284003
झांसी की बुजुर्ग महिला को दिल्ली से झांसी भेजा वहीं परिजनों से लेने की अपील
Jhansi, Uttar Pradesh:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला मिली, जो झांसी की बताई जा रही है। उन्हें सालासर से लोहारू स्टेशन तक आते हुए पाया गया। महिला को कर्नाटक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12628) में 2AC कोच, सीट नंबर A-2-40 पर बैठाया गया है। यह ट्रेन सुबह 2 बजे झांसी पहुंचेगी। परिजनों से अनुरोध है कि वे उन्हें स्टेशन से ले जाएं। लोगों से इस संदेश को झांसी के समूहों तक पहुंचाने में मदद करने का आग्रह किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महोबा में ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार: बिना कार्य भुगतान पर प्रधान व सचिवों पर कार्रवाई
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में सरकार द्वारा ग्राम पंचायतो में विकास कार्य के लिए दी जाने वाली धनराशि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से बिना काम कराए लाखो रुपए का भुगतान कर दिया गया । डीपीआरओ के निरीक्षण में भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद वित्तीय अनिमितताओं के आरोप में दो ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए इसके अलावा चार सचिवों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। ग्राम प्रधानों के पॉवर सीज करके समिति को पंचायत संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई । डीपीआरओ की इस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया है । वी/ओ- दरअसल पनवाड़ी ग्राम प्रधान संजय द्विवेदी और ग्राम प्रधान इन्द्रहटा सुमन पर वित्तीय अनिमितताओं के आरोप लगे थे जिसकी जांच जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने डीपीआरओ को सौंपी गई थी और डीपीआरओ के निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान पनवाडी से स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसमे ग्राम प्रधान द्वारा शासनादेश के विरुद्ध कंसल्टिंग इंजीनियर से तकनीक सुकेत प्राप्त कर कार्य कराए गए हैं जो शासन के विपरीत है और बिना काम कराए प्रधान और सचिवों की मिलीभगत से लाखों रुपये भुगतान कर दिया गया है । इसके अलावा इन्द्रहटा के प्रधान पर जांच में अनिमितताये पाई गई है । डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा ने बताया कि दोनों प्रधानों द्वारा वित्तीय अनिमितताये पाए जाने पर इनके अधिकार सीज कर कमेटी बनाई गई है इसके अलावा सचिव अनस मतीन,अमीर खान,निर्देश पटेल और दीपक पुरवार के खिलाफ कार्यवाही की गई है और कमेटी द्वारा जांच में दोषी पाए जाने पर बसूली की कार्यवाही की जाएगी । ग्राम पंचायत स्वम निर्णय लेती है और ग्राम पंचायत बैठक कर बोर्ड में पास कराए लेकिन दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा कार्य कराए गए है इसलिए यह दोषी पाए गए है ।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला; मुस्लिम तुष्टिकरण पर नया आरोप
Prayagraj, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तीखा प्रहार, हिंदुओं के हितों का हनन करने वाले संकट के द्वार पर खड़े रहेंगे, टीएमसी और कांग्रेस पर लगाया मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप। प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के इलेक्शन कमीशन के सहयोग से बीजेपी की जीत के आरोपों पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अगर चुनाव आयोग, एसआईआर और ईवीएम के सहयोग से जीतना होता तो तमिलनाडु और केरल में भी बीजेपी की सरकार बनती। