2026 तक मिशन मोड में चलाए जा रहे फ़ार्मर आईडी निर्माण अभियान की समीक्षा के दौरान कई कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर जिला पदाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है。 समीक्षा में पाया गया कि कई बार चेतावनी और निर्देश दिए जाने के बावजूद कुछ कर्मियों के कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए सोनो के किसान सलाहकार अशोक दास, गिद्धौर की किसान सलाहकार अंजलि कुमारी तथा इस्लामनगर अलीगंज के किसान सलाहकार राकेश रंजन कुमार के खिलाफ चयनमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं बरहट अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार को सरकारी कार्यों में लापरवाही और फ़ार्मर आईडी निर्माण की धीमी प्रगति के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय चकाई अंचल कार्यालय निर्धारित किया गया है。 मामले की पुष्टि जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी मेनका कुमारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई है। प्रेस रिलीज में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है, जिसके बाद जिला पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद जिले के अधिकारियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों, राजस्व कर्मचारियों, कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि 30 जून 2026 तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भिवाड़ी में 8 माह की मासूम के तेजाब से हत्या: मां सपना गिरफ्तार
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में फेज थर्ड थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी मां ने अपनी ही 8 महीने की मासूम बेटी काव्या को तेजाब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी मां सपना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को भिवाड़ी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 15 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार मोहित प्रजापत नाम का युवक अपनी पत्नी सपना और 8 महीने की बेटी काव्या के साथ भिवाड़ी में रह रहा था। परिवार मूल रूप से राजस्थान के डीग का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सपना अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन किसी बात को लेकर पति उसे मायके नहीं ले जा रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर सपना ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आरोप है कि सपना ने अपनी ही 8 महीने की मासूम बेटी काव्या को तेजाब पिला दिया। तेजाब पीते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई थी, गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलवर रेफर किया गया। लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही मासूम काव्या आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद पिता मोहित प्रजापत ने अपनी पत्नी सपना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद फेज थर्ड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी मां सपना को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी प्रदीप नेहरा की माने तो सपना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए है, अभी पूछताछ में सामने आया है कि मोहित सपना को उसके मायके लेकर नहीं जा रहा था, इसी बात से नाराज सपना ने 8 माह की काव्या के तेजाब दिया था।0
0
Report
सीएम धामी SDG पुरस्कार समारोह में नवाचार और बदलाव के योगदान को सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:SDG अचीवर्स पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अवसर उन व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार, उत्कृष्टता और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज में अनुकरणीय योगदान दिया है। सभी विशिष्ट अतिथियों और संगठनों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित बदलाव लाने वालों के बीच उपस्थित होना उनके लिए गर्व का विषय है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है।0
0
Report
Advertisement
