284001
झांसी तहसील बार संघ चुनाव में पंकज पाराशर को अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल हुई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी तहसील बार संघ हेतु चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज पाराशर व अपनी अध्यक्ष पद की विजय प्राप्त की। जिसमें पंकज पाराशर जनता के लिए बहुत अच्छा सेवा करेंगे और जीत हासिल करने के बाद आज उनके कार्यालय में सभी लोगों ने उनको बधाई देने के लिए कार्यकर्ता फूल मालाओं से मिठाई मुंह मीठा कराया चेंबर में स्वागत करने वाले आते रहेl अध्यक्ष पद पर पंकज पराशर ने 50 मत प्राप्त कर कमल किशोर 19 को करारी शिकस्त दी l0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेवात में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सामग्री वितरण शुरू
Nuh, Haryana:Story :- बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं खेल :- उपायुक्त अखिल पिलानी - मेवात में खेल संस्कृति को मिलेगा नया विस्तार, पंचायतों को खेल सामग्री का वितरण शुरू - नूंह व हथीन के 51 विद्यालयों में विकसित किए गए खेल मैदान, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन तथा मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के माध्यम से जिला नूंह में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मेवात विकास अभिकरण कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त एवं मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने जिले की 20 ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय खिलाड़ियों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों की सामग्री एवं क्रिकेट किट वितरित की। इस अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना के निर्माण का भी सशक्त आधार हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचायतों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि उन्हें उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री का समुचित उपयोग और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। पंचायतें गांवों में नियमित खेल गतिविधियों का आयोजन करें तथा बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में खेल मैदान विकसित करने और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का उद्देश्य यही है कि नूंह जिले के युवा राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उपायुक्त ने कहा कि 'खेलो मेवात 2.0' के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह मंच उनकी प्रतिभा को सामने लाने और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि जिले में खेल अधोसंरचना को भी तेजी से मजबूत किया जा रहा है। मुख्य इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम को स्वीकृति मिल चुकी है तथा शीघ्र ही इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त शाहपुर नंगली, फिरोजपुर झिरका और कामेड़ा में मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से बनाए जा रहे खेल स्टेडियमों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मेवात विकास बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप क्रियान्वित की जा रही हैं। अखिल पिलानी ने बताया कि बच्चों को विद्यालय स्तर पर भी गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नूंह खंड के 41 तथा हथीन खंड के 10 विद्यालयों में खेल मैदान विकसित किए गए हैं। इन विद्यालयों में वॉलीबॉल कोर्ट, क्रिकेट नेट सहित अन्य आवश्यक खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक खेल वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं मेवात विकास अभिकरण का लक्ष्य केवल खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जिले में खेलों की मजबूत संस्कृति विकसित करना है, जिससे युवा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें और नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इसी प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे。0
0
Report
बेगूं के विद्यालय निरीक्षण में शिक्षकों की अनुपस्थिति से पढ़ाई प्रभावित
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव के निर्देश पर ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति शंभूलाल धाकड़ ने विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान संस्थाप्रधान सहित पांच शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिनमें प्रवीण कुमार गोचर, लोकेश कुमार शर्मा, जशोदा कुमारी धाकड़, लोकेश कुमार बलाई और अनिल कुमार धाकड़ शामिल हैं. सभी अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय का स्टाफ नियमित रूप से समय पर उपस्थित नहीं रहता, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पशु बलि वीडियो वायरल के मामले में दो गिरफ्तार, धारदार तलवार बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पशु बलि और संरक्षित वन्यजीव के शिकार का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसटी और चंदेरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त धारदार तलवार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर भैंस के बच्चे की बलि और जंगली खरगोश का बेरहमी से शिकार कर वीडियो वायरल किए गए थे। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ पशु बलि प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
यूपी के श्रावस्ती में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी
Shravasti, Uttar Pradesh:महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल यूपी के श्रावस्ती जिले में एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला को डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला की डंडे से बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है। महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी लगातार उस पर हमला करता दिखाई देता है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, महिला की पिटाई की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। वायरल वीडियो भिनगा कोतवाली क्षेत्र के महरौली गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो की सत्यता और घटना के सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। श्रावस्ती के महरौली गांव से वायरल हुए इस वीडियो ने घरेलू हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।0
0
Report
कोटा की आकाशवाणी कॉलोनी में चोरी का प्रयास, CCTV में चोरों की तस्वीरें
Kota, Rajasthan:कोटा में चोरों के हौसले बुलंद: पॉश आकाशवाणी कॉलोनी में चोरी का प्रयास सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की तस्वीरें, फुटेज के आधार पर जांच में जुटी नयापुरा पुलिस कोटा: शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नयापुरा थाना क्षेत्र की पॉश आकाशवाणी कॉलोनी का है, जहां बेखौफ चोरों ने एक मकान में चोरी का दुस्साहसपूर्ण प्रयास किया। गनीमत रही कि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि, मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इन अज्ञात चोरों की तस्वीरें और पूरी हरकत कैद हो गई है। घटना के बाद से ही इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष द्वारा नयापुरा थाना अधिकारी को इस घटना की औपचारिक शिकायत दे दी गई है। फिलहाल, नयापुरा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
हरियाणा मंत्री शर्मा ने विपक्ष पर हमला, अराजकता फैलाने का आरोप
Charkhi, Haryana:कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, 'विपक्ष का मकसद विकास नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाकर केवल नैरेटिव सेट करना है। जनता को लगातार भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है'। चरखी दादरी में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पहुंचे हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जनता की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करें, अन्यथा कार्रवाई तय है। बैठक के दौरान एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मौके पर ही एक ASI सहित दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। मंत्री की इस कार्रवाई से बैठक में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान शहर की टूटी सड़कों का मुद्दा उठने पर माहौल गर्म हो गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि विधायक सुनील सांगवान उन्हें 'चाचा' कहकर संबोधित करते हैं, जबकि उन्होंने भी विधायक को 'चाचा-ताऊ' कहा। इस पर ग्रीवेंस बैठक में कुछ देर के लिए तीखी बहस का माहौल बन गया। बैठक में डॉ. अरविंद शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, 'एक पेड़ लगाइए, जीवन बचाइए।' उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा नीति युवाओं को बेहतर शिक्षा, आधुनिक कौशल और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करा रही है। वहीं कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा, 'विपक्ष का मकसद विकास नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाकर केवल नैरेटिव सेट करना है। जनता को लगातार भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लोग अब सच्चाई समझ चुके हैं।' ग्रीवेंस बैठक में चरखी दादरी और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी0
0
Report
Advertisement
बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया का हॉकी टीम ड्रेस पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:Bjp mp yogendra chandolia on hockey team dress जो लोग भगवा कलर का विरोध कर रहे हैं भगवान उनको सद्बुद्धि दे0
0
Report
चूरू अस्पताल में पोस्टर विवाद: विधायक लापता के पोस्टर, CCTV जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:चूरू से ख़बर चूरू में पोस्टर पॉलीटिक्स, चूरू भाजपा विधायक लापता के लगे पोस्टर, राजकीय भर्तियां अस्पताल में लगे विधायक लापता के पोस्टर, हरलाल सहारण है चूरू विधायक, अस्पताल में जगह - जगह लगे पोस्टर बने चर्चा का विषय, अस्पताल प्रसाशन लगा पोस्टर उतरवाने में, मेडिकल सुप्रिडेंट दीपक चौधरी ने कहा खंगाले जा रहे अस्पताल के सीसीटीवी, सीसीटीवी में पोस्टर लगाते दो युवक चिन्हित, मेडिकल सुप्रिडेंट ने कहा पोस्टर चिपकाने वाले युवकों के ख़िलाफ़ करवाई की जाएगी FIR, अस्पताल पहुंची पुलिस।0
0
Report
प्रियंका गांधी ने केसरिया यूनिफॉर्म पर टिप्पणी दी; युवा बोले देश की आवाज़ वही
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय हॉकी टीम की यूनिफॉर्म में केसरिया रंग पर कहा, "ये चाहे यूनिफॉर्म बदल ले और शिक्षा नीति में भी इतिहास को बदलने की कोशिश करते हैं कुछ भी कर ले आपने देखा हमारे युवा इनके बारे में क्या सोचते हैं जंतर-मंतर में युवा ने क्या कहा आप सब ने सुना। वो देश की आवाज हैं। इस देश की आजादी के लिए जो लड़ाई लड़ी गई वो हिंसा और सत्य पर आधारित थी उस पर RSS कही नहीं था0
0
Report
Advertisement
वाशीम पुलिस ने आंतरजिल्हा डकैती गैंग पकड़ा; बैंक अधिकारी की लूट का पर्दाफाश
Washim, Maharashtra:बिहारमधील एका बँक व्यवस्थापकाला तलवारीचा धाक दाखवून लुटणाऱ्या पाच जणांच्या टोळीला स्थानिक गुन्हे शाखा आणि कारंजा शहर पोलिसांनी संयुक्त कारवाईत अटक केली आहे. आरोपींकडून रोख रक्कम, चारचाकी वाहन,दोन बनावट पिस्तुले,लोखंडी रॉड आणि मोबाईल फोन असा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे.पोलीस अधीक्षक निकेश खाटमोडे यांच्या मार्गदर्शना खाली अवघ्या काही दिवसांत या गंभीर गुन्ह्याची उकल करण्यात पोलिसांना यश आले आहे.0
0
Report
बुरहानपुर के बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सहभागिता, बड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:बुरहानपुर जिले में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता0
