284001
झांसी में जिलाधिकारी ने किया स्वतंत्रता दिवस पर "हर घर तिरंगा" अभियान का आह्वान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस 2024 पर "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ मनाया जाएगा। पिछले साल 9 से 15 अगस्त 2023 के बीच सभी आवासीय घरों, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया था। इस वर्ष भी इसी तरह उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवती से घर में जबरन कब्जा, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:युवक की दबंगई, घर में घुसकर युवती को घसीटते हुए ले गया एकतरफा प्रेम में आरोपी ने पार की हदें, पहले से बना रहा था शादी का दबाव 28 अप्रैल को परिजनों संग पहुंचा, मना करने पर देर रात फिर आया वापस घर में घुसकर युवती को पकड़कर जबरन ले जाने की वारदात, छोटी बहन ने किया विरोध, शोर मचाया लेकिन आरोपी नहीं रुका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी युवक और उसकी मां को हिरासत में लिया गया मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस आगरा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला0
0
Report
राजस्थान में 52 हजार वाहन बिना टैक्स, 1029 करोड़ बकाया वसूली के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:52 हजार वाहन दौड़ रहे बिना टैक्स! - परिवहन विभाग करेगा बिना टैक्स चुकाए चल रहे वाहनों पर सख्ती - AITP परमिट वाले वाहनों की भी होगी जांच, परिवहन विभाग की 1029 करोड़ राशि बकाया जयपुर। राजस्थान में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी हावी है। परिवहन मुख्यालय की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में करीब 52 हजार वाहन बिना टैक्स चुकाए ही दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने इसके लिए प्रदेशभर में एक अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। परिवहन मुख्यालय ने प्रदेशभर के आरटीओ कार्यालयों में पंजीकृत भार वाहनों और यात्री वाहनों का एक रिकॉर्ड जारी किया है। जिसके तहत बगैर टैक्स चुकाए संचालित वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 52325 भार वाहन बिना टैक्स चुकाए ही चल रहे हैं। परिवहन मुख्यालय ने प्रदेशभर के आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों को बकाया टैكس प्रकरण चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जन लेखा समिति के प्रतिवेदनों, सीएजी प्रतिवेदनों और आंतरिक जांच प्रतिवेदनों में जो राशि विभाग के विभिन्न कार्यालयों में बकाया चल रही है, उसकी सूचना भी मुख्यालय ने दी है। परिवहन मुख्यालय ने जल्द ही यह बची हुई राशि वसूल करने के निर्देश दिए हैं। यात्री वाहनों पर 32.70 करोड़ टैक्स बकाया, भार वाहनों पर 238.12 करोड़, जन लेखा समिति 31.77 करोड़, वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक सीएजी 32.94 करोड़, महालेखाकार 217.55 करोड़, आंतरिक जांच 476.50 करोड़, कुल 1029.58 करोड़ बकाया। अन्य राज्यों की पंजीकृत बसों की होगी जांच, ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए। राजस्थान में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में पंजीकृत बसों की नई नियमों के अनुसार जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी। जयपुर RTO प्रथम में 6518 भार वाहनों का 29.8 करोड़ टैक्स बकाया, जयपुर RTO द्वितीय में 3227 वाहनों का 13.12 करोड़, दौसा RTO में 2233 भार वाहनों का 10.45 करोड़, सीकर RTO में 2301 भार वाहनों का 10.22 करोड़, अलवर 1161 वाहनों का 4.59 करोड़, भरतपुर 3762 वाहनों का 15.61 करोड़, अजमेर 5188 वाहनों का 25.08 करोड़, जोधपुर 7541 वाहनों का 36.3 करोड़, पाली 816 वाहनों का 3.83 करोड़, उदयपुर 2686 वाहनों का 12.44 करोड़, चित्तो़ड़गढ़ 8687 वाहनों का 41.16 करोड़, कोटा 2876 वाहनों का 13.54 करोड़, बीकानेर 4709 वाहनों का 21.98 करोड़ टैक्स बकाया। इस बार राजस्व लक्ष्य में 1400 करोड़ की वृद्धि है, जिससे परिवहन आयुक्त राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए सक्रिय हैं ताकि पुरानी बकाया राशि वसूल की जा सके।0
0
Report
वार्षिक निरीक्षण में प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा, गौतमेश्वर महादेव मंदिर दर्शन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में वार्षिक निरीक्षण के तहत जयपुर से आए आईजी डॉ. विष्णु कांत एवं डीवाईएसपी जितेन्द्र आंचलिया ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र गौतम ऋषि की तपोभूमि माने जाने वाले श्री गौतमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और दर्शन लाभ प्राप्त किया। धार्मिक महत्व के इस स्थल पर अधिकारियों ने प्रदेश एवं जिले की खुशहाली की कामना की। यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच पवित्र तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध है, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतापगढ़ सीआई शंभुसिंह झाला, अरनोद डीवाईएसपी चंद्रशेखर पालीवाल, अरनोद सीआई शिवलाल मीणा, मंदिर पुजारी योगेश शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, लालगढ़ सरपंच उदयलाल मीणा एवं अमृतलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिध नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों के आगमन एवं निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के निरीक्षण से प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगंज में युवक के साथ मारपीट और पेशाब, तीन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल युवक के साथ मारपीट और पेशाब करने के मामले में पुलिस का कहना है हनुमानगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है आरोपी के तलाश की जा रही है आदतन अपराधी है कुछ समय पहले जेल से छूटे हैं आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया है पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है जांच के बाद धाराओं में इजाफा किया जाएगा पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
