284003
Jhansi - पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क की
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नवाबाद पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में नामजद अभियुक्त द्वारा अवैध रुप से अर्जित अचल सम्पत्ति (भूमि) अनुमानित कीमत मूल्य 7,02,500/- रू0 को कुर्क की गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
18 वर्षीय अपहरण मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, एर्टिगा कार बरामद — NIHARIKA BHATT
Noida, Uttar Pradesh:NIHARIKA BHATT (DCP NORTH) ON 18-YEAR-OLD YOUTH KIDNAPPING CASE/ ARREST OF FIVE ACCUSED/ RECOVERY OF ERTIGA CAR/ POLICE INVESTIGATION0
0
Report
ग्वालियर में नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर गोली चलाई, हालत गंभीर
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर पीछे से फायर कर दिया, गोली उसके कंधे में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार इलाके की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई हैं। जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान सचिन श्रीवास नारायण विहार निवासी के रूप में हुई हैं। सचिन रोज की तरह काम खत्म कर रात में अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगते ही सचिन जमीन पर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि सचिन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमला पुरानी रंजिश है या कोई और विवाद, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सचिन के परिजनों व साथ काम करने वालों से पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
आगरा के प्राथमिक स्कूल में बारिश से पानी भरा; बच्चों की पढ़ाई बाधित
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में देर रात से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शमसाबाद ब्लॉक के गढ़ी थाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी स्कूल परिसर के अंदर तक भर गया है। हालात ऐसे हैं कि बच्चे स्कूल में प्रवेश तक नहीं कर पा रहे हैं। कक्षाओं में पानी भरा होने के चलते बच्चों के बैठने की जगह नहीं बची है। वहीं स्कूल की छत से पानी टपकने के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। तस्वीरें शमसाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गढ़ी थाना की हैं, जहां बारिश के बाद स्कूल परिसर जलमग्न नजर आ रहा है। कक्षाओं के अंदर तक पानी पहुंच गया है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि विद्यालय के अध्यापकों की ओर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। जलभराव के कारण स्कूल परिसर में जलीय जीवों के आने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब देश के भविष्य को सुरक्षित माहौल में शिक्षा देने की जिम्मेदारी है, तो आखिर जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल स्कूल पर कब पड़ेगी?0
0
Report
Advertisement
Bareilly में सावन के चौथे सोमवार को मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों का स्वागत फूल बरसा कर किया
Bareilly, Uttar Pradesh:Bareilly में सावन के चौथे सोमवार को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। अलखनाथ मंदिर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों और कांवड़ियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया तथा फल वितरित कर उनकी सेवा की। इस दौरान कांवड़ यात्रा में प्रशासन के सहयोग का संदेश भी दिया गया। कछला गंगा घाट, हरिद्वार से कावड़िया जल भरकर लाये और मंदिरों में जलाभिषेक किया। बांसमंडी के रहने वाले कावड़ियों का जत्था महाकाल की पालकी हरिद्वार लेकर बरेली पहुंचे उन्होंने बताया हर साल महाकाल की पालकी लेकर हरिद्वार से आते है और बरेली के सातों मंदिरों में शिव जी का जलाभिषेक करते है। मानव विकास सेवा समिति और अमन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। मानव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष नईम खान उर्फ बब्बू ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देती है। समिति की ओर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें फल वितरित किए गए。0
0
Report
जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर ओवरलोडिंग से यात्राओं की सुरक्षा जोखिम, विभाग से कार्रवाई मांग
Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर धड़ल्ले से सफर कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ओवरलोड सवारी वाहन में लोग वाहन की छत पर और पीछे लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो शहपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है。 जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीणों की यह तस्वीर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ओवरलोडिंग के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है。 अब सवाल यह है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन सवारी वाहनों पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा?0
0
Report
हिसार हत्याकांड: गुजरात से मुख्य आरोपी सहित तीनों साथी गिरफ्तार
Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार में सूर्यनगर के चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात के जूनागढ़ से मुख्य आरोपी रमेश शर्मा और उसके दो फरार साथियों—विशाल उर्फ बाबा (निवासी भारत नगर, हिसार) और सौरभ उर्फ मोल्ड (निवासी सूर्यनगर, हिसार) को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रमेश शर्मा पर हरियाणा पुलिस द्वारा 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और उस पर पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। 04 अगस्त 2026 को हुई इस जघन्य वारदात के बाद से ही शहर में काफी रोष था और विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया तंत्र की मदद से पिछले 15 दिनों से लगातार दबिश दी, जिसके बाद बार-बार लोकेशन बदल रहे इन तीनों मुख्य आरोपियों को जूनागढ़ से काबू कर लिया गया। आज हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस ताजा कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए आरोपियों की कुल संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा: भांसी पुलिस ने अवैध कबाड़ के साथ पिकअप जब्त, 4 टन लोहे बरामद