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह राहुल गांधी का फ्रस्ट्रेशन और तनाव बोल रहा है, जो बात राहुल गांधी कह रहें हैं, वही बात अखिलेश यादव भी बोल रहें हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यही आरोप शाम को ममता बनर्जी भी लगाएंगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आरोपों को बुनियाद और अनर्गल बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की सेवा करती है और सुशासन सुरक्षा का एहसास कराती है, सबका साथ सबका विकास करती है और जनता अपने तराजू पर तौलती है कि कौन ईमानदार है और कौन बेईमान है, उसी के अनुरूप वह अपना फैसला सुनाती है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद अखिलेश यादव पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि कल नतीजा आने के बाद से अखिलेश यादव के सारे गुंडे बिल में घुस गए हैं और उनके तरह तरह के ट्वीट आ रहें हैं, जिसको देखकर लोग हंस रहें हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सफाया होना तय है。 डिप्टी सीएम ने कहा कि कल से अखिलेश यादव सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि हम अखिलेश यादव से कहेंगे कि वह सदमे में न रहकर 2026 में ही सैफई चले जाएं वरना 2027 में तो जनता सैफई भेज ही देगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिन लोगों को समर्थन दिया, वह पूरी तरह से खत्म हो गया। आरजेडी को बिहार में समर्थन दिया, आज बिहार में आरजेडी का क्या हस्र है वह सब देख रहें हैं, दिल्ली में केजरीवाल को समर्थन किया, वह भी सत्ता से बाहर हो गए हैं। स्टालिन का समर्थन किया वह भी सत्ता से दूर हो गए, अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल में समर्थन किया, वह भी पश्चिम बंगाल से ख़त्म हो गई। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सही मायनों में जिन लोगों ने महिला आरक्षण का विरोध किया, उन सभी को सत्ता से दूर होना तय था और वही हो रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि भविष्य में जिन भी राज्यों में चुनाव होंगे वहां पर बीजेपी की सरकार बनना तय है。 केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन लोगों ने भी आधी आबादी का अपमान किया, उनका यही हस्र होना था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली चाहे कांग्रेस हो या सपा या फिर टीएमसी उन सबके लिए यह नतीजा एक बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि अगर इन नतीजों से भी यह नहीं समझे तो आने वाले दिनों में जनता इनको समझा देगी। कांग्रेस के असम में जीते 19 में से 18 मुस्लिम विधायकों की जीत पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि कांग्रेस सत्ता में या फिर विपक्ष में रहे वह हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति کرتی है, देश के हिंदुओं का वोट उन्हें नहीं चाहिए इसके लिए वह हिंदुओं का अपमान करते हैं, हिंदुओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं और हिंदुओं के हितों का हनन कांग्रेस के लोग करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा जब तक सभी के हितों के लिए कोई कार्य नहीं करेगा तब तक वह संकट के द्वार पर ही खड़ा रहेगा। बाइट — केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम - यूपी सरकार0
0
Report
BJP की बंगालजीत पर अलवर पुरुषार्थी समाज ने लड्डू बांटे
Alwar, Rajasthan:पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद देशभर में समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है , अलवर में भी रामगढ़ विधायक ने इस जीत को देश की जीत बताया , सुखवंत सिंह गुरुद्वरा सुखधाम से पुरुषार्थी समिति जिला अलवर द्वारा इस मौके पर आतिशबाजी की और लड्डू बांटे , इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह द्वारा निशुल्क टैंकर जल सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टैंकर सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा बंगाल प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित पूरी टीम के प्रयासों से यह सफलता मिली है। उन्होंने सभी सनातनियों और हिंदुओं को बधाई भी दी। इस मौके पर पंजाबी समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में जिला पुरुषार्थी समिति के अध्यक्ष कुलदीप कालरा, पूर्व अध्यक्ष राकेश अरोड़ा, हरमीत मेंहदीरत्ता, अशोक आहूजा, अभिषेक तनेजा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बलौदाबाजार ब्रेकिंग: ट्रक चालकों से मारपीट कर पैसे मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:बलौदाबाजार ब्रेकिन्ग ट्रक चालकों से मारपीट और पैसा मांगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिक बालक भी शामिल शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद, मना करने पर ट्रक चालकों से मारपीट आरोपियों ने ट्रकों के शीशे तोड़े, जीपीएस सिस्टम उखाड़ा रिसदा बायपास के पास ट्रकों का रास्ता रोककर दी जान से मारने की धमकी घटना 4 मई सुबह करीब 5 बजे रिसदा बाईपास मेन रोड की ट्रक चालकों ने youths को पकड़कर सिखाया सबक0
