Jhansi - बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
Barua Sagar, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर से आ रही है,जहां नगर पालिका अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी की घटना से नगर में सनसनी मच गई. चोरी की घटना लाखों में बताई जा रही है. थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. बीती रात के मुख्य मार्ग मतवाना मोहल्ले में रहने वाली नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला कुशवाहा के घर बदमाश ने धावा बोलते हुए लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया. चोर घर के अंदर दाखिल होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