मेयर और बंगाल चुनाव पर सियासी घमासान तेज
Delhi, Delhi:मनोज तिवारी कैलाश गहलोत मेयर चुनाव और बंगाल चुनाव.. सांसद बाँसुरी स्वराज सांसद कमलजीत सहरावत मेयर चुनाव और बंगाल चुनाव0
0
Report
वैशाली पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: 731 गुम मोबाइल लौटाकर जनता में विश्वास बढ़ाया
Hajipur, Bihar:वैशाली से एक बड़ी और राहत देने वाली खबर जहां पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान लगातार रंग ला रहा है गुम हुए मोबाइल अब वापस मिल रहे हैं और इस साल का आंकड़ा 700 के पार पहुंच चुका है. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत वैशाली पुलिस ने जबरदस्त काम किया है इस साल अब तक 731 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों हाजीपुर सदर, नगर, गंगाब्रिज, काजीपुर, भगवानपुर, सराय, गरौल, बिदुपुर, राजापाकड़, महुआ, जंदाहा, महनार, देसरी, पातेपुर और महिषौर से ये मोबाइल बरामद किए गए हैं पुलिस ने सर्विलांस और टेक्निकल इनपुट के जरिए इन फोन को ट्रेस किया. हर महीने लगातार बढ़ती रिकवरी ये बता रही है कि वैशाली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है और आम लोगों की परेशानी को गंभीरता से ले रही है. वैशाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक700 मोबाइल फोन रिकवर किया है. मोबाइल खो जाने पर लोगों को काफी दिक्कत होती है.हमारी टीम लगातार काम कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को लौटाया जा सके. ऑपरेशन मुस्कान सिर्फ मोबाइल बरामदगी नहीं.बल्कि police और पब्लिक के बीच भरोसे की नई मिसाल बनता जा रहा है. वैशाली पुलिस का ये मॉडल अब दूसरे जिलों के लिए भी उदाहरण बन सकता है. जहां टेक्नोलॉजी और तेजी के साथ लोगों को सीधी राहत मिल रही है.0
0
Report
Advertisement
अस्पताल अंधेरे में डूबा, बिजली ठप; ब्लड टेस्ट और ऑपरेशन प्रभावित
Obra, Uttar Pradesh:वाली है। जिस मेडिकल कॉलेज में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, वही अस्पताल पिछले 12 घंटे से अंधेरे में डूबा हुआ है। रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है और हालात ऐसे हैं कि भर्ती मरीजों से लेकर ओपीडी में आने वाले लोग तक बेहाल हैं। बिजली न होने के कारण ब्लड जांच ठप हो गई है, पानी की किल्लत खड़ी हो गई है और मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी भारी परेशानी झेल रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि जांच के लिए लिए गए ब्लड सैंपल 12 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद खराब हो चुके हैं, जिससे रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील विभागों में भी कोई ठोस बैकअप व्यवस्था मौजूद नहीं है। सी ब्लॉक में न तो जनरेटर है और न ही इनवर्टर, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था बहाल करने का दावा जरूर कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। VO-1: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रात 12 बजे से बिजली गुल होने के बाद अस्पताल की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ऑपरेशन थिएटर, ब्लड जांच, पैथोलॉजी और अन्य जरूरी सेवाएं ठप हो गई हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों की मुश्किलें और बढ़ गई है। अस्पताल पहुंचे मरीजों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, आए दिन इसी तरह की समस्या सामने आती है। कई लोग पिछले दिन भी ब्लड रिपोर्ट लेने आए थे, लेकिन बिजली न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। आज फिर सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। VO-2: वहीं सी ब्लॉक की प्रभारी डॉ. ज्योति अग्रवाल ने बताया कि उन्हें हाल ही में इस ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस ब्लॉक में ब्लड जांच, डेंटल और ऑपरेशन थिएटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अब तक यहां जनरेटर या इनवर्टर जैसी बुनियादी बैकअप सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई। उनका कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि बिजली न होने की वजह से लिए गए ब्लड सैंपल प्रभावित हुए हैं, जिसका असर जांच रिपोर्ट पर भी पड़ सकता है।0
0
Report
