icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
PRAMENDRA KumarPRAMENDRA KumarFollow18 Aug 2025, 01:42 pm

किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मांग

Jhansi, Uttar Pradesh:किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर एवं किन्नर समाज की महामंडलेश्वर माता जी ने अनेक किन्नर साथियों के साथ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी मैं पधार कर महारानी लक्ष्मीबाई के किले की प्राचीर से बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के योद्धाओं के साथ बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का उदघोष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो तीन साल का बादा किया था उसे अति शीघ्र पूरा किया जाये । अन्यथा पूरे देश के किन्नरों को एकत्रित कर सरकार के खिलाफ बुन्देलखण्ड की जनता के साथ बड़ा आन्दोलन किया जायेगा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नितेश राणे का दावा: मदरसे आतंकवाद के अड्डे, कार्रवाई की मांग

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा नेता नितेश राणे का पुलिस महकमे को सुझाव कहा मदरसे आतंकवादियों के अड्डे; कार्यवाही करिए नहीं मेडल मिला तो मेरा नाम नितेश राणे नहीं !! मैं तो पहले दिन से कह रहा हूं, यह मदरसे आतंकवादियों के अड्डे हैं...ये कोई शिक्षा नहीं देते... पुलिस से भी कहता हूं हिंदूवाद्वादी विचारधारा की सरकार है करिए जोरदार कम मारिए रेड... आपको मेडल नहीं दिलवाया तो मेरा नाम नितेश राणे नहीं... हिम्मत दिखाए... पुलिस क्या कर सकती है,यह 93 के दंगों के बाद हमने देखा है...ये मदरसे आतंकवादी बनाते हैं... मदरसे से बना कोई एक डॉक्टर- इंजीनियर का उदाहरण दिखा दो और अगर गलती से बन गया तो सीधा आतंकवादी ही बनता है। मदरसे में चर्चा ही यही होती होगी कि बेटा आप इस बार बड़ा वाला बम बनाइएगा पिछले बैच ने छोटा बनाया था...ये इनकी शिक्षा。
0
0
Report

कोटा पहुंचे मदन दिलावर: सार्वजनिक परिवहन से ईंधन की बचत, प्रदूषण घटेगा

Kota, Rajasthan:कोटा एंकर राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने ईंधन बचत और सरकारी खर्च में कटौती का संदेश देते हुए रोडवेज बस से यात्रा कर कोटा पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे तो आम जनता भी प्रेरित होगी। कोटा में आयोजित होने वाले कई शैक्षणिक और पंचायती राज से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे मंत्री दिलावर ने नागरिकों से अपील की कि वे निजी वाहनों के बजाय बस और ट्रेन जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दें। इससे न सिर्फ ईंधन की बचत होगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा और राज्य के संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
0
0
Report

बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, लोगों की चिंता और किसानों पर असर

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, किसानों से लेकर युवाओं तक पर असर बलरामपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद बलरामपुर जनपद में आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है। बढ़ती कीमतों को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के कामकाज के लिए वाहन चलाना मजबूरी है, इसलिए महंगे दामों के बावजूद पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ रहा है। युवाओं ने बताया कि पहले जहां सीमित पैसों में बाइक का खर्च निकल जाता था, वहीं अब पेट्रोल भरवाना मुश्किल होता जा रहा है। कुछ युवाओं ने कहा कि वे अपने पिता से पैसे लेकर गाड़ी में पेट्रोल डलवाते हैं, लेकिन दाम बढ़ने से अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने भी डीजल के बढ़े दामों पर चिंता जताई है। किसानों का कहना है कि खेती-किसानी में ट्रैक्टर, पंपसेट और अन्य कृषि उपकरणों को चलाने के लिए डीजल की आवश्यकता होती है। लगातार बढ़ती कीमतों से खेती की लागत बढ़ती जा रही है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। किसानों ने कहा कि यदि इसी तरह डीजल के दाम बढ़ते रहे तो कृषि कार्य करना और अधिक कठिन हो जाएगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बलरामपुर जनपद के लोगों के चेहरों पर चिंता और मायूसी साफ नजर आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार गंगा घाटों पर जल पुलिस-SDRF ने तीनों डूबते लोगों को बचाया

