icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow19 Jul 2024, 06:16 pm

झांसी अध्यक्ष ने नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया, देखिए वीडियो

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी अध्यक्ष सह मुख्य अधिकारी जया वर्मा सिन्हा द्वारा मंडल के निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया। नए नियंत्रण भवन के साथ–साथ नव संस्थापित कार्यालय एप्लीकेशन बोर्ड का अवलोकन किया। नियंत्रक कार्यालय में लगे मेगा विसुअल डिस्प्ले यूनिट पर जोर दिया। अध्यक्ष द्वारा नियंत्रण कार्यालय में खण्डों पर कार्यरत स्टाफ से फीड बैक प्राप्त कर उनके ज्ञान की परख ली गईI नए नियंत्रण कक्ष में उन्नत सुविधाओं पर प्रस्तुति के दौरान झांसी का दौरा किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी में सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, बड़ा झटका

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन. आज अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी और गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। गौरीगंज के मंगलम् परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी ने तीनों विधायकों को बीजेपी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, राकेश प्रताप सिंह के समर्थन में समाजवादी पार्टी के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए। सपा के अल्पसंख्यक वर्ग के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी अमीन खान भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए तीनों नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्षी राजनीति पर भी निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच से दुखी होकर तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं। वहीं, कार्यक्रम से पहले स्मृति ईरानी पीपरपुर क्षेत्र के भोजपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने लद्दाख में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बीएसएफ जवान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
0
Report

जालौन में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा निरीक्षण, एसपी के साथ फ्लैग मार्च

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने किया निरीक्षण, दुर्गा पंडालों का जायजा लेकर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, उरई कोतवाली से पैदल मार्च कर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों से की पूंछताछ, शहर में लगे जगह जगह देवी पंडाल के श्रद्धालुओं के साथ मिलकर की बातचीत, सीसीटीवी कैमरे भी किए चेक, मार्ग व्यवस्थाओं को किया गया चेक एसपी ने किया लोगों से किया संवाद, पुलिस अधीक्षक जालौन ने जनता को सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा, जालौन के उरई कोतवाली से रेलवे स्टेशन तक किया गया पैदल March।
0
0
Report

Barabanki में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमी ने फांसी लगाई, प्रेमिका की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने फांसी लगाई, प्रेमिका का पांच दिन बाद गोमती में मिला शव, दोनों घटनाओं से सदमे में कई जिंदगियां एक तरफ घर में बेटे की मौत का मातम था, तो दूसरी तरफ अचानक लापता हुई युवती की तलाश में परिजन नदी किनारे तक पहुंच गए। गोमती के तट पर मिली चप्पलों ने अनहोनी की आशंका गहरा दी। पांच दिन बाद नदी में शव मिलने से परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। सुबेहा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी इस दर्दनाक घटना ने कई जिंदगियों को गहरे सदमे में डाल दिया। युवक की मौत के बाद उसकी नवविवाहिता पत्नी का सुहाग उजड़ गया, वहीं युवती की मौत से उसके परिवार में भी मातम पसरा है। ग्राम बरांवा निवासी लवकुश यादव का ताला मजरे रकुनुद्दीनपुर निवासी ममता पुत्री पुत्तीलाल से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध के बीच इसी साल मार्च में लवकुश की शादी दूसरी जगह कर दी गई, लेकिन दोनों के बीच संबंध बने रहे। जानकारी के मुताबिक सात अक्टूबर को लवकुश लखनऊ से गांव लौटा था। नौ अक्टूबर की रात सोने गया लवकुश अगले दिन सुबह घर में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसी दिन ममता भी अचानक घर से लापता हो गई। तलाश के दौरान परिजनों को गोमती नदी किनारे उसकी चप्पलें मिलीं। ममता के भाई सुरेंद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई। आज असंद्रा थाना क्षेत्र के सिलौली घाट के पास गोमती नदी में एक युवती का शव उतराता मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान ममता के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। युवती की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है.
0
0
Report
Advertisement

