Jhansi - चार पहिया गाड़ी में सवार लोगों ने रास्ता रोक कर युवकों को मारा
कुछ दिनों पहले मेडिकल कॉलेज के पास एक गली में चार पहिया गाड़ी को हटाने को लेकर हुए विवाद के चलते हमले के मामले में ग्राम प्रधान ने आज मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की शरण ली। इस मामले को लेकर ग्राम खिल्ली के प्रधान बृजेश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को उसका भाई दिनेश कुमार अपने पुत्र सुभाष यादव को तेज बुखार होने के कारण उसके पुत्र आनंद यादव के साथ डॉक्टर विनोद साहू के पास इलाज कराने अपनी थार कार से जा रहा था। रास्ते में यादव मेडिकल स्टोर वाली गली में एक चार पहिया गाड़ी में सवार लोगों ने उसके भाई की कार का रास्ता रोक कर उसके भाई, पुत्र तथा भतीजे पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|