झांसीः न्यू ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के शिवाजी नगर स्थित न्यू ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जूनियर साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन न्यू ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद अकरम मंसूरी और प्रधानाचार्य मोहम्मद अजहर मंसूरी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजक मंडल द्वारा माला और शॉल पहनाकर स्वागत किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर: जलालाबाद में डिवाइडर से टकराकर खंती में गिरी तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Khajuriya, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सीधे सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गुरुग्राम: अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड़ अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
बीच अंडरपास में गाड़ियों को रोक कर हंगामा करता हुआ युवक
सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
गुरुग्राम पुलिस ने युवक के खिलाफ सुशांत लोक थाने में मामला किया दर्ज
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