अंकिता भंडारी केस: विपक्ष-सरकार के सवालों के बीच न्याय की मांग

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस | उनके पिता, वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, "दुष्यंत कुमार को जेल में होना चाहिए... मैं माननीय राष्ट्रपति से गुज़ारिश करता हूं कि जब तक CBI की जांच पूरी न हो जाए, तब तक दुष्यंत कुमार को गवर्नर न बनाया जाए।" 2022 अंकिता भंडारी हत्याकांड: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की। वे सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। दिल्ली: 2022 अंकिता भंडारी मर्डर केस | कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "आपने उन्हें इम्युनिटी दे दी है। आप CBI जांच का इंतज़ार भी नहीं कर रहे हैं। इसे इतनी जल्दी खत्म करने का क्या दबाव है? आप किसे बचा रहे हैं? क्या कोई और भी है? जिसे आपको बचाना है? यहां किसे ब्लैकमेल किया जा रहा है? जो आपको किसी को ऊंचे पद पर बैठाने के लिए मजबूर कर रहा है, सिर्फ़ इसलिए कि उन्हें इम्युनिटी दी जा सके? ऐसा लगता है? कि आपको चुनाव की कोई चिंता नहीं है, आपको कोई डर नहीं है। सरकार का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है... आज जो आक्रोश दिख रहा है, उसकी वजह यही है? कि शासक को अब किसी चीज़ का डर नहीं रहा। यह बहुत दुखद है... दिल्ली: अंकिता भंडारी मामले पर, मृतक अंकिता भंडारी की माँ ने कहा, "असल में, मैं बस इतना कहना चाहती हूँ कि महामहिम राष्ट्रपति एक महिला हैं, और वह निश्चित रूप से मेरी चिंता और मेरी भावनाओं को समझेंगी कि एक युवा लड़की के साथ कितनी गलत बात हुई है। इसलिए, वह ज़रूर हमें न्याय दिलाएँगी..."
0
0
Report

रीवा सांसद ने एलन मस्क पर धमाकेदार बयान, 56 इंच सीना नहीं झुकता

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा बुधवार दोपहर एलन मस्क पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा-हिंदुस्तान के 56 इंच सीना वाले को कोई झुका नहीं सकता। मस्क को लेकर उन्होंने यहां तक कह दिया कि दो घूंसा मारूंगा तो भाग जाएंगे। सांसद ने यह बयान बुधवार को रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में दिया。 मस्क को लेकर बोले- वह अपनी शर्त पर ही आएगा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा- हिंदुस्तान के 56 इंच सीना वाले को कोई झुका नहीं सकता। कोई उसे ताकत दिखा नहीं सकता। इसलिए एलन मस्क के लिए बंदिश है। वह अपनी शर्त पर ही आएगा। मस्क ने अगर शर्त मानी तो ही वह हिंदुस्तान में अलाऊ है और अगर शर्त मानेगा तो वह ठुकराऊ है। दो घूंसा मारूंगा मैं, मस्क तो भाग जाएगा। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश में जितना सौहार्द का वातावरण रहेगा, उतनी ही देश की तरक्की होगी。
0
0
Report

हाईकोर्ट ने जोधपुर डिस्कॉम मुआवजे के मामले रोके, जयपुर अदालतों से रिपोर्ट मांगी

Jodhpur, Rajasthan:₹10,73,860 के मुआवजा अवार्ड पर रोक, तीन जिला न्यायालयों से जोधपुर डिस्कॉम के मुआवजा संबंधित लंबित मामलों की रिपोर्ट तलब जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम (जोधपुर डिस्कॉम) के खिलाफ विद्युत दुर्घटना मुआवजे के मामलों में जयपुर के न्यायालयों में वाद दायर करने की प्रथा पर गंभीर चिंता जताई है। जस्टिस अशोक कुमार जैन ने जयपुर मेट्रो प्रथम, जयपुर मेट्रो द्वितीय और जयपुर जिला न्यायालय से ऐसे लंबित मामलों की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही, संबंधित मामले में निचली अदालत द्वारा पारित 10,73,860 रुपए के मुआवजा अवार्ड पर रोक लगा दी है। मामले के अनुसार याची बज्जू, जिला बीकानेर की निवासी है और दुर्घटना भी बीकानेर में हुई थी। इसके बावजूद मुआवजे का वाद जयपुर मेट्रो न्यायालय में दायर किया गया। हाईकोर्ट ने उल्लेख किया कि जोधपुर डिस्कॉम का कार्यालय जोधपुर में है और उसका कार्यक्षेत्र जोधपुर व बीकानेर डिवीजन तक विस्तृत है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि ऐसे मामलों में निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को पक्षकार बनाकर उनका पता विद्युत भवन, ज्योति नगर, जयपुर दर्शाने की प्रथा व्यापक रूप से प्रचलित है। हाईकोर्ट ने इसे क्षेत्राधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इस संबंध में न्यायालय पूर्व में भी आपत्ति व्यक्त कर चुका है। मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी。
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर: किसान मजदूर संगठन की महापंचायत कल,कर्जमाफी,शिक्षा,चिकित्सा,बिजली पर घेरेगी सरकार को