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार ने गंगा घाटों पर तैनात जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान लोगों की जान बचाकर उन्हें जीवन दान दे रहे हैं। रविवार को जवानों ने गंगा में डूब रहे 3 लोगों का रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई। यहां विष्णु घाट के पास गंगा के तेज बहाव में बहकर जंजीर से लटके युवक को पानी से बाहर निकाला गया। वहीं हाथी पुल के पास डूब रहे एक गाजियाबाद के युवक की जान बचाई गई। वहीं इसी क्षेत्र में तेज बहाव में बह रही एक महिला को भी पीएसी के जवानों ने बमुश्किल बचाया। दरअसल वीकेंड और गंगा दशहरा स्नान की भीड़ को देखते हुए गंगा घाटों पर जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है。
0
0
Report

बिजनौर: डॉक्टर के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, भाजपा के दो नेताओं पर आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर मे महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल करने का आरोप भाजपा के दो नेताओं पर लगा है। हालांकि महिला चिकित्सक ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। लेकिन भाजपा के एक धड़े ने बैठक कर इस मामले में संगठन की छवि धूमिल करने वाले नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के लिए आवाज उठाई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिला चिकित्सक की वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने की चर्चा तीन चार दिनों से वायरल हो रही है। अलग-अलग वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि एक भाजपा नेता की महिला चिकित्सक से पहले से नजदीकियां थी। बीते जनवरी महीने में इस महिला चिकित्सक के संपर्क में दूसरे भाजपा नेता के आने के बाद पहले वाले से दूरियां बढ़ने लगीं। इस बीच दरकिनार किए जाने वाले भाजपा नेता ने महिला चिकित्सक के क्लीनिक में काम करने वाले एक कर्मचारी से सीसीटीवी का आईपी एड्रेस हासिल कर लिया। इसके बाद भाजपा नेता ने क्लीनिक और आवास की सीसीटीवी फुटेज को अपने मोबाइल पर लेना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी से 17 अप्रैल तक महिला चिकित्सक के निजी पलों की वीडियो हासिल की गई। पिछले डेढ़ महीने से इन वीडियो के जरिये महिला चिकित्सक से वसूली की जा रही थी। बताया जा रहा है कि 35 से 40 वीडियो फुटेज महिला चिकित्सक के परिवार वालों को भेजी गई हैं। यह भी चर्चा है कि इस मामले को लेकर दोनों भाजपा नेताओं में खटास भी पैदा हो गई थी। इसे लेकर एक ने दूसरे को धमकाया भी था। महिला चिकित्सक और नेताओं के बीच की व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है। इस मामले में रविवार को भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने चांदपुर स्थित निरीक्षण भवन में बैठक की। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के शोध प्रमुख नमन चौधरी ने आरोप लगाया कि जिला मंत्री के पद पर मौजूद दोनों बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाया कि महिला डॉक्टर की अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैक मेल कर पार्टी की छवि खराब की है.. ऐसा घिनोना काम करने वाले दोनों नेताओं को पद से हटा देना चाहिए। इस मामले मे महिला डॉक्टर और उसका परिवार अभी तक पूरी तरह मौन साधे हुए है। और सदमे मे है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर पर दबिश, 10 आरोपियों को गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ऑनलाइन सट्टे और ठगी के काले कारोबार पर क्राइम ब्रांच ने बड़ा प्रहार किया है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोतीझील में चल रहे एक कथित ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एटीएम कार्ड और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच में करोड़ों के नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के तार जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोतीझील स्थित एक मकान पर बड़ा छापा मारा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां ऑनलाइन सट्टे और ठगी का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कथित सरगना देवेंद्र उर्फ देवा यादव और उसका साथी पवन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र अपने ही घर से कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टे और ठगी का कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैचों, कैसीनो गेम्स और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा संचालित कर रहे थे। इसके लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपियों द्वारा कथित तौर पर लोगों को लालच देकर पैसों का निवेश कराया जाता था और फिर बैंक खातों के जरिए रकम का लेनदेन किया जाता था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए बड़े स्तर पर आर्थिक अपराध को अंजाम दिया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 42 एटीएम कार्ड, पेटीएम मशीन और बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पैसों के ट्रांजैक्शन के लिए म्यूल बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर छिपाया जा सके। पुलिस अब बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का डेटा खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में यह नेटवर्क पिछले करीब 8 महीनों से सक्रिय होना सामने आया है। क्राइम ब्रांच को मनी लॉन्ड्रिंग और बड़े गिरोह से जुड़े तार मिलने की संभावना है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

