284002
Jhansi: वन विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला, MLC ने वृक्षारोपण अभियान 2025 का लिया संकल्प
Jhansi, Uttar Pradesh:MLC रमा निरंजन के मुख्य आतिथ्य में वन विभाग के तत्वावधान में वन विश्राम भवन भगवंतपुरा प्रांगण में पौधशाला एवं वृक्षारोपण पर एक दिवसीय कार्यशाला 'On the Spot Domestication' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर MLC ने सभी जनपदवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लिया। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान-2025 को सफल बनाने के लिए सभी विभागों से वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करने और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टिन्नू यादव के घर से जेवरात व सबूत बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया
Mau, Uttar Pradesh:आरोपी टिन्नू यादव के घर में जेवरात,लग्जरी सामान व अन्य कुछ सबूत,मिले हैं जिसे पुलिस अपने साथ ले गयी है- सूत्र।राम मंदिर दान चोरी को लेकर जेल में बंद सभी आरोपियों के घर छापेमारी कर सबूत इक्कठा कर रही है।0
0
Report
केशव मौर्य: 2027 में यूपी में फिर कमल खिलेगा, राम मंदिर से जुड़ा दावा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी स्थित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में देवी अहिल्याबाई होलकर के 301वें जन्मोत्सव समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलने वाला है। जैसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है, वैसे ही काशी और मथुरा में भी मंदिर बनेगा। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया ने राम भक्तों पर गोली चलाने का पाप किया था। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव इस मुद्दे पर कुछ न बोलें तो बेहतर होगा। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव आज तक राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए और उनके बयान राम मंदिर व राम भक्तों को बदनाम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि "राम जन्मभूमि आंदोलन में उनका कोई योगदान नहीं रहा है, इसलिए उन्हें श्रीराम मंदिर पर इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। मैं उनके बयान की कड़ी आलोचना करता हूं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे।0
0
Report
लोनी ट्रोनिका सिटी सी-8 में सरकारी अतिक्रमण पर बुलडोजर चला, मजार हटाई गई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सी-8 सेक्टर में सरकारी भूमि पर बने एक अवैध मजार को प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बुलडोजर से कराया ध्वस्त गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी के सी-8 में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, प्रशासन और पुलिस के संयुक्त अभियान में हटाया गया अवैध अतिक्रमण। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया । किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती यहां की गई थी। प्रशासन की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व एडीएम सिटी विकास कश्यप और एसडीएम लोनी दीपक सिंगनवाल ने किया। अभियान में यूपीसीडा के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर चलाकर पूरे अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार सी-8 स्थित भूमि यूपीसीडा के अधिकार क्षेत्र की सरकारी भूमि है। जांच में पाया गया कि इस स्थान पर बना मजार राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं था और भूमि पर किया गया निर्माण नियमानुसार स्वीकृत नहीं था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मजार कई वर्षों पुराना था। एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम लोनी दीपक सिंगनवाल ने बताया कि राजस्व अभिलेखों और संबंधित विभागों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई और अभियान के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। यूएनपीसीडा की परियोजना अधिकारी शर्मिला पटेल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की भूमि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यूपीसीडा का अभियान आगे भी जारी रहेगा। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
करनाल में खाटू श्याम हादसा: तीन परिवारों को दुख, नेत्रदान ने मानवता की मिसाल दी
Karnal, Haryana:करनाल - खाटू श्याम यात्रा दुर्घटना अपडेट:खाटू श्याम यात्रा बनी काल: एक ही हादसे में उजड़े तीन परिवार, तीन श्रद्धालुओं की मौत के बाद हुआ नेत्रदान खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, जींद के जुलाना के पास हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार कैंटर। आवारा पशु से टकराने के बाद कार से उतरे थे यात्री, कुछ ही सेकंड में तीन जिंदगियां हुईं खत्म। विदेश में रहने वाले बच्चों तक पहुंची मौत की खबर, तीनों मृतकों के परिवारों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल। करनाल : खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन करने निकले करनाल के पांच श्रद्धालुओं की यात्रा उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई जब जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आवारा पशु से टकराने, फिर कुछ ही पलों में सब खत्म : जानकारी के अनुसार करनाल से निकले पांच श्रद्धालु ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर खाटू श्याम धाम जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। चालक ने वाहन को बचाने के लिए ब्रेक लगाए, जिससे कार रुक गई और तकनीकी रूप से बंद हो गई। इसके बाद कुछ लोग नीचे उतरकर वाहन की जांच करने लगे, जबकि दो महिलाएं सड़क किनारे खड़ी हो गईं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया और पलटते हुए श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में लेता हुआ लगभग 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ : इस हादसे में करनाल के सेक्टर-8 निवासी धर्मपाल वासन, उनके समधी राजकुमार तुली और साली स्वीटी की मौत हो गई। तीनों परिवारों पर अचानक दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतकों के बच्चे विदेशों में रहते हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है और उनके भारत पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहीं दो महिलाएं : हादसे में घायल हुई दो महिलाएं गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। परिजनों की निगाहें अब उनकी सलामती पर टिकी हुई हैं। कल्पना चावला अस्पताल में रखे गए शव : मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। दुख के बीच मानवता की अनूठी मिसाल : इस हृदयविदारक घटना के बीच तीनों परिवारों ने ऐसा निर्णय लिया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। समाजसेवी राजकुमार के अनुसार मृतकों के परिजनों ने दरियादिली दिखाते हुए three श्रद्धालुओं के नेत्रदान का फैसला लिया है। अपनों को खोने के असहनीय दर्द के बावजूद लिया गया यह निर्णय कई लोगों के जीवन में रोशनी बनकर Reach होगा। शोक में डूबा करनाल, हर आंख नम : करनाल में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। जिन श्रद्धालुओं ने सुबह भगवान के दर्शन की उम्मीद के साथ घर से कदम निकाले थे, उनकी मौत की खबर ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर गया है。 बाइट: परिजन – सतीश कुमार बाइट: समाजसेवी – राजकुमार0
0
Report
पलवल के मंत्री गौरव गौतम ने मन की बात सराही, रोजगार मेले की घोषणा
Palwal, Haryana:पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही SIR प्रक्रिया, रोजगार मेले और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने को लेकर भी अपनी बात रखी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में समाज के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों का जिक्र करते हैं। इससे ऐसे लोगों का उत्साह बढ़ता है और दूसरे लोगों को भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। SIR प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि 1951 से चली आ रही प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से केवल पात्र लोग ही मतदान कर सकेंगे और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को पलवल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है। बाइट:- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम0
0
Report
हरियाणा मंत्री राजेश नागर ने झूठी शिकायत के आरोप पर कार्रवाई की चेतावनी दी
Bhiwani, Haryana:हांसी बाइट : हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में महिला को दोबारा शिकायत लेकर आना पड़ा महंगा! महिला ने पहली बैठक में अस्पताल प्रबंधन पर लगाए थे आरोप आरोपण पर आयुष्मान के नोडल अधिकारी को निलंबित करने के दिये थे मंत्री ने आदेश दूसरी बैठक में फिर शिकायत लेकर पहुँची महिला पर ही लगे ब्लैकमेलिंग के आरोप आरोपों को साबित करने वाली ऑडियो सुनते ही मंत्री हुए आग बबूला महिला के खिलाफ कार्रवाई की कही बात भिवानी में एक महिला द्वारा एक अस्पताल के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत महंगी पड़ी। जिस महिला की शिकायत पर मंत्री राजेश नागर ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में आयुष्मान विभाग के जिला नोडल अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए थे उसी महिला को मंत्री ने गलत करार देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। महिला कार्रवाई की बात पर सकपका गई और मीटिंग से फौरन निकल गई। पूरा मामला भिवानी का हुआ जहां एक महिला ने मई माह में आयोजित जिला कष्ट निवारण एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में एक निजी अस्पताल के खिलाफ आयुष्मान कार्ड से इलाज होने के बावजूद अधिक पैसे वसूलने के आरोपों की शिकायत की थी।शिकायत में जिला नोडल अधिकारी पर भी लापरवाही बरतने और कार्रवाई ना करने के आरोप लगे तो समिति की बैठक की अध्यक्षता करने वाले मंत्री राजेश नागर ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने और नोडल अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए थे। मामले में जांच की गई तो जांच में कुछ और ही पाया गया। समिति की दूसरी मासिक बैठक 26 जून को हुई जिसमें एक बार फिर महिला शिकायत लेकर आई जिनका जवाब SDM द्वारा जांच रिपोर्ट के साथ दिया गया। इसके साथ ही जिस अस्पताल पर आरोप लगे थे उसके संचालक डॉक्टर भी सबूतों के साथ मंत्री के पास पहुंचे और महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग किए जाने की ऑडियो भी सार्वजनिक तौर पर सुनाई। ऑडियो सुनते ही मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने फौरन महिला के खिलाफ ही कार्रवाई की बात कह दी। यह सुनते ही महिला सकपका गई और तुरंत मीटिंग स्थल से निकल गई। मंत्री राजेश नागर ने पूरे मामले की पुष्टि की। वहीं मामले ने ऐसे लोगों को भी संदेश दिया है कि जो लोग झूठी शिकायत कर किसी को परेशान करते हैं उनके खिलाफ भी देर सबेर कार्रवाई होनी तय है। यह मामला उसी की तसदीक कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