0
Report
यमुनानगर में पति ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर कई दिनों तक इधर-उधर घूमता रहा और खुद भी आत्महत्या करने की योजना बना रहा था, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव शादीपुर का है, जहां किराए के मकान में रह रहे एक दंपत्ति के बीच घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह वारदात परसों रात को अंजाम दी गई थी, लेकिन इसके बाद आरोपी दो दिनों तक अपने बच्चों को साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान आरोपी के मन में खुद आत्महत्या करने और बच्चों को भी साथ लेकर जान देने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका मूल रूप से गाजीपुर ( उत्तरप्रदेश ) की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बाइट : निर्मल सिंह, जांच अधिकारी थाना सदर यमुनानगर0
0
Report
IGI एयरपोर्ट पर सोनोवाल की यात्रा ने राजनीति गलियारों में हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में igi एयरपोर्ट पर असम पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल केंद्रीय मंत्रिमंडल राज्य मंत्री पहुंचे है असम पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं दिल्ली में पहुंचना राजनीति के गलियारों में चर्चा असम की तेज हो रही है0
0
Report
Advertisement
सरदार नगर टंकी हादसे की जांच तेज, लखनऊ टीम ने मलबा और सरिया के नमूने लिए और जांच को लखनऊ ले गए
Devchara, Uttar Pradesh:आंवला के भमोरा क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर में सोमवार शाम करीब 5 बजे पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को लखनऊ से पहुंची टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जांच के लिए मलबे व सरिया के नमूने एकत्र कर अपने साथ ले गई। एक्सईएन कुमकुम गंगवार ने बताया कि टंकी निर्माण के समय भी गुणवत्ता की सैंपलिंग कराई गई थी और अब टंकी गिरने के बाद दोबारा नमूनों की जांच कराई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान उन्होंने टंकी की गुणवत्ता को लेकर विरोध जताया था, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इस मामले में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राजन उपाध्याय ने आरोप लगाया कि टंकी निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।0
0
Report
बरेली थाना कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कोतवाली पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट के पास एक युवक राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह भाग निकला। बाद में मुखबिर की सूचना पर उसे गुलाबबाड़ी मोटरसाइकिल पार्किंग के पास से पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवित्र तोमर बताया, जो भोजीपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।आरोपी के खिलाफ संबंधित मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली हाई कोर्ट: राशिद इंजीनियर को 10 मई तक बीमार पिता से मिलने की इजाज़त