BAU तालाबों का पुनर्जीवन: 14 लाख खर्च से कैंपस में जल-भण्डारण और कृषि-प्रणाली मजबूत

Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी परिसर के तीन तालाब वर्षों से उपेक्षित थे, जिनका पुनःजीवन अब एक नई पहचान बन गया है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से इन पुराने तालाबों की सफाई और जीर्णोद्धार किया गया है, जिससे परिसर का भू-जल स्तर सुधरा है और कृषि अनुसंधान, बागवानी व पशुपालन प्रक्षेत्रों के लिए सिंचाई व्यवस्था मजबूत हुई है। तालाबों के पुनर्जीवन से न सिर्फ जल-संग्रहण बढ़ा है, बल्कि पूरे कैंपस के लिए वॉटर बैंक की भूमिका भी निभाई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यह जल संरक्षण मॉडल भविष्य में अन्य संस्थानों और ग्रामीण इलाकों के लिए प्रेरणा बन सकता है, क्योंकि हरियाली लौट आई है और पर्यावरण संतुलन भी मजबूत हुआ है। यह मिसाल है कि इच्छाशक्ति हो तो प्राकृतिक धरोहरों को भी जीवन दिया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा मुद्दे: इंडो-नेपाल बॉर्डर समिती क्राइम कंट्रोल योजना पर चर्चा

Sitamarhi, Bihar:भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर कानून व्यवस्था मजबूत करने, सीमा सुरक्षा को प्रभावी बनाने तथा दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जाली नोट, अवैध हथियार, ड्रग्स, शराब, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने को लेकर रणनीति बनाई गई। अधिकारियों ने क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के लिए संयुक्त कार्रवाई और त्वरित सूचना आदान-प्रदान पर जोर दिया。
0
0
Report

मध्य प्रदेश के ओबीसी प्रशिक्षण शिविर में भोजन खराब, 5 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम — मध्य प्रदेश सरकार की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इटारसी में चल रहे OBC युवाओं के 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में रविवार रात खाना खाने के बाद 5 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती किया गया है। वीओ- जानकारी के अनुसार इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में सेना, पुलिस, होमगार्ड और पैरामिलिट्री भर्ती की तैयारी कर रहे पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि कैंप में पिछले कई दिनों से खराब और घटिया भोजन परोसा जा रहा था। छात्रों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रविवार शाम भोजन करने के कुछ देर बाद छात्र रीतेश यादव, विवेक गौर, रोहित यादव, विवेक केवट और जतिन पटवा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगी। छात्रों की हालत बिगड़ते ही कैंप में हड़कंप मच गया और उन्हें तत्काल शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विकास जेतपुरिया ने बताया कि छात्रों में फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षण पाए गए थे। चार छात्रों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी है। बाइट(A1)- छात्र बाइट(A2)- छात्र बाइट(A3)- डॉ विकास जेतपुरिया ( शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top