284127
झांसी में ईद पर समाजसेवियों ने बांटा शरबत और शीतल जल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में ईद के अवसर पर समाजसेवी संस्था 'उम्मीद रोशनी' और स्थानीय निवासियों ने भट्टागांव में मीठा शरबत और शीतल जल का वितरण किया था। आपको बता दें कि इस सेवाकार्य से राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत मिली। साथ ही संस्था के मीडिया प्रभारी अब्दुल निजाम खान और अन्य लोगों ने मैन रोड पर लगभग 500 राहगीरों को शरबत और ठंडा पानी बांटा था। वहीं निजाम खान ने कहा कि हमें सभी त्योहारों को मिलकर मनाना चाहिए, ताकि लोगों में भाईचारा बना रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस के बंबे में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, सिर पर चोट के निशान, 2-3 दिन पुराना बताया
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के कोतवाली चन्दपा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बंबे में तैरता हुआ मिला। नगला कलू गांव स्थित बंबे में सुबह करीब आठ बजे शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को बंबे में शव तैरता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र लगभग 50 से 52 वर्ष बताई जा रही है। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। शव फूला हुआ और दुर्गंधयुक्त होने के कारण आशंका है कि यह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। मृतक ने गहरे हरे रंग की शर्ट और लोअर पहनी हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस आसपास के गांवों में लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगालकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बंबे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल, शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
संगम विहार में बदहाल सड़के, नाले का पानी और सड़क बंद, हजारों लोग परेशान
New Delhi, Delhi:संगम विहार रतिया मार्ग की हालत बदहाल है; रोड पर जगह-जगह नाले का गंदा पानी और सड़के बंद हैं, जिस पर हजारों लोगों की रोज आवाजाही होती है. लोकेशन: साउथ दिल्ली संगम विहार. विजुअल: खराब रोड के बहते गंदे पानी. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू. दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित संगम विहार विधानसभा की हालत बदहाल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि 16 नंबर रोड कुमार स्वीट से 16 नंबर रोड को संगम विहार से कैसे जोड़ता है. यहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, जिसकी वजह से रोड बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत होती है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सड़क पर सामान पड़ा हुआ है और रोड बंद है, जिससे रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है. विधायक चंदन चौधरी के इलाके की स्थिति खराब है. बादल सूरत की वजह से सड़कों पर गंदा नाला पानी भरा हुआ है और कम से कम आधा किलोमीटर तक पूरा रोड बंद है, जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट.0
0
Report
धान की रोपाई के दौरान करंट का कहर, झटका मशीन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत
Pratapgarh, Uttar Pradesh:धान की रोपाई के दौरान करंट का कहर, झटका मशीन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, उत्तर प्रदेश, जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर क्षेत्र के हरपालपुर गांव में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपाई के दौरान झटका मशीन से फैले करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसान सुबह खेत में रोपाई का कार्य कर रहे थे, तभी झटका मशीन से उतरे करंट का पानी में फैलाव हो गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
Ashwini Vaishnaw का बिहार आगमन: लोकसेवक आवास में गर्मजोशी से स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:बिहार आगमन पर लोकसेवक आवास में माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री AshwiniVaishnaw जी का आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।0
0
Report
जनपद उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होने पर इंजीनियर संघ धरना, मारपीट का मामला दर्ज
Sakti, सक्ती ब्रेक खबर, जनपद उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर इंजीनियर संघ का धरना , जिले के इंजीनियर संघ जिला पंचायत के सामने काम बंद कलम बंद कर बैठे धरने पर , जनपद उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित है संघ , 11 जून को सब इंजीनियर शरद देवांगन के साथ हुआ था मारपीट , जनपद उपाध्यक्ष व मोहन चंद्रा दोनों ने मिलकर उपाध्यक्ष के कार्यक्रम में बुलाकर किया था मारपीट , जैजैपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय काम मे बाधा व मारपीट के तहत की है अपराध दर्ज , धारा 127 (2), 132 , 121(1), 296 , 3(5) BNS के तहत की गई है अपराध दर्ज , अपराध दर्ज होने के बाद अब तक नहीं हुई है गिरफ्तारी ,0
0
Report
बालोद में आश्रम के पास तनाव, बलि के आरोप पर ग्रामीणों का गुस्सा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग संरक्षण जातरा से पहले तनाव, आश्रम के समीप गांव में खून के छिटे मिलने से आक्रोशित ग्रामीण हजारों पुलिस बल तैनात लेकिन कैसे दी गई बली कथित बलि के आरोप में विवाद पुलिस और ग्रामीण आमने सामने, ग्रामीणों को किया जा रहा था गिरफ्तार महिलाओं के विरोध के बाद छोड़ा छावनी बना हुआ है जिले के डोंडिलोहारा वन क्षेत्र बड़े जूगेरा गांव का मामला, मंगचुआ थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
