icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Amir SohailAmir SohailFollow12 Sept 2024, 04:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पल्लवी पटेल ने 60 सीटों पर इंडिया गठबंधन के लिए दावेदारी ठोकी

Prayagraj, Uttar Pradesh:2027 के सियासी संग्राम में पल्लवी पटेल ने 60 सीटों पर की दावेदारी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के 13 मंडलो की 60 सीटों पर पल्लवी पटेल की दावेदारी, पल्लवी पटेल की दावेदारी और चुनावी तैयारी से INDra गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, 60 सीटों पर पल्लवी पटेल की दावेदारी से इंडिया गठबंधन में तनाव के हालात। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस जहां बराबरी की बात कहकर यूपी की 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, तो वहीं सपा उसे 70 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है। सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का मामला अभी सुलझा भी नहीं था, इसी बीच इंडिया गठबंधन में शामिल अपना दल कमेरावादी ने भी 60 सीटों पर दावा ठोंक दिया है। कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने कहा है कि अपना दल कमेरावादी ने अपनी क्षमता के अनुसार पूर्वांचल और बुंदेलखंड के 13 मंडलो की 60 सीटों पर तैयारी कर रहा है। पल्लवी पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी ने इन साठ सीटों पर प्रत्येक बूथ पर दस यूथ के फार्मूले के आधार पर तैयारी कर रही है। पल्लवी पटेल के इस बड़े दावे के बाद माना जा रहा है कि विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर विवाद गहरा सकता है। पहले से ही दो प्रमुख दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तल्खी भरे बयान आ रहें हैं, इसी बीच पल्लवी पटेल की दावेदारी और तैयारी ने इंडिया गठबंधन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पल्लवी पटेल का कहना है कि समान विचारधारा के लोग जो व्यवस्था में परिवर्तन चाहतें हैं वह एक साथ आकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अपना दल कमेरावादी कितने सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो जाएगी, यह पल्लवी पटेल ने साफ नहीं किया। लेकिन उन्होंने यह कहा कि हमारी तैयारी 60 विधानसभा सीटों पर है। जो लोग भी चाहते हैं कि व्यवस्था परिवर्तन हो वह सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। पल्लवी पटेल ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा कि 2027 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव में उनकी क्या भूमिका रहने वाली है। बता दे कि बुंदेलखंड और पूर्वांचल में पटेल मतदाताओं की संख्या काफी महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड में पटेल मतदाता एक साथ जिस भी दल या प्रत्याशी के साथ चले जाते हैं, उसका विधायक उस क्षेत्र से चुन लिया जाता है। ऐसे में पल्लवी पटेल की भूमिका 2027 के विधानसभा चुनाव में काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। देखना होगा कि इंडिया गठबंधन में पल्लवी पटेल की क्या कुछ भूमिका रहती है। सीट शेयरिंग पर जो दावेदारी उन्होंने किए हैं, उनमें उन्हें कितनी हिस्सेदारी मिलती है या फिर लोकसभा 2024 के चुनाव की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पल्लवी पटेल इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरती हैं। बाइट -- पल्लवी पटेल, विधायक, सिराथू विधानसभा
0
0
Report

NH-44 के किनारे घायल बाघ मिला; रेस्क्यू टीम पहुंची

Sagar, Madhya Pradesh:सागर जिले के देवरी में नेशनल हाईवे-44 के किनारे एक घायल बाघ दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस और वन विभाग को दी गयी, बाघ पैरों में चोट के कारण चल नहीं पा रहा था, आशंका है कि किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाघ घायल हुआ है, इस घायल बाघ को देखने के लिए ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। देवरी से गुजरने वाले NH 44 पर गुरुचौपड़ा के पास बरकोटी के जंगल में सड़क किनारे यह घायल बाघ दिखाई दिया है। लोगों की भीड़ देख बाघ पत्थरों के पीछे छिपकर बैठ गया। घायल बाघ की सूचना मिलते ही गौरझामर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची है। टीम ने बाघ की स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है, वन विभाग ने बाघ को सुरक्षित निकालने के लिए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू दल बुलाया है। बाघ को जंगल में रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ जहां मिला, वहां से नेशनल हाईवे-44 गुजरता है। हाईवे के दोनों ओर जंगल है। ऐसे में आशंका है कि जंगल से गुजरते समय बाघ किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले दिसंबर 2024 में बरकोटी घाटी के गुरुचौपड़ा के पास वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो चुकी है।
0
0
Report

कटनी के जंगल में लाखों के जुए के फड़ पर दबिश, 14 गिरफ्तार, 7 फरार

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में जंगल के अंदर चल रहा था लाखों का जुआ फड़, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार 13 लाख रुपये का मशरुका जब्त। कटनी जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम भदौरा नंबर-02 के जंगल में चोरी-छिपे संचालित हो रहे जुए के फड़ पर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन और 80 हजार 500 रुपये नकद सहित करीब 13 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दरअसल, कटनी जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भदौरा नंबर-02 के जंगल में संचालित जुआ फड़ की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। टीम ने घेराबंदी कर 14 जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि 7 आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने मौके से 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन और 80 हजार 500 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार सभी 14 आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, निर्वाचन कर्मी तैनात