0
Report
दिल्ली मेयर ने कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई का ऐलान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में कावड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली नगर निगम का बड़ा आदेश कांवड़ मार्गों और शिविरों के पास सभी अवैध या बिना लाइसेंस वाली मांस की दुकानें बंद कराई जाएं मेयर ने मीट कारोबारियों से अपील की सभी धर्म का सम्मान कर कावड़ यात्रा पर दुकान ना खोले दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कावड़ यात्रा को देखते हुए कमिश्नर को भी लिखा पत्र अधिकारी सुनिश्चित करें कोई भी अवैध मीट की दुकान दिल्ली में ना चले अवैध दुकान या बिना लाइसेंस वाली दुकान मीट शॉप चलती मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी0
0
Report
Advertisement
नारायणपुर के कोटपूतली में खाली ट्रेलर में भीषण आग, चालक ने बचाकर छलांग
Jaipur, Rajasthan:नारायणपुर (कोटपूतली)....कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर कस्बे में तालवृक्ष स्टैंड के पास चलते खाली ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रेलर अलवर से शाहपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक मनीष को ट्रेलर से जलने की बदबू महसूस हुई। खतरा भांपते हुए चालक ने अपना मोबाइल लेकर तुरंत ट्रेलर से छलांग लगा दी। देखते ही देखते ट्रेलर के केबिन से आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
पश्चिमी UP में भाजपा-रालोद के सीट बंटवारे का नया फॉर्मूला सामने
Noida, Uttar Pradesh:एनडीए सहयोगी दल आरएलडी ने बीजेपी के सामने 33 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है. जयंत की पार्टी ने 2022 चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाया है. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी यूपी में भाजपा में सपा-रालोद गठबंधन वाला फार्मूला लागू हो सकता है. सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों में वार्ता शुरू हो गई है. एक-दूसरे दलों में भाजपा-रालोद के नेता अपने संबंध मजबूत करने में लगे हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में पार्टी ने 33 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें आरएलडी को 8 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि करीब 15 सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई ऐसी सीटें हैं, जो पारंपरिक रूप से जाट बाहुल्य हैं, लेकिन वहां भाजपा के पास मजबूत और जिताऊ चेहरे हैं. ऐसे में गठबंधन धर्म को निभाते हुए और सीट रालोद के खाते में जाने की स्थिति में भाजपा के नेता रालोद के सिम्बल पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. रालोद ने जिन 33-35 सीटों पर दावा ठोका है, उनमें से कई पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं. विधायकों का टिकट कटने से रोकने के लिए यह सिम्बल ट्रांसफर सबसे मुफीद रास्ता है. रालोद के सिम्बल पर भाजपा का चेहरा होने से जाट-मुस्लिम-मजदूर समीकरण के साथ-साथ भाजपा का पारंपरिक गैर-जाट ओबीसी और सवर्ण वोट बैंक भी आसानी से ट्रांसफर होने की उम्मीद है. मिशन- 2027 को फतह करने के लिए भाजपा अपने गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे का तालमेल बनाने में जुट गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीट बंटवारे पर सपा वाला फॉर्मूला लागू हो सकता है. इसमें सिंबल रालोद का और चेहरा भाजपा का होगा. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे दलों में अपने संबंध मजबूत करने में लगे हैं. सीट बंटवारे को फाइनल करने के लिए दोनों दलों के बीच लंबी सियासी खींचतान भी चलेगी. प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. पश्चिम के सियासी गलियारों में भाजपा-रालोद गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान भी होनी शुरू हो गई है. भाजपा-रालोद के बीच सीट बंटवारे में चौंकाने वाला फॉर्मूला लागू हो सकता है. यह फॉर्मूला कोई नया नहीं, बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अजमाया गया सपा-रालोद गठबंधन वाला मॉडल है. इस नए समीकरण के तहत पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर 'सिम्बल रालोद का और नेता भाजपा का'दांव खेला जा सकता है.0
0
Report
जयपुर में अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट: भक्ति संगीत का धमाकेदार शो
Jaipur, Rajasthan:गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट जयपुर-गुलाबी नगरी की 1 अगस्त की शाम कृष्ण भजनों के नाम होगी, जयपुर का गुप्त वृन्दावन धाम पद्मश्री अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित कर रहा है । मशहूर गायिका की लाइव परफॉरमेंस देखने के लिए पूरे जयपुर से लोग जुड़ेंगे, यह कॉन्सर्ट मानसरोवर के दीप स्मृति ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया है ,अनुराधा इसमें अपने प्रसिद्द कृष्ण भजनों को गाएंगी और अपने सुरों से आध्यात्मिक समां बांधेंगेगी । अनुराधा पौडवाल को भजन क्वीन कहा जाता है, उन्होंने देश की अलग अलग भाषाओं में 9000 से भी ज़्यादा गाने गाये हैं । प्रख्यात गायिका के मनमोहक कृष्ण भजनों को सुनने के लिए जयपुर की जनता अति उत्साहित है ।पद्मश्री अनुराधा पौडवाल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं और पिछले 40 सालों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। बॉलीवुड में प्लेबैक सिंग के बाद उन्होंने अपना पूरा समय भजन और श्लोकों को दिया और अब तक सैकड़ों भक्ति एल्बम रिलीज़ कर चुकी हैं। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस कॉन्सर्ट में अनुराधा अपनी सुरीली आवाज़ के जादू से सबको मोहित करेंगी और ऑडिटोरियम की फ़िज़ा में सुरों की लहरियाँ बांधेंगी ।0
0
Report
Advertisement