डिप्टी सीएम बैरवा बोले: शहरी-ग्रामीण सेवा शिविर जनता के लिए बड़ी राहत
Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों को प्रदेश की जनता को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात करार दिया है जी मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि शिविरों का आम जनता को बहुत लाभ हो रहा है, और जनता को सरकारी कार्यालयों में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत मिल रही है, उन्होंने विश्व योग दिवस से लेकर तबादलों तक पर जी मीडिया के साथ खुलकर बात की0
0
Report
लखीसराय पुलिस में 206 नव प्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत परेड के साथ बिहार पुलिस की मुख्य धारा में प्रवेश
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय पुलिस केंद्र में 206 नव-प्रशिक्षित सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड आयोजित किया गया। इस अवसर पर जवानों ने कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शानदार परेड और अनुशासित कदमताल से अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया और औपचारिक रूप से बिहार पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए। समारोह के बतौर मुख्य अतिथि मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार शामिल हुए।इस दौरान प्रशिक्षु जवानों ने शानदार सलामी दी। इसके बाद डीआईजी ने परेड का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जवानों को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मार्च पास्ट, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल, शारीरिक दक्षता और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। दीक्षांत परेड समारोह में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षु जवानों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिंग: डेढ़ साल के बच्चे की किडनैपिंग पर 8 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में चाइल्ड ट्रैफिंग का एक और मामला - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डेढ़ साल के बच्चे को किडनैप करने और बेचने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया - 24 मई को नई दिल्ली से 3 लोगों ने महिला का बच्चा किडनैप कर लिया था - पीड़ित महिला रेलवे स्टेशन के पास ही काम करती है - दिल्ली पुलिस रेलवे ने बदायूं से बच्चे को बरामद कर लिया है - बच्चे को आगे 2 लाख रुपए में बेच दिया था0
0
Report
Advertisement
दलसिंहसराय के काली मंदिर से 10 लाख से अधिक गहनों चोरी, पुलिस जांच जारी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव स्थित काली मंदिर से चोरों ने गुरुवार रात करीब 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक का गहना आदि की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह लोगों को उस समय हुई, जब लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। लोगों ने देखा कि मां काली प्रतिमा से गहना गायब है। माता की प्रतिमा से जेवरात की चोरी की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई । जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीण अरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम की आरती के बाद मंदिर में ताला लगा दिया गया था । गांव के लोग अपने अपने घरों को चले गए थे। सुबह में गाँव के लोग पूजा करने के लिए पहुंचे तो देखा कि माता के गले की हार, मुकुट, कान की बाली, नथिया, पायल आदि करीब 10 से 15 लाख रुपए मूल्यका जेवरात गया था। दान पेटी भी मौके से गायब थी। जिसमें भी काफी संख्या में दान के रुपए थे। उधर घटना की सूचना पर गांव के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत माता की चोरी गई जेवरात की बरामदगी को मांग की है। उधर दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बतलाया कि मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है चोरी गए जेवरात के बारे में सूचीबद्ध कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जेवरात बरामदगी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है。0
0
Report
राज्यों में मस्जिद- मदरसे पर बुलडोजर, रामराज़ की आड़?
Ajmer, Rajasthan:यूपी के बाद मुल्क की मुख़्तलिफ़ रियासतों और शहरों में मस्जिद,मदरसों और मज़हबी मक़ामात पर बुलडोज़र कार्यवाही देखी जा रही है। राजस्थान में भी भजनलाल का बुलडोज़र मज़हबी मक़ामात पर चल रहा है। जयपुर की नूरानी मस्जिद के बाद बाड़मेर सरहदी इलाक़ो में भी मस्जिदों और मदरसों को मालिकाना हक दिखाने का नोटिस जारी हुआ है। खास बात ये है की मकामी इल्ज़ाम लगा रहे है कि जिला इंतजामिया ने 11 जून का नोटिस 17 जून को चस्पा किया है। और एक दिन में जवाब मांगा गया। ऐसे में बाड़मेर के मालाना इलाक़ा में मस्जिद को शहीद कर दिया गया. जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी भी मक़ामात को हटाने से क़ब्ल उन्हें 15 दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए। लेकिन राजस्थान के जयपुर के बाद बाड़मेर में भी सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर रूल्स को नही अपनाया गया। मुल्क में बढ़ती मदरसों,मस्जिदों और मज़ारत क खिलाफ इस तरह की सख़्ती पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया ने अहतेराज दर्ज करवाया है। बोर्ड ने कहा कि मुल्क में रामराज की सियासत तो की जा रही है लेकिन रामराज का असल मतलब इन्हें पता नही है,इस लिए सबसे पहले रामराज क्या होता है उसे समझने की बेहद ज़रूरत है,किसी मज़हबी मक़ामात