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के मतदान को लेकर चित्तौड़गढ़ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चित्तौड़गढ़, भदेसर, भोपाल सागर, कपासन और राशमी पंचायत समितियों में 3 नवंबर को मतदान होगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम और मतदान सामग्री की जांच करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की बात कही। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील परिस्थितियों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।
0
0
Report

तिलक नगर मार्केट में दिवाली पर सुरक्षा के बीच खरीदारों की भीड़, रंगत बरकरार

Delhi, Delhi:दिवाली के त्योहार को लेकर पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर मार्केट में तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। मिठाइयों, कपड़ों, सजावटी सामान, दीयों, मोमबत्तियों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आरोपी है। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां तक की सीसीटीवी माध्यम और तिलकनगर मार्किट की मचान के द्वारा भी तिलकनगर पुलिस पूरी तरह से नजर बनाए हुई है। यहां तक की तिलकनगर थाने से मार्किट की सीसीटीवी के द्वारा भी पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है। त्योहारी सीजन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बाजार में निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, लोगों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की इस सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य बाजार में आने वाले दुकानदारों, व्यापारियों और ग्राहकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के त्योहार की खरीदारी कर सकें। वहीं दिवाली पर सबसे पहले शुरूआत मिठाई से की जाती है और मिठाई की दुकानों पर मिठाई खरीदने वाले लोगों की भीड़ भी दिखाई देती है लेकिन फिर से चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई का रंग फीका नजर आ रहा है। चीनी की कीमत बढ़ने से मिठाई बेचने वाले व्यापारी भी परेशान नजर आए। इसी बात को लेकर मिठाई बेचने वाले व्यापारी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि चीनी के दाम और दूध भी महंगा होने से मार्केट में फर्क पड़ता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर, तिलक नगर मार्केट में एक ओर दिवाली की रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है।
0
0
Report

दीपावली बाजार में भीड़ बढ़ी, सुरक्षा की चिंताओं के बीच तैनाती बढ़ी

New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में दीपावली के त्योहारों को उमड़ी भारी भीड़ भारी भीड़ के चलते दिल्ली पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों को भी किया गया है तैनात दीपावली के पर्व को लेकर पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में इन दिनों भारी भीड़ है ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों को भी तैनात किया गया है सदर बाजार आने वाले लोग और व्यापारियों का कहना है कि अव्यवस्था के कारण यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथिया लोगों ने यह भी चिंता दिखाई कि जिस तरह से यहां पर दीपावली की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ रही है ऐसे में पुलिस व्यवस्था काफी नहीं है दिल्ली पुलिस को यहां पर भारी भीड़ को संभालने के लिए और ज्यादा पुलिस की जरूरत है इसके साथ सदर में कोई बड़ी घटना ना घटे इसको लेकर व्यवस्था बनाने की जरूरत है 121व्यापारी और खरीदारी करने आए लोग
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में रंजिश के चलते फायरिंग, एक घायल; आरोपी गिरफ्तार

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के नुरनगंज में आपसी रंजिश में फायरिंग की सूचना है। जिसमें एक युवक को गोली लग गई है। घायल धनंजय कुमार को इलाज के लिए सासाराम की एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। वही इस मामले में प्रिंस सोनी नामक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दशा फैल गई है। सूचना मिलते ही सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं तथा छानबीन शुरू कर दिए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूरे मोहल्ले में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसडीपीओ का कहना है कि किस मामले तथा विवाद को लेकर यहां वारदात हुई है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

बड़कागांव में एनटीपीसी के डायनामाइट से जल मीनार उड़ाने के बाद विभाग चिंतित

Ranchi, Jharkhand:बड़कागांव में एनटीपीसी ने डायनामाइट लगाकर उड़ाया जल मीनार! बड़कागांव में एनटीपीसी की कार्रवाई पर विभाग ने जताई गंभीर चिंता 12 करोड़ से अधिक की थी योजना ,10 करोड़ से ज्यादा का हो चुका था भुगतान खनन कार्य में बाधा होने पर विभाग को नियमानुसार पत्राचार करना जरूरी था,लेकिन ऐसा नहीं किया गया एनटीपीसी पर कार्रवाई के खिलाफ पहले भी दर्ज कराई गई है शिकायत स्थानीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी विभाग से जल मीनार उड़ने की की है शिकायत संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की समीक्षा कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
0
0
Report
Advertisement

कटनी के जटवारा में पुरानी रंजिश से चाकूबाजी, युवक घायल

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी झड़प; चाकू के हमले में युवक घायल। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत जटवारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद झड़प और चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में 26 वर्षीय युवक मंदीप कुमार राठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने कंधे और गले में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जटवारा गांव निवासी मंदीप कुमार राठिया, पिता फूलचंद राठिया, रविवार को घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दीपक सिंह परिहार और राजेश सिंह परिहार ने उन्हें रोक लिया। घायल मंदीप का आरोप है कि दोनों ने पहले उनके साथ विवाद और धमकी दी, जिसके बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में मंदीप के दाहिने कंधे और गले में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, मामले में कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना में किसकी क्या भूमिका रही और चाकूबाजी की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कोरबा में काला नमक धान से किसानों की तकदीर बदलेगी

