284001
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पत्रकारिता छात्रों का प्रदर्शन, उत्पीड़न का आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाल ही में गोपनीयता भंग करने के आरोप में नोटिस जारी करने पर हंगामा किया। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया और अपने घर लौट गए। प्रदर्शन में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM विष्णुदेव साय: मोदी की मन की बात से छत्तीसगढ़ में हर जगह उत्साह
Kurustikur, Chhattisgarh:आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के लामकन्हार गांव पहुंचे. लाम कन्हार गांव के एकलव्य आवासीय परिसर मे आयोजित मन की बात कार्यक्रम मे शरीक हुए. इसलिए दौरान सी एम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर महीने मन की बात सुनने हर भारतीय लालायित रहते हैं. सभी को प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का इन्तजार इसलिए रहता है क्योंकि पीएम जी हर एपिसोड में कुछ ना कुछ नया बात कहते हैं जिससे हमेशा सीखने मिलता है. प्रधानमंत्री जी ने आज के एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कई स्थानों के साथ साथ हमारी द्वारा चलाये जा रहें कई योजनाओं का जिक्र किया है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री जी के आभारी हैं. इस कार्यक्रम के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया.0
0
Report
नर्मदा घाट पर मोबाइल में व्यस्त युवक बाढ़ में घिरा, होमगार्ड ने बचाया
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के माहिष्मती घाट से लापरवाही की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो न केवल सोशल मीडिया में वायरल है बल्कि हर किसी को सतर्क करने वाली है। नर्मदा का जलस्तर अचानक बढ़ा और घाट पर बैठा एक युवक बाढ़ के पानी में घिर गया। हैरानी की बात ये रही कि युवक उस वक्त मोबाइल में इस कदर व्यस्त था कि उसे बढ़ते पानी का अंदाजा तक नहीं हुआ। हालांकि, समय रहते होमगार्ड जवान की नजर उस पर पड़ गई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह वीडियो मंडला के प्रसिद्ध माहिष्मती घाट का बताया जा रहा है... जहां 26 सितंबर को नर्मदा का जलस्तर अचानक बढ़ने से घाट का एक हिस्सा पानी में डूब गया। इसी दौरान एक युवक घाट पर बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त था। देखते ही देखते पानी उसके चारों तरफ पहुंच गया और युवक बाढ़ के बीच घिर गया। हालात बिगड़ते, इससे पहले ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की नजर युवक पर पड़ गई। जवान ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जरा सी देर होती तो मोबाइल में व्यस्त युवक के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के दौरान घाटों पर जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में ये तस्वीरें लोगों को चेतावनी भी दे रही हैं कि मोबाइल से ज्यादा जरूरी अपनी जान है।0
0
Report
हरिद्वार में गंगा जलस्तर चेतावनी निशान के पास, ऑरेंज अलर्ट जारी
Haridwar, Uttarakhand:प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ हरिद्वार में भी दो दिनों से बारिश लगातार जारी है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से हरिद्वार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही रिमझिम बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट आ गई है, वहीं जनजीवन भी अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जारी लगातार बारिश से गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार दोपहर तक हरिद्वार के भीम गौड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया। ऊपरी बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हरिद्वार में गंगा 293 मीटर पर बह रही है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन गंगा के जल स्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश लगातार जारी रही तो गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर सकता है।0
0
Report
Advertisement
बूंदी में ओम बिरला बोले: जनता की समस्याओं के त्वरित हल पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी - लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे बूंदी सर्किट हाउस भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सर्किट हाउस पहुंचने पर बिरला को दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी बिरला ने आमजन की समस्याएं सुनीं मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात ASP संजय सिंह चंपावत और DYSP अनिल जोशी रहे मौजूद0
