icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
ASAbdul SattarFollow30 Jun 2024, 06:23 am

झांसी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

Jhansi, Uttar Pradesh:

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने झांसी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी। सूचना के अनुसार उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। वही मंत्री ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना से हर लोकसभा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 100 दिनों के लक्ष्य पर चर्चा की और ग्रामीण विकास पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया और पासवान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कौशल विकास कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल

Amethi, Uttar Pradesh:संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अमेठी की ओर से बाइक संख्या UP 44 V 2472 से रामगढ़ जा रहे युवक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामगढ़ निवासी रामेश्वर मास्टर के पुत्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे
0
0
Report

जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मेहंदी उत्सव भारी भीड़, विवाह की राह आसान होने का दावा

Jaipur, Rajasthan:Anchor::हाथों पर मेहंदी और मन में शादी की आस...। मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी को लेकर रविवार को जयपुर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले ही मंदिर और आसपास का इलाका लक्खी मेले जैसा नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल रील देखकर दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों से कुंवारे युवक-युवतियां और उनके परिजन जयपुर पहुंच गए। हालात ऐसे रहे कि शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर डेरा डाल दिया। रविवार को दिन चढ़ने के साथ कतारें बढ़ती गईं। तख्तेशाही रोड से जेएलएन मार्ग तक श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। भीड़ इतनी बढ़ी कि शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मेहंदी वितरण करीब ढाई घंटे पहले शाम 5 बजे ही शुरू करना पड़ा। मंदिर प्रशासन ने इस बार करीब 3500 किलो मेहंदी सोजत से मंगवाई थी। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक करीब दो शताब्दी पहले महज सवा किलो मेहंदी से शुरू हुई सिंजारे की यह परंपरा अब विशाल ‘मेहंदी उत्सव’ का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी से जुड़ी रील वायरल हो रही थीं। इनमें यह मान्यता बताई जा रही थी कि गणेशजी को अर्पित मेहंदी लगाने से विवाह में आरी रही बाधाओं दूर होती हैं। इसी मान्यता ने इस बार उत्सव का क्रेज कई गुना बढ़ा दिया। दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, आगरा, पुणे, इंदौर, भोपाल सहित देश के अलग-अलग शहरों से लोग जयपुर पहुंचे। कोई खुद के लिए मेहंदी लेने आया तो कोई बेटे-बेटी, भाई या बहन के विवाह की कामना लेकर कतार में लगा था। लोगो ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील देखने के बाद जयपुर आने का फैसला किया। कई श्रद्धालु शनिवार रात ही मंदिर पहुंच गए और मंदिर के आसपास रात गुजारी। सुबह होते-होते कतार लंबी होती चली गई। दोपहर बाद हालात ऐसे हो गए कि कई जगह धक्का-मुक्की होने लगी। गर्मी और भीड़ के बीच महाराष्ट्र से आई एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। पानी पिलाने के बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि सिंजारा पूजन के बाद शाम करीब 7:30 बजे मेहंदी का प्रसाद वितरित किया जाना था। लेकिन देर रात से जुट रही भीड़ और रविवार को लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं को देखते हुए वितरण शाम करीब 5 बजे से ही शुरू कर दिया गया। सिंजारे के लिए सोजत से करीब 3500 किलो मेहंदी मंगवाई गई। पहले गणेशजी का मेहंदी पूजन किया गया और इसके बाद इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। मेहंदी लेने पहुंचे जनसैलाब का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, तख्तेशाही रोड, एमडी रोड और त्रिमूर्ति सर्किल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ गया। शाम करीब 5 बजे गांधी सर्किल से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि गणेश चतुर्थी के मुख्य आयोजन के लिए की जाने वाली यातायात व्यवस्था एक दिन पहले ही लागू करनी पड़ी। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा, लेकिन इसके बावजूद मंदिर के आसपास जाम और भीड़ बनी रही。
0
0
Report

आबकारी गोदाम से शराब चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी गोदाम से शराब चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई शराब और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश और झमला हैं। ​कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने की बात कबूल कर ली है। ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। ​ पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई-गढ़ी मार्ग पर टोटो-स्कॉर्पियो टक्कर, चालक फरार, घायलों का इलाज शुरू