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow10m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में 15 अक्टूबर को किसान मजदूर संगठन की महापंचायत आयोजित होने जा रही है। महापंचायत में किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, न्याय और बिजली समेत कई अहम मुद्दों को उठाया जाएगा। महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, जिलाध्यक्ष लोकेश राणा और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीआईसी मैदान पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि सरकारें किसानों से कई वादे करती हैं, लेकिन वर्षों गुजरने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष और किसान अपने-अपने संसाधनों से महापंचायत में पहुंचेंगे। संगठन का कहना है कि इस पंचायत के जरिए सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि जब भी सरकारें आती हैं, किसानों से कर्जमाफी, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर वादे किए जाते हैं। इन्हीं उम्मीदों के सहारे कई साल गुजर गए, लेकिन किसानों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि न तो शिक्षा पूरी तरह सुलभ हो पाई, न चिकित्सा व्यवस्था से आम आदमी को पर्याप्त राहत मिली और न ही किसानों की कर्जमाफी तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं का अपेक्षित समाधान हुआ। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि शिक्षा महंगी होने के कारण अनेक परिवारों के सामने बच्चों की पढ़ाई जारी रखना चुनौती बन जाता है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में दवाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर लोगों को परेशानी होती है। दूसरी ओर, निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच से बाहर हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में लोग शिक्षा और इलाज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान हों, वहां विकास के दावों के साथ इन समस्याओं का समाधान भी जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान किए बिना देश की खुशहाली की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि महापंचायत में किसानों के सभी प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे। यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती और समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाती, तो संगठन आगे की रणनीति पर विचार करेगा। उन्होंने बताया कि महापंचायत में हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान प्रतिनिधियों तथा जिलाध्यक्षों के साथ साथ बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के कार्यकर्ताओं पर आयोजन की व्यवस्थाओं की विशेष जिम्मेदारी रहेगी। बाहर से आने वाले किसानों के लिए भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं संगठन के पदाधिकारियों तथा सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से की जा रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एक मंच पर उठाकर सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाना है। अब निगाहें 15 अक्टूबर को होने वाली इस महापंचायत पर टिकी हैं, जहां किसान अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर एकजुट होंगे।
0
0
Report

समस्तीपुर में बेटे ने पिता की हत्या: छह घंटे में गिरफ्तार आरोपी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर कर दी हत्या , छह घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार । समस्तीपुर जिले के बंगरा एनएच थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गाँव के वार्ड संख्या-9 का है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय भाग्य नारायण राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिता से पैसे मांगने को लेकर बेटे का विवाद हुआ। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने से नाराज बड़े बेटे गुड्डू राय ने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे गुड्डू राय को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ सतीश कुमार सुमन ने बताया कि बंगरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपी को महज छह घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर की फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जसौली के पास एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान बिजली का तार जोड़ने और वेल्डिंग करते समय स्पार्क होने से बिजली बोर्ड में हुए जोरदार ब्लास्ट में एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल मजदूर की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बालमी पचरुखी गांव निवासी लगभग 35 वर्षीय धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुई है, जबकि घटना की सूचना मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं. घायल मजदूर ने बताया कि वह फैक्ट्री में वेल्डिंग स्ट्रक्चर के फैब्रिकेशन का काम करता है. फैक्ट्री कुछ समय से बंद थी और छह दिन पहले ही काम दोबारा शुरू हुआ था, जिसके तहत आज दो लोग काम कर रहे थे. जैसे ही उसने वेल्डिंग के लिए पावर प्लग में तार लगाया, अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और वह तुरंत बेहोश हो गया. वहां मौजूद अन्य लोग उसे लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. उसने बताया कि उसने महज दो दिन पहले ही काम शुरू किया था और आज यह बड़ा हादसा हो गया, जिसके झटके से उसका चेहरा, हाथ और पूरा बदन बुरी तरह झुलस गया है.
0
0
Report

रामरेखा नदी में 10 फिट मगरमच्छ का रेस्क्यू; वन विभाग ने सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ा