जालौन: ससुराल वालों ने देवर से शादी करवाने का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के उरई कोतवाली में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल वालों ने देवर से शादी कराने का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनवाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया और विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय नवीन कुमार प्रजापति, हाल निवासी शांति नगर उरई ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2018 को नवीन कुमार प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र सार्थक प्रजापति का जन्म हुआ। महिला के अनुसार उसके पति की 24 अक्टूबर 2023 को ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार एवं क्रियाकर्म पूरा होने पर उसकी सास कान्ती देवी, ससुर अनिल कुमार और ननद रागिनी ने उसे देवर ऋषि कुमार से “बछिया विवाह” कराने का आश्वासन दिया। इसी भरोसे पर परिवार वालों के कहने पर देवर ऋषि कुमार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का कहना है कि एक वर्ष बाद जब उसने शादी की बात उठाई तो ससुराल पक्ष का रवैया बदल गया। आरोप है कि सास, ससुर और ननद ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके चली गई। महिला के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह दोबारा ससुराल पहुंची और परिवार वालों से कहा कि जब उनके कहने पर देवर उसके साथ संबंध बनाता रहा है तो अब शादी करा दी जाए। इस पर आरोपितों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे अपने पुत्र की दूसरी शादी करेंगे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार वालों ने उसके साथ छल और धोखा कर उसकी सामाजिक छवि धूमिल की है। महिला ने बताया कि घटना के दौरान भोलाराम और उमेशचंद्र ने बीच-बचाव किया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से देवर ऋषि कुमार, ससुर अनिल कुमार, सास कान्ती देवी तथा ननद रागिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
चित्रकूट में शादी की खुशी मातम में बदली, ट्रक ने दो युवकों को कुचला
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड -चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर… जहां शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। रैपुरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा देऊंधा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक शादी का सामान लेने निकले थे। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं सका। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। मृतको में रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत बासिंघा निवासी शिवपूजन आदिवासी पुत्र गोरेलाल, उम्र 20 वर्ष एवं ननकू आदिवासी पुत्र मौजीलाल, उम्र 28 वर्ष का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया । जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दर्दनाक हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं और खुशियों को मातम में बदल दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
दतिया सोनागिर जैन मंदिर चोरी: 23 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख का माल बरामद
Datia, Madhya Pradesh:सोनागिर जैन मंदिर चोरी का खुलासा: 23 दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 लाख का माल बरामद दतिया जिले के प्रसिद्ध सोनागिर पहाड़ी स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में हुई लगभग 25 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने 23 दिन बाद सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है。 क्या है मामला: घटना 4-5 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात बदमाशों ने मंदिर से भगवान चंद्रप्रभु की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन तथा अन्य कीमती सामग्री चोरी कर ली थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, क्योंकि सोनागिर जैन समाज का प्रमुख आस्था केंद्र माना जाता है। पुलिस की कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था मामले में उनकी लापरवाही देखी गई थी। क्षेत्रीय एसडीओपी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में थाना सोनागिरी प्रभारी संतोष भार्गव नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार 23 दिन तक तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं आसपास के जिलों में दबिश देकर आरोपियों तक पहुंच बनाई。 गिरफ्तार आरोपी: pुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है— विशाल विश्वकर्मा (33 वर्ष), निवासी खाइखेडा, जिला सीहोर दिलीप दांगी उर्फ नन्हे दांगी (42 वर्ष), निवासी रेडा, जिला दतिया गुलाब अहिरवार (51 वर्ष), निवासी कुम्हेड़ी जिला दतिया पुलिस के अनुसार विशाल विश्वकर्मा एक अंतरराज्यीय मूर्ति चोर है, जो विभिन्न राज्यों में 100 से अधिक चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और कई मामलों में वांछित भी है। आरोपियों के कब्जे से भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन तथा अन्य चोरी गया सामान बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 20-20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। इस कार्रवाई में थाना सोनागिर सहित अन्य थानों एवं साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा。 दतिया पुलिस की इस सफलता से न केवल एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है。0
0
Report
शक्ति सिंह यादव ने सरकार पर निशाना, 12 घंटे में एनकाउंटवर पर सवाल