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग - दंतेवाड़ा भांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ से भरी पिकअप जब्त। पिकअप वाहन से करीब 4 टन लोहे का कबाड़ बरामद ,जब्त कबाड़ की कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई। CG-18-S-6590 पिकअप वाहन लावारिस हालत में मिली , वाहन को बचेली की ओर से लाए जाने की जानकारी। वाहन छोड़कर पैदल चले गए संदिग्ध पुलिस ने वाहन और कबाड़ किया जब्त। कबाड़ के स्रोत और आरोपियों की पहचान में जुटी भांसी पुलिस।0
0
Report
चौमूं में किसान महापंचायत: एक्सप्रेसवे के विरोध के साथ आंदोलन जारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं में किसानों की महापंचायत निजी गार्डन में चल रही है. किसान महापंचायत कोटपूतली किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान कर रहे आंदोलन. 114 गांवों के किसान नेता महापंचायत में शामिल थे. किसान नेता रामपाल जाट और सुंदर भाँवरिया ने संबोधित किया. मौन जुलूस निकालकर किसान SDM को ज्ञापन देंगे. पहले जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक से सकारात्मक वार्ता हो चुकी है. किसानों ने जिला कलेक्टर को संवेदनशील अधिकारी बताते हुए वार्ता को सकारात्मक बताया. जिला कलेक्टर ने ACS के साथ भी सकारात्मक वार्ता करवाई. महापंचायत में किसानों ने कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के मुद्दों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग.0
0
Report
आदिवासी इलाके में धर्म परिवर्तन के कथित अभियान पर पुलिस ने दो गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी में आदिवासियों के धर्म परिवर्तन के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गांव में लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वहीं इस घटना के बाद आदिवासी संगठनों में भारी आक्रोश है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भैंसदेही पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम घुघरी के एक मकान में कुछ लोग ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए चंगाई सभा में आदिवासी समुदाय के लोगों को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार्रवाई की। फरियादी गोकुल पंद्राम निवासी सावलमेंढा की लिखित शिकायत के आधार पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गुणवंत मालेवार और महादेव पंद्राम निवासी गदराझिरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी गुलाबराव इरपाचे निवासी घुघरी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घटना सामने आने के बाद आदिवासी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका आरोप है कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भोले-भाले लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां सामने आती हैं तो समाज स्वयं आगे आकर इसका विरोध करेगा और प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है।0
0
Report
Advertisement
अग्रसेन पुलिया पर जाम के कारण एंबुलेंस भी फंसी, यातायात बाधित
Alwar, Rajasthan:अग्रसेन पुलिया पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी अलवर शहर की अग्रसेन पुलिया पर सोमवार को अचानक लंबा जाम लग गया। पुलिया से करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। व्यस्त मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। उसे रास्ता दिलाने के लिए वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज के परिजनों की चिंता बढ़ गई। अग्रसेन पुलिया शहर के प्रमुख व्यस्त मार्गों में शामिल है। ऐसे में यहां जाम लगने से आसपास के रास्तों पर भी यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों ने व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस और प्रशासन से विशेष इंतजाम करने की मांग की। लगातार जाम की स्थिति से वाहन चालकों में नाराजगी भी देखने को मिली।0
0
Report
लुधियाणा के TB विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल: वेतन और स्थायीकरण की मांग तेज
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਟੀ ਬੀ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਐਨ ਐਚ ਐਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੱਚੇ ਕਾਮਿਆਂ ਨੂੰ ਪੱਥ ਤੋਂ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕਾਂ ਹਾਕੀ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੇਰਾ ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਹੁਣ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਹੈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੱਕਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਟੀਬੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਬਾਹਰ ਐਨ ਐਚ ਐਮ ਇਮਪਲਾਈਜ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੁੱਚੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 13 ਅਗਸਤ ਤੋਂ 24 ਅਗਸਤ ਹੁਣ ਤੱਕ ਹੜਤਾਲ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਵਈਏ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਸਮੂਹ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ Bab ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਆਪਣੀ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਕੰਪਿਊਟਰ ਬੰਦ ਹੜਤਾਲ 28 ਤੱਕ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਅਤੇ ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਇਹ ਹੜਤਾਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 25 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੱਚੇ ਕਾਮੇ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤਨਖਾਹ ਵਧਾਈ ਗਈ ਨਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕੁਝ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 18 18 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਕਰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪਰ ਹੁਲ੍ਹਾਂ ਤੱਕ ਪੱਕੇ ਨਹੀਂ ਹੋਏ ਪਰ ਇਸ ਮੌਕੇ ਟੀਵ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਆਏ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ Byte ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ Byte ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ0