Bagaha, Bihar:रामनगर थाना क्षेत्र स्थित भावल गांव से होकर बहने वाली रामरेखा नदी में महज़ दो फीट गहरे पानी में एक 10 फिट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखनें से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना पर पहुंची वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की टीम नें रेंज ऑफिसर विजय प्रसाद के नेतृत्व में कड़ी मशक्क़त के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। क्रोकोडाइल की लाइव तस्वीरें ज़ी मीडिया के कैमरे में कैद हों गईं। दरअसल रामनगर के भावल से होकर गुजरने वाली रामरेखा नदी में आस पास गांव की महिलाएं कुछ लोगों के साथ जब कपड़ा धोने पहुंचे तब उन्हें अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ मुंह खोले नज़र आया फिर क्या मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गईं इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है की महिलाओं की चीख पुकार पर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दीं लिहाजा VTR के रामनगर रेंजर विजय प्रसाद ने एक रेस्क्यू दल का गठन करके मौके पर भेजा। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ख़ुद रेंजर विजय प्रसाद की मौजूदगी में घंटों की कड़ी मशक्क़त के बाद खतरनाक अति संरक्षित जलीय जीव मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में सफलता हासिल किया। बता दें की पिछले दिनों इलाके में आईं बाढ़ के कारण मगरमच्छ गंडक नदी के रास्ते बाहर निकल कर रामरेखा नदी में पहुँच गया होगा जिसकी आशंका जताई गई है बहरहाल वन विभाग की टीम नें काबू में किये विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया है जहाँ भारत में चंबल नदी के बाद मगरमच्छ अधिवास का दूसरा बड़ा ठिकाना है। इधर वन विभाग नें इलाके में कोई भी जीव जंतु या जानवर दिखने पर फ़ौरन वन विभाग की टीम को सूचित करने का ग्रामीणों से अपील किया है। बाइट- विजय प्रसाद, रेंजर रामनगर, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
0
0
Report

जीएनएम समेत संविदा कर्मियों ने बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय में धरना-घेराव

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय का किया गया घेराव। निविदा पर काम करनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों ने किया घेराव। सिविल सर्जन अपने कार्यालय में बंधक बने रहे। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस जिसके बाद अपने कार्यालय से निकले। बताते चले कि अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर आज जीएनएम और स्वास्थ्य कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे जहां कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए, इस दौरान गेट जाम कर दिया गया जहां संविदा कर्मियों की मांग थी कि पहले टेंडर लेनेवाले राइडर कंपनी के अधीन करीब 700 स्वास्थ्य कर्मी निविदा पर काम कर करते थे जहां 49 महीने का पेमेंट और पीएफ नहीं दिया गया और अब जब नई कंपनी जी अलर्ट को काम मिला है तो वो भी दो महीने से न तो पेमेंट दिया गया है और न ही पीएफ और न ही ज्वाइनिंग लेटर दिया गया है ऐसे में पूजा का समय है परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्वाइनिंग लेटर भी नहीं दिया गया है। वहीं सिविल सर्जन कुछ भी कहने से बचते रहे और पुलिस सुरक्षा में अपने कार्यालय से निकले। इस दौरान नारा भी लगता रहा। बाइट -- निविदा स्वास्थ्य कर्मी बाइट -- निविदा स्वास्थ्य कर्मी
0
0
Report
Advertisement

काशी की चाय चौपाल में युवाओं की बहस: विकास और कानून व्यवस्था चुनावी टकराव

JPJai Pal16m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी की अड़ी पर चाय की चुस्कियों के साथ युवाओं के बीच जमी चुनावी चौपाल。 • काशी विद्यापीठ के युवाओं के बीच उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार बहस。 • युवाओं ने चर्चा के दौरान मुख्य रूप से कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों को रखा सामने。 • अखिलेश यादव के शासनकाल की व्यवस्थाओं और कमियों को लेकर आपस में भिड़े युवा。 • युवाओं के एक वर्ग ने प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार के आने का किया दावा。 • बहस के दौरान युवाओं ने बीच-बीच में 'हर हर महादेव' के जयघोष से माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा。 • चाय की अड़ी की यह गरमा-गर hot बहस संकेत दे रही है कि आने वाले चुनाव में सियासी दलों के बीच कांटे की टक्कर होगी。 • इस बार का युवा राज्य के विकास, प्रशासनिक कसावट और नीतियों पर बेहद बारीकी से रख रहा है अपनी नजर。 • ज़मीनी स्तर पर मुद्दों की लड़ाई ने पूर्वांचल के चुनावी मैदान की गर्मी को और ज्यादा बढ़ा दिया है。 • काशी के युवा वोटरों के रुख से साफ है कि इस बार का चुनाव विकास और कानून व्यवस्था के इर्द-गिर्द घूमेगा。
0
0
Report

बागपत में मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पैदल मार्च

Baghpat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बागपत में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। अभियान के चौथे दिन मेरठ के एडीजी भानु भास्कर ने बड़ौत शहर में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान एसपी बागपत सहित पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। एडीजी ने बाजार में व्यापारियों और महिलाओं से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को जागरूक किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। एडीजी ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली और उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया। वहीं व्यापारियों से भी संवाद कर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और व्यापारियों सहित आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी बागपत समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस प्रशासन की ओर से मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top