को निशाना बनाना रामराज नही है, बल्कि राम का नाम बदनाम करने और मज़हबी नफ़रत फैलाने की साजिद है। मुल्क में तरक़्क़ी और खुशहाली के काम होने चाहिए ना कि मज़हबी मक़ामात को गिराने और हिन्दू मुस्लिम की सियासत होनी चाहिए। मुसलमानों को हमेशा सियासी पार्टियों ने मोहरा بنایا और पीछे खड़ा रखा,जिसका नतायिज आज इस तरह की कार्यवाई से देखने को मिल रहा है। बीजेपी से मुसलमानों की कोई लड़ाई नही है मगर दीगर पार्टियों ने मुसलमानों को उनके लिए अछूत बना रखा है। जब कोई मुसीबत आती है तो सब पार्टियां मुसलोंमानों से दूरी बना लेती है और चुप्पी साध लेती है। बीजेपी के पास सिर्फ हिन्दू मुस्लिम,बांग्लादेश,पाकिस्तान के अलावा कोई मुद्दा नही है। इस लिए मुल्क की सियासत में मुसमानों की हिस्सेदारी बेहद ज़रूरी है ताकि मस्जिद मदरसों,मज़ारों पर हो रही कार्यवाही की जगह भारत मुल्क को तरक़्क़ी की राह पर लेजाया जा सके।0
0
Report
न्यायालय के आदेश के छह माह बाद भी नहीं हुई पैमाइश, लेखपाल पर 30 हज़ार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहद्दीपुर बनकटिया में भूमि विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश के छह माह बाद भी पैमाइश नहीं होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल पर पैमाइश कराने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मोहद्दीपुर बनकटिया निवासी सुखलाल गुप्ता ने बताया कि उनके पिता और उनके तीन भाइयों के बीच पैतृक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीनों भाइयों के हिस्से में 51-51 डिसमिल भूमि थी। गांव के मुख्य खड़ंजे से सटी भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ने पर मामला न्यायालय पहुंचा था। करीब सात वर्षों तक चले मुकदमे के बाद अपर आयुक्त न्यायिक द्वितीय गोरखपुर न्यायालय ने 26 दिसंबर 2025 को निर्णय सुनाते हुए भूमि की पैमाइश कराने का आदेश दिया था। वर्तमान में इस मामले में बासदेव गुप्ता तथा स्वर्गीय नेऊर गुप्ता की पुत्रवधू गायत्री देवी पक्षकार हैं। सुखलाल गुप्ता का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल अलका सिंह द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने के कारण छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पैमाइश नहीं कराई गई, जिससे उन्हें अपने हिस्से की भूमि का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। वहीं, लेखपाल अलका सिंह ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर आपसी सहमति से विवाद के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पैमाइश के बदले किसी भी प्रकार की धनराशि मांगने के आरोप को खारिज किया है। इस संबंध में एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और संबंधित प्रकरण का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के जन्मदिन पर संदीप दीक्षित ने कहा, वह कीर्तिमान बना रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "...मुझे लगता है कि यह जन्मदिन और भी खास है। दो दिन पहले उन्होंने युवाओं, खासकर छात्रों और उम्मीदवारों को संबोधित किया था। वह एक बार फिर एक अनोखे नेता के तौर पर उभरे हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद वह एक अलग तरह के नेता के रूप में सामने आए थे। इसलिए, वह नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और यह उनके लिए एक खास जन्मदिन है... मुझे लगता है कि उनके संघर्ष से उन्हें जल्द ही सरकार में जगह मिलेगी..."0
0
Report
बंदरों के आतंक के बीच जनता प्रशासन से ठोस कदम की मांग कर उठी
Dholpur, Rajasthan:लाखों खर्च के बाद भी बंदरों का आतंक जारी, लोगों में नाराजगी सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे में बंदरों के आतंक से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। नगरपालिका द्वारा पिछले दिनों मंकी कैप्चर टीम बुलाई गई थी, लेकिन धरातल पर बंदरों का जबरदस्त आतंक अब भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नपा प्रशासन ने बंदर पकड़ो अभियान पर लाखों रुपए खर्च कर दिए, फिर भी बंदरों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। घरों की छतों, बाजार और स्कूल-कॉलेज के आसपास बंदरों के झुंड दिनभर उत्पात मचाते रहते हैं। कई लोगों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि बंदरों से मुक्ति का अभियान केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है या प्रशासन की मंशा ही नहीं है। लोगों ने नपा प्रशासन से मांग की कि बंदरों के आतंक से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए ठोस और कारगर कदम उठाए जाएं।0
0
Report
दालमंडी मस्जिदों की नापी, सड़क चौड़ीकरण पर बड़ा बुलडोजर संकेत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के मुस्लिम बहुल क्षेत्र दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मस्जिदों की हुई नपाई से हड़कंप. काशी विश्वनाथ धाम के 650 मीटर लंबे मार्ग को 60 फीट चौड़ा करने को लेकर हुई फाइनल नपाई. प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा बलों के साथ मस्जिदों की पैमाइश की. चौड़ीकरण प्रोजेक्ट की जद में आए 181 से अधिक भवन, 165 पर कार्रवाई जारी. दालमंडी में बढ़ाई गई सुरक्षा, मुहर्रम बाद कभी भी हो सकता है बड़ा बुलडोजर एक्शन. प्रशासन द्वारा नापी की गई दालमंडी की 6 प्रमुख मस्जिदें चौक से होते हुए मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद संगमरमर वाली मस्जिद अली रज़ा खान मस्जिद निसारन मस्जिद रंगीले शाह मस्जिद लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद हैं.0
0
Report
Advertisement