Jamui, Bihar:जमुई:गढ़ी-जमुई मुख्य मार्ग पर दरिमा गांव के पास स्कॉर्पियो और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के चार टुकड़े हो गए। हादसे में टोटो चालक दामोदर यादव (40), पिता नारायण यादव, निवासी आमाडीह, थाना गढ़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दामोदर यादव कुरबाटांड़ से अपना घर आमाडीह लौट रहे थे। हादसे के वक्त वह टोटो में अकेले थे। लिहाजा टोटो में सवारी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दामोदर यादव ने करीब तीन महीने पहले ही टोटो खरीदा था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो जोरबा-धरमपुर की बताई जा रही है। आरोप है कि चालक झारखंड से शराब पीकर लौट रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टोटो को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। आगे जाकर स्कॉर्पियो पुल से भी टकरा गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। घायल दामोदर यादव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

MGCU में CAG खुलासे से बड़े वित्तीय घपले का पर्दाफाश

Motihari, Bihar:मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में CAG کا बड़ा खुलासा—नियम ताक पर मोतिहारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मोतिहारी में स्थापित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) इस वक्त शिक्षा नहीं, बल्कि वित्तीय धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा ऑडिट रिपोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन के भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। सालों से बिना अपनी पक्की बिल्डिंग और कैंपस के चल रहे इस विश्वविद्यालय में सरकारी धन की जिस तरह से बर्बादी हुई है, उसने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। ​DPR में लेट-लतीफी: 850 करोड़ का प्रोजेक्ट 1338 करोड़ पहुंचा कैग रिपोर्ट का सबसे हैरान करने वाला खुलासा विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर है। ​विश्वविद्यालय परिसर का डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) समय पर तैयार न करने और सुस्त रवैए के कारण निर्माण लागत में लगभग 58% की भारी बढ़ोतरी हो गई। ​जो प्रोजेक्ट शुरुआती आकलन में 850 करोड़ रुपये का था, वह प्रशासनिक देरी के चलते बढ़कर 1338 करोड़ रुपये का हो गया। ​अधिकारियों की इस एक लापरवाही से देश के खजाने पर 488 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ गया। ​टेंडर खेल: प्रतिस्पर्धा को दिया गया ‘दफना’, चहेती एजेंसी को मिला काम सार्वजनिक धन के उपयोग में निष्पक्षता और 'कंपटीटिव बिडिंग' (प्रतिस्पर्धी बोली) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं: ​टेंडर प्रक्रिया में कुल तीन एजेंसियों ने भाग लिया था。 ​विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी मूल्यांकन (Technical Evaluation) के नाम पर दो एजेंसियों को 'अयोग्य' घोषित कर रेस से बाहर कर दिया। ​इसके बाद बिना किसी प्रतिस्पर्धा के अकेली बची एजेंसी की झोली में टेंडर डाल दिया गया। ​गायब मिले अहम दस्तावेज, फर्जीवाड़े की बू कैग की ऑडिट टीम को जांच के दौरान विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड्स में भारी गड़बड़ियां मिलीं。 ​कई बड़े कामों के वर्क ऑर्डर, एग्रीमेंट पेपर्स और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र) फाइलों से गायब पाए गए。 ​कागजातों का न होना सीधे तौर पर इस ओर इशारा करता है कि बिना काम पूरा हुए या बिना नियमानुसार एग्रीमेंट किए करोड़ों का भुगतान कर दिया गया。 ​10 सेमिनार में 58 लाख स्वाहा, नाश्ते-खाने का बिल 9 लाख! भवन भले न बना हो, लेकिन पैसों की फिजूलखर्ची में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। वर्ष 2024 के आयोजनों के नाम पर कैग ने बड़ा वित्तीय घपला पकड़ा है: ​आयोजनों पर उड़ाए लाखो: 2024 में आयोजित 10 वर्कशॉप, सेमिनार और मीडिया कॉन्फ्रेंस पर 58 लाख रुपये पानी की तरह बहा दिए गए。 ​वीआईपी नाश्ता और खाना: महज 5 आयोजनों में मेहमानों और आयोजकों के नाश्ते व खाने पर लगभग 9 लाख रुपये का बिल बना दिया गया। ​बिना वर्क ऑर्डर वेंडर चयन: इन इवेंट्स के लिए वेंडरों और एजेंसियों को बिना किसी आधिकारिक वर्क ऑर्डर या टेंडर के मनमर्जी से चुना गया और सीधे पेमेंट रिलीज कर दी गई। ​राष्ट्रपिता के नाम पर बने संस्थान में यह खुलासा बेहद शर्मनाक है। जहां छात्र बुनियादी सुविधाओं और अपने खुद के कैंपस के लिए तरस रहे हैं, वहीं कागजों पर करोड़ों रुपये का यह झोल पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियां इस रिपोर्ट पर क्या सख्त कार्रवाई करती हैं। पूरे मामले में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए प्रोफेसर प्रसून ने कहा है कि यह कैग का रिपोर्ट नहीं है यह तो कैग का प्रारंभिक अवलोकन है जिसका हमने करीब 250 पन्ना में तथ्य और प्रमाण के साथ कैग को जवाब दे दिया है। यूनिवर्सिटी में कही से भी कोई गड़बड़ी नहीं हुआ है।
0
0
Report

