Jhansi - आईएएस मंजुल राज का सम्मान, माता-पिता की शिक्षा का असर
Jhansi, Uttar Pradesh:आज संस्कार संरक्षण समिति के द्वारा संध लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में आई ए एस के रूप में चयन होने पर मंजुल राज का निजी विवाह घर में सम्मान किया गया. संस्था के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने बुके एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया. मूल रूप से झांसी की नई बस्ती के निवासी मंजुल राज जी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती मंजू लता, पिता श्री राजकुमार को दिया उन्होंने बताया कि मेरे माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं इसलिए मुझे शुरू से ही शिक्षा का माहौल प्राप्त हुआ कार्यक्रम में डॉ रवि कुमार, दीपक घनघोरिया, दुष्यंत कुमार, अनूप वर्मा, एड० शैलेंद्र कुमार वर्मा, चंदन असौलिया, जितेंद्र खरे, महेंद्र , मोहन खस, सोनू तमर आदि उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