‘मन की बात’ सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर किया मंथन
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को उत्साहपूर्वक सुना। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव मिश्र ने बताया कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हाल ही में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए योग के बढ़ते वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग के माध्यम से भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और उपलब्धियों की भी सराहना की। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं और जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न मतदान केंद्रों पर संगठन की आगामी योजनाओं, जनसंपर्क अभियान और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, मीसम रजा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, दीपचंद सोनी, शीतल सोनी, अरुण मिश्र, जितेन्द्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सुलेखा गौतम, सभासद अजीत निषाद, विकास निषाद, विक्की गौतम, मनीष सोनी, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, विनय मिश्र और दीपक गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
मंदिर चोरी मामला: अविनाश शुक्ला गिरफ्तार, कैश बरामद; CCTV से पकड़ का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:मंदिर में चोरी हो रही है ये जानकारी ट्रस्ट को थी. 5 जून को ट्रस्ट के लोग चंपत राय के कहने पर पुलिस के साथ अविनाश शुक्ला के यहां पहुंचे. यानि पुलिस के संज्ञान में ये मामला था. 5 जून को पुलिस की टीम जब यहां पहुँची तो अविनाश शुक्ला के ठिकाने से कैश बरामद हुआ. लेकिन ट्रस्ट की तरफ से कोई शिकायत नही दी गई. पुलिस अनऑफिशियली यहां पर आई थी. इसके बाद 7 जून को मामला उगाजर हुआ. CCTV में दिख रहा है कि अविनाश शुक्ला को पकड़ कर ले जाती पुलिस, हाथ में काला बैग जिसमें था बरामद कैश. 24 सेकेंड के वीडियो में सफ़ेद गाड़ी में आरोपी अविनाश शुक्ला को पकड़ कर ले जा रही है पुलिस0
0
Report
खैरथल तिजारा में नगर परिषद कर्मियों का धरना, गिरफ्तारी की मांग तेज
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी नगर परिषद के सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा के साथ हुई मारपीट के विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को डीएसपी कैलाश चौधरी और नगर परिषद आयुक्त ने वार्ता कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत सफल नहीं रही। आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुँची, जिससे आरोपी फरार हो गए। दिनेश मीणा का कहना है कि ऑटो टीपर चालकों ने नगर परिषद गेट पर कचरा डाल दिया था। FIR दर्ज होने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक से बात की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में एनडीपीएस: 170 किलो गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नशे की बड़ी खेप पर पुलिस की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के फरार दो आरोपी भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े घेराबंदी कर अर्टिगा कार सहित दबोचे गए आरोपी 170 किलो अवैध गांजा जप्त गांजा, ट्रक एवं सिल्लियों सहित 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का माल बरामद निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दो तस्कर गिरफ्तार नशे के कारोबारियों के विरुद्ध भोपाल पुलिस का लगातार अभियान जारी मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में 3 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज। बार-बार एनडीपीएस अपराधों में संलिप्तता से आरोपी की तस्करी नेटवर्क में सक्रिय भूमिका उजागर0
0
Report
कार और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। महराजगंज-गोरखपुर हाईवे पर रविवार दोपहर करीब दो बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाया। जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी तीन युवक एक निजी कंपनी के कार्य से महराजगंज जिले के परतावल क्षेत्र आए हुए थे। रविवार को वे कार से महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्यामदेउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पीएचसी की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अयोध्या गुप्ता (60), पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर गुप्ता, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जेके पुलिस MRTs ने SANJY-2026 के लिए mock drill सफलतापूर्वक कराया