सिमडेगा हॉकी: पुरुष वर्ग में COE सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को हराकर खिताब दोहराया

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला हॉकी चैंम्पियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ। पुरुष वर्ग में सीओई सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को 5-3 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में सीओई सिमडेगा ‘ए’ ने एसटीसी सिमडेगा को 5-3 से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में एसडीएम सुमन तिर्की ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विधायक भूषण बाड़ा ने सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी बताते हुए खेल के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि 58 टीमों और 128 मुकाबलों वाली यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक रही है और सिमडेगा हॉकी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। संबोधन- एसडीओ- सुमंत तिर्की बाइट-3- महासचिव मनोज कोनबेगी हॉकी झारखंड
0
0
Report
Advertisement

हरदा नगरपालिका ने शहर से 160 लावारिस सुअर हटाकर साफ-सफाई का किया दावा

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:नगरपालिका की कार्रवाई में 160 लावारिस सुअर पकड़े,हरदा शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया अभियान, सुअरों को शहर से बाहर किया गया,हरदा। नगरपालिका हरदा द्वारा शहर में लावारिस सुअरों की समस्या के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगरपालिका अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई करते हुए लगभग 160 लावारिस सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किया। नगर पालिका कार्रवाई के दौरान सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किए जाने की व्यवस्था की गई। नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को लावारिस सुअरों से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। अभियान आगे भी आवश्यकता के अनुसार जारी रहेगा।
0
0
Report

सतना में धार्मिक झंडे के विवाद पर पुलिस ने स्थिति शांत कराई

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला स्थित कंधी किराना वाली गली में धार्मिक झंडी को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद रविवार शाम बड़ों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने और नारेबाजी करने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोलगवां टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, शनिवार रात एक छोटे बच्चे ने सड़क पर झूल रही धार्मिक झंडी को नोचकर नीचे गिरा दिया था। इसे लेकर दूसरे पक्ष के बच्चे ने विवाद शुरू कर दिया। रात में किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन रविवार शाम बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बड़े लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही टीआई सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद शांत कराया। इसके बाद एक पक्ष ने अपनी धार्मिक झंडियां भी निकाल लीं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। देर शाम दोनों पक्षों को थाने से बाहर बुलाकर समझाइश। विवा‍द के बाद सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने देर शाम दोनों पक्षों को पुलिस कांफ्रेंस हॉल में बुलाया। यहां दोनों पक्षों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। सीएसपी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामूली विवाद को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report

कवर्धा के भोरमदेव शक्कर कारखाने ने दो साल में देश की सर्वाधिक रिकवरी पाकर उत्कृष्टता अवॉर्ड जीता

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि पर कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली की ओर से एफिशिएंसी अवार्ड मिला है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को कारखाना परिसर में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया। किसानों को लगातार तीसरे वर्ष यह सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष 4 हजार 686 नए किसानों को शेयरधारदारी बनाया गया है। विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसानों का अपना कारखाना है और देश में सर्वाधिक रिकवरी किसानों की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण गन्ने और कारखाना प्रबंधन की कार्यकुशलता का परिणाम है। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा की। पिछले वर्ष 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई थी, जिसे इस वर्ष 4 लाख मीट्रिक टन करने का लक्ष्य है। साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने कवर्धा को नई पहचान दिलाई है। बाइट-1- विजय शर्मा डिप्टी सीएम छग शासन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top