0
Report
बाढ़ से बस्तर-रायपुर में राहत कार्यों पर कांग्रेस-भाजपा राजनीति
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का विभिन्न मसले पर बयान, कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे को लेकर कहा- आज होगा कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत. आज प्रदेश प्रभारी एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे. शाम को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे. कल कांग्रेस वोट चोरी को लेकर बड़ा प्रदर्शन भी करने जा रही है भारी बारिश के चलते बाढ़ और जल भराव को लेकर कहां- बस्तर,दुर्ग, रायपुर सब संभाग में पानी भर चुका है. बस्तर पूरी तरह से कट गया है, तबाही मचाने वाली बाढ़ आई है. सरकार के पास व्यवस्था नहीं है रेस्क्यू के लिए. सरकार मुआवजा दे जहा पर फसलो और घरों को नुकसान हुआ है.. राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात को लेकर कहा- कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ चर्चा हुई है. झीरम मामले में न्याय नहीं मिल पाया है. झीरम फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं है. इसके लिए कांग्रेस अब न्यायालीन लड़ाई लड़ेगी वोट चोरी मामले को लेकर भाजपा के बयानों पर किया पलटवार, कहा- लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ है पर बीजेपी चुनाव आयोग की प्रवक्ता बनी हुई है. बीजेपी के चरण स्पर्श किए है ज्ञानेश कुमार ने. अब देश की जनता भी सड़क पर लड़ाई लड़ने तैयार है. ज्ञानेश कुमार को अब इस्तीफा देना होगा... सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज पर कहा- सरकार एक तरफ खुद को हिंदूवादी कहती है. दूसरी तरफ पंडालो का चंदा वसूल रही है, व्यवस्था दे नहीं पा रही है. इस तरह की व्यवस्था के लिए सरकार जिमेदार है0
0
Report
दिल्ली के अवंतिका चौक पर सड़क धंसने से ट्रक फँसा, यातायात प्रभावित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के अवंतिका चौक पर सड़क धंसने से हुआ हादसा. सड़क धंसने से ट्रक का टायर सड़क के अंदर धंसा. मैन अवंतिका चौक पर हुआ यह हादसा. मुख्य चौक पर ट्रक फंसने से यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित. हालाँकि मिली जानकारी के अनुसार इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. इस हादसे ने एक बार फिर से दिल्ली सरकार की सड़कों की पोल खोल दी.0
0
Report
Advertisement
बूंदी के दौलतपुरा टोल पर फास्टैग बंद से पर्ची मामले पर भिड़ंत, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी - दौलतपुरा टोल पर फास्टैग बंद होने के चलते ऑफलाइन टोल पर्ची काटने को लेकर वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया... विवाद इतना बढ़ गया कि टोल कर्मियों के साथ मारपीट की गई.... मारपीट का वीडियो टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... बताया जा रहा है कि फास्टैग बंद होने के कारण वाहन चालकों को ऑफलाइन टोल देने के साथ अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ता है... इसी बात को लेकर विवाद शुरू होने की जानकारी सामने आई है....वायरल वीडियो में कुछ लोग टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं....सदर थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया....0
0
Report
राजस्थान के डिजिटल डिपार्टमेंट्स के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता ऑडिट से सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी
Jaipur, Rajasthan:Anchor-सरकारी दफ्तर अब सिर्फ डिजिटल नहीं होंगे...उनकी डिजिटल सेहत भी जांची जाएगी। राजस्थान में ई-मित्र पर हर महीने करीब 60 लाख ट्रांजेक्शन हो रहे हैं और 1100 सेवाएं ऑनलाइन हैं...लेकिन अब सरकार यह भी परखेगी कि ये सेवाएं कितनी तेज, सुरक्षित और असरदार हैं। इसके लिए ई-डिलीवरी असेसमेंट सिस्टम बनेगा और ऑनलाइन सेवाओं का नियमित क्वालिटी ऑडिट होगा। साइबर खतरे से निपटने के लिए हर महीने अधिकारियों-कर्मचारियों की ‘साइबर स्वच्छता क्लास’ लगेगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने IT विभाग की समीक्षा में ये निर्देश दिए। वहीं 97 जेलों में 400 VC नोड्स लगाने से लेकर महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को आगे बढ़ाने तक का रोडमैप भी तय किया गया। VO-1- प्रदेश में अलग-अलग विभागों की ऑनलाइन सरकारी सेवाएं कितनी बेहतर तरीके से काम कर रही हैं, अब इसका नियमित आकलन और ऑडिट