Patna, Bihar:शिवम् राज पटना, पटना स्थित राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सुल्तानगंज हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान एजाज अहमद, अरुण यादव और प्रमोद कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्ति सिंह यादव ने आरोपी रामधनी यादव के 12 घंटे के भीतर हुए एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला भाजपा और जदयू के बीच वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा है और अपराधियों को सत्ताधारी दल का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने प्रमाण देते कहा उसकी तस्वीर नितिन नवीन और सम्राट चौधरी के साथ सामने आई है। साथ ही यह भी कहा कि आरोपी की पत्नी निर्मला देवी चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ चुकी हैं, जिससे उसके राजनीतिक संबंधों की ओर इशारा होता है। शक्ति सिंह यादव ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुलेआम AK-47 लहराता है, उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और उसका एनकाउंटर कब होगा। उन्होंने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों के मन में किसी तरह का भय नहीं है। राजद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया है0
0
Report
आचार संहिता उल्लंघन: बूथ 276-277 पर मिठाई-शरबत से वोट आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:बशीरहाट उत्तर के आम्लानी पंचायत के 276 और 277 नंबर बूथ में शर्बत पीला कर और मिठाई खिलाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश. आरोप तृणमूल के ऊपर. आरोप है कि वोट डालते जाते वक्त और वापस लौटने के दौरान वोटरों को मिठाई भी दी जा रही है. इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
डीसी आयुष सिंह ने रोड सेफ्टी के लिए चेकलिस्ट, फाइबर सीटिंग के निर्देश दिए
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने के डीसी ने दिए निर्देश। जिला रोड सेफ्टी की मीटिंग में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड आने वाली गाड़ियों के चालान के साथ इम्पाउंड करने के पुलिस को दिए आदेश। डीसी आयुष सिंह ने मॉडल रोड की एक मानक चेकलिस्ट तैयार करने के लिए भी कहा, जिसमें प्रॉपर कैरेज-वे, मानक रोड मार्किंग, ड्रेनेज कवर और फुटपाथ जैसे बिंदु शामिल हो। डीसी ने संबंधित विभागों को एक सप्ताह में सुधारात्मक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों को रोकने के लिए 20 दिन में एलसन चौक, जेसीबी और अनाज मंडी जैसे अति संवेदनशील पॉइंट्स पर विशेष फाइबर या मैटेलिक सीट लगाने के भी आदेश।0
0
Report
प्रतापगढ़ जिलے में शिक्षा विभाग की बैठक: परिणाम और नामांकन बढ़ाने पर जोर
Pratapgarh, Rajasthan:शिक्षा विभाग की जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित, परिणाम सुधार व नामांकन बढ़ाने पर जोर प्रतापगढ़ जिले में शिक्षा विभाग की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं, परीक्षा परिणामों और शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आगामी सत्र के लिए रणनीति तय की गई। डीईओ माध्यमिक कमलेश तेतरवाल ने पीपीटी के माध्यम से जिले की शैक्षणिक स्थिति, विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम गत वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है और पिछले पांच वर्षों में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया है। साथ ही प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डीईओ प्राथमिक राम प्रसाद चर्मकार ने मिड-डे मील योजना की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए विद्यालयों में खाद्य वितरण एवं गुणवत्ता से संबंधित जानकारी दी। वहीं एडीपीसी समसा डालचंद गुप्ता ने केजीबीवी एवं पीएमश्री विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सहायक अभियंता समसा द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने बैठक में विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी वर्ष में परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने प्रवेशोत्सव के दौरान नए नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के नियमित विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कक्षा 5, 8 एवं 10 के बाद ड्रॉपआउट रोकने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था, विशेष रूप से रसोईघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई बनाए रखने, मिड-डे मील के खाद्यान्न भंडारण में मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पीएमश्री विद्यालयों में योजना के अनुसार कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शाला दर्पण सहित अन्य एप के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्टाफ की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
जयपुर के चरक भवन में ENT लैब उद्घाटन, मरीजों को मिलेगा एक जगह इलाज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में चरक भवन में नई ENT लैब का आज उद्घाटन हुआ। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की मौजूदगी में इस अत्याधुनिक लैब की शुरुआत हुई। इस मौके पर ENT विभाग के HOD डॉ. पवन सिंघल ने कहा कि यह लैब उनके लिए दूसरे घर जैसी है। उन्होंने बताया कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिस पर पिछले दो वर्षों से लगातार काम चल रहा था और आज इसका उद्घाटन होना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण है। इस लैब के शुरू होने से अब मरीजों को एक ही जगह पर आधुनिक जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा और बेहतर उपचार मिल सकेगा。0
0
Report
Advertisement