Noida, Uttar Pradesh:टेरर फंडिंग के मामले में जेल में बंद बारामुला के सांसद राशिद इंजीनियर को दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 मई तक अपने बीमार पिता से एम्स में मिलने की इजाज़त दे दी । दिल्ली हाईकोर्ट ने यह राहत ज़मानत की शर्तो में बदलाव करते हुए दी है 28 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने राशिद इंजीनियर को एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने यह अंतरिम ज़मानत उन्हें अपने बीमार पिता से मिलने के लिए दी थी। राशिद इंजीनियर के पिता को श्रीनगर से दिल्ली में एम्स में शिफ्ट होना पड़ा था। इसके चलते राशिद इंजीनियर ने दिल्ली HC से ज़मानत की शर्तों में बदलाव की मांग की थी। कोर्ट ने इसकी इजाज़त दे दी हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि ज़मानत की दूसरी शर्ते बरकरार रहेगी और अंतरिम ज़मानत की मियाद खत्म होने के बाद उन्हें सरेंडर करना होगा।0
0
Report
Advertisement
यूपी पुलिस कांस्टेबल के धर्मांतरण मामले में जांच जारी
Baghpat, Uttar Pradesh:यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल का धर्मांतरण हुआ। उतर प्रदेश पुलिस के दलित समाज से आने वाले कांस्टेबल का 2022 में धर्मांतरण कराया गया। धर्मांतरण कर मोहम्मद हारिस बना दिया गया। पहले बागपत के मजार में कलमा पढ़ाया गया। फिर बिजनौर के Nazarabad में खतना कराने के लिए ले गया। फिर पेपर में सूचना निकली कि मैं स्वेक्षा से मुस्लिम धर्म अपना रहा हूं। फिर दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद में 28 नवम्बर 2022 धर्मांतरण का सर्टिफिकेट दिया गया। फिर जमात में भेजा गया। जमात में नफरत का पाठ पढ़ाया गया। गौ मांस तक खिलाया गया। कहानी की शुरुआत साल 2020 में जब कांस्टेबल को महकमे ने गैंगस्टर हाशिम बाबा के बारे में जानकारी जुटाने और पकड़ने की जिम्मेदारी दी। उस समय कांस्टेबल तैनात बागपत जिले में थीं। गैंगस्टर को पकड़ने के लिए कांस्टेबल ने अपने मुखबिर एक्टिवेट किया। मुखबिर कांस्टेबल के गांव का ही रहने वाला था। मुखबिर ने कांस्टेबल की मुलाकात असरफ और हीना नाम की एक महिला से कराई। असरफ भी एक गैंगस्टर था। असरफ और हीना हाशिम बाबा गैंग से जुड़े हुए थे। जब ये लोग हाशिम बाबा तक पहुंचने वाले थे कि दिल्ली पुलिस कार चोरी के आरोप में असरफ और उसके साथी अमन को पकड़ने पहुंच गईं। दिल्ली पुलिस ने भरोसे में लेकर कांस्टेबल को अपने साथ लेकर गई आरोपी को पकड़ने के लिए। वही यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस की झड़प हो गई। इसी मामले में कांस्टेबल को चोरी का सामान बरामद होने को लेकर गिरफ्तार कर लिया। फिर चार महीने के बाद कांस्टेबल को दिल्ली के कोर्ट से जमानत मिली। फिर जमानत के दौरान हीना लगातार जेल में मिलने जाती थी। जमानत दिलाने में मदद की और कांस्टेबल का भरोसा जीतने में कामयाब हो गई। जमानत से बाहर आने के बाद हीना में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसे उधार मांगे। तीन लाख 46 हजार दिए। इस बीच कांस्टेबल का हीना के साथ नजदीकिया बढ़ने लगी। हीना इस्लामिक तौर तरीके सिखाने लगीं; गुस्सा किया करो तभी पाक माने जायेगे। वजू किया करो। नमाज के लिए फोर्स क्यों हिंदी में कुरान पढ़ाया। अरबी में कुरान पढ़ाने की कोशिश की। हालांकि हीना शादीशुदा थी। फिर 4 जुलाई 2021 को अपने बच्ची के बर्थडे में बुलाया। उस दिन संबंध बनाएं फिर निकाह करने का दबाव पैदा किया। घर का कमरा बंद कर लोगों को इकठ्ठा कर दिया। रेप का आरोप लगाएं। रेप के केस दर्ज करवा दिया। जेल भेजवा दिया। फिर कांस्टेबल के परिवार से संपर्क कर केस वापस लेने के लिए 1 करोड़ की मांग की। वहां असरफ, हीना, हीना के पति आलम मौजूद थे। केस वापस लेने के लिए 14 लाख में डील हुई। तीन लाख एडवांस में दिया गया। और 11 लाख का पेमेंट बुलंदशहर में दिया गया। 2022 में जमानत मिल गई। महिला और गैंग के लोगों ने कहा कि इस्लाम कबूल करोगे तो ही गवाही देंगे। इसलिए हिना असरफ और उसके पति आलम में कांस्टेबल पर धर्मांतरण के लिए अखबार में सूचना दी। मस्जिद में कलमा पढ़ाया। खतना कराने के लिए बिजनौर के नज़बियाबाद ले कर गए। कांस्टेबल ने डॉक्टर से खतना कराने की बात लेकर वहां से किसी तरह निकल गया। फिर दिल्ली के मस्जिद में धर्मांतरण का सर्टिफिकेट दिया। कांस्टेबल ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। फिलहाल बागपत में इस मामले की जांच चल रही है।0
0
Report
दतिया सीट खाली, कांग्रेसियों में भगदड़ से BJP की तैयारी तेज
Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा सीट खाली, कांग्रेसियों में मची भगदड़. दतिया की राजनीति में बड़ा उलट फेर हुआ है। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी मामले में 3 वर्ष की सजा होने की वजह से चुनाव आयोग ने निष्कासित कर दिया है। इस समय दतिया विधानसभा सीट का विधायक पद खाली है और कांग्रेसियों में भगदड़ मची हुई है 3 दिन में लगभग 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कल डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को माला पहनकर भाजपा में शामिल किया था तो आज तकरीबन 25 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए उन्हें फूल माला के झालमुडी भी खिलाई गई। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी में भगदड़ का माहौल है। वहीं दतिया विधानसभा सीट की रिक्तता बताती है दतिया में कभी भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी अलग-अलग उम्मीदवारी ठोकने के लिए तैयारी में लगे हुए हैं और अपने वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है.0
0
Report
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: मोदी सहित 7 मई को शपथग्रहण गांधी मैदान में
Patna, Bihar:बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के मुख्य बिंदु बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को होगा शपथग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा। मंत्रिमंडल में भाजपा ,जदयू और सहयोगी दलों के लिए फॉर्मूला सेट कर दिया गया है इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे जिसकी तैयारी गांधी मैदान में जोर-जोर से चल रही है पटना के जिला अधिकारी, SSP, कमिश्नर आईजी समेत कई बड़े अधिकारियों ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
बाघमारा CHC में ऑक्सीजन अभाव से नवजात की मौत, जांच और कार्रवाई की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है। जिला मुख्यालय के बड़े SNMMCH हो या सदर अस्पताल या प्रखण्ड स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। सरकारी स्वास्थ केंद्रों की सुविधा किस प्रकार संचालित है उसका प्रमाण बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला। जहां ऑक्सीजन के अभाव में नवजात की मौत हो जाती है। परिजनों द्वारा कर हंगामा भी किया जाता है। इस बीच अपने गर्भ से बच्चे को जन्म देने वाली प्रसूता सरस्वती देवी की प्रसव पीड़ा को भी नजरअंदाज कर दिया गया। इतना ही नहीं प्रसव के दौरान मौजूद स्वास्थ्य सहियाओं ने अस्पताल की कुव्यवस्था को लेकर अपने पद से स्तीफा देने तक की बात कह डाली। हालांकि सीएची प्रभारी डा श्रीकांत ने कहा की मामले में डीसी के आदेशानुसार उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। निचितपुर दो पंचायत अंतर्गत खोनाठी बस्ती निवासी ठाकुर उर्फ लखन महतो ने बताया की पत्नी सरस्वती देवी को पहला डिलीवरी होने वाला था। स्थानीय स्वास्थ्य सहिया रीता देवी के आग्रह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में पत्नी को भर्ती कराया गया। डा रोजी व नर्स निवेदिता की मौजूदगी में नॉर्मल डिलीवरी कर बच्ची का जन्म करवाया गया। देखते ही देखते डिलीवरी कराने वाले चिकित्सकों ने नवजात की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं रहने की बात कह नवजात को सुविधायुक्त अस्पताल ले जाने की बात कही गयी। आनन फानन में जब तक नवजात को दूसरे अस्पताल ले जाया गया,तब वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि CHC परिसर में ऑक्सीजन नहीं रहने के कारण नवजात की मौत हुई है। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में नवजात का शव रखकर दोषी चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए लिखित शिकायत करने पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा ऑक्सीजन के अभाव में जैसे ही नवजात को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही गयी,उस समय परिजनों द्वारा सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की गुहार लगाई गई,लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूरन नवजात को टोटो में लेकर जब तक दूसरे अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक तरफ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सरकारी अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा किया है,वहीं बाघमारा सीएचसी में ऑक्सीजन व एम्बुलेंस के अभाव में नवजात की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य मंत्री का घोषणा केवल हवा हवाई है। गरीब तबके के लोग बहुत ही उम्मीद के साथ सरकारी अस्पताल आते है।ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण अगर किसी के जान माल के साथ अनहोनी हो जाती है तो लोग निजी अस्पतालों की ओर रुख करना ही मुनासिब समझेंगे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था उपलब्ध रहने की बात पर परिजनों ने कहा कि जिस समय नवजात को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दिया गया उस समय नवजात पर ऑक्सीजन क्यों नहीं लगाया ? अस्पताल में मौजूद सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जाए उसमें क्लियर हो जाएगा कि अस्पताल में ऑक्सीजन कब मंगाया गया। सीएचसी प्रभारी डा श्रीनाथ ने कहा कि ऑक्सीजन के अभाव में नवजात की मौत होने की सूचना पाते ही अस्पताल पहुंचे। लेबर रूम में मौजूद चिकित्सक सहित अन्य कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया गया। जहां बताया गया कि नवजात के अंदर कफ व अन्य मल मूत्र जमा हो जाने के कारण उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों द्वारा परिजनों को आनन फानन में दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाने के क्रम में नवजात की मौत हो गयी। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑक्सीजन मौजूद था। किन कारणों से नवजात की मौत हुई है उसकी गहन जांच शुरू कर दिया गया है, उसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इधर परिजनों ने कहा कि पुलिस द्वारा जब नवजात का पोस्टमार्थ कराने की बात कही गयी तब परिजन अपने आंसुओं को पोछते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए नवजात का शव लेकर अस्पताल से निकल गए0
0
Report
दिल्ली के महापौर निरीक्षण से शुरू हुआ मानसून से पहले स्वच्छता अभियान
Delhi, Delhi:स्वच्छ सुन्दर बेहतर दिल्ली बनाने के लिए लगातार सड़को पर उतर कर दिल्ली के महापौर कर रहे है निरीक्षण कूड़ा मुक्त दिल्ली बनाने के लिए जनता से मांग सहयोग स्वच्छ सुंदर दिल्ली बनाने में दिल्ली की जनता दे सहयोग सहयोग देने पर जनता को दिया जाएगा पारौतोष आने वाले मानसून से पहले स्वच्छता को लेकर चलाया जाएगा विशेष अभियान बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर कहा शीर्ष नेतृत्व ओर जनता को दी बधाई प्रवेश वाही महापौर दिल्ली नगर निंग0
0
Report
मुरैना: बनरक्षक की हत्या के बाद अवैध रेत पर प्रशासन का एक्शन, ट्रैक्टर-ट्रॉली कार्रवाई
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में बनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के बाद अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जिलेभर में पुलिस और वन विभाग की टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं, ताकि अवैध रेत का एक भी कण बाहर न जा सके। इसी सख्ती के बन चौकी पर खास इंतजाम किए गए हैं। यहां से गुजरने वाले रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के लिए एक खास तरह का उपकरण लगाया गया है। जैसे ही कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली बैरियर पार करने की कोशिश करता है, इस उपकरण को खींचते ही उसके टायर फट जाते हैं। इसका सीसीटीवी भी आया हे जिसमें टायर ब्लास्ट होते दिखाई दे रहे हे। टायर ब्लास्ट होने के बाद कई ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर आगे जाकर पलट गए। इसके बाद मौके पर मौजूद वन विभाग और पुलिस की टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन का साफ कहना है कि अवैध रेत परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