होगा। इसके लिए राज्य स्तर पर ई-डिलीवरी असेसमेंट सिस्टम विकसित किया जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा मजबूत करने के साथ तकनीकी सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए हर महीने साइबर स्वच्छता वर्कशॉप कराने को भी कहा। बैठक में सामने आया कि प्रदेश में ई-मित्र के जरिए करीब 1100 सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए 75 हजार से ज्यादा फिजिकल कियोस्क और 56 स्थानीय सेवा प्रदाता हैं। ई-मित्र पर हर महीने औसतन 60 लाख ट्रांजेक्शन हो रहे हैं। वहीं ई-मित्र व्हॉट्सएप गवर्नेंस पर 109 सेवाएं उपलब्ध हैं और अब तक 2.95 लाख से ज्यादा ट्रांजेक्शन दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्य सचिव ने विभाग को इंटेलिजेंट डैशबोर्ड, डेटा इंटीग्रेशन और नई तकनीकों का ज्यादा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। सरकारी वेबसाइट्स को नियमित अपडेट करने और उन पर उपलब्ध सूचनाओं तथा सेवाओं की उपयोगिता बनाए रखने को कहा। प्रस्तावित ई-डिलीवरी असेसमेंट सिस्टम के जरिए अलग-अलग विभागों की ऑनलाइन सेवाओं की गुणवत्ता का नियमित आकलन किया जाएगा। VO-2- मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। अधिकारियों-कर्मचारियों को नई साइबर चुनौतियों, सुरक्षा उपायों और डिजिटल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल से अपडेट रखने के लिए हर महीने साइबर स्वच्छता कार्यशाला होगी। वही राज्य की जेलों में 400 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) नोड्स स्थापित किए जाने हैं। इससे 97 जेलों को कवर किया जाएगा। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स और ITMS के तहत AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स के साथ स्पीड और रेड लाइट उल्लंघन की पहचान, PTZ कैमरे और इमरजेंसी कॉल बॉक्स जैसी व्यवस्थाओं पर भी काम किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया की राजकाज प्लेटफॉर्म से 10.47 लाख से ज्यादा यूजर, 972 संगठन और 1.12 लाख से अधिक कार्यालय जुड़े हुए हैं। राजस्थान सम्पर्क में 202 विभाग इंटीग्रेट हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 62 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं और निस्तारण प्रतिशत 97.41% बताया गया। SMART (स्मार्ट मैनेजमेंट विथ एआई एंड रियल टाइम सिस्टम ) से 2.51 लाख से ज्यादा नागरिक लाभान्वित हुए हैं। वहीं Raj eVault में नागरिकों के दस्तावेज एक बार जमा होने के बाद उन्हें अलग-अलग सरकारी सेवाओं में सुरक्षित तरीके से दोबारा इस्तेमाल करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। आई-स्टार्ट के तहत प्रदेश में 9,357 से ज्यादा स्टार्टअप पंजीकृत हैं। इनके जरिए 49,438 से अधिक रोजगार सृजित होने और 1,056 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश सक्षम होने की जानकारी बैठक में दी गई है। इनमें 3,524 से ज्यादा महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप हैं। स्टार्टअप इकोसिस्टम में 700 से ज्यादा इन्क्यूबेशन सीट्स भी उपलब्ध हैं। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, आयुक्त हिमांशु गुप्ता सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बहरहाल, सरकार की सेवाएं अब फाइल से निकलकर मोबाइल की स्क्रीन तक पहुंच चुकी हैं...लेकिन जितनी तेजी से सिस्टम डिजिटल हो रहा है, उतना ही बड़ा खतरा साइबर सेंध का भी है। इसलिए अब सरकारी ई-सर्विसेज का सिर्फ ‘स्पीड टेस्ट’ नहीं, ‘सेफ्टी टेस्ट’ भी होगा। हर महीने साइबर स्वच्छता की क्लास लगेगी और ऑनलाइन सेवाओं का ऑडिट होगा। यानी सरकार का नया डिजिटल मंत्र साफ है—सेवा एक क्लिक में मिले...लेकिन उस क्लिक में सेंध की कोई गुंजाइश न रहे। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर।0
0
Report
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बनाया अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़: सीएम विष्णुदेव साय
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। सीएम साय ने कहा कि 2018 से 2023 के बीच प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को भारी जनादेश दिया था, लेकिन पार्टी अपने घोषणापत्र के वादे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने राज्य को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। आज भी उनके कई सहयोगी जेल में हैं और जनता का विश्वास खो चुके हैं। अब वे चाहे जो कर लें, प्रदेश की जनता उन पर दोबारा भरोसा नहीं करेगी।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर दौरे पर संजय सरावगी ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस का संकेत दिया