Jammu, Today, 28-06-2026, a mock drill was conducted by the following J&K Police Mountaineering Rescue Teams (MRTs) deployed on both Pahalgam and Baltal axes to assess and enhance the preparedness of the teams for ensuring the safety, security, and timely rescue of the devotees during SANJY-2026. The following MRT locations participated in the mock drill:- 1. Chandanwari 2. Pissu Top 3. Zojibal 4. Nagakoti 5. Wavbal 6. M.G. Top 7. Poshpathri 8. Kelnar 9. Dardkote 10. Sangam Top 11. Holy Cave 12. Lower Holy Cave 13. Y-Junction 14. Brarimarg 15. Railpathri 16. Domail 17. Panjtarni 18. Sheshnag === The objective of the mock drill was to keep all MRT teams in a high state of operational readiness and to assess their response in the event of any natural or man made disaster, medical emergency, landslide, flash flood, or other unforeseen exigency during the Yatra. The exercise was also aimed at strengthening coordination among the MRT teams, testing communication systems, rescue equipment, evacuation procedures, and ensuring prompt and effective response for the safety, security, and well-being of the devotees. The mock drill was conducted successfully, and all participating teams responded satisfactorily.0
0
Report
Advertisement
औद्योगिक अपशिष्ट से 21 गायों की मौत, न्याय और जांच की मांग तेज
Jaipur, Rajasthan:शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सांसेडी मोड़ के समीप कथित रूप से एक बीयर निर्माण कंपनी (UB कंपनी)द्वारा फेंके गए औद्योगिक अपशिष्ट को खाने के बाद 21 गायों की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में गोरक्षकों, ग्रामीणों और गौसेवा से जुड़े संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकरी के अनुसार पश्चिम राजस्थान से गोवंश चराने आए चरवाहों की करीब 100 गायों के झुंड ने हाईवे के निकट सांसेडी मार्ग पर बोरों में पड़े कथित सड़े-गले जौ के औद्योगिक अवशेष खा लिए। इसके बाद पानी पीते ही गायों की तबीयत बिगड़ने लगी और एक-एक कर उनकी मौत होने लगी। बताया जा रहा है कि अब तक 21 गायों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गोवंश बीमार बताए जा रहे हैं। गोवंश के मालिक रीनाराम रैबारी पुत्र हरजीराम रैबारी निवासी गोलुआ (जिला जालौर) ने इस संबंध में शाहजहांपुर थाने में तहरीर दी गई, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कंपनी का जहरीला अपशिष्ट खुले में फेंका गया था, जिसे खाने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर स्थानीय पशु चिकित्सकीय टीम, जौनायचा खुर्द सरपंच एवं प्रशासक अजीत यादव, उपसरपंच सुरेश सेठ तथा गौसेवक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गोरक्षकों का आरोप है कि यदि औद्योगिक अपशिष्ट का सुरक्षित निस्तारण किया जाता तो इतनी बड़ी संख्या में बेजुबान गायों की जान नहीं जाती। गौसेवा संगठनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार कंपनी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृत गोवंश के पोस्टमार्टम एवं अपशिष्ट के नमूनों की जांच कराई जाए ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।0
0
Report
बुलंदशहर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, फरार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr: सनकी पति ने धारदार हथियार से गला रेत कर-wife की हत्या। घर का ताला लगाकर आरोपी पति मौके से फरार। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल कर जुटाए साक्ष्य। आपसी विवाद के चलते आरोपी द्वारा दिया गया वारदात को अंजाम। गांव हाजीपुर निवासी मोनू से हुई थी घनसुरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय गीता रानी की शादी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा, हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन। कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में हुई वारदात।0
0
Report
सीएम योगी आगरा पहुंचे, एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मंडलायुक्त कार्यालय में बैठक
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी पहुंचे आगरा आगरा के जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट पर किया सीएम योगी का स्वागत एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे सीएम योगी थोड़ी देर में मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार पहुँचेंगे सीएम योगी सबसे पहले मंडल के PWD अधिकारियों के।साथ करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक उसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों संग कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की लेंगे समीक्षा बैठक मंडलायुक्त कार्यालय में करीब तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी कपिल अग्रवाल0
0
Report
Advertisement