Korba, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के कोरबा की धरती अब उगलने जा रही है 'काला सोना'। जी हां, कोयले की नगरी कोरबा में अब 'काला नमक' धान की खुशबू महकने लगी है. एक मान्यता के अनुसार काला नमक धान से निकला चावल वही सुगंधित चावल है जिसे भगवान बुद्ध का महाप्रसाद माना जाता है और जिसे सेहत के लिए कुदरत का नायाब तोहफा कहा गया है। बाजार में 300 से 400 रुपये प्रति किलो बिकने वाले इस चमत्कारी चावल की खेती का कोरबा में पहला सफल प्रयोग शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के तराई क्षेत्रों की पहचान मानी जाने वाली इस ऐतिहासिक फसल 'काला नमक' धान ने अब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दस्तक दे दी है। कृषि विभाग की पहल पर जिले में पहली बार प्राकृतिक खेती के तहत इसका सफल ट्रायल किया गया है। रूमगरा और रिस्दी में 50-50 डिसमिल के तीन अलग-अलग खेतों में इसकी बुवाई की गई है। मकसद साफ है—कोरबा की आबोहवा में इस धान की पैदावार, सुगंध और गुणवत्ता को परखना। रूमगरा के किसान विजय सिंह कंवर, शिवकुमार कंवर और रिस्दी के संजय कंवर इस बदलाव की अगुवाई कर रहे हैं। इस चावल की खासियत सिर्फ इसका स्वाद और खुशबू नहीं, बल्कि इसके औषधीय गुण भी हैं। काला नमक चावल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, ज़िंक और जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सामान्य चावल के मुकाबले कम होता है, जिसके चलते यह शुगर यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बाजार में जहां सामान्य धान की कीमतें सीमित होती हैं, वहीं यह चावल 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। यानी यह प्रयोग किसानों की माली हालत बदलने का बड़ा जरिया बन सकता है। इस अनूठे धान के साथ एक पावन इतिहास भी जुड़ा है। धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान गौतम बुद्ध सिद्धार्थ नगर क्षेत्र से गुजरे थे, तब उन्होंने स्थानीय लोगों को आशीर्वाद स्वरूप यह सुगंधित धान भेंट किया था। इसी वजह से इसे 'बुद्ध का महाप्रसाद' भी कहा जाता है। आज 'बुद्ध के महाप्रसाद' की काली बालियों को कोरबा के खेतों में लहलहाते देखकर आसपास के दूसरे गाँवों के किसानों में भी इसकी होड़ लग गई है और वे अभी से इसके बीज की मांग करने लगे हैं जिससे साफ लगने लगा है की कोरबा सिर्फ अपनी खदानों और बिजली के लिए ही नहीं, अब उन्नत और प्राकृतिक खेती के नए प्रयोगों के लिए भी पहचाना जाएगा क्योंकि 50-50 डिसमिल के छोटे से रकबे से शुरू हुआ 'काला नमक' धान का यह सफर अगर पूरी तरह कामयाब रहता है, तो यह कोरबा के किसानों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने का दम रखता है।
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, त्योहार सुरक्षा पुख्ता

Narsinghpur, Madhya Pradesh:आगामी त्योहारों के मद्देनजर नरसिंहपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मिलावटी मिठाइयों और अमानक खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में तेंदूखेड़ा के संजू स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) की टीम ने औचक निरीक्षण किया और मिठाई के सैंपल जब्त किए। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने तेंदूखेड़ा के बाजारों में दुकानों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान दुकानों के आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई और मिठाइयों के नमूने लेकर लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि त्योहारों पर आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और एक्सपायरी सामान बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप का माहौल है। विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि त्योहारों में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
0
0
Report

जगदलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, मंत्रियों ने कांग्रेस पर निशाना साधा

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसুখ मांडविया जगदलपुर पहुंचे। पदयात्रा से पूर्व शहर के मां दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष आमसभा का आयोजन किया गया जहां केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आमसभा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस एवं CJP पर जमकर निशाना साधा। इस आयोजन को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज नजर आईं। आमसभा के समापन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है ऐसे में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है, पदयात्रा के माध्यम से भाजपा अपने राजनीतिक अभियान और संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

गरियाबंद जिला सरपंच संघ का विरोध: भीख लेकर 16वें वित्त की राशि मांगी

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ...गरियाबंद जिला सरपंच संघ का अनोखा प्रदर्शन...हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगकर जताया विरोध प्रदर्शन....मनरेगा का लंबित राशि भुगतान, पंचों का लंबित भुगतान, फाइलों का मूल्यांकन सत्यापन के बावजूद जिला में फाइलें रोकने को लेकर कर रहे विरोध प्रदर्शन...16वे वित्त की राशि की मांग कर रहे गरियाबंद जिला सरपंच संघ...सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर सरपंच कर रहे है, प्रदर्शन.....राज्योत्सव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद....नेशनल हाईवे 130 सी पर बैठकर कर रहे है, प्रदर्शन...प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी जाम।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top