Naya Chak, Bihar:बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दो दिवसीय भागलपुर दौरे पर हैं। आज भागलपुर में पार्टी एवं निजी कार्यक्रमो में सम्मलित होंगे। आज दोपहर नवगछिया पहुँचने पर संजय सरावगी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीरोमाइल में जोरदार स्वागत किया। बिहार में बढ़ते अपराध बेटियों के साथ हो रही छेड़खानी पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे दी है कि अपराधिक कोई भी घटना घटे उसे पर अविलंब कार्रवाई हो। जमुई में जैसे ही मामला संज्ञान में आया 8 घंटे के अंदर तीन अभियुक्त पकड़े गए; 24 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त पर कार्वाई हुई। समस्तीपुर की घटना पर तुरंत कर अभियुक्त गिरफ्तार हुए। अपराध पर हमारी सरकार का जीरो टॉलरेंस नीति है; कोई भी अपराधी अपराध करेगा तो वह किसी bhi हालत में नहीं बचेगा। भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल द्वारा क्राइम को लेकर उठाये गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देखते हैं कहाँ दर्द है उनका, उनसे बात हुई है।0
0
Report
रेल आईजी अमरेश कुमार ने कोडरमा जंक्शन का निरीक्षण किया; सुरक्षा उपायों पर जोर
Koderma, Jharkhand:एक दिवसीय दौरे पर रेल आईजी अमरेश कुमार ने कोडरमा जंक्शन कोडरमा पहुंचे। कोडरमा पहुंचने पर आईजी निर्माणाधीन आरपीएफ बैरक, नवनिर्मित बिल्डिंग समेत सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे स्टेशन का मुआयना किया। पूर्व मध्य रेल मंडल आरपीएफ के आईजी ने कोडरमा पोस्ट पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक प्रसाद सहित बल के जवानों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए वह हमेशा सतर्कता बरते। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस जंक्शन पर स्केनर उपकरण की जरूरत है, जिससे ट्रेनों में या प्लेटफार्म पर शराब, गांजा आदि की तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि तस्करी रोकने की दिशा में कोडरमा आरपीएफ काफी सतर्कता बरत रही है, लेकिन आईजी तस्करी पर पुरी तरह से लगाम लगाने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस को संयुक्त रूप से समन्व्य बनाकर कार्य करना होगा। रेल आईजी तकरीबन दो घंटे तक कोडरमा जंक्शन पर रूके और आरपीएफ कर्मियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान ट्रेन आने से लेकर खुलने तक सभी कोच के बाहर आरपीएफ बलों की तैनाती को लेकर भी निर्देश दिए, ताकि ट्रेन पर चढ़ने और उतरने के दौरान होने वालों दुर्घटनाओं को रोका जा सके।0
0
Report
राजस्थान में FPO व सहकारिता से कृषि आय बढ़ाने पर NABARD की पहल
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में कृषि उपज को सिर्फ उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय उसकी प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए FPO और सहकारिता आधारित मॉडल को मजबूत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नए उद्यम खड़े करने पर जोर रहेगा। सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. शाजी के.वी. की मुलाकात में कृषि, सहकारिता और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। बैठक में नाबार्ड से वित्तपोषित परियोजनाओं की स्थिति के साथ प्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर मंथन किया गया। नाबार्ड चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए क्रेडिट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में नाबार्ड काम कर रहा है। बैठक में FPO और सहकारिता आधारित मॉडल के जरिए कृषि उपज का मूल्य संवर्धन करने पर विशेष जोर रहा। कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और मार्केटिंग के साथ तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। मकसद यह है कि किसानों के उत्पाद को बेहतर बाजार मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्यमिता के नए अवसर तैयार हों। नाबार्ड चेयरमैन ने राजस्थान में कृषि उत्पादन में हुई वृद्धि का जिक्र करते हुए एंटरप्राइज आधारित सहकारिता को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। इसके साथ ही ग्रामीण उद्यमिता और नाबार्ड से वित्तपोषित विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए क्रेडिट उपलब्ध कराने के साथ उत्पादन के बाद की पूरी चेन को मजबूत करने पर बात हुई। इसमें वैल्यू एडिशन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और तकनीक के इस्तेमाल जैसे पहलू शामिल रहे। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