0
Report
वाशीम में भव्य कावड़ यात्रा: भक्तों की भारी धूम और जयकारे
Washim, Maharashtra:वाशिम के मंगरूळपीर तालुक्यातील शेलूबाजार येथे शिवभक्त कावड मित्र मंडळाच्या वतीने भव्य कावड यात्रेचे आयोजन करण्यात आले. मोठ्या संख्येने कावडधारी शिवभक्त सहभागी झाले होते. हर हर महादेव һәм जय भोले के जयघोषाने परिसर दुमदुमून गेला. ढोल-ताशांच्या गजरात निघालेल्या या यात्रेत विविध धार्मिक देखावे सादर करण्यात आले. यात्रा पाहण्यासाठी नागरिकांनी मोठी गर्दी केली होती. लहान चिमुकल्या शिवभक्तांमध्येही मोठा उत्साह पाहायला मिळाला।0
0
Report
Advertisement
रतलाम कृषि उपज मंडी में किसानों का भारी हंगामा, नीलामी शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि उपज मंडी में आज जमकर बवाल मचा। किसानों का आक्रोश व्यापारियों के साथ-साथ मंडी प्रशासन पर भी फूटा। दरअसल, किसानों को मंडी चालू रहने का मैसेज मिला था, जिसके बाद वे दूर-दराज से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने नीलामी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज किसानों ने प्रशासन पर व्यापारियों की मनमानी रोकने में नाकाम रहने के आरोप लगाए। मामलो में कांग्रेस नेता डीपी धाकड़, राजेश पुरोहित सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और किसानों के समर्थन में आवाज उठाई। इसके बाद मंडी के बाहर सिटी फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया गया। एसडीएम तरुण जैन, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मंडी पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने मंडी शुरू करने से साफ इनकार कर दिया। करीब चार घंटे तक गहमागहमी और बहस के बाद कुछ व्यापारियों ने नीलामी शुरू की। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ और खास तौर पर प्याज की उपज की नीलामी हुई। एसडीएम ने कहा कि नीलामी से इनकार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
भोपाल: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी को पार्टी से निष्कासित, पद से हटाया गया
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल ब्यावर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी को पार्टी से किया बाहर चाचौड़ा में होटल में युवती के साथ पकड़े गए थे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी पुलिस ने होटल में दे दी दबिश,इस दौरान तीन कपल आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। पुलिस ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी पर मामला भी दर्ज किया। अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष के पद से पदमुक्त किया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित किया गया है।0
0
Report
चौखंडी मार्किट में जलभराव से खुला नाला बन गया जानलेवा
Delhi, Delhi:दिल्ली के चौखंडी मार्किट बनी झील. मार्किट के साथ बने नाले पड़े हैं खुले. नाले में एक स्कूटी चालक पैदल चालक नाले में सरियों पर जाकर गिरा लोगो ने बचाई जान. सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा. नाले को लेकर चौखंडी मार्किट में हो सकता है बड़ा हादसा. साउथ दिल्ली जसोला के बाद चौखंडी में भी हो सकता है बड़ा हादसा. राजधानी में जरा सी बरसात के बाद जगह जगह जलभराव की समस्या सामने आती है. दिल्ली के चौखंडी मार्किट की मुख्य सड़कों पर काफी जल भराव हो गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चौखंडी मार्किट में इतना जल भराव हुआ कि मार्किट के साथ ही बना नाला भी पूरी तरह से लबालब भर गया. लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा था कि बगल में नाला भी है. लोग नाले से सावधान जरूर कर रहे थे वर्ना साउथ दिल्ली के जसोला में 15 साल का मिथुन गिरा यहाँ तो कई लोग गिर सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था. आप देख सकते हैं की सड़कों पर चारों तरफ कितना पानी भरा हुआ है और वहीं से लोग पैदल या फिर टू व्हीलर या फिर दूसरी गाड़ियों से इसी जल भराव से होकर आने जाने को मजबूर है. इस इलाके में लोगों के लिए दोहरी परेशानी इस बात से हो गई की मुख्य सड़क के साथ में 3 महीने से नाले की खुदाई का काम शुरू किया गया था जो अधर में लटका हुआ है और उस खुले हुए नाले में जलभराव हो गया जिससे लोगों को सड़क और नाले का पता नहीं चल पा रहा था और इसी वजह से एक पैदल सवार स्कूटी सवार भी गिर गया जिससे उस नाले से सरिये निकले हुए है और सरिया से उसे चोट आई यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई अब लोगों का कहना है कि इस इलाके मैं पिछले तीन महीने से यह लापरवाही हुई पड़ी है जो लोगों के लिए जान पर भारी पड़ रही है साथ ही लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है लेकिन ना ही संबंधित विभाग सुनता और ना ही जनप्रतिनिधि लोग परेशान है. सबसे बड़ी समस्या नाले को लेकर बनी हुई है कि बरसात जलभराव में पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़क के बगल में खुला नाला है और उसमें सरिए भी निकले हुए है जो जानलेवा है. बताया यह भी जा रहा है कि पानी में करेंट आने की काल फायर को की गई थी जिसके लिए दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी. अब देखना यह है कि यह नाले की समस्या दूर होती है या कोई बड़े हादसे का इंतजार.0
0
Report
Advertisement