केशवपुरम में हेयर सैलून मालिक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से असली वजह स्पष्ट होगी
New Delhi, Delhi:नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम थाना एरिया में हेयर सैलून चलने वाले शख्स का शव हेयर सैलून में मिला, संदिग्ध मौत। पुलिस जांच में जुटी। 29 साल के ईशान अली का लॉरेंस रोड क्षेत्र में हेयर सैलून है। पिछले कई दिनों से रात में यह इसी हेयर सैलून में सोता था और दिन में हेयर सैलून का काम करता था। यह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इसका परिवार भी मुजफ्फरपुर में ही रहता है। परिवार में पत्नी और एक बच्चा है। परिवार दिल्ली में साथ में नहीं था इसलिए यह अपने हेयर सैलून में ही रात को सो जाता था। आज सुबह हेयर सैलून में इनका शव मिला। शरीर पर किसी भी तरह के चोट आदि के निशान प्राथमिक तौर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। डेथ की असली वजह का क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल केशवपुरम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के पूरे एविडेंस जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
आसींद नगरपालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण, स्मार्ट सिटी विकास की योजना
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा आसींद-नगर पालिका चुनाव-2026 के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आसींद में आयोजित हुआ. समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. समारोह में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष चंद्रसिंह चौधरी सहित नव निर्वाचित पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया. अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आसींद के विकास को प्राथमिकता देते हुए शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाएगा. समारोह में संत-महात्माओं का भी सानिध्य रहा. इनमें सवाई भोज मंदिर के श्री श्री 1008 श्री सुरेशदासजी महाराज, आस पहाड़ दरबार के श्री श्री 1008 श्री महेंद्रपुरीजी महाराज, नृसिंहद्वारा मंदिर आसींद के संत रामप्रकाशदासजी महाराज तथा मालासेरी स्थित श्री देवनारायण भगवान जन्मस्थली के पुजारी हेमराजजी पोसवाल शामिल रहे. समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा प्रशांत मेवाड़ा रहे, जबकि अध्यक्षता आसींद-हुरड़ा विधायक जब्बरसिंह सांखला ने की. गुलाबपुरा नगर पालिका अध्यक्ष विष्णुदेवी वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
गोंडा में पेड़ गिरने से दो दिन के बच्चे की मौत, परिवार घायल
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में गोंडा-बभनान मार्ग पर छपिया थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौराहे के पास आज रविवार तड़के सुबह 5 बजे उसे समय हड़कंप मच गया। जब अपने 2 दिन के मासूम बच्चे को इलाज करवाने के लिए लेकर जा रहे दिवाकर ओझा की स्कॉर्पियो गाड़ी पर अचानक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा आधे घण्टे कड़ी मशक्कत करके 2 दिन के मासूम बच्चे,दिवाकर ओझा इनकी मां को बाहर निकाल करके तत्काल इलाज के लिए दूसरी गाड़ी के माध्यम से अयोध्या भेजा गया। जहां अयोध्या ले जाते समय इलाज के लिए रास्ते में ही आज रविवार सुबह 7 बजे करीब 2 दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में दिवाकर हो जाए उनकी मां और परिवार के कई लोग घायल है जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले से ही दो दिन के मासूम बच्चे की हालत खराब थी लेकिन अचानक पेड़ गिरने से मासूम की हालत और बिगड़ गई थी। परिवार उसे दूसरी गाड़ी से अयोध्या ले गया, लेकिन रास्ते में सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई। छपिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को हटाकर रास्ता खुलवाया। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि लगातार बारिश से पेड़ कमजोर हो गए थे इसी वजह से यह गिरा है। इलाज के लिए लेकर जा रहे थे दूसरी गाड़ी से इन लोगों को अयोध्या भेजा गया था जहां रास्ते में ले जाते समय मासूम की मौत हो गई है मौके पर ही पेड़ गिरने के कारण मौत नहीं हुई है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर छपिया कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
